logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शमशाबाद में ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान फतेहाबाद ब्रेकिंग ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, आग लगने से उठा धुएं गुबार से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगने की आशंका, गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर राख, स्थानीय लोग बाल्टियों से आग बुझाने में जुटे, फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना पुलिस भी मौके पहुंची थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांधी चौक का मामला।

11 hrs ago
user_प्रदीप कुमार
प्रदीप कुमार
फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

शमशाबाद में ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान फतेहाबाद ब्रेकिंग ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, आग लगने से उठा धुएं गुबार से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगने की आशंका, गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर राख, स्थानीय लोग बाल्टियों से आग बुझाने में जुटे, फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना पुलिस भी मौके पहुंची थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांधी चौक का मामला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक कोटला रोड स्थित साती के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला मदना निवासी दीपक कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके पिता सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
    1
    फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक कोटला रोड स्थित साती के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई।
हादसे में थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला मदना निवासी दीपक कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके पिता सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कशिश चौधरी 11 मार्च 2026 को सिरसागंज में तीज महोत्सव में भाग लेंगी। वह अपनी टीम के साथ रागिनी गायन और नौटंकी प्रस्तुत करेंगी। यह महोत्सव 6 मार्च से 20 मार्च तक चल रहा है, जिसमें देश भर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं ¹।
    1
    कशिश चौधरी 11 मार्च 2026 को सिरसागंज में तीज महोत्सव में भाग लेंगी। वह अपनी टीम के साथ रागिनी गायन और नौटंकी प्रस्तुत करेंगी। यह महोत्सव 6 मार्च से 20 मार्च तक चल रहा है, जिसमें देश भर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं ¹।
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • @yogesh studio Firozabad फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    @yogesh studio Firozabad
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक 
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_Mr योगेश यादव गांव प्रधान
    Mr योगेश यादव गांव प्रधान
    Accountant शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ◆ ताजमहल के पश्चिमी गेट के सामने पार्क में आग, 10 मिनट में पाया काबू ★ सूखे पत्तों में लगी आग ने बढ़ाया खतरा, पुलिस-दमकल की सतर्कता से बड़ा हादसा टला ✪ ताज सुरक्षा पुलिस की फुर्ती, फायर टेंडर बुलाकर तुरंत बुझाई आग ◆ पश्चिमी गेट के पास धधका पार्क, मौके पर पहुंची पुलिस और CISF ✦ आग से मौसम विभाग के संयंत्र पर मंडराया खतरा, समय रहते बचाया ★ बसई घाट मार्ग पर पार्क में आग से मचा हड़कंप, दमकल ने पाया नियंत्रण ✪ ताज सुरक्षा, ताजगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त कार्रवाई ◆ सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, कुछ ही देर में काबू में आई आग ✦ ताजमहल के पास आग की घटना से मची हलचल, कोई जनहानि नहीं
    1
    ◆ ताजमहल के पश्चिमी गेट के सामने पार्क में आग, 10 मिनट में पाया काबू
★ सूखे पत्तों में लगी आग ने बढ़ाया खतरा, पुलिस-दमकल की सतर्कता से बड़ा हादसा टला
✪ ताज सुरक्षा पुलिस की फुर्ती, फायर टेंडर बुलाकर तुरंत बुझाई आग
◆ पश्चिमी गेट के पास धधका पार्क, मौके पर पहुंची पुलिस और CISF
✦ आग से मौसम विभाग के संयंत्र पर मंडराया खतरा, समय रहते बचाया 
★ बसई घाट मार्ग पर पार्क में आग से मचा हड़कंप, दमकल ने पाया नियंत्रण
✪ ताज सुरक्षा, ताजगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त कार्रवाई
◆ सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, कुछ ही देर में काबू में आई आग
✦ ताजमहल के पास आग की घटना से मची हलचल, कोई जनहानि नहीं
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जनपद फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला प्रभारी अनिल कुमार सिंह द्वारा व्यापारियों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक के दौरान पूर्व प्रधान मदावली ने कविता सुनाकर जीता सभी का दिल, कविता सुनकर थाना प्रभारी भी हंसी रोक ना सकें | थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों व व्यापारियों की समस्याओं को सुना जिस दौरान पूर्व प्रधान ग्राम मदावली ने अपनी कविता से सभी का ध्यान अपनी और केंद्रित किया | Updated News-10/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट | पूरे भारतवर्ष के सभी जिलों से जिला संवाददाता, तहसील व ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है आज ही जुड़े अखण्ड इंडिया हिंदी न्यूज़ नेटवर्क |
