logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 hrs ago
user_Hari Singh
Hari Singh
Porsa, Morena•
16 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भिंड जिला अस्पताल में चल रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस के नगरीय एवं ग्रामीण अध्यक्ष ने पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा प्रशासन की मनसा पर खड़े किए सवाल मरीजों से पूछा उनका हाल-चाल
    2
    भिंड जिला अस्पताल में चल रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस के नगरीय एवं ग्रामीण अध्यक्ष ने पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा प्रशासन की मनसा पर खड़े किए सवाल मरीजों से पूछा उनका हाल-चाल
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Avdhesh Singh Tomar
    1
    Post by Avdhesh Singh Tomar
    user_Avdhesh Singh Tomar
    Avdhesh Singh Tomar
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आगरा/फतेहपुर सीकरी—विश्व धरोहर स्थल फतेहपुर सीकरी के पार्किंग गेट क्षेत्र में अवैध लपका गाइडों की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिनभर पार्किंग गेट पर लपको का जमावड़ा लगाकर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले कथित अवैध लपका गाइडों की कई तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हुई हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आखिर इन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है और किन स्तरों पर इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये अवैध लपका गाइड पर्यटकों को भ्रमित कर अपनी सेवाएं थोपते हैं, जिससे न केवल पर्यटकों को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि पर्यटन की छवि भी प्रभावित होती है। सवाल यह भी है कि क्या यह गतिविधि केवल मीडिया के कैमरे में ही दिखाई देती है, या फिर संबंधित विभागों की निगाहें इस ओर नहीं पड़ रहीं। जहां से लपका तंत्र सक्रिय है वहां पर कैमरे भी लगे हुए हैं चर्चा यह भी है कि कहीं सरगनाओं के संचालन से जुड़े लपका ठेकेदार या अन्य प्रभावशाली तत्वों के संरक्षण में तो यह तंत्र नहीं पनप रहा। यदि ऐसा है, तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक प्रतीत होती है। इस पूरे प्रकरण में यह भी सवाल उठता है कि इस मामले में संज्ञान क्यों नहीं लिया जा रहा, नियमों के अनुसार, केवल अधिकृत गाइडों को ही पर्यटकों को मार्गदर्शन की अनुमति है, ऐसे में अवैध लपका गाइडों पर कार्रवाई न होना कई शंकाओं को जन्म देता है।
    1
    आगरा/फतेहपुर सीकरी—विश्व धरोहर स्थल फतेहपुर सीकरी के पार्किंग गेट क्षेत्र में अवैध लपका गाइडों की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिनभर पार्किंग गेट पर लपको का जमावड़ा लगाकर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले कथित अवैध लपका गाइडों की कई तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हुई हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आखिर इन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है और किन स्तरों पर इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये अवैध लपका गाइड पर्यटकों को भ्रमित कर अपनी सेवाएं थोपते हैं, जिससे न केवल पर्यटकों को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि पर्यटन की छवि भी प्रभावित होती है। सवाल यह भी है कि क्या यह गतिविधि केवल मीडिया के कैमरे में ही दिखाई देती है, या फिर संबंधित विभागों की निगाहें इस ओर नहीं पड़ रहीं। जहां से लपका तंत्र सक्रिय है वहां पर कैमरे भी लगे हुए हैं चर्चा यह भी है कि कहीं सरगनाओं के संचालन से जुड़े लपका ठेकेदार या अन्य प्रभावशाली तत्वों के संरक्षण में तो यह तंत्र नहीं पनप रहा। यदि ऐसा है, तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक प्रतीत होती है। इस पूरे प्रकरण में यह भी सवाल उठता है कि इस मामले में संज्ञान क्यों नहीं लिया जा रहा, नियमों के अनुसार, केवल अधिकृत गाइडों को ही पर्यटकों को मार्गदर्शन की अनुमति है, ऐसे में अवैध लपका गाइडों पर कार्रवाई न होना कई शंकाओं को जन्म देता है।
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • फतेहाबाद : कस्वा के अवंती बाई चौक स्थित एक कार मैकेनिक गैरेज में रविवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैरेज में बेल्डिंग का कार्य करते समय एक टैंक से गैस रिसाव होने के कारण आग भड़क उठी। जानकारी के अनुसार गैरेज में खड़ी एक ईको कार के पास बेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान टैंक से गैस लीक होने पर चिंगारी लगते ही आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी एक अन्य कार, एक वैन और एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय गैरिज के मालिक सनी और आमिर नामक युवक कार्य कर रहे थे। अचानक आग की लपटें उठने से सनी का चेहरा झुलस गया, जबकि आमिर का हाथ झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानों को भी नुकसान हो सकता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग से गैरेज संचालक को भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
    4
    फतेहाबाद : कस्वा के अवंती बाई चौक स्थित एक कार मैकेनिक गैरेज में रविवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैरेज में बेल्डिंग का कार्य करते समय एक टैंक से गैस रिसाव होने के कारण आग भड़क उठी।
