Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरसींद में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव|जेसीबी के कांच तोड़े, ड्राइवर घायल| 5 गिरफ्तारभीलवाड़ा जिले के आसींद कस्वे में अतिक्रमण हटानेकी कार्रवाई के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण होगया। नगर पालिका की टीम जब कानपुरा चौराहे केपास सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची, तभीकुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया।प्थरबाजी में जेसीबी मशीन के कांच टूट गए औरजेसीबी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचनामिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबूमें किया। पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं और 1पुरुष को गिरप्तार किया है। आार्सींद में हर्ु इुस घटना के बाद क्ेत्र में तनाव का माहील है और पूलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Jalampura AC morcha adhyaks D.
आरसींद में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव|जेसीबी के कांच तोड़े, ड्राइवर घायल| 5 गिरफ्तारभीलवाड़ा जिले के आसींद कस्वे में अतिक्रमण हटानेकी कार्रवाई के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण होगया। नगर पालिका की टीम जब कानपुरा चौराहे केपास सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची, तभीकुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया।प्थरबाजी में जेसीबी मशीन के कांच टूट गए औरजेसीबी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचनामिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबूमें किया। पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं और 1पुरुष को गिरप्तार किया है। आार्सींद में हर्ु इुस घटना के बाद क्ेत्र में तनाव का माहील है और पूलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बीच रास्ते में दगा दे गई रोडवेज की वॉल्वो अजमेर-ब्यावर मार्ग पर सफर कर रहे यात्रियों को आज उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब राजस्थान रोडवेज की एक AC वॉल्वो बस बीच रास्ते में ही जवाब दे गई। घटना आज शाम करीब 5:00 बजे की है। बस संख्या RJ14 PD 6703 अजमेर से ब्यावर की ओर जा रही थी, तभी पिपलाज के पास तकनीकी खराबी के कारण बस अचानक रुक गई। तपती गर्मी और उमस के बीच, वॉल्वो का सफर कर रहे यात्रियों को इस खराबी के कारण काफी देर तक सड़क किनारे खड़ा रहना पड़ा।सवारियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए विभाग ने तत्परता दिखाई और कुछ यात्रियों को पीछे से आ रही रोडवेज की दूसरी बस में शिफ्ट कर ब्यावर के लिए रवाना किया गया। हालांकि, वीआईपी सुविधा के नाम पर वॉल्वो का टिकट लेने वाले यात्रियों में इस अव्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी देखी गई। फिलहाल, बस को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन शाम के वक्त हुए इस वाकये ने रोडवेज की मेंटेनेंस व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिए हैं।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी जैतारण में गूंजा Dr. B. R. Ambedkar का नाम | 135वीं जयंती पर युवा कांग्रेस का आयोजन जैतारण कांग्रेस कार्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर युवा नेता गोविंद गोयल के नेतृत्व में जयंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और जीवनी।पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस द्वारा किया गया । जिसमें छोटूलाल माली ,यूनुस ख़ान,बरकत काजी, राकेश शर्मा, दिलीप चौहान, सुरेश जांजणवास, सोहेब बागवान , जावेद खान, सफी मोहम्मद,रतन धोबी व राकेश बकोलिया,धर्माराम कुमावत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- 14 अप्रैल 2026 को ब्यावर शहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस विशेष रिपोर्ट में देखिए ब्यावर के मुख्य मार्गों से निकली रैली, शहरवासियों का उत्साह और संविधान निर्माता बाबा साहेब के प्रति लोगों की श्रद्धा। इस वीडियो में हमने स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों से बात की और उनकी प्रतिक्रिया (बाइट) ली है। बाबा साहेब के विचार आज भी हमें समानता और न्याय की राह दिखाते हैं।1
- रायपुर में धूमधाम से मनाई गई 726वीं श्री सैन जयंती, ग्रामीणों ने जगह-जगह किया स्वागत मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर। क्षेत्र में मंगलवार को 726वीं श्री सैन जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री महार सैन समाज जैतारण पट्टी, रायपुर के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सैन जी की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और श्रद्धा के साथ भाग लिया। महोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। विशेष रूप से महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में माथे पर कलश लेकर शोभायात्रा में भाग लिया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। गांवों और शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर एवं जलपान की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री सैन जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- जिसने हमें हक, सम्मान और जीने का अधिकार दिलाया, वो महान व्यक्तित्व हैं डॉ. भीमराव अंबेडकर 💙 जय भीम! जय गुरुदेव! ✊ 👉 माधव लाल बैरवा राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, बैरवा विकास संस्था (नई दिल्ली)2
- चित्तौड़गढ़, 14 अप्रैल। आस्था, साहस और जुनून का अनोखा संगम इन दिनों देखने को मिल रहा है, जहाँ बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी स्केटर इन्द्रजीत स्केटिंग करते हुए 12 ज्योतिर्लिंग एवं चार धाम की कठिन यात्रा पर निकले हुए हैं। अब तक वे करीब 1600 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं और अपनी इस अनोखी यात्रा से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। इन्द्रजीत ने अब तक 10 ज्योतिर्लिंग एवं 3 धाम के दर्शन पूर्ण कर लिए हैं तथा 11 राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। वर्तमान में वे अपने 12वें राज्य में प्रवेश कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने श्री सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और इसके बाद खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन के लिए प्रस्थान किया। उनकी यह अनूठी यात्रा जब रिठोला चौराहे पर पहुँची, तो स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रिठोला निवासी जयपाल ओड़, अम्बेश ओड़, नवलसिंह सहित अन्य ग्रामवासियों ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन कर उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने बताया कि इन्द्रजीत की यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा भी है कि दृढ़ संकल्प और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। स्केटिंग जैसे चुनौतीपूर्ण माध्यम से इतनी लंबी धार्मिक यात्रा करना अपने आप में अद्वितीय है। इन्द्रजीत का उद्देश्य न केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन करना है, बल्कि लोगों में सकारात्मक ऊर्जा, फिटनेस और आध्यात्मिकता का संदेश देना भी है। उनकी इस प्रेरणादायक यात्रा की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है और लोग उनके साहस व संकल्प को नमन कर रहे हैं।1
- रायला रायला में सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन महाराज की 726 वी जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। रथ की शोभायात्रा बगीचे हनुमान जी से प्रारंभ होकर। रायला के मुख्य मुख्य मार्ग से गुजरती हुई । रायला चौथ माता से मंदिर पहुंची। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और संत सेन महाराज के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया2
- Post by Alert Nation News1
- Post by DS7NEWS NETWORK1