    1
    जनपद फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला प्रभारी अनिल कुमार सिंह द्वारा व्यापारियों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक के दौरान पूर्व प्रधान मदावली ने कविता सुनाकर जीता सभी का दिल, कविता सुनकर थाना प्रभारी भी हंसी रोक ना सकें | थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों व व्यापारियों की समस्याओं को सुना जिस दौरान पूर्व प्रधान ग्राम मदावली ने अपनी कविता से सभी का ध्यान अपनी और केंद्रित किया | 
Updated News-10/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट | 
पूरे भारतवर्ष के सभी जिलों से जिला संवाददाता, तहसील व ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है आज ही जुड़े अखण्ड इंडिया हिंदी न्यूज़ नेटवर्क |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जोधपुर। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में केशरीनंदन बालाजी के सान्निध्य में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक विनोद सोनी और सुनील सोनी ने बताया कि यह भव्य धार्मिक आयोजन 18 मार्च 2026, बुधवार को शाम 7:30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर के जूनी मंडी स्थित गंगश्याम जी मंदिर के बाहर किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर सुंदरकांड पाठ और भक्ति संध्या का लाभ उठाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और संगीतमय सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा। वहीं रात्रि 12 बजे हिंदू नववर्ष के स्वागत में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन के निवेदक पंचेटिया भगवा ग्रुप हैं, जबकि जय शंकर युवा ग्रुप जालोरी गेट और हरि ओम सत्संग समिति, श्रीराम भवन मेहरों का चौक का भी विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हिंदू नववर्ष के इस पावन पर्व को भक्ति और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया है।
    1
    जोधपुर। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में केशरीनंदन बालाजी के सान्निध्य में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक विनोद सोनी और सुनील सोनी ने बताया कि यह भव्य धार्मिक आयोजन 18 मार्च 2026, बुधवार को शाम 7:30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर के जूनी मंडी स्थित गंगश्याम जी मंदिर के बाहर किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर सुंदरकांड पाठ और भक्ति संध्या का लाभ उठाएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और संगीतमय सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा। वहीं रात्रि 12 बजे हिंदू नववर्ष के स्वागत में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।
इस धार्मिक आयोजन के निवेदक पंचेटिया भगवा ग्रुप हैं, जबकि जय शंकर युवा ग्रुप जालोरी गेट और हरि ओम सत्संग समिति, श्रीराम भवन मेहरों का चौक का भी विशेष सहयोग रहेगा।
आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हिंदू नववर्ष के इस पावन पर्व को भक्ति और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया है।
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ईरान पर हमले की आग अब भारत के शहर फिरोजाबाद तक पहुंच गई है!ईरान पर हमले की आग अब भारत के शहर फिरोजाबाद तक पहुंच गई है! जी हां… दुनिया की जंग का असर अब सीधे कांच और चूड़ी उद्योग पर पड़ रहा है। गैस की सप्लाई में कटौती ने करीब 200 कारखानों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ गए हैं। जिसका असर अब उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के विश्व प्रसिद्ध कांच और चूड़ी उद्योग पर दिखाई देने लगा है। गैस सप्लाई करने वाली कंपनी गेल इंडिया ने उद्योगपतियों को ईमेल भेजकर जानकारी दी है कि क़तर से मिलने वाली आरएलएनजी गैस के कोटे में करीब 3 लाख घन मीटर की कटौती कर दी गई है। 🏭 शहर में करीब 120 चूड़ी कारखाने 80 कांच कारखाने संचालित हैं और ये रोज लगभग 15 लाख घन मीटर गैस की खपत करते हैं। ⚠️ अब उद्योग पर बड़ा खतरा गैस कोटा कम होने के बाद कारखानों को अब स्पॉट आरएलएनजी गैस खरीदनी पड़ेगी, जो मौजूदा गैस से डेढ़ गुना तक महंगी पड़ सकती है। 💰 वर्तमान कीमतें एपीएम गैस – लगभग ₹29 प्रति घन मीटर यूपीएम गैस – लगभग ₹35 प्रति घन मीटर स्पॉट आरएलएनजी – ₹95 से ₹100 प्रति घन मीटर तक पहुंच सकती है। 🔥 यानी अगर यही स्थिति रही तो उत्पादन लागत कई गुना बढ़ सकती है और कई कारखानों के बंद होने का खतरा भी मंडरा रहा है। 🗣️ उद्योगपतियों का कहना है कि अगर जल्द युद्ध विराम नहीं हुआ तो उत्पादन घट सकता है एक्सपोर्ट ऑर्डर रुक सकते हैं और हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट आ सकता है।
    1
    ईरान पर हमले की आग अब भारत के शहर फिरोजाबाद तक पहुंच गई है!ईरान पर हमले की आग अब भारत के शहर फिरोजाबाद तक पहुंच गई है!
