पीपा पुल के पास छापेमारी: 30 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार जौकटीया में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान, अस्पताल व नर्सिंग होम की जांच 23 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और नर्सिंग होम का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता व निर्धारित मानकों की पड़ताल की गई। इसी क्रम में मझौलिया प्रखंड के जौकटीया मदरसा चौक के पास जांच की गई, जहां एक अस्पताल मानक के अनुरूप पाया गया, जबकि दूसरे की स्थिति की समीक्षा जारी है। इसके अलावा दो नर्सिंग होम की भी जांच की गई, जिनमें से एक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं दूसरे को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीपा पुल के पास छापेमारी: 30 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार जौकटीया में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान, अस्पताल व नर्सिंग होम की जांच 23 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और नर्सिंग होम का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता व निर्धारित मानकों की पड़ताल की गई। इसी क्रम में मझौलिया प्रखंड के जौकटीया मदरसा चौक के पास जांच की गई, जहां एक अस्पताल मानक के अनुरूप पाया गया, जबकि दूसरे की स्थिति की समीक्षा जारी है। इसके अलावा दो नर्सिंग होम की भी जांच की गई, जिनमें से एक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं दूसरे को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- एलपीजी आपूर्ति पर छापेमारी, 42 जगह जांच बेतिया। जिले में एलपीजी आपूर्ति को लेकर 42 स्थलों पर छापेमारी की गई। प्रशासन ने बताया कि गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और 24 घंटे में 11,983 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं।1
- पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो न सिर्फ पुलिस महकमे की छवि को मजबूत करती है, बल्कि समाज में एक नई सोच और प्रेरणा भी देती है। अक्सर पुलिस को कानून-व्यवस्था तक सीमित समझा जाता है, लेकिन बगहा की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निर्मला कुमारी ने इस धारणा को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो वर्दी सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण का भी सबसे बड़ा जरिया बन सकती है। निर्मला कुमारी इन दिनों अपने अनोखे और सराहनीय कार्यों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बगहा के एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को गोद लिया है। यह कदम अपने आप में एक मिसाल है, क्योंकि आमतौर पर ऐसे प्रयास प्रशासनिक स्तर पर कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन निर्मला ने इसे सिर्फ एक औपचारिक जिम्मेदारी नहीं माना, बल्कि इसे अपनी प्राथमिकता बना लिया। विद्यालय के बेहतर संचालन और छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए वह खुद समय निकालकर स्कूल पहुंचती हैं। निरीक्षण करती हैं, व्यवस्थाओं को परखती हैं और हर छोटी-बड़ी जरूरत पर ध्यान देती हैं। इसी दौरान जब उन्हें पता चला कि विद्यालय में अंग्रेजी का कोई शिक्षक नहीं है, तो उन्होंने जो किया, उसने सभी को हैरान और प्रभावित कर दिया। बिना देर किए निर्मला कुमारी खुद ही कक्षा में पहुंच गईं और छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाना शुरू कर दिया। वर्दी में एक एसपी का इस तरह ब्लैकबोर्ड के सामने खड़ा होकर पढ़ाना, न सिर्फ छात्राओं के लिए खास पल था, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात बन गया। उनकी इस पहल ने छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास जगाया और यह संदेश दिया कि कोई भी कमी, अगर चाह हो तो दूर की जा सकती है। निर्मला कुमारी की तैनाती बिहार महिला स्वाभिमान बटालियन में है। फिलहाल उन्हें एसपी के प्रशिक्षण में गए अधिकारी की जगह प्रभार सौंपा गया है। लेकिन इस प्रभार को उन्होंने सिर्फ एक प्रशासनिक जिम्मेदारी तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने इसे समाज सेवा और बदलाव का माध्यम बना दिया है। प्रभार संभालने के बाद से ही उनके काम करने का तरीका चर्चा का विषय बना हुआ है। वे न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बना रही हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़ी हुई हैं। बगहा पुलिस के आधिकारिक पेज पर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के वीडियो लगातार साझा किए जा रहे हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं। बगहा पुलिस भी अपने इस नेतृत्व पर गर्व महसूस कर रही है। जिस तरह से पुलिस अधीक्षक निर्मला कुमारी ने अपने कार्यों से विभाग की छवि को नई ऊंचाई दी है, वह काबिले-तारीफ है। उनकी सोच, उनकी पहल और उनका समर्पण यह दर्शाता है कि पुलिस सिर्फ कानून की रखवाली नहीं करती, बल्कि समाज के हर वर्ग के उत्थान में भी अहम भूमिका निभा सकती है। आज जब लोग उनके इस कदम की चर्चा कर रहे हैं, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि निर्मला कुमारी ने एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने यह दिखा दिया कि एक सच्चा अधिकारी वही होता है, जो अपनी जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर समाज के लिए कुछ अलग और बेहतर करने की सोच रखता हो। बगहा में उनकी यह पहल आने वाले समय में और भी अधिकारियों के लिए प्रेरणा बनेगी। कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों के लिए वह सिर्फ एक एसपी नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक, एक शिक्षक और एक प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। यह कहानी सिर्फ एक अधिकारी की नहीं, बल्कि उस सोच की है, जो बदलाव लाती है… और बगहा पुलिस आज उसी बदलाव की पहचान बन चुकी है।1
- योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगावां गांव निवासी नीलम सिंह को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महिला प्रकोष्ठ, बिहार की प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा और संगठन में मजबूत पकड़ को देखते हुए सौंपी गई है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अनीता भारती ने उन्हें मनोनीत किया गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे अनीता भारती ने उम्मीद जताई कि नीलम सिंह अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कुशल नेतृत्व के साथ करेंगी। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ का विस्तार होगा और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। गुरुवार को मच्छरगावां स्थित उनके आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद महमुद आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी सहित कई नेताओं ने बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।1
- Post by Shofiyan g1
- पोक्सो एक्ट के फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।1
- बिहार में कृषि फार्म की जमीन पर बनेंगे 11 नए टाउनशिप, कैबिनेट ने दी मंजूरी1
- Post by Mustak ansari1
- बेतिया में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब नष्ट, 24 गिरफ्तार बेतिया। उत्पाद विभाग ने 22 अप्रैल को जिले के कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 6680 किलो जावा मिश्रण और 342 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई। अलग-अलग जगहों से कई लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया। पूरे अभियान में कुल 24 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।1