logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरुवार को कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आज सुल्तानपुर और बाड़ी में एलपीजी गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया

20 hrs ago
user_Khbar ki teh tak
Khbar ki teh tak
Voice of people सुल्तानपुर, रायसेन, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

गुरुवार को कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आज सुल्तानपुर और बाड़ी में एलपीजी गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया

More news from Bhopal and nearby areas
  • Post by PS24NEWS
    1
    Post by PS24NEWS
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter Kolar, Bhopal•
    10 hrs ago
  • मढ़ई में आयोजित की गई स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की पर्यटन रणनीति की समीक्षा की गई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 5 बजे संपन्न हुई। बैठक में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार के अवसरों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वन्यप्राणी गलियारों के महत्व एवं पारिस्थितिकी सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सीमा के निकट भवन एवं अन्य अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए आवश्यक मापदंड निर्धारित किए जाने पर समिति द्वारा सर्वसम्मति व्यक्त की गई। साथ ही संरक्षित क्षेत्र की सीमा के निकट पर्यटन सुविधाओं के पर्यावरण के अनुकूल विस्तार, पर्यटन से रोजगार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की संख्या तथा इसके संभावित दुष्प्रभावों के न्यूनीकरण एवं पुनर्संयोजन के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
    1
    मढ़ई में आयोजित की गई स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की पर्यटन रणनीति की समीक्षा की गई
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 5 बजे संपन्न हुई। बैठक में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार के अवसरों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वन्यप्राणी गलियारों के महत्व एवं पारिस्थितिकी सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सीमा के निकट भवन एवं अन्य अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए आवश्यक मापदंड निर्धारित किए जाने पर समिति द्वारा सर्वसम्मति व्यक्त की गई। साथ ही संरक्षित क्षेत्र की सीमा के निकट पर्यटन सुविधाओं के पर्यावरण के अनुकूल विस्तार, पर्यटन से रोजगार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की संख्या तथा इसके संभावित दुष्प्रभावों के न्यूनीकरण एवं पुनर्संयोजन के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ऐशबाग क्षेत्र में रहने वाले अल्ताफ राजा पर कुछ आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले हुए विवाद के समझौते को लेकर आरोपी लगातार अल्ताफ पर दबाव बना रहे थे, लेकिन अल्ताफ द्वारा समझौता करने से इनकार कर दिया गया। इसी बात से नाराज़ होकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अल्ताफ राजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला
भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक ऐशबाग क्षेत्र में रहने वाले अल्ताफ राजा पर कुछ आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि पहले हुए विवाद के समझौते को लेकर आरोपी लगातार अल्ताफ पर दबाव बना रहे थे, लेकिन अल्ताफ द्वारा समझौता करने से इनकार कर दिया गया। इसी बात से नाराज़ होकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में अल्ताफ राजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Aamir Khan
    Aamir Khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *भोपाल में गैस संकट के हालात,* *एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें* *कमर्शियल एलपीजी की कमी से होटल-रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित* *प्रशासन का दावा – घरेलू गैस की सप्लाई जल्द होगी सामान्य* भोपाल में इन दिनों घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस को लेकर संकट जैसे हालात बन गए हैं। शहर के कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोगों का कहना है कि बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। वहीं कमर्शियल गैस की कमी का असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। कई होटल संचालकों का कहना है कि उनके पास केवल एक से दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और जल्द ही सप्लाई व्यवस्था को सामान्य कर दिया जाएगा। साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। बाइट - गैस उपभोक्ता
    1
    *भोपाल में गैस संकट के हालात,* 
*एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें* 
*कमर्शियल एलपीजी की कमी से होटल-रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित* 
*प्रशासन का दावा – घरेलू गैस की सप्लाई जल्द होगी सामान्य* 
