भिंड में पुलिसिया बर्बरता: मछंड चौकी प्रभारी पर महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप भिंड में पुलिसिया बर्बरता: मछंड चौकी प्रभारी पर महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप भिंड। जिले के मछंड चौकी क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम लारौल निवासी एक महिला बिन्द श्री ने मछंड चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और डराने-धमकाने के संगीन आरोप लगाए हैं। घायल महिला का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल भिंड में चल रहा है। पीड़ित महिला के अनुसार, उनके छोटे बेटे पवन की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई मृत्यु के मामले में पुलिस के खिलाफ न्यायालय में 'प्राइवेट इस्तगासा' (शिकायत मामला) चल रहा है। आरोप है कि चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर इस केस को वापस लेने के लिए परिवार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को महिला के पति तहसीलदार और बड़े बेटे अशोक पर झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। महिला का आरोप है कि दिनांक 28.02.2026 को शाम करीब 5:00 बजे पुलिस टीम उनके घर पहुंची। पुलिसकर्मी लैट्रिन की छत के रास्ते घर के अंदर कूदे और महिला के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को भी तोड़ दिया। और घर के बाहर खड़ा टेक्टर ट्राली अपने साथ ले गई मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब घायल महिला जिला अस्पताल भिंड पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज शुरू करने से पहले शर्त रखी कि यदि पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तो इलाज नहीं होगा। महिला के मुताबिक, उनसे कागजों पर लिखित में लिया गया कि वे पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगी, उसके बाद ही डॉक्टर ने उपचार शुरू किया। महिला गंभीर रूप से घायल है घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित महिला का हालचाल जाना। नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को 'गुंडागर्दी' करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक (SP) भिंड से मांग की है कि चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर को तत्काल निलंबित किया जाए। सीसीटीवी तोड़ने और महिला के साथ मारपीट की निष्पक्ष जांच हो। अस्पताल में दबाव बनाने वाले डॉक्टर के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। भिंड ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामशेष बघेल नें जिला अस्पताल पहुंचकर उस पीड़ित महिला से मुलाकात की, जिसके साथ कथित तौर पर पुलिसिया दुर्व्यवहार हुआ है। महिला का हाल-चाल जानने के बाद बघेल ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार किए। मीडिया से चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि मछंड चौकी प्रभारी वर्तमान में क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने हुए हैं। आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार और प्रताड़ना की घटनाएं बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खाकी की आड़ में रक्षक ही भक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। बुजुर्ग महिला का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, न्याय न मिलने पर होगा उग्र आंदोलन: पिंकी भदौरिया भिंड शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह "पिंकी" भदौरिया ने भिंड पुलिस द्वारा एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का यह कृत्य न केवल अमानवीय है, बल्कि अत्यंत शर्मनाक भी है। भदौरिया ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा, "एक बुजुर्ग महिला का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा के बयान के अनुसार: प्राइवेट इस्तगासा में जो गवाह हैं उन पर और इस परिवार पर पुलिस इस्तगासा वापस लेने के लिए दबाव बना रही है।" जो कि पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रही है "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यामसुंदर सिंह जादौन ने भिंड एसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले में पुलिस की चुप्पी और निष्क्रियता की आलोचना करते हुए, इस पूरे घटनाक्रम में भिंड एसपी की संलिप्तता का आरोप लगाया है।" घायल महिला को देखने के लिए जिला अस्पताल में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह भदौरिया,महेश जाटव,रूपेंद्र सिंह रूपी, रामस्वरूप गोयल,मुकेश गर्ग,राहुल सिंह कुशवाह, कुलदीप सिंह राजावत,आदि लोग देखने पहुंचे

