गुनौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न। गुनौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्रीमती माधवी अग्निहोत्री ने की। बैठक में वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओं एवं आगामी त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं डीजे संचालक उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान तेज़ डीजे और ध्वनि प्रदूषण से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, साथ ही इससे हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद यदि डीजे बजाया गया तो कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परीक्षा अवधि को देखते हुए दिन में भी अनावश्यक तेज़ ध्वनि से बचने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांति और अनुशासन से ही समाज सुरक्षित और स्वस्थ रह सकता है।
गुनौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न। गुनौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्रीमती माधवी अग्निहोत्री ने की। बैठक में वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओं एवं आगामी त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं डीजे संचालक उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान तेज़ डीजे और ध्वनि प्रदूषण से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, साथ ही इससे हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद यदि डीजे बजाया गया तो कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परीक्षा अवधि को देखते हुए दिन में भी अनावश्यक तेज़ ध्वनि से बचने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांति और अनुशासन से ही समाज सुरक्षित और स्वस्थ रह सकता है।
- नवागत थाना प्रभारी हरी सिंह के आगमन पर मंडल अजयगढ़ ने किया अभिनंदन अजयगढ़:-अजयगढ़ थाना के नवागत थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के तीसरी बार अजयगढ़ में आने के बाद आज भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया गया और आशा की गई कि उनके कार्यकाल में नगर कि कानून व्यवस्था मजबूत रहेगी।अपने पूर्व के कार्यकाल में अपने कार्य शैली से लोगो के बीच प्रसिद्ध रहे थाना प्रभारी से पुनः उसी तरह कि कार्य शैली की लोगो को अपेक्षा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव महामंत्री बाबू सिंह व ब्रजेन्द्र खटीक, वरिष्ठ सुरेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू कुशवाहा,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजू विश्वकर्मा,रामप्रताप यादव,भूपेंद्र अहिरवार सहित कई अन्य उपस्थिति रहे।4
- बिग ब्रेकिंग अजयगढ़ यह तो बहुत ही दुखद और विडंबना की बात है। आजादी के इतने दशकों बाद भी अगर आपके गाँव तक सड़क नहीं पहुँची है, तो यह सीधे तौर पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की विफलता है खबर: आजादी के 78 साल बाद भी 'कालापानी' जैसी सजा काट रहा सिलोना का मजरा दाउवनपुरवा खण्डनपूर्वा मुख्य शीर्षक: सड़क नहीं तो वोट नहीं: आजादी के अमृत काल में भी कीचड़ और पगडंडियों के सहारे ग्रामीणों का जीवन सिलोना के बहादुरपुर बया दाऊवनपुरवामार्ग खड्डनपुरवा प्राथमिक शाला मार्ग का रिपोर्ट: देश भले ही बुलेट ट्रेन और डिजिटल इंडिया की बात कर रहा हो, लेकिन पन्ना जिले की अजयगढ़ के ग्राम पंचायत सिलोना मजरा दाउवनपुरवा खण्डनपूर्वा आज भी आदिम युग में जीने को मजबूर है। हैरानी की बात यह है कि आजादी से लेकर आज तक इस गाँव की मिट्टी ने 'डामर की सड़क' नहीं देखी। नेताओं के झूठे वादे और ग्रामीणों का दर्द: हर चुनाव में नेता यहाँ आते हैं, हाथ जोड़ते हैं और पक्की सड़क का वादा करके चले जाते हैं। लेकिन चुनाव जीतते ही गाँव की सुध लेने वाला कोई नहीं होता। ग्रामीणों का कहना है "बीमारों को अस्पताल ले जाना हो या बच्चों को स्कूल भेजना, बरसात के दिनों में हमारा गाँव दुनिया से कट जाता है। कीचड़ भरी पगडंडियों पर मरीजों को खटिया पर लादकर ले जाना हमारी नियति बन गई है भ्रष्टाचार का दोहरा वार ग्रामीणों का अल्टीमेटम: अब गाँव वालों ने ठान लिया है कि वे चुप नहीं बैठेंगे। यदि जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ और पुलिया की जाँच नहीं की गई, तो आगामी चुनावों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा और तहसील कार्यालय का घेराव होगा यह है 2026 का भारत, जहाँ हमारे गाँव को आज तक सड़क नसीब नहीं हुई3
- पन्ना। जिले के मोहन्द्रा मंडल में पशुपालन डेयरी राज्य मंत्री लखन पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ की मुलाकात जी राम जी योजना एवं 1 फरवरी को पेश किया गया बजट को ऐतिहासिक बजट बताया मोहन्द्रा मंडल में पन्ना जिले के अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा मोहन्द्रा मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया एवं सिमरिया मंडल के अध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- जनपद सिहावल क्षेत्र के अंतर्गत जो बहरी मुख्य बाजार के गोमती विवाद को लेकर वीडियो वायरल हो रहा है कट छांटकर लोग वायरल कर रहे हैं उसकी पूरी सच्चाई पूरा वीडियो जनता के सामने है अब जनता न्याय करें1
- मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत अमदरा ब्लॉक में जन चौपाल आयोजित, ग्रामीण अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज मैहर । मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने और ग्रामीणों के आजीविका अधिकारों पर हो रहे कथित हमलों के विरोध में मैहर विधानसभा क्षेत्र के अमदरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पथरहटा में ब्लॉक कांग्रेस अमदरा एवं जिला कांग्रेस मैहर के तत्वावधान में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए वक्ताओं ने मनरेगा के अंतर्गत काम की गारंटी सुनिश्चित करने, मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान करने तथा योजना में किए गए जनविरोधी बदलावों को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थानों पर मनरेगा कार्यों में कटौती और भुगतान में देरी से मजदूर वर्ग की आजीविका प्रभावित हो रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि मनरेगा देश के ग्रामीण गरीबों और श्रमिक वर्ग के लिए जीवनरेखा के समान है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा के बजट में कटौती और कार्यों की सीमित उपलब्धता से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। श्री घई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है और यदि मनरेगा को कमजोर करने के प्रयास बंद नहीं किए गए तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी आवाज शासन स्तर तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमजद खान ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ पलायन रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि योजना में पारदर्शिता बनाए रखना और मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। श्री खान ने ग्रामीणों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने मनरेगा से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा तथा योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने की मांग की। जन चौपाल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेश घई ब्लॉक अध्यक्ष अमजद खान, मुन्ना रमेश प्रजापति, रामाधार चतुर्वेदी लाखन सिंह अमृत लाल पटेल केदार दुबे संदीप चतुर्वेदी विनोद साहू शेख जबरील दुर्गेश पटेल सेवालाल यादव सुरेश मिश्रा फूल चंद कुशवाहा उदय राज शुक्ला सत्यम शुक्ला रहमत भाई राजीव त्रिपाठी लक्ष्मण सोनी नम्मी यादव सतेंद्र सिंह रघुनाथ सिंह सुखबदन सिंह रज्जू चौधरी भरत कुशवाहा राजीव यादव जैकी पटेल, सोमदत्त जी सरपंच पूर्व, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।2
- *मैहर रामनगर पुलिस की सुस्ती से परेशान परिजन पहुंचे SP कार्यालय, 16 वर्षीय शिवानी का अब तक सुराग नहीं* खबर/मैहर, मध्य प्रदेश: रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के गुमशुदगी के मामले में पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट होकर परिजनों ने अब पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। परिजनों का आरोप है कि थाने में शिकायत के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके बाद उन्हें उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगानी पड़ी *क्या है पूरा मामला* वार्ड क्रमांक 09, रामनगर की निवासी फरियादिया (शिवानी की माता) ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री शिवानी साकेत बीते 09 दिसंबर 2025 से लापता है। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहाँ पता करने के बाद जब शिवानी का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने रामनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी *कॉल डिटेल और संदिग्धों पर उठी उंगली* परिजनों के अनुसार, शिवानी के लापता होने के लगभग एक महीने बाद, गांव की ही गोल्डी साकेत (पुत्री जगदीश साकेत) के मोबाइल नंबर (9644624929) से शिवानी ने बात की थी। हालांकि, शिवानी ने अपना सही स्थान नहीं बताया और बातों को घुमाती रही। फरियादिया ने सीधे तौर पर गांव की प्रभा देवी साकेत और उनकी पुत्री गोल्डी साकेत पर शिवानी को गुमराह करने और छिपाने का संदेह व्यक्त किया है। परिजनों का कहना है कि शिवानी लगातार इनके संपर्क में है, लेकिन पुलिस द्वारा कॉल लोकेशन और सीडीआर (CDR) के आधार पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है *रामनगर थाने से नहीं मिला संतोषजनक जवाब* परिजनों का आरोप है कि रामनगर थाना पुलिस को संदिग्धों के नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के बावजूद जांच की गति अत्यंत धीमी है। स्थानीय स्तर पर निर्णय न मिलने और पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर पीड़ित परिवार ने मैहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की अपील की1
