*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *10- मार्च - मंगलवार* 👇 *===============================* *ट्रंप-पुतिन की फोन पर क्या हुई बात, रुक जाएगा ईरान-इस्राइल युद्ध?* *तेहरान पर भीषण बमबारी, कई शहरों में जोरदार धमाके; ट्रंप बोले- युद्ध खत्म होने के करीब* *पाकिस्तान में गहराया तेल संकट, स्कूल-दफ्तर बंद करने के आदेश,हफ्ते में 4 दिन दफ्तर, नेताओं की इफ्तार पार्टी पर बैन, मंत्री नहीं लेंगे सैलरी... ईरान युद्ध ने पाकिस्तान की लगाई लंका* *अमेरिकी बाजार और आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हरियाली से आज भारतीय बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में अच्छी बढ़त की संभावना* *1* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने ईरान युद्ध को जल्द राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से खत्म करने पर चर्चा की। *2* हम निर्णायक तौर पर जीत रहे', ट्रंप ने दोहराया- मैं ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दूंगा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि सैन्य अभियान में ईरान की नौसेना, ड्रोन और मिसाइल क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है। *3* रूस की ओर से कहा गया कि पुतिन ने युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने खाड़ी देशों के नेताओं और ईरान के राष्ट्रपति से हुई बातचीत का भी जिक्र किया। पुतिन का मानना है कि राजनीतिक बातचीत के जरिए इस संघर्ष को जल्दी समाप्त किया जा सकता है। रूस इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संपर्क बनाए हुए है *4* 'सिर्फ एक फोन कॉल...', पीएम मोदी एक झटके में खत्म कर सकते हैं ईरान-इजरायल की जंग; UAE के राजदूत का बड़ा दावा *5* बजट सत्र का दूसरा चरण, दूसरा दिन, लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा संभव; विपक्ष चुनाव आयुक्त के खिलाफ भी प्रस्ताव की तैयारी में *6* डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक होगा, सरकार ने 4 दिन समय बढ़ाया, ईरान जंग के बीच जमाखोरी रोकने के लिए फैसला *7* राज्यसभा चुनाव से पहले ही 26 नेता निर्विरोध चुने गए, शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे दिग्गज शामिल *8* सैन्य संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेज उछाल आया है। लेकिन, आम जनता और निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा बताया कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी का भारत की महंगाई दर पर फिलहाल कोई असर पड़ेगा, इसकी आशंका नहीं है। *9* पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह से फोन पर की बात, नेपाल चुनाव में जीत पर दी बधाई *10* पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कई उड़ानें बंद हो गई थीं, लेकिन उड़ानों की बढ़ती मांग को देखते हुए एअर इंडिया ने मंगलवार से 18 मार्च के बीच नौ मार्गों पर 78 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का निर्णय लिया है। एयरलाइन ने कहा है कि ये अतिरिक्त उड़ानें दिल्ली से न्यूयॉर्क, लंदन, फ्रैंकफर्ट, पेरिस, एम्स्टर्डम, ज्यूरिख, कोलंबो, माले और मुंबई से लंदन के लिए संचालित होंगी *11* इजराइल ने ईरान पर फिर हमले शुरू किए, तेहरान, इस्फहान समेत कई शहरों को निशाना बनाया, ईरान बोला- हमले जारी रहे तो बातचीत की गुंजाइश नहीं *12* आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के 60 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स के खिलाफ छापेमारी की। हैदराबाद के एक बिरयानी रेस्टोरेंट समूह द्वारा हजारों करोड़ रुपये की कर चोरी के खुलासे के बाद यह छापेमारी की गई है। शक है कि रेस्टोरेंट्स द्वारा सैंकड़ों करोड़ रुपये की बिक्री कम करके दिखाई गई *13* मध्यप्रदेश के विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त, नामांकन में क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाया था; ग्वालियर हाईकोर्ट ने बीजेपी के रामनिवास को MLA घोषित किया *14* जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश, बर्फबारी-ओलावृष्टि की चेतावनी, हिमाचल, गुजरात, महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, MP में रनवे पर डामर पिघला, फ्लाइट डायलर्ट *================================*

- Post by Sandeep_says1
- रुरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव का रहने वाला एक युवक घर से अपने दोस्त के यहां जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसकी बाइक ओमनी वैन से टकरा गई इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बेहाल हो गए। रूरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव का रहने वाला निशांत उर्फ छोटू पुत्र स्व संजय तिवारी उम्र 23 वर्ष सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से बाइक लेकर थाना क्षेत्र के देवकीपुरवा में रहने वाले मित्र गोलू ये यहां जाने के लिए निकला था।रूरा मिंडा कुआं मार्ग पर जगनपुर गांव के आगे स्थिति एक डिग्री कॉलेज के सामने मिंडा कुआं की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार वैन की चपेट में उसकी बाइक आ गई इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसको उपचार के लिए भिजवाया जहां कानपुर में हैलट अस्पताल में उसकी देर रात करीब 9 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही मां मंजू भाई प्रशांत का रो रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।वैन को थाने में खड़ा कराया गया है।पोस्टमार्टम की कार्यवाही परिजनों के हिसाब से होगी।तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।1
- आशू श्रीवास्तव पत्रकार कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन पर वे वर्षों से होली जलाते आ रहे थे,जहां पर 2 मार्च को भी होली जलाई गई थी रविवार को लगभग आधा दर्जन पंचडेरा के ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर 1076 पर सूचना दर्ज कराई। ग्रामीण का कहना है कि उन्होंने 1076 पर कॉल करे लगभग 2 घंटे बीत गए है अभी तक प्रशासन द्वारा कोई भी मौके पर आकर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कई घंटे बीत जाने के बाद तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह मौके पुलिस बल के साथ मौके पहुँचे और अवैध कब्जा हटवाया गया। मौके पर तहसीलदार ने नक्शा देख जगह का मुआयना किया तो वर्तमान में कुछ दबंगो द्वारा मकान बनाया जा रहा है लेकिन तहसीलदार सिकंदरा की उदासीनता के कारण जबरदस्ती मकान निर्माण करने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई वही थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कब्जा कर रहे अभियुक्तो को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।3
- आटा टोल प्लाजा पर गुंडई का तांडव, 24 घंटे में दो यात्रियों से मारपीट जालौन में उरई–कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर स्थित आटा थाना क्षेत्र का उकासा टोल प्लाजा इन दिनों वसूली से ज्यादा गुंडई के लिए चर्चा में है। यहां तैनात टोल कर्मचारियों की दबंगई का आलम यह है कि महज 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग यात्रियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पहले कानपुर बार एसोसिएशन के मंत्री और अधिवक्ता अक्षर सिंह के साथ टोल कर्मचारियों की अभद्रता और विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे टोल प्लाजा की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए। मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि कुछ ही घंटों बाद कन्नौज निवासी पिकअप चालक आशीष को भी कर्मचारियों ने घेरकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि फास्टैग रिचार्ज खत्म होने पर चालक ने गाड़ी पीछे कराने की बात कही थी, लेकिन टोल कर्मचारियों को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने चालक के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित चालक रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाता रहा, लेकिन कर्मचारियों की दबंगई कम नहीं हुई। लगातार सामने आ रही घटनाओं से बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर उकासा टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या उन्हें किसी का संरक्षण प्राप्त है? और जिम्मेदार विभाग अब तक कार्रवाई से दूर क्यों है?1
- गांव मे चने का होला खाया1
- जालौन में मनरेगा कर्मचारियों का मानदेय न मिलने से रोष देखने को मिल रहा है। क्षेत्र पंचायत कार्यालय जालौन में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 9 महीनों से मानदेय नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नाराज़ कर्मचारियों ने बीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के जल्द भुगतान की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि जुलाई 2025 के बाद से ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को भुगतान नहीं मिला, जबकि इस दौरान दशहरा, दीपावली और होली जैसे बड़े त्योहार भी निकल गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जा सकता है।1
- जालौन के चमारी में उद्घाटन के दौरान बोले कैलाश सत्यार्थी "पुस्तकालय भी एक जन आंदोलन बन सकता है"!!.....1
- जनपद कानपुर देहात में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अकबरपुर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदया द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया गया और लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।1