logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई से हत्या मामले में नया मोड़, बिल्डर से 20 लाख की सुपारी लेकर गैराज मालिक की हत्या करने का आरोप, आखिर किसने रची थी अंजनी नंदन कुमार की हत्या की साजिश और कौन था इसका मास्टरमाइंड?

2 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
2 hrs ago

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई से हत्या मामले में नया मोड़, बिल्डर से 20 लाख की सुपारी लेकर गैराज मालिक की हत्या करने का आरोप, आखिर किसने रची थी अंजनी नंदन कुमार की हत्या की साजिश और कौन था इसका मास्टरमाइंड?

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई से हत्या मामले में नया मोड़, बिल्डर से 20 लाख की सुपारी लेकर गैराज मालिक की हत्या करने का आरोप, आखिर किसने रची थी अंजनी नंदन कुमार की हत्या की साजिश और कौन था इसका मास्टरमाइंड?
    1
    पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई से हत्या मामले में नया मोड़, बिल्डर से 20 लाख की सुपारी लेकर गैराज मालिक की हत्या करने का आरोप, आखिर किसने रची थी अंजनी नंदन कुमार की हत्या की साजिश और कौन था इसका मास्टरमाइंड?
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना में विवाहिता की संदिग्ध मौत! पिता ने लगाया हत्या और शव गायब करने का आरोप | Medha Kumari Case बिहार की राजधानी पटना में मेधा कुमारी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता सुरेश कुमार ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, हत्या और शव गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का दावा है कि मेधा ने गांधी सेतु से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि मेधा की शादी 12 मई 2025 को राहुल कुमार से हुई थी। पिता ने शादी के बाद पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग किए जाने का आरोप लगाया है। आलमगंज थाना पुलिस के अनुसार, पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह और आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। देखिए पूरी खबर और जानिए मामले में अब तक क्या सामने आया है। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और ऐसे ही स्थानीय समाचारों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।
    1
    पटना में विवाहिता की संदिग्ध मौत! पिता ने लगाया हत्या और शव गायब करने का आरोप | Medha Kumari Case
बिहार की राजधानी पटना में मेधा कुमारी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता सुरेश कुमार ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, हत्या और शव गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का दावा है कि मेधा ने गांधी सेतु से कूदकर आत्महत्या कर ली।
बताया गया है कि मेधा की शादी 12 मई 2025 को राहुल कुमार से हुई थी। पिता ने शादी के बाद पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग किए जाने का आरोप लगाया है।
आलमगंज थाना पुलिस के अनुसार, पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह और आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।
देखिए पूरी खबर और जानिए मामले में अब तक क्या सामने आया है।
वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और ऐसे ही स्थानीय समाचारों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • सरारंजन में होटल संचालक के साथ गोलीबारी कांड का पुलिस ने किया उद्वेदन। बिहार के समस्तीपुर जिले में 23 अक्टूबर 2026 को बदमाशों ने एक ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले ढाबा संचालक अभि‍नंदन कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उनकी पीठ में तीन गोलियां मार दीं। गोली लगने से अभि‍नंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आई है जिसमें चार लोगों को प्राथमिक कि अभियुक्त बनाया गया है एवं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया सुनिए इस संदर्भ में पुलिस पदाधिकारी को।
    1
    सरारंजन में होटल संचालक के साथ गोलीबारी कांड का पुलिस ने किया उद्वेदन।
बिहार के समस्तीपुर जिले में 23 अक्टूबर 2026 को बदमाशों ने एक ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले ढाबा संचालक अभि‍नंदन कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उनकी पीठ में तीन गोलियां मार दीं।
गोली लगने से अभि‍नंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आई है जिसमें चार लोगों को प्राथमिक कि अभियुक्त बनाया गया है एवं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया सुनिए इस संदर्भ में पुलिस पदाधिकारी को।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना में गैराज संचालक हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में मारी गोली, दो अन्य साथी गिरफ्तार; 5 पिस्टल और 50 से अधिक कारतूस बरामद बख्तियारपुर, पटना। पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में गैराज संचालक अंजनी नंदन कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बीघा रोड पर पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपी सौरभ सिंह के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सौरभ के अपने साथियों के साथ इलाके में पहुंचने का इनपुट मिला था। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने लगे। इसी दौरान कथित तौर पर आरोपियों की ओर से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में सौरभ घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथ दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से पांच पिस्टल और 50 से अधिक कारतूस बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि 26 सितंबर को रामकृष्णानगर के भूपतिपुर इलाके में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज संचालक अंजनी नंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह रात में गैराज बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर फायरिंग की थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस अब मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सुपारी और हत्या की साजिश से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के निष्कर्षों और आधिकारिक जानकारी के बाद ही होगी। ख़बर जंक्शन लाइव — जहाँ रुकती नहीं खबर।
    1
    पटना में गैराज संचालक हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में मारी गोली, दो अन्य साथी गिरफ्तार; 5 पिस्टल और 50 से अधिक कारतूस बरामद
