logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डिजिटल पेमेंट पर कितना कटता है? ग्राहक देगा या दुकानदार? #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #Hbnews24 #ranchi_the_heart_of_jharkhand #CMBihar #JharkhandNews #explorepage #exploremore #international #nottingham

9 hrs ago
user_Shashikant
Shashikant
Court reporter Barkagaon, Hazaribagh•
9 hrs ago

डिजिटल पेमेंट पर कितना कटता है? ग्राहक देगा या दुकानदार? #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #Hbnews24 #ranchi_the_heart_of_jharkhand #CMBihar #JharkhandNews #explorepage #exploremore #international #nottingham

More news from झारखंड and nearby areas
  • कर्णपुरा महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया करमा महोत्सव बड़कागांव। कर्णपुरा महाविद्यालय, बड़कागांव में झारखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा और प्रकृति प्रेम के प्रतीक करमा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री लोकनाथ महतो रहे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने की। कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करम देव की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में करमा गीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किए। करमा गीतों की मनमोहक धुन पर छात्र-छात्राएं नाचते-गाते और झूमते नजर आए, जिससे पूरा महाविद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। मुख्य अतिथि श्री लोकनाथ महतो ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी लोक-संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी लोक-संस्कृति, परंपरा और जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर कुशवाहा समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष श्री सोहनलाल मेहता ने करमा पर्व को झारखंड की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासत बताते हुए युवा पीढ़ी से इसके संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान किया। समाजसेवी डॉ. बालेश्वर महतो ने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं कांग्रेस नेता श्री सुरेश महतो ने भी करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. निरंजन प्रसाद नीरज ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, सभी अतिथियों, प्राचार्य, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    कर्णपुरा महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया करमा महोत्सव
बड़कागांव। कर्णपुरा महाविद्यालय, बड़कागांव में झारखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा और प्रकृति प्रेम के प्रतीक करमा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री लोकनाथ महतो रहे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने की। कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करम देव की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में करमा गीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किए। करमा गीतों की मनमोहक धुन पर छात्र-छात्राएं नाचते-गाते और झूमते नजर आए, जिससे पूरा महाविद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंग गया।
मुख्य अतिथि श्री लोकनाथ महतो ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी लोक-संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी लोक-संस्कृति, परंपरा और जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
इस अवसर पर कुशवाहा समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष श्री सोहनलाल मेहता ने करमा पर्व को झारखंड की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासत बताते हुए युवा पीढ़ी से इसके संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान किया। समाजसेवी डॉ. बालेश्वर महतो ने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं कांग्रेस नेता श्री सुरेश महतो ने भी करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. निरंजन प्रसाद नीरज ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, सभी अतिथियों, प्राचार्य, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_हजारीबाग जिला
    हजारीबाग जिला
    Social Media Manager बरकागाँव, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • डिजिटल पेमेंट पर कितना कटता है? ग्राहक देगा या दुकानदार? #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #Hbnews24 #ranchi_the_heart_of_jharkhand #CMBihar #JharkhandNews #explorepage #exploremore #international #nottingham
    1
    डिजिटल पेमेंट पर कितना कटता है? ग्राहक देगा या दुकानदार?

#nonfollowersviewers #Facebookviralreel #Hbnews24 #ranchi_the_heart_of_jharkhand #CMBihar #JharkhandNews #explorepage #exploremore #international #nottingham
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter Barkagaon, Hazaribagh•
    9 hrs ago
  • आदिवासी केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में हजारीबाग में करम पूर्व संध्या का भव्य आयोजन -- प्रकृति, कृषि और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है करम पर्व : अतिथियों ने दी पर्व की शुभकामनाएं -- करम पर्व प्रकृति, कृषि और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक : विधायक प्रदीप प्रसाद -- करम पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का संदेश देता है : महापौर अरविंद कुमार राणा --- हजारीबाग। आदिवासी केंद्रीय सरना समिति हजारीबाग के तत्वावधान में रविवार को शहर अखड़ा सरहुल मैदान, धुमकुड़िया में करम पूर्व संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति, आदिवासी रीति-रिवाज और प्रकृति संरक्षण की भावना देखने को मिली। