Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बाह जयस्वर महादेव मेला परिसर जिसमें होली के नजदीक उमड़ा जनसैलाब, मेला दुकानदार व मेला व्यापारियों के खिले चेहरे जिला मुरैना के अम्बाह नगर में हर साल की तरह आयोजित व्यापार मेला जो कि अम्बाह जयस्वर महादेव मेला के नाम क्षेत्र में चर्चित है इस वर्ष १० फरवरी से आयोजित भव्य मेला जो २० फरवरी से क्षेत्रीय लोगों के द्वारा मेला परिसर में जानें से प्रर्दशन बड़ा वहीं २५ फरवरी से जब जन सैलाब उमड़ा तो मेला व्यापारियों का उत्साह बढ़ गया
Avdhesh Singh Tomar
अम्बाह जयस्वर महादेव मेला परिसर जिसमें होली के नजदीक उमड़ा जनसैलाब, मेला दुकानदार व मेला व्यापारियों के खिले चेहरे जिला मुरैना के अम्बाह नगर में हर साल की तरह आयोजित व्यापार मेला जो कि अम्बाह जयस्वर महादेव मेला के नाम क्षेत्र में चर्चित है इस वर्ष १० फरवरी से आयोजित भव्य मेला जो २० फरवरी से क्षेत्रीय लोगों के द्वारा मेला परिसर में जानें से प्रर्दशन बड़ा वहीं २५ फरवरी से जब जन सैलाब उमड़ा तो मेला व्यापारियों का उत्साह बढ़ गया
More news from Morena and nearby areas
- Post by Hari Singh1
- *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ* योजना के अंतर्गत अपराजिता आत्म सुरक्षा सेल्फ डिफेंस विशेष शिविर के आयोजन के संबंध में खेल और युवा कल्याण विभाग भिंड एवं महिला बाल विकास विभाग भिंड के संयुक्त प्रावधान के तहत भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक भिंड अशित यादव एवं जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान एवं नोडल खेल अधिकारी एसडीओपी अटेर रविंद्र बास्कले एवं खेल विभाग ऑफिस प्रभारी रामबाबू कुशवाहा के सफल मार्गदर्शन में आज नगर लहार के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 27 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक विद्यालय एवं अन्य जगहों से उपस्थित हो रही समस्त बालिकाओं को अपराजिता सेल्फ डिफेंस (आत्म सुरक्षा) हेतु विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय परिसर में दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लगाया जाता है ब्लॉक कोऑर्डिनेटर लहार अनिल श्रीवास एवं सेल्फ डिफेंस खेल प्रशिक्षक पवन कुमार इंदिरा गांधी स्टेडियम लहार के द्वारा बालिकाओं को आत्म सुरक्षा हेतु बारीकी से सेल्फ डिफेंस के गुण सिखाए जा रहे हैं शिविर में काफी संख्या में बालिकाएं उपस्थित होकर बड़े ही उत्साह और उमंगता से भाग ले रही हैं और जिस किसी बालिका को अगर शिविर में भागीदारी करनी है तो वह बालिका सिविर आयोजन के समय अनुसार उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर करके शिविर में भागीदारी कर सेल्फ डिफेंस के गुण निशुल्क सीख सकती हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें ब्लॉक कोऑर्डिनेटर लहार अनिल श्रीवास मोबाइल नंबर 9340898098एवं खेल प्रशिक्षक पवन कुमार इंदिरा गांधी स्टेडियम लहार मोबाइल नंबर/7697521251,86022530731
- फतेहाबाद : कस्वा के अवंती बाई चौक स्थित एक कार मैकेनिक गैरेज में रविवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैरेज में बेल्डिंग का कार्य करते समय एक टैंक से गैस रिसाव होने के कारण आग भड़क उठी। जानकारी के अनुसार गैरेज में खड़ी एक ईको कार के पास बेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान टैंक से गैस लीक होने पर चिंगारी लगते ही आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी एक अन्य कार, एक वैन और एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय गैरिज के मालिक सनी और आमिर नामक युवक कार्य कर रहे थे। अचानक आग की लपटें उठने से सनी का चेहरा झुलस गया, जबकि आमिर का हाथ झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानों को भी नुकसान हो सकता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग से गैरेज संचालक को भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।1
- फतेहाबाद:रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव तालपुरा में मकान की पुताई के लिए मिट्टी लेने गई एक महिला की मिट्टी की ढाय गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तालपुरा फतेहाबाद निवासी 35 वर्षीय रनियां देवी पत्नी राजेश कुमार अपने मकान की पुताई के लिए मिट्टी लेने गांव के बाहर गई थी। बताया जाता है कि वह मिट्टी खोद रही थी, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी की ढाय भरभराकर उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह दब गई। पास ही स्थित सीयादेवी आश्रम पर मौजूद बाबा रामभरोसी ने मिट्टी गिरने की तेज आवाज सुनी। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर मिट्टी हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर तरुण धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसका पति राजेश कुमार पानीपत में हलवाई का काम करता है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- यह खबर जिला आगरा के कुछ असामाजिक तत्वों यानी मुस्लिम समुदाय के दबंगों की है एक हिंदू लड़के को मुस्लिम लोगों ने इतना पीटा कि आगरा मंडी से लेकर ताजमहल तक उस लड़के को पीटते हुए ले गए जैसा कि इस वीडियो में दर्शाया गया है उन दबंगों को आगरा पुलिस प्रशासन जल्द ही संज्ञान में ले और उन दबंगों पर शीघ्र उचित करवाई करें 🙏 🚩1
- PM Shri Narendra Modi offers prayers at Arulmigu Subramaniyaswamy Temple, Tirupparankundram in Madurai.1
- भिंड जिला अस्पताल में चल रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस के नगरीय एवं ग्रामीण अध्यक्ष ने पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा प्रशासन की मनसा पर खड़े किए सवाल मरीजों से पूछा उनका हाल-चाल2
- आगरा के फतेहाबाद के व्यस्त अवंतीबाई चौक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब मैकेनिक की दुकान पर खड़ी एक इको कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी मैकेनिक की दुकान पर खड़ी थी। अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दीं। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बाल्टियों और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इको कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, लेकिन आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन खड़ा करते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी को नजरअंदाज न करें।3
- *₹1 इन्वेस्टमेंट का कमाल, PM मोदी से सुनिए...*1