बख्तियारपुर, पटना। पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में गैराज संचालक अंजनी नंदन कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बीघा रोड पर पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपी सौरभ सिंह के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सौरभ के अपने साथियों के साथ इलाके में पहुंचने का इनपुट मिला था। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने लगे। इसी दौरान कथित तौर पर आरोपियों की ओर से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में सौरभ घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथ दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से पांच पिस्टल और 50 से अधिक कारतूस बरामद किए गए हैं।
गौरतलब है कि 26 सितंबर को रामकृष्णानगर के भूपतिपुर इलाके में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज संचालक अंजनी नंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह रात में गैराज बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर फायरिंग की थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
पुलिस अब मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सुपारी और हत्या की साजिश से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के निष्कर्षों और आधिकारिक जानकारी के बाद ही होगी।
ख़बर जंक्शन लाइव — जहाँ रुकती नहीं खबर।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • समस्तीपुर में मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण को लेकर डीडीसी ने मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण का किया उद्घाटन। समस्तीपुर में मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन, सभी प्रखंडों के नामित शिक्षक विद्यालयों में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा गतिविधियों को देंगे गति समस्तीपुर : जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के निर्देश के आलोक में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को जिले के सभी विद्यालयों में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से शनिवार को बिहार शिक्षा परियोजना, समस्तीपुर एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 से 28 अक्टूबर तक शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, समस्तीपुर में निर्धारित विभिन्न बैचों में आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन जिले के 10 प्रखंडों से नामित शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिले के सभी प्रखंडों से छह-छह शिक्षकों को नोडल शिक्षक एवं मास्टर प्रशिक्षक के रूप में नामित किया गया है, ताकि प्रशिक्षण के बाद विद्यालयों में कार्यक्रम का नियमित संचालन और प्रखंड स्तर पर अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा सके।कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना जमालुद्दीन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान शुभम कसौधन, यूनिसेफ के आपदा जोखिम न्यूनीकरण विशेषज्ञ राजीव कुमार, शिक्षा विशेषज्ञ बसंत कुमार सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के राज्य सलाहकार अशोक कुमार शर्मा, लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार एवं मीडिया समन्वयक हरिश्चंद्र राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व डीपीओ एसएसए शुभम कसौधन ने आगंतुक अतिथियों एवं मुख्य प्रशिक्षकों को पौधा भेंट कर स्वागत किया। स्वागत भाषण में उन्होंने मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के उद्देश्यों और विद्यालय स्तर पर इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा विद्यालयों में सुरक्षा की संस्कृति विकसित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। प्रशिक्षण के बाद विद्यालयों में होगा नियमित क्रियान्वयन प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने विद्यालयों में सुरक्षा संबंधी गतिविधियों को गंभीरता से लागू करने और बच्चों को आपदा से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी देने पर जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों तक पहुँचाने तथा कार्यक्रम को नियमित गतिविधियों का हिस्सा बनाने की आवश्यकता बताई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण के बाद विद्यालयों में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में फोकल शिक्षक एवं बाल प्रेरकों का चयन, विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति का गठन, फोकल शिक्षक और बच्चों के सहयोग से हैजार्ड हंट के माध्यम से संभावित जोखिमों की पहचान तथा विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, निर्धारित गतिविधियों का प्रत्येक शनिवार संचालन और किए गए कार्यों से संबंधित आँकड़ों को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान सामने आई कमियों को दूर करते हुए नोडल शिक्षकों एवं मास्टर प्रशिक्षकों को अपने-अपने प्रखंडों के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम के क्रियान्वयन में सहयोग करना है। विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा, भूकंप, बाढ़ सहित विभिन्न आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य है। प्रशिक्षण में यूनिसेफ के राज्य समन्वयक एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ. पल्लव कुमार, सारण के राज्य प्रशिक्षक संदीप कुमार, मुंगेर के नवनीत कुमार विमल तथा समस्तीपुर के सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार, सदफ नाज एवं मिन्की कुमारी ने मास्टर प्रशिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन सुभीत कुमार सिंह ने किया। कार्यशाला के माध्यम से जिले में ‘सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम को प्रशिक्षण से आगे बढ़ाकर विद्यालयों की नियमित कार्यसंस्कृति बनाने तथा बच्चों के लिए अधिक सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर बल दिया गया।
    1
    समस्तीपुर में मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण को लेकर डीडीसी ने मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण का किया उद्घाटन।
समस्तीपुर में मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन, सभी प्रखंडों के नामित शिक्षक विद्यालयों में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा गतिविधियों को देंगे गति
समस्तीपुर : 
जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के निर्देश के आलोक में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को जिले के सभी विद्यालयों में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से शनिवार को बिहार शिक्षा परियोजना, समस्तीपुर एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 से 28 अक्टूबर तक शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, समस्तीपुर में निर्धारित विभिन्न बैचों में आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन जिले के 10 प्रखंडों से नामित शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिले के सभी प्रखंडों से छह-छह शिक्षकों को नोडल शिक्षक एवं मास्टर प्रशिक्षक के रूप में नामित किया गया है, ताकि प्रशिक्षण के बाद विद्यालयों में कार्यक्रम का नियमित संचालन और प्रखंड स्तर पर अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा सके।कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना जमालुद्दीन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान शुभम कसौधन, यूनिसेफ के आपदा जोखिम न्यूनीकरण विशेषज्ञ राजीव कुमार, शिक्षा विशेषज्ञ बसंत कुमार सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के राज्य सलाहकार अशोक कुमार शर्मा, लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार एवं मीडिया समन्वयक हरिश्चंद्र राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व डीपीओ एसएसए शुभम कसौधन ने आगंतुक अतिथियों एवं मुख्य प्रशिक्षकों को पौधा भेंट कर स्वागत किया। स्वागत भाषण में उन्होंने मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के उद्देश्यों और विद्यालय स्तर पर इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा विद्यालयों में सुरक्षा की संस्कृति विकसित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
प्रशिक्षण के बाद विद्यालयों में होगा नियमित क्रियान्वयन
प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने विद्यालयों में सुरक्षा संबंधी गतिविधियों को गंभीरता से लागू करने और बच्चों को आपदा से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी देने पर जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों तक पहुँचाने तथा कार्यक्रम को नियमित गतिविधियों का हिस्सा बनाने की आवश्यकता बताई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण के बाद विद्यालयों में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में फोकल शिक्षक एवं बाल प्रेरकों का चयन, विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति का गठन, फोकल शिक्षक और बच्चों के सहयोग से हैजार्ड हंट के माध्यम से संभावित जोखिमों की पहचान तथा विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, निर्धारित गतिविधियों का प्रत्येक शनिवार संचालन और किए गए कार्यों से संबंधित आँकड़ों को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान सामने आई कमियों को दूर करते हुए नोडल शिक्षकों एवं मास्टर प्रशिक्षकों को अपने-अपने प्रखंडों के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम के क्रियान्वयन में सहयोग करना है। विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा, भूकंप, बाढ़ सहित विभिन्न आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य है। प्रशिक्षण में यूनिसेफ के राज्य समन्वयक एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ. पल्लव कुमार, सारण के राज्य प्रशिक्षक संदीप कुमार, मुंगेर के नवनीत कुमार विमल तथा समस्तीपुर के सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार, सदफ नाज एवं मिन्की कुमारी ने मास्टर प्रशिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन सुभीत कुमार सिंह ने किया। कार्यशाला के माध्यम से जिले में ‘सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम को प्रशिक्षण से आगे बढ़ाकर विद्यालयों की नियमित कार्यसंस्कृति बनाने तथा बच्चों के लिए अधिक सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर बल दिया गया।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने, थाना कांड संख्या 301/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोगलचक निवासी सुरेश महतो के 35 वर्षीय पुत्र राजीव महतो के रूप में हुई है।
    1
    समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने, थाना कांड संख्या 301/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोगलचक निवासी सुरेश महतो के 35 वर्षीय पुत्र राजीव महतो के रूप में हुई है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकहबीब चकसाहो पटोरी समस्तीपुर
    1
    राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकहबीब चकसाहो पटोरी समस्तीपुर
    user_सुनो सच बिहार
    सुनो सच बिहार
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • पटना में मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर पैर में मारी गोली; बीच सड़क गैराज मालिक की गोली मारकर की थी हत्या।। पटना में पुलिस और अपराधी की बीच मुठभेड़ हुई है। मर्डर के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। गोली अपराधी के पैर में लगी है।अपराधी की पहचान सौरभ सिंह(28) के रूप में हुई है। सौरभ कंकड़बाग के पत्रकार नगर का रहने वाला है। एनकाउंटर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कल्याण बीघा रोड हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। बदमाशों के पास से 5 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस मिले हैं। रामकृष्णानगर के भूपतिपुर गौराज संचालक अंजनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में सौरभ मुख्य आरोपी है। बिल्डर से 20 लाख रुपए की सुपारी ली थी और अंजनी की हत्या की थी। सौरभ के साथ दो शूटर्स भी पकड़े गए हैं।अंजनी मर्डर के बाद पुलिस लगातार सौरभ की पीछे लगी थी। पुलिस को इनपुट मिला कि सौरभ अपने साथियों के साथ बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कल्याण बीघा इलाके में आने वाला है। पुलिस ने इनपुट के आधार पर घेराबंदी की। सौरभ अपने साथियों के साथ कल्याण बीघा रोड पहुंचा। पुलिस ने बदमाशों को रुकने के लिए कहा, लेकिन बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों की तरफ से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली सौरभ के पैर में जा लगी और वो वहीं गिर गया। पुलिस ने उसके और उसके दो और साथियों को अरेस्ट कर लिया। अब जानिए अंजनी मर्डर केस क्या है-- 26 सिंतबर को पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके के भूपतिपुर इलाके में अपराधियों ने एक गैराज संचालक की गोलियों से भून दिया था। इलाज के दौरान गैराज संचालक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान अंजनी नंदन कुमार के रूप में हुई। अंजनी नंदन कुमार भूपतिपुर में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज चलाते थे। 26 सितंबर की रात गैराज बंद कर वो घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने अंजनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
    1
    पटना में मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर पैर में मारी गोली; बीच सड़क गैराज मालिक की गोली मारकर की थी हत्या।।