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और करम पर्व की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता को रेखांकित किया। कार्यक्रम में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथियों के रूप में महापौर अरविंद कुमार राणा, अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेफाली गुप्ता एवं डॉ. सोमा उरांव उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप प्रसाद ने करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति, कृषि और आदिवासी परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि करम पर्व झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन पारंपरिक संस्कृति को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महापौर अरविंद कुमार राणा ने करम पर्व के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने में सहायक होते हैं। अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव ने करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि करम पर्व आदिवासी समाज की प्रकृति के साथ गहरी आत्मीयता और पारंपरिक जीवन मूल्यों को दर्शाता है। इन परंपराओं को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। करम पर्व का धार्मिक और सामाजिक महत्व करम पर्व झारखंड सहित कई आदिवासी समाजों का महत्वपूर्ण पारंपरिक पर्व है। यह पर्व प्रकृति, कृषि और भाई-बहन के प्रेम से जुड़ा हुआ है। करम देवता की पूजा-अर्चना के माध्यम से सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की जाती है। इस पर्व का उद्देश्य कृषि एवं प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करना, भाई-बहन के प्रेम को मजबूत करना तथा सामाजिक रिश्तों में आपसी सहयोग और सद्भाव को बढ़ावा देना है। करम पूर्व संध्या जैसे आयोजन पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से इस विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं। आदिवासी केंद्रीय सरना समिति हजारीबाग के अध्यक्ष महेंद्र बेक ने कहा कि करम पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि करम पूर्व संध्या के माध्यम से समाज की पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाज और लोक परंपराओं को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी समाज के लोगों को करम पर्व की शुभकामनाएं दीं। सरना पूजा समिति के अध्यक्ष पवन तिग्गा ने कहा कि करम पर्व प्रकृति, कृषि और आपसी प्रेम का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि करम पर्व की परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। करम पूर्व संध्या का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया है, ताकि समाज के लोग अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहें और पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी समाज की सांस्कृतिक परंपराओं, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजन में उपस्थित लोगों ने करम पर्व की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। *आयोजन की सफलता में समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान* कार्यक्रम को सफल बनाने में आदिवासी केंद्रीय सरना समिति हजारीबाग के अध्यक्ष महेंद्र बेक, सचिव सुनील लकड़ा, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुजूर, रमेश कुमार हेंब्रम, रवि लिंडा, प्रदीप बेदिया, सुनील कच्छप, बिरसा मुंडा, पाहन बंधन टोप्पो, फुलवा कच्छप, विनोद मुंडा, प्रवीण बाखला, मनीषा टोप्पो, संदीप मुंडा सहित अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। समिति के संरक्षक कृपाल कच्छप, सुशील ओड़िया, विशाल लकड़ा, पाहन बंधन एक्का तथा सरना पूजा समिति के अध्यक्ष पवन तिग्गा के साथ अमिका टोप्पो, अमीषा उरांव, ललित सोरेन, शुकरमनी तिर्की, सोनी टोप्पो, रिया कुमारी, शीला मुर्मू, खुशबू टोप्पो, अनिल टुडू, पप्पू एक्का, अंकित टोप्पो और समीर एक्का ने आयोजन की सफलता में योगदान दिया।
    2
    आदिवासी केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में हजारीबाग में करम पूर्व संध्या का भव्य आयोजन
--
प्रकृति, कृषि और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है करम पर्व : अतिथियों ने दी पर्व की शुभकामनाएं
--
करम पर्व प्रकृति, कृषि और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक : विधायक प्रदीप प्रसाद
--
करम पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का संदेश देता है : महापौर अरविंद कुमार राणा
---
हजारीबाग। आदिवासी केंद्रीय सरना समिति हजारीबाग के तत्वावधान में रविवार को शहर अखड़ा सरहुल मैदान, धुमकुड़िया में करम पूर्व संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति, आदिवासी रीति-रिवाज और प्रकृति संरक्षण की भावना देखने को मिली। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और करम पर्व की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथियों के रूप में महापौर अरविंद कुमार राणा, अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेफाली गुप्ता एवं डॉ. सोमा उरांव उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप प्रसाद ने करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति, कृषि और आदिवासी परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि करम पर्व झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन पारंपरिक संस्कृति को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महापौर अरविंद कुमार राणा ने करम पर्व के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने में सहायक होते हैं।
अपर समाहर्ता महेंद्र छोटन उरांव ने करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि करम पर्व आदिवासी समाज की प्रकृति के साथ गहरी आत्मीयता और पारंपरिक जीवन मूल्यों को दर्शाता है। इन परंपराओं को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।
करम पर्व का धार्मिक और सामाजिक महत्व
करम पर्व झारखंड सहित कई आदिवासी समाजों का महत्वपूर्ण पारंपरिक पर्व है। यह पर्व प्रकृति, कृषि और भाई-बहन के प्रेम से जुड़ा हुआ है। करम देवता की पूजा-अर्चना के माध्यम से सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की जाती है।
इस पर्व का उद्देश्य कृषि एवं प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करना, भाई-बहन के प्रेम को मजबूत करना तथा सामाजिक रिश्तों में आपसी सहयोग और सद्भाव को बढ़ावा देना है। करम पूर्व संध्या जैसे आयोजन पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से इस विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं।
आदिवासी केंद्रीय सरना समिति हजारीबाग के अध्यक्ष महेंद्र बेक ने कहा कि करम पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि करम पूर्व संध्या के माध्यम से समाज की पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाज और लोक परंपराओं को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी समाज के लोगों को करम पर्व की शुभकामनाएं दीं।
