धनतेरस पर संदलपुर में उमड़ी खरीदारों की भीड़, हिंसावा चौराहे पर लगा वाहनों का जाम त्योहार की रौनक से गुलजार रहा कस्बा, यातायात व्यवस्था संभालने में चौकन्नी दिखी पुलिस संवाददाता : उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के संदलपुर कस्बे में धनतेरस के अवसर पर बाजारों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही कस्बे में खरीदारी को लेकर लोगों का आवागमन शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई। दुकानों पर लोगों की चहल-पहल से पूरे कस्बे में त्योहार की रौनक दिखाई दी। धनतेरस पर उमड़ी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। कस्बे के हिंसावा चौराहे पर दोपहिया, चारपहिया समेत अन्य वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम जैसी स्थिति बन गई। चौराहे से निकलने वाले वाहन चालकों को कुछ समय तक आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों और वाहनों की अधिक संख्या के चलते सड़क पर काफी भीड़भाड़ नजर आई। वहीं, संदलपुर कस्बा चौकी पुलिस भी पूरी तरह चौकन्नी नजर आई। पुलिसकर्मी चौराहे और बाजार क्षेत्र में सतर्क दिखाई दिए, जिससे यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निगरानी की जाती रही। धनतेरस के मौके पर कस्बे में देर तक रौनक और लोगों की आवाजाही बनी रही।
धनतेरस पर संदलपुर में उमड़ी खरीदारों की भीड़, हिंसावा चौराहे पर लगा वाहनों का जाम त्योहार की रौनक से गुलजार रहा कस्बा, यातायात व्यवस्था संभालने में चौकन्नी दिखी पुलिस संवाददाता : उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के संदलपुर कस्बे में धनतेरस के अवसर पर बाजारों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही कस्बे में खरीदारी को लेकर लोगों का आवागमन शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई। दुकानों पर लोगों की चहल-पहल से पूरे कस्बे में त्योहार की रौनक दिखाई दी। धनतेरस पर उमड़ी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। कस्बे के हिंसावा चौराहे पर दोपहिया, चारपहिया समेत अन्य वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम जैसी स्थिति बन गई। चौराहे से निकलने वाले वाहन चालकों को कुछ समय तक आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों और वाहनों की अधिक संख्या के चलते सड़क पर काफी भीड़भाड़ नजर आई। वहीं, संदलपुर कस्बा चौकी पुलिस भी पूरी तरह चौकन्नी नजर आई। पुलिसकर्मी चौराहे और बाजार क्षेत्र में सतर्क दिखाई दिए, जिससे यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निगरानी की जाती रही। धनतेरस के मौके पर कस्बे में देर तक रौनक और लोगों की आवाजाही बनी रही।
- धनतेरस पर सिकंदरा बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी रही पुलिस सिकंदरा कस्बे में धनतेरस के पर्व पर बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्व को लेकर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने से बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। भीड़ को देखते हुए सिकंदरा पुलिस भी लगातार मुस्तैद रही। शाम करीब चार बजे हरिहरपुर चौराहे पर उपनिरीक्षक राहुल कुमार पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित करते और यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस का वाहन भी कस्बे में भ्रमण करता दिखाई दिया।1
- धनतेरस पर संदलपुर में उमड़ी खरीदारों की भीड़, हिंसावा चौराहे पर लगा वाहनों का जाम त्योहार की रौनक से गुलजार रहा कस्बा, यातायात व्यवस्था संभालने में चौकन्नी दिखी पुलिस संवाददाता : उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के संदलपुर कस्बे में धनतेरस के अवसर पर बाजारों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही कस्बे में खरीदारी को लेकर लोगों का आवागमन शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई। दुकानों पर लोगों की चहल-पहल से पूरे कस्बे में त्योहार की रौनक दिखाई दी। धनतेरस पर उमड़ी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिला। कस्बे के हिंसावा चौराहे पर दोपहिया, चारपहिया समेत अन्य वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम जैसी स्थिति बन गई। चौराहे से निकलने वाले वाहन चालकों को कुछ समय तक आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों और वाहनों की अधिक संख्या के चलते सड़क पर काफी भीड़भाड़ नजर आई। वहीं, संदलपुर कस्बा चौकी पुलिस भी पूरी तरह चौकन्नी नजर आई। पुलिसकर्मी चौराहे और बाजार क्षेत्र में सतर्क दिखाई दिए, जिससे यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निगरानी की जाती रही। धनतेरस के मौके पर कस्बे में देर तक रौनक और लोगों की आवाजाही बनी रही।1
- थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बिधूना- ऐरवाकटरा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पलटने के संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गई जानकारी।1
