चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है” के जयकारों के साथ कैलादेवी के लिए पहला पैदल दस्ता रवाना फतेहाबाद : चैत्र मास के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का प्रतीक कैलादेवी धाम के लिए पैदल यात्राओं का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को मां कात्यायनी देवी मंदिर से 25 श्रद्धालुओं का पहला दस्ता “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है” और “जय माता दी” के जयकारों के साथ राजस्थान के करौली जिले स्थित कैलादेवी धाम के लिए पैदल रवाना हुआ। रवाना होने से पहले मंदिर में विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर यात्रा के लिए विदा किया गया। इस दौरान परिवारजन और क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए माता के दरबार की ओर रवाना हुए और माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

- फतेहाबाद ब्रेकिंग ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, आग लगने से उठा धुएं गुबार से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगने की आशंका, गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर राख, स्थानीय लोग बाल्टियों से आग बुझाने में जुटे, फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना पुलिस भी मौके पहुंची थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांधी चौक का मामला।1
- कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कथा श्रवण किया तथा भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ, जिससे माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया। आयोजकों ने बताया कि राम कथा और 1108 कुण्डीय यज्ञ का यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के लिए किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।1
- फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। #Firozabad #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #Ramgarh #SadakHadsa 🚨1
- फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम सुजालपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या कर उसके शव को दीवार के नीचे दबाया गया है।1
- हरियाणवी सिंगर सुषमा चौधरी 11 मार्च को सिरसागंज मेला तीज महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगी। इस महोत्सव में कशिश चौधरी, जस्सी गिल, बब्बल राय और रुचिका जांगिड़ जैसे प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह महोत्सव 6 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा1
- Post by Akash Rathore7
- स्वच्छता का संकल्प साकार 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस बना उत्तर प्रदेश।1
- वायरल वीडियो ढोंगी बाबा की पुलिस के सामने ही हुई जम कर पिटाई वीडियो वायरल मथुरा थाना जैंत इलाके के बाटी गांव का1