ललितपुर में जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थरों से हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरनी चौराहे स्थित गौशाला में देर रात एक युवक के घुसने और जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि देर रात एक युवक चोरी के इरादे से गौशाला परिसर में दाखिल हुआ। इसी दौरान उसने वहां जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। युवक से बचने के लिए बंदर इधर-उधर भागता रहा, लेकिन हमले के कारण वह कई जगह घायल हो गया। सुबह गौशाला पहुंचे लोगों ने बंदर को घायल अवस्था में देखा। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक बंदर पर पत्थरों से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नई बस्ती चौकी क्षेत्र में क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। लोगों ने पुलिस से बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
ललितपुर में जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थरों से हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरनी चौराहे स्थित गौशाला में देर रात एक युवक के घुसने और जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि देर रात एक युवक चोरी के इरादे से गौशाला परिसर में दाखिल हुआ। इसी दौरान उसने वहां जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। युवक से बचने के लिए बंदर इधर-उधर भागता रहा, लेकिन हमले के कारण वह कई जगह घायल हो गया। सुबह गौशाला पहुंचे लोगों ने बंदर को घायल अवस्था में देखा। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक बंदर पर पत्थरों से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नई बस्ती चौकी क्षेत्र में क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। लोगों ने पुलिस से बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
- राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता139ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेशपुलिस को कार्यवाही करनी चाहिए, ऐसे व्यक्ति ओं पर जो वे जुवान जानवर को मारते हुए दिखजाऐ🇮🇳3 hrs ago
- डोल ग्यारस पर श्रीजी भगवान का निकला जल विहार, भक्ति में डूबा कस्बा मड़ावरा मड़ावरा। डोल ग्यारस के पावन अवसर पर कस्बा मड़ावरा में श्रीजी भगवान का जल विहार कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रीजी भगवान की भव्य शोभायात्रा साला जी मंदिर से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रीजी भगवान की शोभायात्रा पटकान जी मंदिर से प्रारंभ होकर तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जल विहार कराया गया। इसके बाद शोभायात्रा चकिया घाट, सामड़वा तिवारी मोहल्ला तिवारी मोहल्ला, सोनी मोहल्ला एवं लंबरदार मोहल्ला होते हुए कस्बा के विभिन्न मार्गों से निकली। शोभायात्रा में डीजे की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रीजी भगवान की पूजा-अर्चना एवं आरती कर स्वागत किया। लोगों ने अपने घरों के सामने श्रीजी भगवान की पूजा-पाठ कर आशीर्वाद लिया। पूरे कस्बा में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ डोल ग्यारस का पर्व मनाया तथा भगवान श्रीजी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जिसमें प्रभात फेरिया द्वारा गाना आज किया गया कि किसने भगवान के गाना गाए गए रिपोर्टर प्रकाश सिंह लोधी ललितपुर3
- श्रद्धापूर्वक मनायी गई जलझूलनी एकादशी, देव विग्रहों का तालाबों में कराया गया जलाभिषेक जलझूलनी एकादशी का पर्व पूरे जनपद में श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। ग्रामीण अंचलों में भी त्यौहार को पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बुधवार को कस्बे में स्थित विभिन्न मंदिरों और देवालयों से विग्रहों को सुंदर सुसज्जित विमानों में विराजमान कर उनकी शोभायात्रा निकाली गई और स्थानीय तालाब पर सभी का जलाभिषेक किया गया। डोल ग्यारस के नाम से पुकारे जाने वाले इस त्यौहार पर मंदिरों के गर्भगृह से विग्रहों का स्थानीय जलस्रोतों तक ससम्मान ले जाकर जलाभिषेक कराया जाता, ऐसी मान्यता है कि जलझूलनी एकादशी पर देव विग्रहों के जलाभिषेक के बाद जलस्रोतों का जल स्वच्छ और पवित्र हो जाता है। इस दौरान कस्बे में बुधवार शाम जलाभिषेक यात्रा शालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर श्रीराम जानकी मंदिर, ठेकेदार के हनुमान मंदिर, राधेकृष्ण मंदिर, बजरंगबली मंदिर रावतपुरा, मोतीमहाराज मंदिर, नृसिंह मंदिर, श्रीलवकुश मंदिर रनगांव समेत विभिन्न मंदिरों से विमान पुराना बाजार स्थित पाठकान जी मंदिर पर एकत्र हुये जहां सभी विमानों में विराजमान विग्रहों की मंगल आरती की गई जिसके पश्चात सभी विमान स्थानीय प्राचीन तालाब पर पहुंचे जहां विग्रहों का जलाभिषेक कराया गया। जलाभिषेक के उपरांत सभी विमान वापस अपने अपने मंदिरों में पहुंचे जहां गर्भगृह में विग्रहों को ससम्मान विराजमान करा दिया गया।1
