सामुदायिक शौचालय महिलाओं की सुरक्षा और समानता का प्रतीक: महापौर गरिमा** **सामुदायिक शौचालय महिलाओं की सुरक्षा और समानता का प्रतीक: महापौर गरिमा** **बेतिया से जापान साह की रिपोर्ट** बेतिया नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 41 के सनसरैया में कमजोर वर्ग और दलित बस्ती के समीप बन रहे सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया। करीब 10.70 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस शौचालय को लेकर महापौर ने कहा कि सामुदायिक शौचालय केवल स्वच्छता का प्रतीक नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक समानता का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ ऐसी बुनियादी सुविधाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह योजना स्वच्छता के साथ गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम है। महापौर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर निगम द्वारा पारित इस योजना को उच्च गुणवत्ता के साथ अगले तीन महीनों में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखें और विकास योजनाओं की देखरेख में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं का लाभ सही तरीके से जनता तक पहुंच सके।
सामुदायिक शौचालय महिलाओं की सुरक्षा और समानता का प्रतीक: महापौर गरिमा** **सामुदायिक शौचालय महिलाओं की सुरक्षा और समानता का प्रतीक: महापौर गरिमा** **बेतिया से जापान साह की रिपोर्ट** बेतिया नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 41 के सनसरैया में कमजोर वर्ग और दलित बस्ती के समीप बन रहे सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया। करीब 10.70 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस शौचालय को लेकर महापौर ने कहा कि सामुदायिक शौचालय केवल स्वच्छता का प्रतीक नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक समानता का भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ ऐसी बुनियादी सुविधाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह योजना स्वच्छता के साथ गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम है। महापौर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर निगम द्वारा पारित इस योजना को उच्च गुणवत्ता के साथ अगले तीन महीनों में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखें और विकास योजनाओं की देखरेख में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं का लाभ सही तरीके से जनता तक पहुंच सके।
- पश्चिम चंपारण जिले से एक प्रेरणादायक और सकारात्मक खबर सामने आई है। चनपटिया स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जहाँ पूरे विद्यालय परिसर में एक अलग ही उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला। इसके बाद छात्राओं ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए और बताया कि पृथ्वी केवल हमारा घर ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार है, जिसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर विद्यालय के यूथ क्लब और युवा क्लब की छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर पौधारोपण अभियान चलाया। परिसर में कई पौधे लगाए गए और सभी ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी ताकि वे भविष्य में एक विशाल वृक्ष का रूप ले सकें। शिक्षकों ने छात्राओं को पेड़ों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, वर्षा को नियमित करने और प्रदूषण को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें चित्रकला, रंगोली, निबंध लेखन के साथ-साथ पृथ्वी संरक्षण पर आधारित नाटक और नृत्य प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और हरित वातावरण की आवश्यकता को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पूरे विद्यालय परिसर में रंग-बिरंगी गतिविधियों से जीवंत माहौल बना रहा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विद्यालय प्रशासन की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं की उपलब्धि पर शिक्षकों और सहपाठियों ने उत्साहपूर्वक तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शुभ लक्ष्मी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी कितनी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी छात्राओं से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास जैसे पेड़ लगाना, पानी बचाना और प्लास्टिक का कम उपयोग करना अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे, जिनमें बिनीता गुप्ता, बॉबी कुमार, प्रिया कुमारी, मधु रानी और अनिल कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। यह पूरा कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक गतिविधियों का हिस्सा रहा, बल्कि छात्राओं के भीतर पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ।1
- गुरुवार को बेतिया जिला प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताएं के गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर नगर पंचायत मच्छरगावाँ में अवैध रूप से संचालित दुकानों के खिलाफ सख्त जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा किया गया, जिसमें विशेष रूप से मांस, मछली और मुर्गा विक्रेताओं को जांच के दायरे में रखा गया। जांच के दौरान कुल 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों से आवश्यक कागजातों की जांच की और जिनके पास ट्रेड लाइसेंस नहीं था, उन्हें तत्काल लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्वच्छता और नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर क्षेत्र में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के किसी भी प्रकार का व्यवसाय संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से क्षेत्र में व्यवस्था सुधार और वैध व्यवसाय को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- बिहार में जल्द बदलेगा मौसम, लोगों को गर्मी से मिलेगी निजात; आंधी-पानी का यलो अलर्ट जारी1
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के पार्टी के नेताओं ने पूरा बिहार सहित बेतिया में महागठबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल के खिलाफ महागठबंधन किया उसके बाद RLM ने निकाला धिक्कार मार्च1
- Post by विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत1
- Metric Me 400+ Number Kaise Laye 2026? | 10th Board में टॉपर बनने का 5 Step Formula #reelsviralシ #trendingvideo #viralreels #trendingpost #education1
- एसडीएम का औचक निरीक्षण, गैस एजेंसी व पीडीएस दुकानों की जांच बेतिया। नरकटियागंज एसडीएम ने गैस एजेंसी, पीडीएस दुकान और हेल्थ सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैस वितरण, राशन व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की गई। अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।1
- जौकटीया में स्वास्थ्य विभाग का सघन अभियान, अस्पताल व नर्सिंग होम की जांच 23 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और नर्सिंग होम का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता व निर्धारित मानकों की पड़ताल की गई। इसी क्रम में मझौलिया प्रखंड के जौकटीया मदरसा चौक के पास जांच की गई, जहां एक अस्पताल मानक के अनुरूप पाया गया, जबकि दूसरे की स्थिति की समीक्षा जारी है। इसके अलावा दो नर्सिंग होम की भी जांच की गई, जिनमें से एक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं दूसरे को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- बेतिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पटना पुलिस में तैनात 27 वर्षीय महिला सिपाही संकेशी कुमारी की उनके ही ससुराल में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात सहोदरा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में बुधवार की देर शाम करीब सात बजे हुई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि संकेशी कुमारी गर्भवती थीं और उन्होंने 7 मार्च 2025 को सुपौली निवासी सुजीत कुमार से प्रेम विवाह किया था। 21 अप्रैल को अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह पटना से अपने मायके आई थीं। शादी समारोह के बाद जैसे ही वह बुधवार को ससुराल लौटीं, कुछ ही घंटों में उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक, देर शाम उन्हें सूचना मिली कि संकेशी की गला घोटकर हत्या कर दी गई है। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो घर में संकेशी का शव पड़ा था, जबकि ससुराल के अन्य सदस्य फरार थे। मौके पर केवल पति सुजीत कुमार मौजूद मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सहोदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ससुराल के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हर पहलू से जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के मायके और ससुराल दोनों जगह शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक महिला सिपाही, जो कानून की रक्षा करती थी, उसकी इस तरह हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।1