जी हां… दुनिया की जंग का असर अब सीधे कांच और चूड़ी उद्योग पर पड़ रहा है।
गैस की सप्लाई में कटौती ने करीब 200 कारखानों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है
अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ गए हैं।
जिसका असर अब उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के विश्व प्रसिद्ध कांच और चूड़ी उद्योग पर दिखाई देने लगा है।
गैस सप्लाई करने वाली कंपनी गेल इंडिया ने उद्योगपतियों को ईमेल भेजकर जानकारी दी है कि क़तर से मिलने वाली आरएलएनजी गैस के कोटे में करीब 3 लाख घन मीटर की कटौती कर दी गई है।
🏭 शहर में करीब
120 चूड़ी कारखाने
80 कांच कारखाने
संचालित हैं और ये रोज लगभग 15 लाख घन मीटर गैस की खपत करते हैं।
⚠️ अब उद्योग पर बड़ा खतरा
गैस कोटा कम होने के बाद कारखानों को अब स्पॉट आरएलएनजी गैस खरीदनी पड़ेगी,
जो मौजूदा गैस से डेढ़ गुना तक महंगी पड़ सकती है।
💰 वर्तमान कीमतें
एपीएम गैस – लगभग ₹29 प्रति घन मीटर
यूपीएम गैस – लगभग ₹35 प्रति घन मीटर
स्पॉट आरएलएनजी – ₹95 से ₹100 प्रति घन मीटर तक पहुंच सकती है।
🔥 यानी अगर यही स्थिति रही तो उत्पादन लागत कई गुना बढ़ सकती है और कई कारखानों के बंद होने का खतरा भी मंडरा रहा है।
🗣️ उद्योगपतियों का कहना है कि
अगर जल्द युद्ध विराम नहीं हुआ तो
उत्पादन घट सकता है
एक्सपोर्ट ऑर्डर रुक सकते हैं
और हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट आ सकता है।
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ​वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा ने मंगलवार को कोलकाता में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। ​प्रमुख बिंदु: ​घटना का विवरण: ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 8 मार्च 2026 को कोलकाता में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ "अमर्यादित व्यवहार और अपमानजनक घटना" हुई। ​संवैधानिक गरिमा का प्रश्न: भाजपा नेताओं का कहना है कि यह घटना न केवल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है, बल्कि इससे समस्त देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। ​कठोर कार्रवाई की मांग: पत्र के माध्यम से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। ​इस्तीफे की मांग: मोर्चा ने इस गंभीर घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है। ​किसने सौंपा ज्ञापन? ​यह ज्ञापन भाजपा एसटी मोर्चा वाराणसी के महानगर अध्यक्ष रवि खरवार के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक मूल्यों को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ​"यह घटना देश के सर्वोच्च पद की गरिमा के खिलाफ है। हम प्रशासन से इस मामले में उचित और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा करते हैं।" — रवि खरवार, महानगर अध्यक्ष, भाजपा एसटी मोर्चा।
    1
    ​वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा ने मंगलवार को कोलकाता में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
​प्रमुख बिंदु:
​घटना का विवरण: ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 8 मार्च 2026 को कोलकाता में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ "अमर्यादित व्यवहार और अपमानजनक घटना" हुई।
​संवैधानिक गरिमा का प्रश्न: भाजपा नेताओं का कहना है कि यह घटना न केवल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है, बल्कि इससे समस्त देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
​कठोर कार्रवाई की मांग: पत्र के माध्यम से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
​इस्तीफे की मांग: मोर्चा ने इस गंभीर घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है।
​किसने सौंपा ज्ञापन?
​यह ज्ञापन भाजपा एसटी मोर्चा वाराणसी के महानगर अध्यक्ष रवि खरवार के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक मूल्यों को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
​"यह घटना देश के सर्वोच्च पद की गरिमा के खिलाफ है। हम प्रशासन से इस मामले में उचित और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा करते हैं।"
— रवि खरवार, महानगर अध्यक्ष, भाजपा एसटी मोर्चा।
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी- आज दिनांक 10.03.26 को खैर बाईपास, महिन्द्रा एजेन्सी के सामने से सूचना प्राप्त हुई कि एक तेज रफ्तार डम्फर ने बाईक को टक्कर मार दी है, उक्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर 02 घायलों उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा 01 व्यक्ति की मृत्यु होने पर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया, डम्फर को कब्जे में ले लिया गया है, तहरीर प्राप्त होनें पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी । मौके पर शांति है ।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री धनंजय सिंह द्वारा दी गई बाइट | Updated News -10/मार्च /26- अखण्ड इंडिया news नेटवर्क से संपादक अनुज रावत | आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष से जिला व तहसील ब्लॉक के लिए पत्रकारिता करने वाले युवक युवतियों की आज ही जुड़े |
    1
    अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी- आज दिनांक 10.03.26 को खैर बाईपास, महिन्द्रा एजेन्सी के सामने से सूचना प्राप्त हुई कि एक तेज रफ्तार डम्फर ने बाईक को टक्कर मार दी है, उक्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर 02  घायलों उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा 01 व्यक्ति की मृत्यु होने पर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया, डम्फर को कब्जे में ले लिया गया है, तहरीर प्राप्त होनें पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी । मौके पर शांति है ।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री धनंजय सिंह द्वारा दी गई बाइट | Updated News -10/मार्च /26- अखण्ड इंडिया news नेटवर्क से संपादक अनुज रावत | आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष से जिला व तहसील ब्लॉक के लिए पत्रकारिता करने वाले युवक युवतियों की आज ही जुड़े |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.