- श्रीमान व्ही. एन. अम्बाडे, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख महोदय तथा पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा कोर क्षेत्र से विस्थापित ग्राम एकलव्य नगर से ग्रामीणों से किया गया वादा निभाया और एकलव्य नगर में सामग्री का वितरण किया गया आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को श्रीमान नरेश यादव, क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व पन्ना के मार्गदर्शन में पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा टाईगर रिजर्व क्षेत्र से विस्थापित ग्राम एकलव्य नगर के निवासियों एवं ईको विकास समिति की मांगों को सफलतापूर्वक पुरा करते हुए आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को एकलव्य नगर में आयोजित समिति की संगोष्ठी एवं कार्यक्रम में ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि 9 दिसंबर 2025 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख महोदय द्वारा चंद्रनगर परिक्षेत्र के अंतर्गत कोर क्षेत्र से विस्थापित होकर बसे ग्राम एकलव्य नगर का दौरा किया था। उस दौरान ईको विकास समिति के सदस्यों के साथ बैठक में ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कुछ मांगें रखी थीं। PCCF महोदय के उसी विजन को साकार करते हुए पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा एकलव्य नगर के समिति सदस्यों से आत्मीय वार्तालाप किया और निम्नलिखित सामग्रियों का वितरण किया: 1. सर्दियों से राहत: 150 परिवारों को गर्म कंबल। 2. शिक्षा हेतु सहायता: 60 बच्चों को स्कूल बैग और पानी की बोतलें। 3. सामुदायिक सुविधाएं: बैठने के लिए दरी, फर्श और अन्य आवश्यक सामान। 4.सांस्कृतिक प्रोत्साहन: मंदिर के लिए सामग्री और वाद्य यंत्र (हारमोनियम, ढोलक, झांझर एवं अन्य सहायक सामग्री)। इस सामग्री वितरण से ग्रामीणों ने पन्ना टाईगर रिजर्व का आभार जताया और वन संरक्षण में समर्पित भाव से सहयोग करने का मन बनाया। अपनी मांगों को इतनी शीघ्रता से पूरा होते देख ईको विकास समिति के अध्यक्ष और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया। समिति ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख तथा पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और विकास को नई मजबूती मिलेगी। भवदीय, प्रबंधन पन्ना टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश। अतुल रैकवार पन्ना से3
- बी बी जी रामजी रोजगार बिल व केंद्रीय बजट के प्रचार प्रसार को लेकर कार्यशाला हुई आयोजित अजयगढ़:-विगत दिवस लोकसभा में पारित हुए बी बी जी रामजी रोजगार बिल व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के द्वारा पेश किये गए केंद्रीय बजट के प्रचार प्रसार को लेकर आज अजयगढ़ के रेस्ट हाउस में मुख्य अथिति सदानंद गौतम कि उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का प्रारम्भ भारत माता व पार्टी के पितृ पुरुष प. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा में माल्यार्पण करके हुई इसके बाद आये हुए अथितियों का स्वागत किया गया।स्वागत उपरांत मुख्य अथिति सदानंद गौतम ने अपने उद्धबोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 2047 तक भारत को विकाससील से विकसित बनाने कि बात कही जा रही है।इसके लिए ग्रामो में निवास करने वाले लोगो को मजबूत करने के उद्देश्य से मनरेगा में कुछ बदलाव करते हुए वी बी जी राम जी रोजगार बिल लाया गया।इसके पहले इस योजना में भुगतान में होने वाली देरी के साथ साथ सभी प्रकार के कार्यों को करने कि योजना बनाई है।इसमें हम 5 प्रकार के कार्य कर सकते है जिसमे जल संवर्धन, गाँव कि अधोसंरचना के कार्य सहित कई अन्य कार्य सम्मलित है साथ ही अब कार्यों को ग्राम पंचायतो के प्रस्ताव के द्वारा ही संपन्न कराया जायेगा।इस बिल में रोजगार दिवस के दिनों को 100 दिवस कि जगह 125 दिन किया गया है। इस जानकारी को हमें चौपालो के माध्यम से जन जन तक पहुँचाना है।बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव,नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता,वरिष्ठ संजय सुल्लेरे व सुरेंद्र सिंह,मंडल महामंत्री बाबू सिंह व ब्रजेन्द्र खटीक,पूर्व मंडल अध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा,अवध तिवारी,विशाल यादव,मुन्ना यादव,कमलेश पांडे,संजय गुप्ता,अनिल गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता,नारायण दास रजक,उर्मिल यादव,बीरेंद्र कोरी, सज्जी आदिवासी,राजेंद्र यादव,भूपेंद्र अहिरवार सहित कई अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।4
- घटिया निर्माण से टूटी नई पुलिया, वार्ड नंबर 14 में हादसे का खतरा मैहर। नगर के वार्ड नंबर 14 में हाल ही में निर्मित पुलिया घटिया निर्माण के कारण टूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पुलिया कुछ ही दिन पहले बनाई गई थी, लेकिन एक छोटे से थ्री-व्हीलर के चढ़ते ही पुलिया ध्वस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया का निर्माण ठेकेदार द्वारा लापरवाही से कराया गया, जिसमें गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया। निर्माण सामग्री भी मानक के अनुरूप नहीं होने की बात सामने आ रही है। इसके चलते पुलिया इतनी कमजोर बनी कि सामान्य भार सहन नहीं कर सकी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पुलिया टूटने से आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। नागरिकों ने मैहर नगर पालिका की सीएमओ से इस मामले में संज्ञान लेकर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने तथा पुलिया का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न2