- *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ* योजना के अंतर्गत अपराजिता आत्म सुरक्षा सेल्फ डिफेंस विशेष शिविर के आयोजन के संबंध में खेल और युवा कल्याण विभाग भिंड एवं महिला बाल विकास विभाग भिंड के संयुक्त प्रावधान के तहत भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक भिंड अशित यादव एवं जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान एवं नोडल खेल अधिकारी एसडीओपी अटेर रविंद्र बास्कले एवं खेल विभाग ऑफिस प्रभारी रामबाबू कुशवाहा के सफल मार्गदर्शन में आज नगर लहार के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 27 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक विद्यालय एवं अन्य जगहों से उपस्थित हो रही समस्त बालिकाओं को अपराजिता सेल्फ डिफेंस (आत्म सुरक्षा) हेतु विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय परिसर में दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लगाया जाता है ब्लॉक कोऑर्डिनेटर लहार अनिल श्रीवास एवं सेल्फ डिफेंस खेल प्रशिक्षक पवन कुमार इंदिरा गांधी स्टेडियम लहार के द्वारा बालिकाओं को आत्म सुरक्षा हेतु बारीकी से सेल्फ डिफेंस के गुण सिखाए जा रहे हैं शिविर में काफी संख्या में बालिकाएं उपस्थित होकर बड़े ही उत्साह और उमंगता से भाग ले रही हैं और जिस किसी बालिका को अगर शिविर में भागीदारी करनी है तो वह बालिका सिविर आयोजन के समय अनुसार उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर करके शिविर में भागीदारी कर सेल्फ डिफेंस के गुण निशुल्क सीख सकती हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें ब्लॉक कोऑर्डिनेटर लहार अनिल श्रीवास मोबाइल नंबर 9340898098एवं खेल प्रशिक्षक पवन कुमार इंदिरा गांधी स्टेडियम लहार मोबाइल नंबर/7697521251,86022530731
- Post by Hari Singh1
- ब्रेकिंग.... भिंड में होली के त्योहार का भरपूर लाभ उठा रहे हैं मावा माफिया। फूड विभाग की नांक के नीचे खुले में किया जा रहा है मिलावटी मावे का व्यापार। अटेर अंतर्गत ग्राम खारी पुरा में जादौन की डेरी पर खुलेआम बनाया जा रहा है मिलावटी मावा नामक जहर। सूत्रों के अनुसार डेरी संचालक को नही है किसी भी तरह की कार्यवाही होने का भय क्यूंकि उक्त डेरी संचालक फूड विभाग से साँठ गाँठ होने का करता है दावा। ख़बर भारत मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़ जितेंद्र यादव पत्रकार भिंड।1
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अपराजिता आत्म सुरक्षा सेल्फ डिफेंस विशेष शिविर के आयोजन के संबंध में खेल और युवा कल्याण विभाग भिंड एवं महिला बाल विकास विभाग भिंड के संयुक्त प्रावधान के तहत भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक भिंड अशित यादव एवं जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान एवं नोडल खेल अधिकारी एसडीओपी अटेर रविंद्र बास्कले एवं खेल विभाग ऑफिस प्रभारी रामबाबू कुशवाहा के सफल मार्गदर्शन में लहार के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 27 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक विद्यालय एवं अन्य जगहों से उपस्थित हो रही समस्त बालिकाओं को अपराजिता सेल्फ डिफेंस (आत्म सुरक्षा) हेतु विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय परिसर में दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक लगाया जाता है ब्लॉक कोऑर्डिनेटर लहार अनिल श्रीवास एवं सेल्फ डिफेंस खेल प्रशिक्षक पवन कुमार इंदिरा गांधी स्टेडियम लहार के द्वारा बालिकाओं को आत्म सुरक्षा हेतु बारीकी से सेल्फ डिफेंस के गुण सिखाए जा रहे हैं शिविर में काफी संख्या में बालिकाएं उपस्थित होकर बड़े ही उत्साह और उमंगता से भाग ले रही हैं और जिस किसी बालिका को अगर शिविर में भागीदारी करनी है तो वह बालिका सिविर आयोजन के समय अनुसार उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर करके शिविर में भागीदारी कर सेल्फ डिफेंस के गुण निशुल्क सीख सकती हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें ब्लॉक कोऑर्डिनेटर लहार अनिल श्रीवास मोबाइल नंबर 9340898098एवं खेल प्रशिक्षक पवन कुमार इंदिरा गांधी स्टेडियम लहार मोबाइल नंबर/7697521251,86022530731
- कॉफ़ी विथ कामना कार्यक्रम में खुले मंच पर लोगों ने किये भिण्ड के कई गंभीर मुद्दों पर जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह से चर्चा उसके कुछ मुख्य अंश1
- Post by धर्मेंद्र कुमार1
- जिला मुरैना के अम्बाह नगर में हर साल की तरह आयोजित व्यापार मेला जो कि अम्बाह जयस्वर महादेव मेला के नाम क्षेत्र में चर्चित है इस वर्ष १० फरवरी से आयोजित भव्य मेला जो २० फरवरी से क्षेत्रीय लोगों के द्वारा मेला परिसर में जानें से प्रर्दशन बड़ा वहीं २५ फरवरी से जब जन सैलाब उमड़ा तो मेला व्यापारियों का उत्साह बढ़ गया1
- भिंड जिला अस्पताल में चल रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस के नगरीय एवं ग्रामीण अध्यक्ष ने पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा प्रशासन की मनसा पर खड़े किए सवाल मरीजों से पूछा उनका हाल-चाल2