Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला अस्पताल की अवस्थाओं को देखकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने खड़े किए प्रशासन की मनसा पर सवाल भिंड जिला अस्पताल में चल रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस के नगरीय एवं ग्रामीण अध्यक्ष ने पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा प्रशासन की मनसा पर खड़े किए सवाल मरीजों से पूछा उनका हाल-चाल
मुकेश सिंह भदौरिया
जिला अस्पताल की अवस्थाओं को देखकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने खड़े किए प्रशासन की मनसा पर सवाल भिंड जिला अस्पताल में चल रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस के नगरीय एवं ग्रामीण अध्यक्ष ने पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा प्रशासन की मनसा पर खड़े किए सवाल मरीजों से पूछा उनका हाल-चाल
More news from Morena and nearby areas
- Post by Hari Singh1
- ग्वालियर में सचिन तेंदुलकर मार्ग की खस्ता हालत को लेकर दो युवक धरने पर बैठे गए. वे गड्ढे वाली सड़क पर ही बैठ गए धरने पर. उनके हाथों में तख्तियां थी,जिन पर लिखा था मैं हूं अभागी सड़क.वही एक तख्ती पर लिखा था सिंधिया जी काश आपका महल इस सड़क पर होता तो मैं अभागी सड़क भी चमचमाती.काफी लम्बे समय से खराब पड़ा है सचिन तेंदुलकर मार्ग.यहा से गुजरने वाले रहगीरों को काफी परेशानी होती हैँ. नगर निगम आयुक्त को मौके पर बुलाने की कर रहे हैं मांग कर रहे हैँ लोग.1
- अंबाह। चंबल क्षेत्र के विकास और जनजागरूकता के उद्देश्य से निकाली जा रही चंबल विकास यात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे अंबाह पहुंचेगी। यह यात्रा चंबल मैया के उद्गम स्थल जना पाव से प्रारंभ होकर चंबल किनारे विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए लगभग 1500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 2 मार्च को उत्तर प्रदेश के पचनदा संगम पर समाप्त होगी। अंबाह आगमन पर यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन महाराणा प्रताप पार्क में किया जाएगा। इस अवसर पर ठाकुर योगेंद्र सिंह भदौरिया, पूर्व सीएसपी सुरेंद्र सिंह तोमर तथा अजमेर सिंह कुशवाहा सहित उनकी टीम उपस्थित रहेगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर चंबल विकास यात्रा का स्वागत करने की अपील की है। यह यात्रा 20 फरवरी से प्रारंभ होकर 2 मार्च तक विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए चंबल नदी क्षेत्र में जनजागरूकता का संदेश दे रही है।1
- आगरा/फतेहपुर सीकरी—विश्व धरोहर स्थल फतेहपुर सीकरी के पार्किंग गेट क्षेत्र में अवैध लपका गाइडों की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिनभर पार्किंग गेट पर लपको का जमावड़ा लगाकर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले कथित अवैध लपका गाइडों की कई तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हुई हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आखिर इन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है और किन स्तरों पर इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये अवैध लपका गाइड पर्यटकों को भ्रमित कर अपनी सेवाएं थोपते हैं, जिससे न केवल पर्यटकों को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि पर्यटन की छवि भी प्रभावित होती है। सवाल यह भी है कि क्या यह गतिविधि केवल मीडिया के कैमरे में ही दिखाई देती है, या फिर संबंधित विभागों की निगाहें इस ओर नहीं पड़ रहीं। जहां से लपका तंत्र सक्रिय है वहां पर कैमरे भी लगे हुए हैं चर्चा यह भी है कि कहीं सरगनाओं के संचालन से जुड़े लपका ठेकेदार या अन्य प्रभावशाली तत्वों के संरक्षण में तो यह तंत्र नहीं पनप रहा। यदि ऐसा है, तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक प्रतीत होती है। इस पूरे प्रकरण में यह भी सवाल उठता है कि इस मामले में संज्ञान क्यों नहीं लिया जा रहा, नियमों के अनुसार, केवल अधिकृत गाइडों को ही पर्यटकों को मार्गदर्शन की अनुमति है, ऐसे में अवैध लपका गाइडों पर कार्रवाई न होना कई शंकाओं को जन्म देता है।1
- होली पर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील आगरा।आगरा में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि किसी भी महिला या बुजुर्ग से अभद्रता न करें और किसी पर जबरन रंग न डालें। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने की भी हिदायत दी गई है। प्रशासन ने डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने, अश्लील या विवादित गीत न बजाने और मार्ग अवरुद्ध न करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में नागरिकों से 112 डायल कर पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।1
- Post by Avdhesh Singh Tomar1