पटना में पुलिस और अपराधी की बीच मुठभेड़ हुई है। मर्डर के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। गोली अपराधी के पैर में लगी है।अपराधी की पहचान सौरभ सिंह(28) के रूप में हुई है। सौरभ कंकड़बाग के पत्रकार नगर का रहने वाला है।

एनकाउंटर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कल्याण बीघा रोड हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। बदमाशों के पास से 5 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस मिले हैं।

रामकृष्णानगर के भूपतिपुर गौराज संचालक अंजनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में सौरभ मुख्य आरोपी है। बिल्डर से 20 लाख रुपए की सुपारी ली थी और अंजनी की हत्या की थी। सौरभ के साथ दो शूटर्स भी पकड़े गए हैं।अंजनी मर्डर के बाद पुलिस लगातार सौरभ की पीछे लगी थी। पुलिस को इनपुट मिला कि सौरभ अपने साथियों के साथ बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कल्याण बीघा इलाके में आने वाला है।

पुलिस ने इनपुट के आधार पर घेराबंदी की। सौरभ अपने साथियों के साथ कल्याण बीघा रोड पहुंचा। पुलिस ने बदमाशों को रुकने के लिए कहा, लेकिन बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों की तरफ से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली सौरभ के पैर में जा लगी और वो वहीं गिर गया। पुलिस ने उसके और उसके दो और साथियों को अरेस्ट कर लिया।

अब जानिए अंजनी मर्डर केस क्या है--
26 सिंतबर को पटना के रामकृष्ण नगर थाना इलाके के भूपतिपुर इलाके में अपराधियों ने एक गैराज संचालक की गोलियों से भून दिया था। इलाज के दौरान गैराज संचालक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान अंजनी नंदन कुमार के रूप में हुई।

अंजनी नंदन कुमार भूपतिपुर में नंदन ऑटोमोबाइल गैराज चलाते थे। 26 सितंबर की रात गैराज बंद कर वो घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने अंजनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.