logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दौसा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, लेकिन उसकी चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच निकले। हादसे की यह पूरी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

8 hrs ago
user_पत्रकार दीपक सैनी
पत्रकार दीपक सैनी
Court reporter Dausa, Rajasthan•
8 hrs ago

राजस्थान में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दौसा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, लेकिन उसकी चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच निकले। हादसे की यह पूरी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • दौसा में हाईवे पुलिया निर्माण कार्य के चलते 20 जुलाई को कलेक्ट्रेट पावर हाउस से संचालित 11 केवी आगरा रोड-प्रथम और आगरा रोड-द्वितीय फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की सहायक अभियंता (एचटीएम) नेहा मीणा ने बताया कि 11 केवी आगरा रोड-प्रथम फीडर से होने वाली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान सूर्य मंदिर, गंगा विहार, संत सुंदरदास स्मारक, करणी नगर, संगम विहार, गोविंद देवजी मंदिर, श्रीनगर, पायलट नगर, सरस्वती कॉलेज, श्रीराम होटल, खेड़ली पेट्रोल पंप, नवोदय विद्यालय और इस फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी। इसके बाद, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक 11 केवी आगरा रोड-द्वितीय फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस समय अवधि में इम्पल्स कॉलेज, कपिल विहार, सरस दूध डेयरी, बिचलवास रोड, गिर्राज मंदिर, अतिथि होटल, सत्कार होटल, हवेली होटल, जोरावर नगर, गोविंद देवजी मंदिर के सामने का क्षेत्र, सुभी हॉस्पिटल, राजाहेड़ा और इस फीडर से जुड़े सभी इलाकों में बिजली बाधित रहेगी।
    1
    दौसा में हाईवे पुलिया निर्माण कार्य के चलते 20 जुलाई को कलेक्ट्रेट पावर हाउस से संचालित 11 केवी आगरा रोड-प्रथम और आगरा रोड-द्वितीय फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की सहायक अभियंता (एचटीएम) नेहा मीणा ने बताया कि 11 केवी आगरा रोड-प्रथम फीडर से होने वाली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान सूर्य मंदिर, गंगा विहार, संत सुंदरदास स्मारक, करणी नगर, संगम विहार, गोविंद देवजी मंदिर, श्रीनगर, पायलट नगर, सरस्वती कॉलेज, श्रीराम होटल, खेड़ली पेट्रोल पंप, नवोदय विद्यालय और इस फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी।

इसके बाद, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक 11 केवी आगरा रोड-द्वितीय फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस समय अवधि में इम्पल्स कॉलेज, कपिल विहार, सरस दूध डेयरी, बिचलवास रोड, गिर्राज मंदिर, अतिथि होटल, सत्कार होटल, हवेली होटल, जोरावर नगर, गोविंद देवजी मंदिर के सामने का क्षेत्र, सुभी हॉस्पिटल, राजाहेड़ा और इस फीडर से जुड़े सभी इलाकों में बिजली बाधित रहेगी।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    23 min ago
  • दौसा जिले की बैजुपाडा पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोटवाड़ा में मुख्य और आम रास्ते की खस्ताहाल स्थिति से ग्रामीण बेहद त्रस्त हैं। ग्राम लोटवाड़ा के 'मालीयो की ढाणी सुसी का बास' वाले इस रास्ते की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जहां जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। इस बदहाल रास्ते के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, अस्पताल जाने वाले बुजुर्गों और स्थानीय ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों के संपादन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस उबड़-खाबड़ और कीचड़युक्त रास्ते पर फिसलने के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। इस गंभीर जन समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत लोटवाड़ा के सरपंच महोदय को प्रार्थना पत्र भेजकर तत्काल राहत देने की मांग की है। पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने सरपंच से विनम्र निवेदन किया है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस समस्या पर जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए। ग्रामीणों ने इस मुख्य रास्ते की मरम्मत करवाने और जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराने की पुरजोर गुहार लगाई है।
    1
    दौसा जिले की बैजुपाडा पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोटवाड़ा में मुख्य और आम रास्ते की खस्ताहाल स्थिति से ग्रामीण बेहद त्रस्त हैं। ग्राम लोटवाड़ा के 'मालीयो की ढाणी सुसी का बास' वाले इस रास्ते की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जहां जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। इस बदहाल रास्ते के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, अस्पताल जाने वाले बुजुर्गों और स्थानीय ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों के संपादन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस उबड़-खाबड़ और कीचड़युक्त रास्ते पर फिसलने के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।