- मड़ावरा में परम्परागत रीति रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया डोल ग्यारस का पर्व मड़ावरा में परम्परागत रीति रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया डोल ग्यारस का पर्व। मड़ावरा सहित क्षेत्र में डोल ग्यारस का पर्व परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान जी को विमानों में विठालकर पाठक जी के मन्दिर पर लाया गया जहाँ पर भगवान जी की पूजा करके आरती उतारी गयी। पश्चात भगवान जी को मंगलवार शाम करीब 5 बजे विमानों द्वारा कस्वे के तालाब पर ले जाकर स्नान कराकर पूजा की गयी और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कीर्तन मण्डलियों द्वारा भजन कीर्तन गाये गये।4
- ललितपुर में जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थरों से हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरनी चौराहे स्थित गौशाला में देर रात एक युवक के घुसने और जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि देर रात एक युवक चोरी के इरादे से गौशाला परिसर में दाखिल हुआ। इसी दौरान उसने वहां जंजीर से बंधे बंदर पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। युवक से बचने के लिए बंदर इधर-उधर भागता रहा, लेकिन हमले के कारण वह कई जगह घायल हो गया। सुबह गौशाला पहुंचे लोगों ने बंदर को घायल अवस्था में देखा। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक बंदर पर पत्थरों से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नई बस्ती चौकी क्षेत्र में क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। लोगों ने पुलिस से बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता करने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।1
- आज जलविहार के अवसर पर नगर में ऐतिहासिक विमानों की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। दिनभर आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन जैसे ही मंदिर से श्रीजी का विमान बाहर निकला, अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। ऐसा अद्भुत नजारा देखकर श्रद्धालु भी भाव-विभोर हो उठे। मानो स्वयं इंद्रदेव श्रीजी का जलाभिषेक करने के लिए आतुर हों। आस्था, भक्ति और प्रकृति के इस अद्भुत संगम ने जलविहार के पर्व को और भी खास और यादगार बना दिया। #अद्भुत_अकल्पनीय 🙏🌧️ आज जलविहार के अवसर पर नगर में ऐतिहासिक विमानों की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। दिनभर आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन जैसे ही मंदिर से श्रीजी का विमान बाहर निकला, वैसे ही अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। मानो स्वयं इंद्रदेव भी श्रीजी का जलाभिषेक करने को आतुर हों। आस्था और प्रकृति के इस अद्भुत संगम ने जलविहार के पर्व को और भी यादगार बना दिया। 🙏🚩🌧️1
- ब्रेकिंग न्यूज़ घुवारा छतरपुर। चोरी की 10 नग भैंसे घुवारा के स्थानीय लोगों ने पकड़ी। मौके पर पुलिस ने सभी भैसों एवं क्षतिग्रस्त पिकप वाहन जप्त। मामला सुवह साढ़े 5 बजे का है घुवारा के डीसी सुपर बाजार बड़ी स्कूल के पास भैसों से लदी एक पिकप वाहन आनियत्रित होकर एक पेड़ में टकराया गया जिससे बड़ा हादसा होते होते बच गया। स्थानीय लोगों ने देखा कि उक्त पिकप वाहन चोरी की 10 नग भैसे लदी है तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय सामाजसेवियों ने पिकप वाहन से सभी भैसों को पिकप वाहन से उतार कर पुलिस को सुपुर्द कर दी। *👉🏻मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ब्रेकिंग न्यूज़ घुवारा छतरपुर। चोरी की 10 नग भैंसे घुवारा के स्थानीय लोगों ने पकड़ी। मौके पर पुलिस ने सभी भैसों एवं क्षतिग्रस्त पिकप वाहन जप्त। मामला सुवह साढ़े 5 बजे का है घुवारा के डीसी सुपर बाजार बड़ी स्कूल के पास भैसों से लदी एक पिकप वाहन आनियत्रित होकर एक पेड़ में टकराया गया जिससे बड़ा हादसा होते होते बच गया। स्थानीय लोगों ने देखा कि उक्त पिकप वाहन चोरी की 10 नग भैसे लदी है तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय सामाजसेवियों ने पिकप वाहन से सभी भैसों को पिकप वाहन से उतार कर पुलिस को सुपुर्द कर दी। *👉🏻मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।1
- खबर टीकमगढ़ से -: जहां पर तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत दोनो मासूम चचेरे भाई बताऐ जा रहे तालाब में डूब गए है नहाने के दौरान, मासूम चचेरे भाई बताऐ जा रहे तालाब में डूब गए है नहाने के दौरान,1
- पारोल में एसडीएम ने क्रॉप कटिंग कराके दलहनी फसलों के नुकसान का लगाया अनुमान पारोल में एसडीएम ने क्रॉप कटिंग कराके दलहनी फसलों के नुकसान का लगाया अनुमान। मड़ावरा तहसील क्षेत्र में बारिश से दलहनी फसलों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए सोमवार को दोपहर 3 बजे एसडीएम ने पारौल गांव के खेतों की क्रॉप कटिंग करवाई। उप जिलाधिकारी मौजूदगी में राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी के कर्मचारी खेत में पहुंचे और उन्होंने फसल की कटाई करवाई।1