logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाघलता जलप्रपात के सौंदर्यीकरण की बनी रणनीति, पर्यटन सुविधाओं के विकास का खाका तैयार बुढ़मू। प्रखंड के चलनिया गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक संदीप कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बाघलता जलप्रपात के सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जलप्रपात तक बेहतर पथ निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सीढ़ियों के निर्माण सहित पर्यटकों के लिए आवश्यक अन्य सुविधाएं विकसित करने की रणनीति बनाई गई। स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने कहा कि बाघलता जलप्रपात के समुचित विकास को लेकर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पर्यटन विभाग के सचिव एवं रांची उपायुक्त से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाघलता जलप्रपात प्राकृतिक सौंदर्य का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां वर्षभर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यदि यहां आवश्यक पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाए तो क्षेत्र की पहचान पर्यटन स्थल के रूप में और मजबूत होगी। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। गौरतलब है कि बाघलता जलप्रपात में करीब 350 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, जो इसे बुढ़मू क्षेत्र के आकर्षक प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में शामिल करता है। ग्रामीणों ने जलप्रपात के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया। बैठक में गबेश्वर महतो, उदय कुमार, राजेंद्र महतो, किशुन मुंडा, रामनाथ महतो, सुरेश महतो, राजेश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

5 hrs ago
user_Sanjay kumar
Sanjay kumar
Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
5 hrs ago

बाघलता जलप्रपात के सौंदर्यीकरण की बनी रणनीति, पर्यटन सुविधाओं के विकास का खाका तैयार बुढ़मू। प्रखंड के चलनिया गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक संदीप कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बाघलता जलप्रपात के सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जलप्रपात तक बेहतर पथ निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सीढ़ियों के निर्माण सहित पर्यटकों के लिए आवश्यक अन्य सुविधाएं विकसित करने की रणनीति बनाई गई। स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने कहा कि बाघलता जलप्रपात के समुचित विकास को लेकर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पर्यटन विभाग के सचिव एवं रांची उपायुक्त से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाघलता जलप्रपात प्राकृतिक सौंदर्य का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां वर्षभर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यदि यहां आवश्यक पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाए तो क्षेत्र की पहचान पर्यटन स्थल के रूप में और मजबूत होगी। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। गौरतलब है कि बाघलता जलप्रपात में करीब 350 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, जो इसे बुढ़मू क्षेत्र के आकर्षक प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में शामिल करता है। ग्रामीणों ने जलप्रपात के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया। बैठक में गबेश्वर महतो, उदय कुमार, राजेंद्र महतो, किशुन मुंडा, रामनाथ महतो, सुरेश महतो, राजेश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • कोराबार मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, चिरौंदी बनी विजेता विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया पुरस्कार वितरण, बोले—अगले साल इसी मैदान में होगा स्टेडियम बुढ़मू। युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में सोमवार को कोराबार मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। फाइनल मैच में चिरौंदी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चटवल की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि कोराबार मैदान में अगले वर्ष तक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल इसी मैदान में बनने वाले नए स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में पुरस्कार वितरण करने के लिए वह पुनः आएंगे। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेई, शमीम बड़ेहार, पार्वती देवी, संजय पटेल, एहसान अंसारी, राजकुमार महतो, ललित महतो, संजय महतो, रंथेश्वर गिरी, अंसारूल हक, कुदुस अंसारी, अरशद आलम, हाफिज राजा, मदन महतो सहित सैकड़ों खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
    1
    कोराबार मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, चिरौंदी बनी विजेता
विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया पुरस्कार वितरण, बोले—अगले साल इसी मैदान में होगा स्टेडियम

बुढ़मू। युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में सोमवार को कोराबार मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। फाइनल मैच में चिरौंदी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चटवल की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि कोराबार मैदान में अगले वर्ष तक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल इसी मैदान में बनने वाले नए स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में पुरस्कार वितरण करने के लिए वह पुनः आएंगे।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेई, शमीम बड़ेहार, पार्वती देवी, संजय पटेल, एहसान अंसारी, राजकुमार महतो, ललित महतो, संजय महतो, रंथेश्वर गिरी, अंसारूल हक, कुदुस अंसारी, अरशद आलम, हाफिज राजा, मदन महतो सहित सैकड़ों खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • रांची : डोरंडा के घाघरा में सड़क हादसे में 21 वर्षीय दीपक कुमार की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का रांची : डोरंडा के घाघरा में सड़क हादसे में 21 वर्षीय दीपक कुमार की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। हादसे के बाद लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग अज्ञात कार चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
    1
    रांची : डोरंडा के घाघरा में सड़क हादसे में 21 वर्षीय दीपक कुमार की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का
रांची : डोरंडा के घाघरा में सड़क हादसे में 21 वर्षीय दीपक कुमार की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। हादसे के बाद लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग अज्ञात कार चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
    user_NEWS INDIAN 724
    NEWS INDIAN 724
    पत्रकार Kanke, Ranchi•
    17 min ago
  • गिरफ्तारी के नियमों पर SC सख्त! गिरफ्तारी का लिखित आधार बताना जरूरी 🚨 गिरफ्तारी के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में बताना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर और गिरफ्तारी अवैध ठहराए जाने की स्थिति में संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दोबारा गिरफ्तारी की स्थिति में तय कानूनी प्रक्रिया और मजिस्ट्रेट की अनुमति का पालन करना होगा। ⚖️ कानून सभी के अधिकारों की रक्षा के लिए है। #SupremeCourt #SupremeCourtIndia #ArrestRules #PoliceAction #IndianLaw #LawNews #IndiaNews #BreakingNews #LegalNews #SpeakUpJharkhand
    1
    गिरफ्तारी के नियमों पर SC सख्त!