सरना पूजा समिति के अध्यक्ष पवन तिग्गा ने कहा कि करम पर्व प्रकृति, कृषि और आपसी प्रेम का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि करम पर्व की परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। करम पूर्व संध्या का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया है, ताकि समाज के लोग अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहें और पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाएं।
कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी समाज की सांस्कृतिक परंपराओं, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजन में उपस्थित लोगों ने करम पर्व की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
*आयोजन की सफलता में समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान*
कार्यक्रम को सफल बनाने में आदिवासी केंद्रीय सरना समिति हजारीबाग के अध्यक्ष महेंद्र बेक, सचिव सुनील लकड़ा, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुजूर, रमेश कुमार हेंब्रम, रवि लिंडा, प्रदीप बेदिया, सुनील कच्छप, बिरसा मुंडा, पाहन बंधन टोप्पो, फुलवा कच्छप, विनोद मुंडा, प्रवीण बाखला, मनीषा टोप्पो, संदीप मुंडा सहित अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
समिति के संरक्षक कृपाल कच्छप, सुशील ओड़िया, विशाल लकड़ा, पाहन बंधन एक्का तथा सरना पूजा समिति के अध्यक्ष पवन तिग्गा के साथ अमिका टोप्पो, अमीषा उरांव, ललित सोरेन, शुकरमनी तिर्की, सोनी टोप्पो, रिया कुमारी, शीला मुर्मू, खुशबू टोप्पो, अनिल टुडू, पप्पू एक्का, अंकित टोप्पो और समीर एक्का ने आयोजन की सफलता में योगदान दिया।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • 🚨 हजारीबाग में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ी कार्रवाई 9 अवैध क्रशर सील, गिट्टी लदा ट्रक जब्त; संचालकों पर प्राथमिकी की तैयारी हजारीबाग में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ी कार्रवाई 9 अवैध क्रशर सील, गिट्टी लदा ट्रक जब्त; संचालकों पर प्राथमिकी की तैयारी
    1
    🚨 हजारीबाग में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ी कार्रवाई
9 अवैध क्रशर सील, गिट्टी लदा ट्रक जब्त; संचालकों पर प्राथमिकी की तैयारी
हजारीबाग में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ी कार्रवाई
9 अवैध क्रशर सील, गिट्टी लदा ट्रक जब्त; संचालकों पर प्राथमिकी की तैयारी
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प एसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रियता से चालकों को नियम पालन का दिलाया संकल्प हजारीबाग, 20 सितंबर। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर यातायात थाना परिसर में रविवार को शहरी क्षेत्र के टोटो चालकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर हजारीबाग की उपस्थिति में यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद ने टोटो चालकों को यातायात नियमों के पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान चालकों को हेलमेट, निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने, सड़क पर अनुशासन बनाए रखने, ओवरलोडिंग से बचने तथा अन्य यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। सभी चालकों को नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई तथा उनसे शपथ पत्र भी भराया गया। यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रिय पहल से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति वाहन चालकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। उनकी लगातार सक्रियता और नियमों के प्रति सख्ती को यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    4
    टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प
एसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रियता से चालकों को नियम पालन का दिलाया संकल्प
हजारीबाग, 20 सितंबर। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर यातायात थाना परिसर में रविवार को शहरी क्षेत्र के टोटो चालकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर हजारीबाग की उपस्थिति में यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद ने टोटो चालकों को यातायात नियमों के पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान चालकों को हेलमेट, निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने, सड़क पर अनुशासन बनाए रखने, ओवरलोडिंग से बचने तथा अन्य यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। सभी चालकों को नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई तथा उनसे शपथ पत्र भी भराया गया।
यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रिय पहल से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति वाहन चालकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। उनकी लगातार सक्रियता और नियमों के प्रति सख्ती को यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_Arif Khan (Journalist)khabar36
    Arif Khan (Journalist)khabar36
    Classified ads newspaper publisher हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    17 hrs ago
  • खासमहल पर जेसीबी चला तो गरमा गया माहौल, पूर्व मंत्री और CO आमने-सामने!
    1
    खासमहल पर जेसीबी चला तो गरमा गया माहौल, पूर्व मंत्री और CO आमने-सामने!
    user_Mohan Guru
    Mohan Guru
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    17 hrs ago
  • कुजू ओपी क्षेत्र के बोंगावर में हाइवा के चपेट में आने से ट्रैक्टर के उपचालक की मौत , ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हाइवा के चपेट में आने से उपचालक की मौत , ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ,भरी मसक्कत के बाद छूटी जाम
    1
    कुजू ओपी क्षेत्र के बोंगावर में हाइवा के चपेट में आने से ट्रैक्टर के उपचालक की मौत , ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 
हाइवा के चपेट में आने से उपचालक की मौत , ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ,भरी मसक्कत के बाद छूटी जाम
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    13 hrs ago
  • रात से था लापता, सुबह खेत में मिली लाश; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
    1
    रात से था लापता, सुबह खेत में मिली लाश; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter Barkagaon, Hazaribagh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.