जानकारी के अनुसार गैरेज में खड़ी एक ईको कार के पास बेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान टैंक से गैस लीक होने पर चिंगारी लगते ही आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी एक अन्य कार, एक वैन और एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय  गैरिज के मालिक सनी और आमिर नामक युवक कार्य कर रहे थे।
अचानक आग की लपटें उठने से सनी का चेहरा झुलस गया, जबकि आमिर का हाथ झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानों को भी नुकसान हो सकता था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग से गैरेज संचालक को भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • फतेहाबाद : कस्वा के अवंती बाई चौक स्थित एक कार मैकेनिक गैरेज में रविवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैरेज में बेल्डिंग का कार्य करते समय एक टैंक से गैस रिसाव होने के कारण आग भड़क उठी। जानकारी के अनुसार गैरेज में खड़ी एक ईको कार के पास बेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान टैंक से गैस लीक होने पर चिंगारी लगते ही आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी एक अन्य कार, एक वैन और एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय गैरिज के मालिक सनी और आमिर नामक युवक कार्य कर रहे थे। अचानक आग की लपटें उठने से सनी का चेहरा झुलस गया, जबकि आमिर का हाथ झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानों को भी नुकसान हो सकता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग से गैरेज संचालक को भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    फतेहाबाद : कस्वा के अवंती बाई चौक स्थित एक कार मैकेनिक गैरेज में रविवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैरेज में बेल्डिंग का कार्य करते समय एक टैंक से गैस रिसाव होने के कारण आग भड़क उठी।
जानकारी के अनुसार गैरेज में खड़ी एक ईको कार के पास बेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान टैंक से गैस लीक होने पर चिंगारी लगते ही आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी एक अन्य कार, एक वैन और एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय  गैरिज के मालिक सनी और आमिर नामक युवक कार्य कर रहे थे। अचानक आग की लपटें उठने से सनी का चेहरा झुलस गया, जबकि आमिर का हाथ झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानों को भी नुकसान हो सकता था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग से गैरेज संचालक को भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    पत्रकार फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • फतेहाबाद:रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव तालपुरा में मकान की पुताई के लिए मिट्टी लेने गई एक महिला की मिट्टी की ढाय गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तालपुरा फतेहाबाद निवासी 35 वर्षीय रनियां देवी पत्नी राजेश कुमार अपने मकान की पुताई के लिए मिट्टी लेने गांव के बाहर गई थी। बताया जाता है कि वह मिट्टी खोद रही थी, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी की ढाय भरभराकर उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह दब गई। पास ही स्थित सीयादेवी आश्रम पर मौजूद बाबा रामभरोसी ने मिट्टी गिरने की तेज आवाज सुनी। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर मिट्टी हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर तरुण धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसका पति राजेश कुमार पानीपत में हलवाई का काम करता है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    फतेहाबाद:रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव तालपुरा में मकान की पुताई के लिए मिट्टी लेने गई एक महिला की मिट्टी की ढाय गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
तालपुरा फतेहाबाद निवासी 35 वर्षीय रनियां देवी पत्नी राजेश कुमार अपने मकान की पुताई के लिए मिट्टी लेने गांव के बाहर गई थी। बताया जाता है कि वह मिट्टी खोद रही थी, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी की ढाय भरभराकर उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह दब गई।
पास ही स्थित सीयादेवी आश्रम पर मौजूद बाबा रामभरोसी ने मिट्टी गिरने की तेज आवाज सुनी। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर मिट्टी हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर इंस्पेक्टर तरुण धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसका पति राजेश कुमार पानीपत में हलवाई का काम करता है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_कमल सिंह चौहान,, छोटू चौहान
    कमल सिंह चौहान,, छोटू चौहान