इस गंभीर जन समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत लोटवाड़ा के सरपंच महोदय को प्रार्थना पत्र भेजकर तत्काल राहत देने की मांग की है। पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने सरपंच से विनम्र निवेदन किया है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस समस्या पर जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए। ग्रामीणों ने इस मुख्य रास्ते की मरम्मत करवाने और जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराने की पुरजोर गुहार लगाई है।
    user_Santosh Saini
    Santosh Saini
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • दौसा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दौसा पुलिस ने शनिवार को बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और संदिग्ध लोगों के सत्यापन के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कुल 926 लोगों की सघन जांच की गई, जिनमें से 462 व्यक्ति संदिग्ध पाए गए। पुलिस ने इनमें से 454 लोगों के विरुद्ध पर्चा 'बी' की कार्रवाई की है, जबकि 8 व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह विशेष अभियान जयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस राहुल प्रकाश (आईपीएस), जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) शंकर लाल मीणा (आरपीएस) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा (आरपीएस) के निर्देशन और सुपरविजन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया। पुलिस टीमों ने होटल, ढाबों, निर्माण स्थलों, फैक्ट्रियों, किराये के मकानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्तर पर सत्यापन और जांच की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और संदिग्धों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, बिना सत्यापन के रह रहा किरायेदार या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल-112 पर दें। दौसा पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित समाज की स्थापना में आम लोगों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    4
    दौसा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दौसा पुलिस ने शनिवार को बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और संदिग्ध लोगों के सत्यापन के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कुल 926 लोगों की सघन जांच की गई, जिनमें से 462 व्यक्ति संदिग्ध पाए गए। पुलिस ने इनमें से 454 लोगों के विरुद्ध पर्चा 'बी' की कार्रवाई की है, जबकि 8 व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

यह विशेष अभियान जयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस राहुल प्रकाश (आईपीएस), जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) शंकर लाल मीणा (आरपीएस) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा (आरपीएस) के निर्देशन और सुपरविजन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया। पुलिस टीमों ने होटल, ढाबों, निर्माण स्थलों, फैक्ट्रियों, किराये के मकानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्तर पर सत्यापन और जांच की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और संदिग्धों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, बिना सत्यापन के रह रहा किरायेदार या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल-112 पर दें। दौसा पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित समाज की स्थापना में आम लोगों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • दौसा के बसवा उपखंड अंतर्गत कोलाना पशु स्वास्थ्य केंद्र का भवन सरकारी निर्माण कार्यों की पोल खोल रहा है। करीब 12 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2019 में बना यह सरकारी भवन महज पांच साल में ही पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इमारत की छत से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है, सरिये बाहर दिखाई देने लगे हैं और दीवारों में आर-पार दिखने वाली बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे यहाँ कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के समय ही घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायतें की गई थीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने जानबूझकर आंखें मूंद लीं और भुगतान कर दिया। इस भ्रष्टाचार का खामियाजा अब पशुपालकों और कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। परिसर में बना पानी का टैंक भी पूरी तरह लीक है, जिससे पानी एक-दो दिन में ही बिना उपयोग के खाली हो जाता है और कर्मचारियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। शिलालेख के अनुसार, 10 मार्च 2019 को शुरू होकर 9 जनवरी 2020 को पूरा हुए इस निर्माण कार्य के लिए ₹10.89 लाख का कार्यादेश जारी हुआ था। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस ठेकेदार ने कोलाना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर यह घटिया पशु चिकित्सालय भवन बनाया, उसी को विभाग ने दोबारा यहीं पर आयुर्वेद अस्पताल के भवन का भी टेंडर दे दिया। यह नया भवन भी बनकर तैयार है, लेकिन निर्माण के समय इसका भी कोई निरीक्षण नहीं किया गया। अब जनता सवाल उठा रही है कि 12 लाख निगलने वाले इस सिस्टम में ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या फिर हमेशा की तरह पूरा मामला फाइलों में ही दफन कर दिया जाएगा।
    3
    दौसा के बसवा उपखंड अंतर्गत कोलाना पशु स्वास्थ्य केंद्र का भवन सरकारी निर्माण कार्यों की पोल खोल रहा है। करीब 12 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2019 में बना यह सरकारी भवन महज पांच साल में ही पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इमारत की छत से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है, सरिये बाहर दिखाई देने लगे हैं और दीवारों में आर-पार दिखने वाली बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे यहाँ कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के समय ही घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायतें की गई थीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने जानबूझकर आंखें मूंद लीं और भुगतान कर दिया। इस भ्रष्टाचार का खामियाजा अब पशुपालकों और कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। परिसर में बना पानी का टैंक भी पूरी तरह लीक है, जिससे पानी एक-दो दिन में ही बिना उपयोग के खाली हो जाता है और कर्मचारियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। शिलालेख के अनुसार, 10 मार्च 2019 को शुरू होकर 9 जनवरी 2020 को पूरा हुए इस निर्माण कार्य के लिए ₹10.89 लाख का कार्यादेश जारी हुआ था।