- भिंड में पुलिसिया बर्बरता: मछंड चौकी प्रभारी पर महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप भिंड। जिले के मछंड चौकी क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम लारौल निवासी एक महिला बिन्द श्री ने मछंड चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और डराने-धमकाने के संगीन आरोप लगाए हैं। घायल महिला का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल भिंड में चल रहा है। पीड़ित महिला के अनुसार, उनके छोटे बेटे पवन की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई मृत्यु के मामले में पुलिस के खिलाफ न्यायालय में 'प्राइवेट इस्तगासा' (शिकायत मामला) चल रहा है। आरोप है कि चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर इस केस को वापस लेने के लिए परिवार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को महिला के पति तहसीलदार और बड़े बेटे अशोक पर झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। महिला का आरोप है कि दिनांक 28.02.2026 को शाम करीब 5:00 बजे पुलिस टीम उनके घर पहुंची। पुलिसकर्मी लैट्रिन की छत के रास्ते घर के अंदर कूदे और महिला के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को भी तोड़ दिया। और घर के बाहर खड़ा टेक्टर ट्राली अपने साथ ले गई मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब घायल महिला जिला अस्पताल भिंड पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज शुरू करने से पहले शर्त रखी कि यदि पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तो इलाज नहीं होगा। महिला के मुताबिक, उनसे कागजों पर लिखित में लिया गया कि वे पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगी, उसके बाद ही डॉक्टर ने उपचार शुरू किया। महिला गंभीर रूप से घायल है घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित महिला का हालचाल जाना। नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को 'गुंडागर्दी' करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक (SP) भिंड से मांग की है कि चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर को तत्काल निलंबित किया जाए। सीसीटीवी तोड़ने और महिला के साथ मारपीट की निष्पक्ष जांच हो। अस्पताल में दबाव बनाने वाले डॉक्टर के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। भिंड ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामशेष बघेल नें जिला अस्पताल पहुंचकर उस पीड़ित महिला से मुलाकात की, जिसके साथ कथित तौर पर पुलिसिया दुर्व्यवहार हुआ है। महिला का हाल-चाल जानने के बाद बघेल ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार किए। मीडिया से चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि मछंड चौकी प्रभारी वर्तमान में क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने हुए हैं। आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार और प्रताड़ना की घटनाएं बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खाकी की आड़ में रक्षक ही भक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। बुजुर्ग महिला का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, न्याय न मिलने पर होगा उग्र आंदोलन: पिंकी भदौरिया भिंड शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह "पिंकी" भदौरिया ने भिंड पुलिस द्वारा एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का यह कृत्य न केवल अमानवीय है, बल्कि अत्यंत शर्मनाक भी है। भदौरिया ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा, "एक बुजुर्ग महिला का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा के बयान के अनुसार: प्राइवेट इस्तगासा में जो गवाह हैं उन पर और इस परिवार पर पुलिस इस्तगासा वापस लेने के लिए दबाव बना रही है।" जो कि पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रही है "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यामसुंदर सिंह जादौन ने भिंड एसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले में पुलिस की चुप्पी और निष्क्रियता की आलोचना करते हुए, इस पूरे घटनाक्रम में भिंड एसपी की संलिप्तता का आरोप लगाया है।" घायल महिला को देखने के लिए जिला अस्पताल में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह भदौरिया,महेश जाटव,रूपेंद्र सिंह रूपी, रामस्वरूप गोयल,मुकेश गर्ग,राहुल सिंह कुशवाह, कुलदीप सिंह राजावत,आदि लोग देखने पहुंचे 1
- भिंड शहर के इटावा रोड़ पर गणेश चाय पर कॉफी विथ कामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इसमें भिंड जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदोरिया शामिल हुई। कार्यक्रम में युवाओं ने शहर के विकास और समस्याओ से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की.1
- पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार द्वारा देर शनिवार रात्रि शहर क्षेत्र में होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों से होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की, एवं विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं अस्वस्थ व्यक्तियों के सम्मान एवं सुविधा का ध्यान रखा जाए तथा किसी भी व्यक्ति पर जबरन रंग न डाला जाए। आपातकालीन सेवाओं में लगे एम्बुलेंस एवं अन्य राहत वाहनों को निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए, जिससे आमजन एवं वाहन चालकों को असुविधा न हो। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में विधि अनुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आगरा पुलिस पूर्ण दृढ़ता एवं मुस्तैदी के साथ तैनात है। विशेष ड्यूटी के अंतर्गत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी भी प्रकार की असुविधा, आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें — सहायता हेतु आगरा पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।3