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ​भिंड में पुलिसिया बर्बरता: मछंड चौकी प्रभारी पर महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप ​ ​भिंड। जिले के मछंड चौकी क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम लारौल निवासी एक महिला बिन्द श्री ने मछंड चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और डराने-धमकाने के संगीन आरोप लगाए हैं। घायल महिला का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल भिंड में चल रहा है। ​पीड़ित महिला के अनुसार, उनके छोटे बेटे पवन की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई मृत्यु के मामले में पुलिस के खिलाफ न्यायालय में 'प्राइवेट इस्तगासा' (शिकायत मामला) चल रहा है। आरोप है कि चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर इस केस को वापस लेने के लिए परिवार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को महिला के पति तहसीलदार और बड़े बेटे अशोक पर झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। ​ महिला का आरोप है कि दिनांक 28.02.2026 को शाम करीब 5:00 बजे पुलिस टीम उनके घर पहुंची। पुलिसकर्मी लैट्रिन की छत के रास्ते घर के अंदर कूदे और महिला के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को भी तोड़ दिया। और घर के बाहर खड़ा टेक्टर ट्राली अपने साथ ले गई ​ मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब घायल महिला जिला अस्पताल भिंड पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज शुरू करने से पहले शर्त रखी कि यदि पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तो इलाज नहीं होगा। महिला के मुताबिक, उनसे कागजों पर लिखित में लिया गया कि वे पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगी, उसके बाद ही डॉक्टर ने उपचार शुरू किया। महिला गंभीर रूप से घायल है ​घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित महिला का हालचाल जाना। नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को 'गुंडागर्दी' करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। ​पुलिस अधीक्षक (SP) भिंड से मांग की है कि चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर को तत्काल निलंबित किया जाए। ​सीसीटीवी तोड़ने और महिला के साथ मारपीट की निष्पक्ष जांच हो। ​अस्पताल में दबाव बनाने वाले डॉक्टर के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। ​ भिंड ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामशेष बघेल नें जिला अस्पताल पहुंचकर उस पीड़ित महिला से मुलाकात की, जिसके साथ कथित तौर पर पुलिसिया दुर्व्यवहार हुआ है। महिला का हाल-चाल जानने के बाद बघेल ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार किए। ​मीडिया से चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि मछंड चौकी प्रभारी वर्तमान में क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने हुए हैं। आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार और प्रताड़ना की घटनाएं बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खाकी की आड़ में रक्षक ही भक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। ​ ​बुजुर्ग महिला का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, न्याय न मिलने पर होगा उग्र आंदोलन: पिंकी भदौरिया ​भिंड शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह "पिंकी" भदौरिया ने भिंड पुलिस द्वारा एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का यह कृत्य न केवल अमानवीय है, बल्कि अत्यंत शर्मनाक भी है। ​भदौरिया ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा, "एक बुजुर्ग महिला का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा के बयान के अनुसार: ​ प्राइवेट इस्तगासा में जो गवाह हैं उन पर और इस परिवार पर पुलिस इस्तगासा वापस लेने के लिए दबाव बना रही है।" जो कि पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रही है ​ ​"कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यामसुंदर सिंह जादौन ने भिंड एसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले में पुलिस की चुप्पी और निष्क्रियता की आलोचना करते हुए, इस पूरे घटनाक्रम में भिंड एसपी की संलिप्तता का आरोप लगाया है।" घायल महिला को देखने के लिए जिला अस्पताल में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह भदौरिया,महेश जाटव,रूपेंद्र सिंह रूपी, रामस्वरूप गोयल,मुकेश गर्ग,राहुल सिंह कुशवाह, कुलदीप सिंह राजावत,आदि लोग देखने पहुंचे ​
    1
    ​भिंड में पुलिसिया बर्बरता: मछंड चौकी प्रभारी पर महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप
​
​भिंड। जिले के मछंड चौकी क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम लारौल निवासी एक महिला बिन्द श्री ने मछंड चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और डराने-धमकाने के संगीन आरोप लगाए हैं। घायल महिला का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल भिंड में चल रहा है।
​पीड़ित महिला के अनुसार, उनके छोटे बेटे पवन की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई मृत्यु के मामले में पुलिस के खिलाफ न्यायालय में 'प्राइवेट इस्तगासा' (शिकायत मामला) चल रहा है। आरोप है कि चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर इस केस को वापस लेने के लिए परिवार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को महिला के पति तहसीलदार और बड़े बेटे अशोक पर झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
​ महिला का आरोप है कि दिनांक 28.02.2026 को शाम करीब 5:00 बजे पुलिस टीम उनके घर पहुंची। पुलिसकर्मी लैट्रिन की छत के रास्ते घर के अंदर कूदे और महिला के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को भी तोड़ दिया। और घर के बाहर खड़ा टेक्टर ट्राली अपने साथ ले गई 
​
मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब घायल महिला जिला अस्पताल भिंड पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज शुरू करने से पहले शर्त रखी कि यदि पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तो इलाज नहीं होगा। महिला के मुताबिक, उनसे कागजों पर लिखित में लिया गया कि वे पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगी, उसके बाद ही डॉक्टर ने उपचार शुरू किया। महिला गंभीर रूप से घायल है  
​घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित महिला का हालचाल जाना। नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को 'गुंडागर्दी' करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
​पुलिस अधीक्षक (SP) भिंड से मांग की है कि  चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर को तत्काल निलंबित किया जाए।
​सीसीटीवी तोड़ने और महिला के साथ मारपीट की निष्पक्ष जांच हो।
​अस्पताल में दबाव बनाने वाले डॉक्टर के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
​
भिंड ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामशेष बघेल नें जिला अस्पताल पहुंचकर उस पीड़ित महिला से मुलाकात की, जिसके साथ कथित तौर पर पुलिसिया दुर्व्यवहार हुआ है। महिला का हाल-चाल जानने के बाद बघेल ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार किए।
​मीडिया से चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि मछंड चौकी प्रभारी वर्तमान में क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने हुए हैं। आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार और प्रताड़ना की घटनाएं बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खाकी की आड़ में रक्षक ही भक्षक की भूमिका निभा रहे हैं।
​
​बुजुर्ग महिला का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, न्याय न मिलने पर होगा उग्र आंदोलन: पिंकी भदौरिया
​भिंड शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह "पिंकी" भदौरिया ने भिंड पुलिस द्वारा एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का यह कृत्य न केवल अमानवीय है, बल्कि अत्यंत शर्मनाक भी है।
​भदौरिया ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा, "एक बुजुर्ग महिला का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा के बयान के अनुसार:
​ प्राइवेट इस्तगासा में जो गवाह हैं उन पर और इस परिवार पर पुलिस इस्तगासा वापस लेने के लिए दबाव बना रही है।" जो कि पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रही है
​ ​"कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यामसुंदर सिंह जादौन ने भिंड एसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले में पुलिस की चुप्पी और निष्क्रियता की आलोचना करते हुए, इस पूरे घटनाक्रम में भिंड एसपी की संलिप्तता का आरोप लगाया है।"
घायल महिला को देखने के लिए जिला अस्पताल में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह भदौरिया,महेश जाटव,रूपेंद्र सिंह रूपी, रामस्वरूप गोयल,मुकेश गर्ग,राहुल सिंह कुशवाह, कुलदीप सिंह राजावत,आदि लोग देखने पहुंचे
​
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • यह खबर जिला आगरा के कुछ असामाजिक तत्वों यानी मुस्लिम समुदाय के दबंगों की है एक हिंदू लड़के को मुस्लिम लोगों ने इतना पीटा कि आगरा मंडी से लेकर ताजमहल तक उस लड़के को पीटते हुए ले गए जैसा कि इस वीडियो में दर्शाया गया है उन दबंगों को आगरा पुलिस प्रशासन जल्द ही संज्ञान में ले और उन दबंगों पर शीघ्र उचित करवाई करें 🙏 🚩
    1
    यह खबर जिला आगरा के कुछ असामाजिक तत्वों यानी मुस्लिम समुदाय के दबंगों की है एक हिंदू लड़के को मुस्लिम लोगों ने इतना पीटा कि आगरा मंडी से लेकर ताजमहल तक उस लड़के को पीटते हुए ले गए जैसा कि इस वीडियो में दर्शाया गया है उन दबंगों को आगरा पुलिस प्रशासन जल्द ही संज्ञान में ले और उन दबंगों पर शीघ्र उचित करवाई करें 🙏 🚩
    user_आगरा केसरी न्यूज
    आगरा केसरी न्यूज
    Fatehabad, Agra•
    13 hrs ago
  • होली पर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील आगरा।आगरा में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि किसी भी महिला या बुजुर्ग से अभद्रता न करें और किसी पर जबरन रंग न डालें। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने की भी हिदायत दी गई है। प्रशासन ने डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने, अश्लील या विवादित गीत न बजाने और मार्ग अवरुद्ध न करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में नागरिकों से 112 डायल कर पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।
    1
    होली पर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
आगरा।आगरा में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि किसी भी महिला या बुजुर्ग से अभद्रता न करें और किसी पर जबरन रंग न डालें। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने की भी हिदायत दी गई है।
प्रशासन ने डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने, अश्लील या विवादित गीत न बजाने और मार्ग अवरुद्ध न करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में नागरिकों से 112 डायल कर पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।
    user_धर्मेंद्र चौहान -संवाददाता अमर
    धर्मेंद्र चौहान -संवाददाता अमर
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.