गिरफ्तारी का लिखित आधार बताना जरूरी
🚨 गिरफ्तारी के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त!
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में बताना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर और गिरफ्तारी अवैध ठहराए जाने की स्थिति में संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दोबारा गिरफ्तारी की स्थिति में तय कानूनी प्रक्रिया और मजिस्ट्रेट की अनुमति का पालन करना होगा।
⚖️ कानून सभी के अधिकारों की रक्षा के लिए है।
#SupremeCourt #SupremeCourtIndia #ArrestRules #PoliceAction #IndianLaw #LawNews #IndiaNews #BreakingNews #LegalNews #SpeakUpJharkhand
    user_SpeakupJharkhand
    SpeakupJharkhand
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    52 min ago
  • Union Bank Jharkhand Election ! उज्ज्वल प्रकाश लकड़ा अध्यक्ष, ज्योत्स्नेश्वर पांडेय महासचिव ! Ranchi News Union Bank Jharkhand Election ! उज्ज्वल प्रकाश लकड़ा अध्यक्ष, ज्योत्स्नेश्वर पांडेय महासचिव ! Ranchi News रांची में Union Bank Officers Association Jharkhand के 8वें त्रैवार्षिक महासभा सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में संगठन की गतिविधियों, अधिकारियों से जुड़े मुद्दों और बैंकिंग क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के दौरान हुए चुनाव में उज्ज्वल प्रकाश लकड़ा को अध्यक्ष और ज्योत्स्नेश्वर पांडेय को महासचिव चुना गया। दोनों के नेतृत्व वाली टीम ने प्रतिद्वंद्वी पैनल के खिलाफ भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सम्मेलन में All India Union Bank Officers Federation के पदाधिकारियों समेत विभिन्न राज्यों और इकाइयों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। यह खबर Ranchi Club TV की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। This live stream is for informational and public awareness purposes only. Union Bank Jharkhand, Union Bank Officers Association, Union Bank Election Jharkhand, Ujjwal Prakash Lakra, Jyotsneshwar Pandey, Union Bank Officers Election, Ranchi News, Jharkhand News, Ranchi Latest News, Jharkhand Banking News, Union Bank Jharkhand News, Union Bank Election, Bank Officers News, Ranchi Club TV, Ranchi Club TV News, Union Bank Mahasabha, Union Bank Jharkhand, Union Bank Chunav, Ranchi Samachar, Jharkhand Samachar, Banking News Jharkhand, Union Bank Officers Jharkhand #UnionBank #UnionBankJharkhand #UnionBankOfficers #RanchiNews #JharkhandNews #RanchiClubTV #BankingNews #UnionBankElection #UjjwalPrakashLakra #JyotsneshwarPandey
    1
    Union Bank Jharkhand Election ! उज्ज्वल प्रकाश लकड़ा अध्यक्ष, ज्योत्स्नेश्वर पांडेय महासचिव ! Ranchi News
Union Bank Jharkhand Election ! उज्ज्वल प्रकाश लकड़ा अध्यक्ष, ज्योत्स्नेश्वर पांडेय महासचिव ! Ranchi News
रांची में Union Bank Officers Association Jharkhand के 8वें त्रैवार्षिक महासभा सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में संगठन की गतिविधियों, अधिकारियों से जुड़े मुद्दों और बैंकिंग क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा की गई।
सम्मेलन के दौरान हुए चुनाव में उज्ज्वल प्रकाश लकड़ा को अध्यक्ष और ज्योत्स्नेश्वर पांडेय को महासचिव चुना गया। दोनों के नेतृत्व वाली टीम ने प्रतिद्वंद्वी पैनल के खिलाफ भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
सम्मेलन में All India Union Bank Officers Federation के पदाधिकारियों समेत विभिन्न राज्यों और इकाइयों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
यह खबर Ranchi Club TV की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है।
This live stream is for informational and public awareness purposes only.
