Shuru
Apke Nagar Ki App…
पोक्सो एक्ट के फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।
Shambhu sharan
पोक्सो एक्ट के फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।
More news from बिहार and nearby areas
- पोक्सो एक्ट के फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा न्यायिक हिरासत में।1
- **सीएचसी प्रभारी ने टीकाकरण केंद्र व निजी क्लीनिकों का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप** **बेतिया | सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट** मझौलिया प्रखंड के वार्ड नंबर 06 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 308 पर चल रहे टीकाकरण कार्य का गुरुवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि टीकाकरण का चक्र किसी भी हाल में नहीं टूटना चाहिए। मौके पर उपस्थित आशा कार्यकर्ता कनक कुमारी के ड्यू लिस्ट, मोबाइल में एम-आशा ऐप के सर्वे, एनसीडी तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा की गई। सर्वे कार्य संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने संतुष्टि जताई। साथ ही जन्म-मृत्यु रजिस्टर को नियमित रूप से अपडेट रखने और पोषक क्षेत्र की गतिविधियों की रिपोर्ट समय पर तैयार करने के निर्देश दिए। डॉ. प्रसाद ने भीषण गर्मी को देखते हुए हीट वेव से बचाव के उपाय भी बताए। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका सुजाता कुमारी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इसके बाद सीएचसी प्रभारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कई निजी क्लीनिकों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस क्रम में जवकटिया मदरसा चौक स्थित मेडिवेव क्लिनिक समेत अन्य जांच केंद्रों की जांच की गई। औचक निरीक्षण से निजी क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया।1
- पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो न सिर्फ पुलिस महकमे की छवि को मजबूत करती है, बल्कि समाज में एक नई सोच और प्रेरणा भी देती है। अक्सर पुलिस को कानून-व्यवस्था तक सीमित समझा जाता है, लेकिन बगहा की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निर्मला कुमारी ने इस धारणा को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो वर्दी सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण का भी सबसे बड़ा जरिया बन सकती है। निर्मला कुमारी इन दिनों अपने अनोखे और सराहनीय कार्यों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बगहा के एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को गोद लिया है। यह कदम अपने आप में एक मिसाल है, क्योंकि आमतौर पर ऐसे प्रयास प्रशासनिक स्तर पर कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन निर्मला ने इसे सिर्फ एक औपचारिक जिम्मेदारी नहीं माना, बल्कि इसे अपनी प्राथमिकता बना लिया। विद्यालय के बेहतर संचालन और छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए वह खुद समय निकालकर स्कूल पहुंचती हैं। निरीक्षण करती हैं, व्यवस्थाओं को परखती हैं और हर छोटी-बड़ी जरूरत पर ध्यान देती हैं। इसी दौरान जब उन्हें पता चला कि विद्यालय में अंग्रेजी का कोई शिक्षक नहीं है, तो उन्होंने जो किया, उसने सभी को हैरान और प्रभावित कर दिया। बिना देर किए निर्मला कुमारी खुद ही कक्षा में पहुंच गईं और छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाना शुरू कर दिया। वर्दी में एक एसपी का इस तरह ब्लैकबोर्ड के सामने खड़ा होकर पढ़ाना, न सिर्फ छात्राओं के लिए खास पल था, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात बन गया। उनकी इस पहल ने छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास जगाया और यह संदेश दिया कि कोई भी कमी, अगर चाह हो तो दूर की जा सकती है। निर्मला कुमारी की तैनाती बिहार महिला स्वाभिमान बटालियन में है। फिलहाल उन्हें एसपी के प्रशिक्षण में गए अधिकारी की जगह प्रभार सौंपा गया है। लेकिन इस प्रभार को उन्होंने सिर्फ एक प्रशासनिक जिम्मेदारी तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने इसे समाज सेवा और बदलाव का माध्यम बना दिया है। प्रभार संभालने के बाद से ही उनके काम करने का तरीका चर्चा का विषय बना हुआ है। वे न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बना रही हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़ी हुई हैं। बगहा पुलिस के आधिकारिक पेज पर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के वीडियो लगातार साझा किए जा रहे हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं। बगहा पुलिस भी अपने इस नेतृत्व पर गर्व महसूस कर रही है। जिस तरह से पुलिस अधीक्षक निर्मला कुमारी ने अपने कार्यों से विभाग की छवि को नई ऊंचाई दी है, वह काबिले-तारीफ है। उनकी सोच, उनकी पहल और उनका समर्पण यह दर्शाता है कि पुलिस सिर्फ कानून की रखवाली नहीं करती, बल्कि समाज के हर वर्ग के उत्थान में भी अहम भूमिका निभा सकती है। आज जब लोग उनके इस कदम की चर्चा कर रहे हैं, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि निर्मला कुमारी ने एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने यह दिखा दिया कि एक सच्चा अधिकारी वही होता है, जो अपनी जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर समाज के लिए कुछ अलग और बेहतर करने की सोच रखता हो। बगहा में उनकी यह पहल आने वाले समय में और भी अधिकारियों के लिए प्रेरणा बनेगी। कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों के लिए वह सिर्फ एक एसपी नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक, एक शिक्षक और एक प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। यह कहानी सिर्फ एक अधिकारी की नहीं, बल्कि उस सोच की है, जो बदलाव लाती है… और बगहा पुलिस आज उसी बदलाव की पहचान बन चुकी है।1
- पूर्वी चंपारण के चकिया से एक आस्था से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जहां बर्मदिया स्थित इंडियन गैस गोदाम परिसर में बने हनुमान मंदिर में आज विधि-विधान के साथ गैस गोदाम के संचालक राकेश सिंह जजमान के रूप में बैठे और आचार्य के द्वारा वैदिक मंत्र कर कर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। चकिया के बर्मदिया इंडियन गैस गोदाम परिसर में आज धार्मिक माहौल उस समय भक्तिमय हो गया, जब वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सिद्ध पीठ हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर विधिवत स्थापना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हनुमान जी की आराधना में लीन दिखे। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत हनुमान आराधना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय आयोजकों ने बताया कि इस मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भी मजबूत होगी और लोगों को एक आध्यात्मिक केंद्र मिलेगा। कुल मिलाकर, चकिया में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने पूरे इलाके को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।1
- Post by Talk On Chair1
- योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगावां गांव निवासी नीलम सिंह को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महिला प्रकोष्ठ, बिहार की प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा और संगठन में मजबूत पकड़ को देखते हुए सौंपी गई है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अनीता भारती ने उन्हें मनोनीत किया गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे अनीता भारती ने उम्मीद जताई कि नीलम सिंह अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कुशल नेतृत्व के साथ करेंगी। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ का विस्तार होगा और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। गुरुवार को मच्छरगावां स्थित उनके आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद महमुद आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी सहित कई नेताओं ने बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।1
- Post by Shofiyan g1
- **सामुदायिक शौचालय महिलाओं की सुरक्षा और समानता का प्रतीक: महापौर गरिमा** **बेतिया से जापान साह की रिपोर्ट** बेतिया नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 41 के सनसरैया में कमजोर वर्ग और दलित बस्ती के समीप बन रहे सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया। करीब 10.70 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस शौचालय को लेकर महापौर ने कहा कि सामुदायिक शौचालय केवल स्वच्छता का प्रतीक नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक समानता का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ ऐसी बुनियादी सुविधाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह योजना स्वच्छता के साथ गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम है। महापौर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर निगम द्वारा पारित इस योजना को उच्च गुणवत्ता के साथ अगले तीन महीनों में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखें और विकास योजनाओं की देखरेख में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं का लाभ सही तरीके से जनता तक पहुंच सके।1