- पुलिस ने दीपावली से पहले 25 लाख के 111 मोबाइल बरामद किए औरैया में दीपावली के पावन पर्व से पहले औरैया पुलिस ने आमजन के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद विभिन्न क्षेत्रों से गुमशुदा और गिरे हुए कुल एकसौग्यारह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग पच्चीस लाख रुपये है। आपको बतादें यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना पी.पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। वही साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार और उपनिरीक्षक हेमन्त चौधरी समेत पूरी टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रेस कर संबंधित धारकों को सूचित किया। पुलिस कार्यालय में जब लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने नागरिकों से अपील की है कि वह अपने फोन में 'संचार साथी' ऐप डाउनलोड करें और मोबाइल खोने पर सीईआईआर पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में कई अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।1
- 1001 दीयों से जगमगाई औरैया मंडी: पहली बार मना भव्य दीपोत्सव, किसानों और व्यापारियों को किया गया सम्मानित औरैया की कृषि उत्पादन मंडी समिति में दीपावली के पावन अवसर पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हाईवे किनारे स्थित मंडी परिसर में 1001 दीये जलाकर पूरे परिसर को रोशनी से सराबोर कर दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'शुभ मंडी-स्वच्छ मंडी' अभियान के तहत किसानों और व्यापारियों को प्रोत्साहित करना था। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ मंडी सचिव हरबिलास सिंह और महामंत्री जमाली सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पांच किसानों—नरेश, अनीता पाठक, महाराज सिंह, माताप्रसाद और आनंद पोरवाल—को उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि एक किसान को चेक भी प्रदान की गई। इसके साथ ही पूरे वर्ष बेहतरीन व्यापारिक योगदान देने और सबसे ज्यादा मंडी शुल्क जमा करने वाले 13 व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया। मंडी सचिव हरबिलास सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में औरैया मंडी समिति द्वारा पहली बार इस तरह का दीपोत्सव आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य मंडी में स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था को बढ़ावा देना है। इस अनूठे आयोजन ने त्योहार की खुशियों के बीच किसानों और व्यापारियों के सम्मान के साथ-साथ एक स्वच्छ और व्यवस्थित मंडी का सकारात्मक संदेश दिया।4
- साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा कुल – 111 मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग 25,00,000/- रुपये) रिकवर किये गए औरैया। पुलिस अधीक्षक निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद औरैया के विभिन्न थानों से आमजन के खोए/गिरे हुए मोबाइलों की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार अथक प्रयास के फलस्वरुप विभिन्न थानाक्षेत्रों से कुल-111 अदद मोबाइल (अनुमानित कीमत करीब 25,00,000/- रुपये) को सी0ई0आई0आर0 (CEIR) पोर्टल के माध्यम से बरामद कर सम्बन्धित मोबाईल धारकों को मोबाईल प्राप्त करने हेतु सूचित किया गया व उन्हें आज दिनाँक 06.11.2026 को उनके खोए/गिरे हुए मोबाईल फोन प्राप्त करवाये जा रहे हैं । पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ एप प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में आवश्यक सूचनाएँ प्राप्त होती रहें । मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल/आई.एम.ई.आई., आधार कार्ड एं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ।2
- त्योहार में बाजारों में भीड़ झींझक में लगा जाम घण्टो परेशान हुए लोग1
- औरैया पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल, 111 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान औरैया। जनपद की साइबर थाना पुलिस टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 111 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार को इन बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया, जिससे मोबाइल धारकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर) के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। आम जनता द्वारा मोबाइल खोने या गिरने की शिकायतों पर साइबर टीम लगातार प्रयास कर रही थी। टीम ने भारत सरकार के सी.ई.आई.आर. पोर्टल की मदद से इन सभी 111 मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया। इसके बाद संबंधित मोबाइल स्वामियों को सूचित कर पुलिस कार्यालय बुलाया गया और उनके फोन सुरक्षित वापस किए गए। इस सफलता के बाद पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने स्मार्टफोन में 'संचार साथी' ऐप जरूर डाउनलोड करें, ताकि मोबाइल खोने की स्थिति में जरूरी जानकारी तुरंत मिल सके। पुलिस ने यह भी बताया कि यदि किसी का मोबाइल खो जाता है, तो वे तुरंत मोबाइल के बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड और पहचान पत्र के साथ नजदीकी थाने में जाकर सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।4