सिनेमा चौराहे से बाबा भूतनाथ मंदिर रेलवे क्रॉसिंग तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग गोला गोकर्णनाथ। नगर के सिनेमा चौराहे से बाबा भूतनाथ मंदिर रेलवे क्रॉसिंग तक जर्जर सड़क के निर्माण एवं मरम्मत की मांग को लेकर स्थानीय निवासी शिवम कश्यप ने माननीय एमएलसी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सावन माह में छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भूतनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। इसी मार्ग से होकर श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की हालत बेहद खराब होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। शिवम कश्यप ने सड़क निर्माण को लेकर अनूप गुप्ता के समक्ष अपनी मांग रखी। इस पर अनूप गुप्ता ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।

- "जब बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी.." UP- मेरठ के सरकारी बस अड्डे पर ड्राइवर पदम सिंह आज रिटायर हुए उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए ड्राइवर संघ ने नृत्यांगना का रंगारंग डांस करवाया चारों ओर माहौल खुशी से भर गया "जब बीच बजरिया तूने मेरी पकड़ी.." UP- मेरठ के सरकारी बस अड्डे पर ड्राइवर पदम सिंह आज रिटायर हुए उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए ड्राइवर संघ ने नृत्यांगना का रंगारंग डांस करवाया चारों ओर माहौल खुशी से भर गया1
- लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है। इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है1
- लखीमपुर खीरी। आवास विकास नहर पटरी के किनारे हो रहे नाला निर्माण में भारी भ्रष्टाचार को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा आग बबूला हैं। वह आज दूसरे दिन फिर मौके पर पहुंचे और अपना दर्द बयां किया विधायक बोले लोगों के घरों में पानी भर रहा है हर जगह से नाला लीकेज है। 5 महीने बीत चुके हैं अभी भी नाले का निर्माण नहीं हो पाया है। हमारे पास समाधान के लिए जनता का फोन आता है। जनता परेशान है हम लोग जाए तो किसके पास जाएं ,कोई सुनने वाला नहीं है। बता दे की आवास विकास में नहर पटरी के किनारे लाखों रुपयों की लागत से नाले का निर्माण हो रहा है निर्माण कौन कर रहा है ठेका किस संस्था के पास है यह अभी साफ नहीं हो पा रहा है,2 दिन से भाजपा विधायक मौके पर जाकर अधिकारियों को फोन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है आज विधायक ने नाले का पानी खुलवा दिया जिससे लोगों के घरों में भर रहा गंदा पानी निकल सकेगा। फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि अधिकारियों की हर धर्मिता के सामने विधायक को भी जन कार्य के लिए गिड़गिड़ाना पड़ रहा है।1
- शारदा नहर में छलांग लगाने वाला युवक लापता, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी मौसी के घर जा रहा था 20 वर्षीय युवक, पुल पर मिली चप्पलों से नहर में कूदने की पुष्टि लखीमपुर जिला के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाबेहड़ निवासी 20 वर्षीय शादाब पुत्र चुन्ना उर्फ हिदायत अली ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शारदा नहर के बड़ागांव पुल से नहर में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी, जो देर शाम तक जारी रही। परिजनों के अनुसार शादाब अपनी मौसी के घर नौधन पटना जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने बड़ागांव पुल पर पहुंचकर अचानक नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल के किनारे उसकी चप्पलें बरामद हुईं हैं, जिससे उसके नहर में कूदने की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही शारदानगर थाना प्रभारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू कराया। बता दें कि इस समय शारदा नहर में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण तलाशी अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद स्थानीय गोताखोर लगातार युवक की खोज में जुटे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि युवक द्वारा नहर में छलांग लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।3