कन्नौद में आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत पर चक्काजाम, कन्नौद,कांटाफोड़ थाना अंतर्गत लोहारदा निवासी आदिवासी युवक अंकित उइके की बीते दिनों हुई संदिग्ध मृत्यु को लेकर गुरुवार को सर्व समाज व आदिवासी समाज के लोगों ने कन्नौद में भोपाल चौराहे बस स्टेण्ड स्थित एडिशनल एसपी कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया। परिजनों का आरोप है कि 13 जनवरी 2026 को जिनवानी क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अंकित को पकड़कर मारपीट की थी। उसके भाई से ₹12 हजार लेकर छोड़ा गया, जिसकी रसीद नहीं दी गई। इसके बाद 12 फरवरी 2026 को अंकित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। समाज के लोगों ने अकरम, शाहरूख, वाहन मालिक नंदकिशोर कुमरे सहित अन्य लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों की जांच व कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एडिशनल एसपी सोम्या जैन मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

- Post by 𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫1
- Post by Deepika sharmaa4
- गैस सिलेंडर रिसाव से दुकान में आग: लाखों का सामान जलकर खाक; दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची शुजालपुर 5 घंटे पहले ब्रिगेड जिला शाजापुर (मध्य प्रदेश) लॉकर शुजालपुर के फ्रीगंज क्षेत्र में दुकान में भीषण आग लग गई। यह आग गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण लगी, जिससे टेंट हाउस और इवेंट का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। सूचना मिलते ही शुजालपुर नगर पालिका की दमकल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण दुकान में आग लग गई। दुकान के पिछले हिस्से में रखे गादी-बिस्तर में आग तेजी से फैल गई, जिसके कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के मकानों में रहने वाले लोग दहशत में हैं। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।1
- नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र के दो किसान अपनी समस्याओं को लेकर पैदल ही भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए निकल पड़े थे। किसानों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना और नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों किसान अपनी पैदल यात्रा को आगे न बढ़ाते हुए वापस गांव लौटने के लिए तैयार हो गए।1
- Post by Naved khan1
- दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव* *बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के किसानों को दी बड़ी सौगात*1
- हिजाब हटाने से मना करने पर मेहंदी आर्टिस्ट का विरोध दिल्ली में हिंदू परिवार की शादी में मुस्लिम मेहंदी आर्टिस्ट को भगाया सवाल सीधा बिना चेहरा देखे कोई अंदर कैसे आने देगा?1
- ईरान-इजराइल युद्ध से शाजापुर में कमर्शियल गैस सप्लाई रुकी: होटल, रेस्टोरेंट और आयोजनों पर असर की आशंका, घरेलू सप्लाई जारी शाजापुर। | 11/03/26 ईरान-इजराइल के बीच चल रहे तनाव का असर अब शाजापुर की रसोई और कारोबार पर भी दिखने लगा है। शासन के निर्देश पर जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और आने वाले शादी-ब्याह के कार्यक्रमों पर संकट गहराने की आशंका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घर में दस्तेमाल होने वाले लालसिलेंडरों की सप्लाई पहले की तरह जारी है। होटल संचालकों को दिक्कत कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से छोटे दुकानदार और होटल संचालक परेशान हैं। रेस्टोरेंट चलाने वाले अशोक भावसार का कहना है कि अगर सप्लाई जल्द शुरू नहीं हुई, तो धंधा करना मुश्किल हो जाएगा। ऊपर से सिलेंडरों के दाम भी बढ़ गए हैं और कई जगह ब्लैक में सिलेंडर बिकने की खबरें आ रही हैं। वहीं, कुछ ग्राहकों का कहना है कि एजेंसी पहुंचने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी का डर बाजार में कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत होने से अब इस बात का डर बढ़ गया है कि लोग घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल इस्तेमाल शुरू कर देंगे। इससे घरेलू गैस की कालाबाजारी बढ़ने की आशंका है। भारतग बनाइये खाना, परो1
- Post by Manish1