भोपाल में इन दिनों घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस को लेकर संकट जैसे हालात बन गए हैं। शहर के कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोगों का कहना है कि बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है।
वहीं कमर्शियल गैस की कमी का असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। कई होटल संचालकों का कहना है कि उनके पास केवल एक से दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
हालांकि प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और जल्द ही सप्लाई व्यवस्था को सामान्य कर दिया जाएगा। साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
बाइट - गैस उपभोक्ता
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by B N B NEWS MP/CG
    1
    Post by B N B NEWS MP/CG
    user_B N B NEWS MP/CG
    B N B NEWS MP/CG
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भोपाल अपडेट ब्रेकिंग *मुख्य सचिव ने गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर कलेक्टरों की महत्वपूर्ण बैठक ली* *मुख्य सचिव की बैठक लेने के बाद भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी किया* *एलपीजी की आपूर्ति केवल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को करने के संबंध में आदेश दिया* *आयात में हुई रूकावट को देखते हुये पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय के निर्देश पर मुख्य सचिव ने कलेक्टरों की बैठक ली* भारत गैस हेल्पलाईन नंबर-1800-22-4344, इण्डेन ऑयल गैस हेल्पलाईन नंबर 1800-2333-555, एचपी गैस हेल्पलाईन नंबर 1800-2333-555 गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी एवं अवैध गैस रिफलिंग की सतत जांच करने मुख्य सचिव ने दिया आदेश
    1
    भोपाल अपडेट ब्रेकिंग
*मुख्य सचिव ने गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर कलेक्टरों की महत्वपूर्ण बैठक ली*
*मुख्य सचिव की बैठक लेने के बाद भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी किया*
*एलपीजी की आपूर्ति केवल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को करने के संबंध में आदेश दिया*
*आयात में हुई रूकावट को देखते हुये पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय के निर्देश पर मुख्य सचिव ने कलेक्टरों की बैठक ली*  
भारत गैस हेल्पलाईन नंबर-1800-22-4344, इण्डेन ऑयल गैस हेल्पलाईन नंबर 1800-2333-555, एचपी गैस हेल्पलाईन नंबर 1800-2333-555
गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी एवं अवैध गैस रिफलिंग की सतत जांच करने मुख्य सचिव ने दिया आदेश
    user_DPR24NEWS
    DPR24NEWS
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मढ़ई के लग्जरी रिजॉर्ट्स ने प्रदर्शनी में रखे थे वन्य प्राणियों के अवशेष, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने किए जप्त सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई क्षेत्र स्थित देश विदेश में चर्चित और महंगे फोरसिथ लॉज रिजॉर्ट में वन्यजीवों के अवशेषों की अवैध प्रदर्शनी का मामला सामने आया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने सर्चिग के दौरान रिजॉर्ट से चीतल के सींग, सेही के कांटे और सांप की केंचुली बरामद की है। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।एसटीआर के बागड़ा बफर के रेंजर विलास डोंगरे ने बताया कि 9 मार्च को इस 40 एकड़ में फैले आलीशान रिजॉर्ट में दबिश दी गई थी। जांच के दौरान पाया गया कि रिजॉर्ट प्रबंधन ने विदेशी और वीआईपी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बिना अनुमति वन्यजीवों के अंगों को डिस्प्ले (प्रदर्शनी) में रखा था। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व बागड़ा बफर की टीम को रिपोर्ट से चीतल के 4 सींग, सेही के 4 कांटे, सांप की 2 केंचुली मिली है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सोहागपुर के एसडीओ आशीष खोपरागढ़े के अनुसार प्राथमिक जांच में रिजॉर्ट का मैनेजर मुख्य रूप से जिम्मेदार नजर आ रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। विभाग यह पता लगा रहा है कि ये अवशेष कितने पुराने हैं। इन्हें जंगल के किस हिस्से से लाया गया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में रिजॉर्ट मालिक की संलिप्तता पाई गई तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।
    1
    मढ़ई के लग्जरी रिजॉर्ट्स ने प्रदर्शनी में रखे थे वन्य प्राणियों के अवशेष, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने किए जप्त