सबसे गंभीर बात यह है कि जिस ठेकेदार ने कोलाना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर यह घटिया पशु चिकित्सालय भवन बनाया, उसी को विभाग ने दोबारा यहीं पर आयुर्वेद अस्पताल के भवन का भी टेंडर दे दिया। यह नया भवन भी बनकर तैयार है, लेकिन निर्माण के समय इसका भी कोई निरीक्षण नहीं किया गया। अब जनता सवाल उठा रही है कि 12 लाख निगलने वाले इस सिस्टम में ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या फिर हमेशा की तरह पूरा मामला फाइलों में ही दफन कर दिया जाएगा।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    19 min ago
  • दौसा जिले के लालसोट थाना परिसर में रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद सीपा की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों और शहर रक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, यातायात व्यवस्था में सुधार करने, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने, साइबर अपराधों पर लगाम लगाने, नशामुक्ति और पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने को लेकर गंभीर चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र की कई स्थानीय समस्याओं को पुलिस प्रशासन के सामने रखा। सदस्यों ने मुख्य बस स्टैंड पर आए दिन लगने वाले जाम, देर रात तक होने वाली अवैध शराब की बिक्री, मेड़ा भेरूजी क्षेत्र में चल रही संदिग्ध व अवैध गतिविधियों, सीसीटीवी कैमरे लगवाने की जरूरत, किरायेदारों के सत्यापन, ई-रिक्शा के व्यवस्थित संचालन, रोड लाइट दुरुस्त करने और जमात चौराहे पर होने वाली भीड़ जैसी प्रमुख समस्याएं उठाईं। इन सभी सुझावों और समस्याओं को सुनने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद सीपा ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने आस-पास होने वाले किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देकर सहयोग करें।
    2
    दौसा जिले के लालसोट थाना परिसर में रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद सीपा की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों और शहर रक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, यातायात व्यवस्था में सुधार करने, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने, साइबर अपराधों पर लगाम लगाने, नशामुक्ति और पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने को लेकर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र की कई स्थानीय समस्याओं को पुलिस प्रशासन के सामने रखा। सदस्यों ने मुख्य बस स्टैंड पर आए दिन लगने वाले जाम, देर रात तक होने वाली अवैध शराब की बिक्री, मेड़ा भेरूजी क्षेत्र में चल रही संदिग्ध व अवैध गतिविधियों, सीसीटीवी कैमरे लगवाने की जरूरत, किरायेदारों के सत्यापन, ई-रिक्शा के व्यवस्थित संचालन, रोड लाइट दुरुस्त करने और जमात चौराहे पर होने वाली भीड़ जैसी प्रमुख समस्याएं उठाईं।

इन सभी सुझावों और समस्याओं को सुनने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद सीपा ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने आस-पास होने वाले किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देकर सहयोग करें।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • दौसा नगर में पहली बार प्रभु श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की पावन रथयात्रा निकलने जा रही है। श्री संत सुंदरदास खंडेलवाल वैश्य स्मारक समिति एवं युवा समिति, दौसा द्वारा इस ऐतिहासिक अवसर पर भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। यह रथयात्रा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 3:00 बजे सोमनाथ महादेव मंदिर, दौसा से प्रस्थान करेगी। यहाँ से रवाना होकर यह भव्य रथयात्रा श्याम मंदिर चरण धाम तक का सफर तय करेगी। सनातन परंपरा में जगन्नाथ रथयात्रा का विशेष महत्व माना गया है और मान्यता है कि इस पावन रथयात्रा में प्रभु के दर्शन करने, रथ की रस्सी खींचने व सेवा करने से अनेक यज्ञों के समान पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही भगवान श्री जगन्नाथ की विशेष कृपा से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार इस ऐतिहासिक एवं पुण्यमयी अवसर पर पधारकर सहभागिता करने की अपील की गई है। इस दौरान सायं 5:00 बजे मानगंज, दौसा में विशेष स्वागत, पुष्पवर्षा एवं महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें शामिल होकर लोग दिव्य दर्शन का पुण्य लाभ उठा सकते हैं।
    1
    दौसा नगर में पहली बार प्रभु श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की पावन रथयात्रा निकलने जा रही है। श्री संत सुंदरदास खंडेलवाल वैश्य स्मारक समिति एवं युवा समिति, दौसा द्वारा इस ऐतिहासिक अवसर पर भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। यह रथयात्रा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 3:00 बजे सोमनाथ महादेव मंदिर, दौसा से प्रस्थान करेगी। यहाँ से रवाना होकर यह भव्य रथयात्रा श्याम मंदिर चरण धाम तक का सफर तय करेगी।

सनातन परंपरा में जगन्नाथ रथयात्रा का विशेष महत्व माना गया है और मान्यता है कि इस पावन रथयात्रा में प्रभु के दर्शन करने, रथ की रस्सी खींचने व सेवा करने से अनेक यज्ञों के समान पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही भगवान श्री जगन्नाथ की विशेष कृपा से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार इस ऐतिहासिक एवं पुण्यमयी अवसर पर पधारकर सहभागिता करने की अपील की गई है। इस दौरान सायं 5:00 बजे मानगंज, दौसा में विशेष स्वागत, पुष्पवर्षा एवं महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें शामिल होकर लोग दिव्य दर्शन का पुण्य लाभ उठा सकते हैं।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    26 min ago
  • Post by Ganesh Yogi
    1
    Post by Ganesh Yogi
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.