Union Bank Jharkhand, Union Bank Officers Association, Union Bank Election Jharkhand, Ujjwal Prakash Lakra, Jyotsneshwar Pandey, Union Bank Officers Election, Ranchi News, Jharkhand News, Ranchi Latest News, Jharkhand Banking News, Union Bank Jharkhand News, Union Bank Election, Bank Officers News, Ranchi Club TV, Ranchi Club TV News, Union Bank Mahasabha, Union Bank Jharkhand, Union Bank Chunav, Ranchi Samachar, Jharkhand Samachar, Banking News Jharkhand, Union Bank Officers Jharkhand
#UnionBank #UnionBankJharkhand #UnionBankOfficers #RanchiNews #JharkhandNews #RanchiClubTV #BankingNews #UnionBankElection #UjjwalPrakashLakra #JyotsneshwarPandey
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • कर्णपुरा महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया करमा महोत्सव बड़कागांव। कर्णपुरा महाविद्यालय, बड़कागांव में झारखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा और प्रकृति प्रेम के प्रतीक करमा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री लोकनाथ महतो रहे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने की। कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करम देव की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में करमा गीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किए। करमा गीतों की मनमोहक धुन पर छात्र-छात्राएं नाचते-गाते और झूमते नजर आए, जिससे पूरा महाविद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। मुख्य अतिथि श्री लोकनाथ महतो ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी लोक-संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी लोक-संस्कृति, परंपरा और जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर कुशवाहा समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष श्री सोहनलाल मेहता ने करमा पर्व को झारखंड की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासत बताते हुए युवा पीढ़ी से इसके संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान किया। समाजसेवी डॉ. बालेश्वर महतो ने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं कांग्रेस नेता श्री सुरेश महतो ने भी करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. निरंजन प्रसाद नीरज ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, सभी अतिथियों, प्राचार्य, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    कर्णपुरा महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया करमा महोत्सव
बड़कागांव। कर्णपुरा महाविद्यालय, बड़कागांव में झारखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा और प्रकृति प्रेम के प्रतीक करमा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री लोकनाथ महतो रहे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने की। कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करम देव की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में करमा गीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किए। करमा गीतों की मनमोहक धुन पर छात्र-छात्राएं नाचते-गाते और झूमते नजर आए, जिससे पूरा महाविद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंग गया।
मुख्य अतिथि श्री लोकनाथ महतो ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी लोक-संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी लोक-संस्कृति, परंपरा और जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
इस अवसर पर कुशवाहा समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष श्री सोहनलाल मेहता ने करमा पर्व को झारखंड की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासत बताते हुए युवा पीढ़ी से इसके संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान किया। समाजसेवी डॉ. बालेश्वर महतो ने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं कांग्रेस नेता श्री सुरेश महतो ने भी करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. निरंजन प्रसाद नीरज ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, सभी अतिथियों, प्राचार्य, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_हजारीबाग जिला
    हजारीबाग जिला
    Social Media Manager बरकागाँव, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
  • डिजिटल पेमेंट पर कितना कटता है? ग्राहक देगा या दुकानदार? #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #Hbnews24 #ranchi_the_heart_of_jharkhand #CMBihar #JharkhandNews #explorepage #exploremore #international #nottingham
    1
    डिजिटल पेमेंट पर कितना कटता है? ग्राहक देगा या दुकानदार?

#nonfollowersviewers #Facebookviralreel #Hbnews24 #ranchi_the_heart_of_jharkhand #CMBihar #JharkhandNews #explorepage #exploremore #international #nottingham
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter Barkagaon, Hazaribagh•
    19 hrs ago
  • बिरसा चौक के पास हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कट्टा बरामद रांची। जगरनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 19 सितंबर की रात इंडियन ऑयल इन्द्रप्रस्थ पेट्रोल पंप, बिरसा चौक के पास छापेमारी कर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देशी पिस्टल, खाली मैगजीन, एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद कीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार वर्मा उर्फ शिवा वर्मा, संदीप कुमार प्रसाद उर्फ दाबुस और रोहित कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने लाल-काले रंग की पल्सर 220 मोटरसाइकिल भी जब्त की। मामले में जगरनाथपुर थाना कांड संख्या 281/26 दर्ज किया गया है।
    1
    बिरसा चौक के पास हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कट्टा बरामद
रांची। जगरनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 19 सितंबर की रात इंडियन ऑयल इन्द्रप्रस्थ पेट्रोल पंप, बिरसा चौक के पास छापेमारी कर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देशी पिस्टल, खाली मैगजीन, एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद कीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार वर्मा उर्फ शिवा वर्मा, संदीप कुमार प्रसाद उर्फ दाबुस और रोहित कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने लाल-काले रंग की पल्सर 220 मोटरसाइकिल भी जब्त की। मामले में जगरनाथपुर थाना कांड संख्या 281/26 दर्ज किया गया है।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • देखिए पूरी वीडियो मे... जम्मू-कश्मीर विधानसभा संग्राम, जमकर हुई धक्का मुक्की... #jammukashmir #bjp #jammukashmirnews #jammunews #ncp #jammu&kashmirvidhansabha #hungama #bjpvsncp #kashmirnews #j&kupdate
    1
    देखिए पूरी वीडियो मे... जम्मू-कश्मीर विधानसभा  संग्राम, जमकर हुई धक्का मुक्की... #jammukashmir #bjp #jammukashmirnews #jammunews #ncp #jammu&kashmirvidhansabha #hungama #bjpvsncp #kashmirnews #j&kupdate
    user_Nation24 news
    Nation24 news
    News Anchor कांके, रांची, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.