*भगतसिंह शाखा के निर्विरोध चुनाव* *माथुर अध्यक्ष, छिपा सचिव और तुरकिया बने कोषाध्यक्ष* भीलवाड़ा, भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा द्वारा आज शास्त्री नगर स्थित भारत विकास परिषद के भवन में वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया । भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा के नवीन दायित्वधारियों का चयन पर्यवेक्षक शारदा चेचानी द्वारा सम्पन्न करवाया गया । शाखा के सत्र 2026-2027 के लिए हुए इस चयन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर कुलदीप माथुर को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया । साथ ही सचिव पद पर मुकेश छिपा, एवं कोषाध्यक्ष पद पर दीपक तुर्कियाँ एवम् महिला संयोजिका पूनम डाड चुने गए । नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने आगामी वर्ष में शाखा की गतिविधियों एवं नवाचार के बारे में बताया वही निवर्तमान सचिव दीपेश खंडेलवाल ने गत वर्ष संपादित कार्यक्रमों की जानकारी सदन को दी एवं गत वर्ष का आय व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष कमलेश लाठी ने प्रस्तुत किया । निवर्तमान महिला संयोजिका किरण सेठी ने गत वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया .कार्यक्रम में नवनियुक्त सचिव मुकेश छिपा ने शाखा की भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला । अध्यक्ष माथुर ने बताया कि शाखा द्वारा आगामी वर्ष में ब्लड कैंप, नेत्र चिकित्सा एवं जांच शिविर, चिकित्सा शिविर के साथ साथ ही सेवा एवं युवाओं के कार्यक्रमों पर ज्यादा जोर दिया जाएगा इसके साथ ही वर्तमान में चल रहे सभी प्रकल्पों को पूरे उत्साह के साथ जारी रखने का संकल्प किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत पर भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया गया एवं वंदे मातरम का संगान किया गया और आखिर में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया गया । नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में शाखा सदस्य, एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

- Post by Narendra kumar Regar1
- Post by Dev karan Mali1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.1
- Post by Lucky sukhwal1
- Post by DS7NEWS NETWORK1
- SRI Laksmipati Bhagvan Thakur Ji Maharaj 🙏🏽 Aapki Jay Ho Jay Ho Aap hi Aap Ho hari om om nmo bhagvate1
- *मदिर की जमीन को पुजारी के नाम की जगह मंदिर के नाम राजस्व रिकॉर्ड मे दर्ज करवाने हेतु दिया ज्ञापन* *केकड़ी 10मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )* *मंदिर श्री हनुमान जी रामानन्द कोट केकड़ी की कृषि भूमि खसरा नंबर सरसडी पंचायत में स्थित खसरा नंबर 967-968-1160कुल रकबा 2-43हेकटर ,जो कि मंदिर के पुजारी के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, मंदिर के पदाधिकारियो ने मंदिर की भूमि पुजारी के बजाय मंदिर के नाम दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है...*4
- Post by Narendra kumar Regar1