Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिण्ड पुलिस अधीक्षक की होली के त्योहार को लेकर आम जन से अपील भिण्ड पुलिस अधीक्षक की होली के त्योहार को लेकर आम जन से अपील, कहां शांति और सद्भावना के साथ मनाई होली का त्योहार किसी के साथ किसी भी प्रकार की बर्बरता या उपद्रव ना करें
मुकेश सिंह भदौरिया
भिण्ड पुलिस अधीक्षक की होली के त्योहार को लेकर आम जन से अपील भिण्ड पुलिस अधीक्षक की होली के त्योहार को लेकर आम जन से अपील, कहां शांति और सद्भावना के साथ मनाई होली का त्योहार किसी के साथ किसी भी प्रकार की बर्बरता या उपद्रव ना करें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा के थाना सैया क्षेत्र में 14 फरवरी को हुए ऑटो चालक विजयपाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विष्णु और अमित शुक्ला ने विजयपाल के साथ कुकर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन कपड़े उतार दिए। विरोध जारी रखने पर विजयपाल को धक्का देकर नाले में गिरा दिया और पानी में दबाए रखा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का बैग और दस्तावेज बरामद किए हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लाडूखेड़ा पेट्रोल पंप के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14 फरवरी को उन्होंने 300 रुपये में ऑटो किराए पर लिया। रास्ते में शराब पी और चालक को भी पिलाई। रेलवे ओवरब्रिज के पास दोनों ने चालक के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे सड़क से नीचे खाई की ओर ले गए। जबरन कपड़े उतारे। झगड़ा बढ़ने पर उसे नाले में धक्का दे दिया और पानी में डुबोकर मार डाला।1
- जयश्वर महादेव मेले में रशियन डांसर्स ने बिखेरा जलवा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध खबर: अम्बाह नगर में चल रहे जयश्वर महादेव मेले में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई से आई गायिका, बुंदेलखंड के लोकगायक तथा कोटा से आए बीटबॉक्स कलाकार ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रशियन डांसर्स का मनमोहक नृत्य रहा, जिसने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। रशियन कलाकारों की प्रस्तुति देखते ही लोग तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया और देर रात तक उत्साह का माहौल बना रहा।1
- पूर्णिमा पर दाऊजी मंदिर में उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा पिनाहट।पूर्णिमा के अवसर पर पिनाहट स्थित दाऊजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के ग्रामीणों ने मंदिर पहुंचकर परिक्रमा की और भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में लगे मेले में बच्चों और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों ने इसे आस्था और परंपरा का प्रमुख आयोजन बताया।1
- अंबाह। जनपद पंचायत अंबाह, अंबाह प्रखंड की समीपवर्ती ग्राम पंचायत थरा में इस समय भयंकर बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है जिसका कारण गांव के बीचोंबीच जूझकी मार्ग पर स्थित तालाब है जिसमें दूषित पानी और कचरे के कारण बैक्टीरिया और विषाणु जनित बदबू फैली हुई है इससे स्थानीय निवासी और राहगीर बहुत परेशान हो रहे हैं ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भयंकर महामारी फैलने की आशंका है व उसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं तो वहीं स्थानीय रोजगार सहायक का कहना है कि हम जल्दी दिखाते हैं और कुछ उपाय करेंगे जिससे यह बदबू फैलने से रोकी जा सके।1
- *सबलगढ़ एसडीएम व तहसीलदार ने मिठाई एवं पनीर के सैंपल लिए* मुरैना 1 मार्च, 2026/होली त्यौहार के अवसर पर मिठाई तैयार विक्रय हेतु मावा, पनीर आदि की मांग को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर एसडीएम सबलगढ़ सुश्री मेघा तिवारी के नेतृत्व में सबलगढ़ तहसीलदार श्री सीताराम वर्मा ने रविवार को श्री ओमप्रकाश पांडेय के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री जितेन्द्र राजावत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, तथा पटवारियों के संयुक्त दल द्वारा किया गया। जिसमे भोले बाबा डेयरी रानी कुंआं रोड से मावा 85 किग्रा, पनीर 18 किग्रा तथा घरेलू गैस सिलेंडर भरा हुआ 1 नग जब्त किया गया। मुकेश मित्तल की डेयरी चाँदनी चौक से मावा 7.5 किग्रा, गैस सिलेंडर 2 भरे हुए उपयोग के जब्त किए गए। गोयल डेयरी सं. 03 घरेलू गैस सिलेंडर भरे हुए 2 नग तथा पनीर 90 किग्रा जब्त किया गया। जब्त किये गए सामग्री की सैम्पलिंग कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया एवं नियमानुसार कार्यवाही की गई। क्र.1
- जिला मुरैना के अम्बाह नगर में हर साल की तरह आयोजित व्यापार मेला जो कि अम्बाह जयस्वर महादेव मेला के नाम क्षेत्र में चर्चित है इस वर्ष १० फरवरी से आयोजित भव्य मेला जो २० फरवरी से क्षेत्रीय लोगों के द्वारा मेला परिसर में जानें से प्रर्दशन बड़ा वहीं २५ फरवरी से जब जन सैलाब उमड़ा तो मेला व्यापारियों का उत्साह बढ़ गया1
- भिंड की लहार विधानसभा के श्यामपुरा मंडल से श्री बांकेबिहारी एवं जगत जननी ममतामई राधारानी के अनन्य भक्त बच्चू सिंह राजावत निवासी ग्राम भटपुरा पूर्व मंडल अध्यक्ष,रविकांत चौधरी उर्फ बबलू चौधरी,सुभाष चौधरी, राजा भैया, एवं रामस्वरूप जी लहार से पैदल श्री बांके बिहारी राधा रानी सरकार के चरणों में आशीर्वाद पैदल यात्रा पर घर से निकलकर प्रथम पड़ाव गोरमी एवं आज दूसरे दिन की यात्रा आज गोरमी से शुरू की। रास्ते में जगह जगह लोग उनका स्वागत कर रहे हैँ।1
- आगरा में ई-रिक्शा शोरूम में भीषण आग क्षेत्र के शमशाबाद रोड टीवी टावर के पास गुप्ता बैटरी रिक्शा शोरूम में लगी भीषणआग में 15 से 25 नई बैटरी ई-रिक्शा आदि,आग की तीव्रता से शोरूम में मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान,सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, आग पर काबू पाया हुआ भारी नुकसान ।यह मामला थाना एकता क्षेत्र का बताया गया।1
- मोती मस्जिद में जश्न ए कुरान ए पाक के मौके पर मुझे ओर मेरी पत्रकारिता का सम्मान शॉल और फूलमालाओं से लादकर किया गया इस मौके पर राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित काज़ी तनवीर साहब, बरेली शरीफ के हाफिज मोहम्मद सैफ राजा साहब और मोती मस्जिद के पेश इमाम साहब व इमाम काउंसिल के सदर हाफिज इस्माइल चिश्ती साहब ने अपनी दुआओं से नवाजा। बहुत बहुत शुक्रिया मोती मस्जिद के सदर मोहसिन रहमान और सभी पदाधिकारियों का मस्जिद में बेहतर इंतजाम के लिए । इस मौके पर, सईद खान, इरशाद खान, सलीम खान भिंड वाले, आफताब खान,मोहम्मद उमर हाफिज आशिक अली व भारी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग एवं आवाम मौजूद रही। #MotiMasjid #NewsImpact #gwaliorcity News Impact बढ़ते ग्वालियर की बढ़ती आवाज.. अभी Follow करें1