*मैहर रामनगर पुलिस की सुस्ती से परेशान परिजन पहुंचे SP कार्यालय, 16 वर्षीय शिवानी का अब तक सुराग नहीं* खबर/मैहर, मध्य प्रदेश: रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के गुमशुदगी के मामले में पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट होकर परिजनों ने अब पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। परिजनों का आरोप है कि थाने में शिकायत के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके बाद उन्हें उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगानी पड़ी *क्या है पूरा मामला* वार्ड क्रमांक 09, रामनगर की निवासी फरियादिया (शिवानी की माता) ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री शिवानी साकेत बीते 09 दिसंबर 2025 से लापता है। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहाँ पता करने के बाद जब शिवानी का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने रामनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी *कॉल डिटेल और संदिग्धों पर उठी उंगली* परिजनों के अनुसार, शिवानी के लापता होने के लगभग एक महीने बाद, गांव की ही गोल्डी साकेत (पुत्री जगदीश साकेत) के मोबाइल नंबर (9644624929) से शिवानी ने बात की थी। हालांकि, शिवानी ने अपना सही स्थान नहीं बताया और बातों को घुमाती रही। फरियादिया ने सीधे तौर पर गांव की प्रभा देवी साकेत और उनकी पुत्री गोल्डी साकेत पर शिवानी को गुमराह करने और छिपाने का संदेह व्यक्त किया है। परिजनों का कहना है कि शिवानी लगातार इनके संपर्क में है, लेकिन पुलिस द्वारा कॉल लोकेशन और सीडीआर (CDR) के आधार पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है *रामनगर थाने से नहीं मिला संतोषजनक जवाब* परिजनों का आरोप है कि रामनगर थाना पुलिस को संदिग्धों के नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के बावजूद जांच की गति अत्यंत धीमी है। स्थानीय स्तर पर निर्णय न मिलने और पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर पीड़ित परिवार ने मैहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की अपील की

- मैहर प्राचीन खेरमाता की प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, कचलोहा मोहल्ला में तनाव की स्थिति खबर/मैहर, मध्य प्रदेश धर्मनगरी मैहर के वार्ड क्रमांक 19, कचलोहा मोहल्ला में एक प्राचीन धार्मिक स्थल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहाँ स्थित खेरमाता की प्राचीन प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन हटाने और फेंकने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है *क्या है पूरा मामला* प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नन्द किशोर गिरी (पिता स्व. जमुना प्रसाद गिरी) की निजी स्वामित्व वाली आराजी (भूमि) पर वर्षों से प्राचीन खेरमाता की प्रतिमा विराजमान है। इस स्थान पर नन्द किशोर गिरी और मोहल्ले के अन्य लोग लंबे समय से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं प्रार्थी का आरोप है कि पड़ोस के ही जीतू सिंह और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आए दिन प्रतिमा को वहां से फेंकने की कोशिश की जाती है *विवाद की मुख्य बातें* गाली-गलौज और धमकी प्रार्थी के अनुसार, आज जब उन्होंने प्रतिमा को हटाने से मना किया और अपनी निजी भूमि का हवाला दिया, तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विवाद पर उतारू हो गए धार्मिक भावनाओं को ठेस प्रतिमा को अपमानजनक तरीके से फेंकने की धमकी से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं सुरक्षा का खतरा: मौके पर विवाद और मारपीट की पूर्ण संभावना बनी हुई है, जिससे क्षेत्र में शांति भंग हो सकती है माता की प्रतिमा मेरी निजी जमीन पर है और हम वर्षों से इसकी सेवा कर रहे हैं बिना किसी कारण के मूर्ति को फेंकने की धमकी देना और विवाद करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि हमारी आस्था पर भी प्रहार है।" — नन्द किशोर गिरी *कानूनी मांग* प्रार्थी ने प्रशासन और मैहर थाना पुलिस से निवेदन किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाए और प्राचीन प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे1
- ये सुरक्षा में मौजूद पुलिस जवान और सुरक्षा गार्ड की नाकामी है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शस्त्र लेकर जाने दिया। मैहर पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों की घोर अनदेखी की।1
- मैहर में UGC पर सियासी विस्फोट! बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया SC/ST के खिलाफ साज़िश, OBC-SC/ST विवाह बयान से मचा बवाल मैहर में यूनिफॉर्म गाइडलाइन कमेटी (UGC) को लेकर सियासत गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष ने UGC का खुला विरोध करते हुए इसे SC/ST समाज के लिए सुनियोजित षडयंत्र करार दिया। उन्होंने SC/ST वर्ग से UGC के समर्थन में होने वाले आंदोलनों से दूर रहने की अपील की, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि जो लोग SC/ST–OBC भाईचारे की बात करते हैं, वे पहले OBC से SC/ST समाज में विवाह कर सामाजिक प्रतिबद्धता साबित करें—इस विवादित बयान ने बहस को और भड़का दिया। बयान के बाद सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।UGC को लेकर उठे इन बयानों ने मैहर की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। सवाल यह है कि क्या यह मुद्दा सामाजिक एकता को मजबूत करेगा या वर्गीय टकराव को और गहरा करेगा? आने वाले दिनों में इस पर सियासी संग्राम और तेज होने के संकेत हैं।1
- Post by शिवचरण।कुशवाहा1
- गुनौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्रीमती माधवी अग्निहोत्री ने की। बैठक में वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओं एवं आगामी त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं डीजे संचालक उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान तेज़ डीजे और ध्वनि प्रदूषण से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, साथ ही इससे हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद यदि डीजे बजाया गया तो कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परीक्षा अवधि को देखते हुए दिन में भी अनावश्यक तेज़ ध्वनि से बचने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांति और अनुशासन से ही समाज सुरक्षित और स्वस्थ रह सकता है।1
- रैपुरा-पन्ना मार्ग पर स्थित मोहंद्रा घाटी में आज मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ 'जय हो' ट्रेवलर्स की एक यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा घाटी के एक खतरनाक मोड़ पर हुआ, जिससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जय हो ट्रेवलर्स की यात्री बस कटनी से पन्ना की ओर आ रही थी। जैसे ही बस मोहंद्रा घाटी के मोड़ पर पहुँची, सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए यात्रियों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया और सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुँच गई। घटना में कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है वही दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक रूप से घाटी के अंधे मोड़ को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या तेज रफ्तार के कारण।2
- घटिया निर्माण से टूटी नई पुलिया, वार्ड नंबर 14 में हादसे का खतरा मैहर। नगर के वार्ड नंबर 14 में हाल ही में निर्मित पुलिया घटिया निर्माण के कारण टूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पुलिया कुछ ही दिन पहले बनाई गई थी, लेकिन एक छोटे से थ्री-व्हीलर के चढ़ते ही पुलिया ध्वस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया का निर्माण ठेकेदार द्वारा लापरवाही से कराया गया, जिसमें गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया। निर्माण सामग्री भी मानक के अनुरूप नहीं होने की बात सामने आ रही है। इसके चलते पुलिया इतनी कमजोर बनी कि सामान्य भार सहन नहीं कर सकी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पुलिया टूटने से आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। नागरिकों ने मैहर नगर पालिका की सीएमओ से इस मामले में संज्ञान लेकर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने तथा पुलिया का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न2
- Post by मीडिया1
- *रेता के लिए संपर्क करें सबसे सस्ता और अच्छा* आज सतना रोड रेता गिरा है 📱099747 78863 उचित दामों में *Amarpatan Shiv Singh Dahiya*1