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई क्षेत्र स्थित देश विदेश में चर्चित और महंगे फोरसिथ लॉज रिजॉर्ट में वन्यजीवों के अवशेषों की अवैध प्रदर्शनी का मामला सामने आया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने सर्चिग के दौरान रिजॉर्ट से चीतल के सींग, सेही के कांटे और सांप की केंचुली बरामद की है। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।एसटीआर के बागड़ा बफर के रेंजर विलास डोंगरे ने बताया कि 9 मार्च को इस 40 एकड़ में फैले आलीशान रिजॉर्ट में दबिश दी गई थी। जांच के दौरान पाया गया कि रिजॉर्ट प्रबंधन ने विदेशी और वीआईपी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बिना अनुमति वन्यजीवों के अंगों को डिस्प्ले (प्रदर्शनी) में रखा था। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व बागड़ा बफर की टीम को रिपोर्ट से चीतल के 4 सींग, सेही के 4 कांटे, सांप की 2 केंचुली मिली है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सोहागपुर के एसडीओ आशीष खोपरागढ़े के अनुसार प्राथमिक जांच में रिजॉर्ट का मैनेजर मुख्य रूप से जिम्मेदार नजर आ रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। विभाग यह पता लगा रहा है कि ये अवशेष कितने पुराने हैं। इन्हें जंगल के किस हिस्से से लाया गया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में रिजॉर्ट मालिक की संलिप्तता पाई गई तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • विदिशा में महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह आयोजित, 38 मेधावी बालिकाओं सहित कई महिलाओं का हुआ सम्मान विश्व महिला दिवस के अवसर पर विदिशा के रवींद्रनाथ टैगोर भवन में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, पुलिस और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में बढ़ते योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें समाज के विकास में समान भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेखा दुबे ने कविता पाठ कर आयोजन को प्रभावशाली बनाया। समारोह में UPSC Civil Services Examination 2025 में 260वीं रैंक प्राप्त करने वाली प्राची चौहान का विशेष रूप से सम्मान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2024–25 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली 38 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक बालिका को ₹5000, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस प्रकार कुल ₹1,90,000 की राशि वितरित की गई। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा पुलिस विभाग में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीओपी बासौदा शिखा भलावी, एसडीओपी कुरवाई रोशनी सिंह सहित अन्य महिला अधिकारियों को सम्मान मिला। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और समानता पर प्रकाश डालते हुए पुलिस विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा से जुड़ी पहलों — महिला ऊर्जा डेस्क, महिला हेल्पलाइन, निर्भया मोबाइल, शक्ति मोबाइल और नगर रक्षा समिति — की जानकारी भी दी तथा महिलाओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक मुकेश टंडन ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लाडली बहना योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे, एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न विभागों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
    9
    विदिशा में महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह आयोजित, 38 मेधावी बालिकाओं सहित कई महिलाओं का हुआ सम्मान
विश्व महिला दिवस के अवसर पर विदिशा के रवींद्रनाथ टैगोर भवन में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, पुलिस और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में बढ़ते योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें समाज के विकास में समान भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेखा दुबे ने कविता पाठ कर आयोजन को प्रभावशाली बनाया।
समारोह में UPSC Civil Services Examination 2025 में 260वीं रैंक प्राप्त करने वाली प्राची चौहान का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2024–25 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली 38 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक बालिका को ₹5000, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस प्रकार कुल ₹1,90,000 की राशि वितरित की गई।
इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा पुलिस विभाग में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीओपी बासौदा शिखा भलावी, एसडीओपी कुरवाई रोशनी सिंह सहित अन्य महिला अधिकारियों को सम्मान मिला।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और समानता पर प्रकाश डालते हुए पुलिस विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा से जुड़ी पहलों — महिला ऊर्जा डेस्क, महिला हेल्पलाइन, निर्भया मोबाइल, शक्ति मोबाइल और नगर रक्षा समिति — की जानकारी भी दी तथा महिलाओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में विधायक मुकेश टंडन ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लाडली बहना योजना और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे, एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न विभागों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.