निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व महिला प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित परवाना नगर में स्वास्थ्य सेतु चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 60 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शिविर श्री गंगा चरण आर्यवर्धन अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष शंखधर की विशेष भूमिका रही। डॉ. शंखधर एक अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ हैं और उन्होंने नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली, जीआरएमसी ग्वालियर एवं बीएमएचआरसी भोपाल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। शिविर के दौरान महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, BMI एवं हृदय संबंधी जांच की गई तथा विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श भी प्रदान किया गया। इसी अवसर पर ट्रस्ट द्वारा संचालित महिला ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन डूडा कार्यालय की मुख्य सूत्रधार जलधारा के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस केंद्र में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल से प्रभावित होकर कई महिलाओं ने प्रशिक्षण लेने में रुचि दिखाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में आलोक सक्सेना भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेकर इसकी सराहना की और आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

- Post by Sadik1
- बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गणेश नगर निवासी अधिवक्ता प्रणव मिश्रा ने पड़ोसियों पर उत्पीड़न, तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी व डीएम से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल की रात उनके पड़ोसी आशुतोष उर्फ मिली ने घर के बाहर खड़ी दो बाइकों में तोड़फोड़ कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उनकी बहन सीमा मिश्रा को भी गंभीर धमकियां दी गईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने पहले से 10-12 लोगों को बुला रखा था। 112 पर कॉल का जवाब नहीं मिला, जबकि 1076 पर सूचना देने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे । घटना सीसीटीवी में कैद है जो पीड़ित के पास है। प्रणव मिश्रा का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी हमला कर चुके हैं और आए दिन छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने सुरक्षा व सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- बरेली की मशहूर दरगाह हज़रत जलालुद्दीन सरकार सय्यद शाहदाना वली रहमतुल्लाह अलैह के छोटे उर्स सत्तरवी शरीफ के पांचवें दिन कुल शरीफ के मौके पर अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दिन की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई और मजार-ए-मुबारक पर मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रजा ने सलातो सलाम पेश किया। सुबह 10:30 बजे कुल शरीफ की फातिहा की रस्म अदा की गई, जिसमें सूफी रिज़वान रज़ा खां कादरी साहब ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारा, बीमारों की शिफा, बेरोजगारों को रोजगार और बेऔलादों के लिए खास दुआ की। पूरे दिन दरगाह पर चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला जारी रहा। 11 बजे फनकार शाहवेज साबरी ने रंग शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। वहीं जायरीनों के लिए दिलबर खान की ओर से लंगर का इंतजाम किया गया, जो दिनभर चलता रहा। दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाज़िद खां बब्बू मियां नूरी ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद सफाई, लाइट और गटर की समस्या का समाधान नहीं हुआ। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि हर साल बड़े कुल शरीफ के मौके पर दरगाह की ओर से गरीब लड़कियों की शादी भी कराई जाती है, जिसमें पूरा खर्च उठाया जाता है। उर्स के समापन पर वसी अहमद वारसी ने शासन-प्रशासन और सभी खिदमतगारों का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद पूरे मामले में आज बुधवार समय लगभग दोपहर के 1:00 दी गई जानकारी1
- #बरेली शाही पुलिस द्वारा हत्या का अनावरण करते हुए एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार।1
- दोस्ती बनी मौत की वजह! नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट1
- हज़रात सय्यद बाबा के कुल शरीफ में उमड़ अकीदतमन्दो जान सैलाब बरेली कुत्बे ओलिया हज़रत जलालुद्दीन सरकार सय्यद शाहदाना वली रहमातुल्लाह अलेहैं के छोटे उर्स सत्तरवी शरीफ के पाच में दिन की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई मज़ारे मुबारक पर सलातो सलाम का नजराना मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रजा ने पेश किया दिन भर दरगाह पर चादर पोशी व गुलपोशी का सिलसिला चलता रहा सुबह 10,30 बजे हज़रात सय्यद बाबा के कुल शरीफ की फातिहा की रस्म अदा की गई ,जिसमे शहज़ादा ए हुज़ूर तहसीन ए मिल्लत आली जनाब सूफी रिज़वान रज़ा खां क़ादरी साहब ने हिंदुस्तान में अमनो अमान भाई चार बीमारों के लिए शिफा बे रोज़गारों को रोजगार बे औलादों के लिए खुसूसी दुआ की,दरगाह के मुतावल्ली अब्दुल वाज़िद खा बब्बू मिया नूरी ने बताया हम बार नगर निगम में सफाई के लिए गियापन देते है लेकिन न सफाई हुई न ही लेटे ठीक हुई न गटर साफ हुए हमे अफसोस है हर बार नगर निगम से आश्वाशन मिलता है कम नही होता है। वसी अहमद वारसी ने बताया हर साल सरकार शाहदाना वली के बड़े कुल शरीफ के मौके पर गरीब लड़कियो की शादी दरगाह की तरफ से कराई जाती है,जिसमे खाने का खर्च दहेज का खर्च किया जाता कुल के बाद 11:00 बजे फनकार मोबिन नियाजी ने रंग शरीफ का नजराना मजार ए मुबारक पर पेश किया ,दिन भर जायरीनों के लिए लगर का इंतज़ाम चलता रहा मज़ारे मुबारक पर मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने शासन प्रशासन और दरगाह पर खिदमत करने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए पांच रोज़ उर्स के समापन की घोषणा की उर्स का इंतजाम देखने वालों में मिर्ज़ा मुकर्रम बेग,यूसुफ इब्राहिम,सलीम रज़ा,गफूर पहलवान, मिर्ज़ा शाहाब बेग,अब्दुल सलाम नूरी,जावेद खां,मेहबूब साबरी,भूरा साबरी,गुल्लन खा,आसिफ सकलैनी,परवेज़ खा,जावेद खा,वसी अहमद,दिलावर खां,सही बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे,1
- बाबा जी का विलडोजर चलने से दुकानदारों का गुस्सा फूट पडा#1
- बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित परवाना नगर में स्वास्थ्य सेतु चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 60 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शिविर श्री गंगा चरण आर्यवर्धन अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष शंखधर की विशेष भूमिका रही। डॉ. शंखधर एक अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ हैं और उन्होंने नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली, जीआरएमसी ग्वालियर एवं बीएमएचआरसी भोपाल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। शिविर के दौरान महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, BMI एवं हृदय संबंधी जांच की गई तथा विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श भी प्रदान किया गया। इसी अवसर पर ट्रस्ट द्वारा संचालित महिला ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन डूडा कार्यालय की मुख्य सूत्रधार जलधारा के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस केंद्र में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल से प्रभावित होकर कई महिलाओं ने प्रशिक्षण लेने में रुचि दिखाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में आलोक सक्सेना भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेकर इसकी सराहना की और आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।1