Shuru
Apke Nagar Ki App…
JTET परीक्षा 10 वर्षों से आयोजित नहीं होने के खिलाफ हजारीबाग जिला में जुलूस और राज्य सरकार का पुतला दहन
खबर आप तक
JTET परीक्षा 10 वर्षों से आयोजित नहीं होने के खिलाफ हजारीबाग जिला में जुलूस और राज्य सरकार का पुतला दहन
More news from झारखंड and nearby areas
- हजारीबाग में सैकड़ों रसोइया दीदियां एकजुट, सरकार से मानदेय बढ़ाने और स्थायी व्यवस्था की मांग हजारीबाग | राज्य के सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) बनाने वाली रसोइया दीदियों ने अपनी मांगों को लेकर हजारीबाग समाहरणालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। रसोइया संघ के बैनर तले आयोजित इस एक दिवसीय धरना में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में रसोइया दीदियां शामिल हुईं। धरना पर बैठी रसोइया दीदियों ने कहा कि वे वर्षों से स्कूलों में बच्चों के लिए मिड डे मील बनाकर सेवा दे रही हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें बहुत कम मानदेय मिलता है। उनका कहना है कि इतने कम पैसे में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है, इसलिए सरकार से न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग की जा रही है। रसोइया संघ की ओर से सरकार के सामने 15 सूत्री मांग रखी गई है। इनमें मुख्य रूप से न्यूनतम वेतन लागू करना, मानदेय बढ़ाना, सामाजिक सुरक्षा की सुविधा देना और काम करने की बेहतर व्यवस्था करना शामिल है। धरना में शामिल रसोइया दीदियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान किया जाए। इस दौरान रसोइया संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्यभर में रसोइया दीदियां बच्चों के लिए भोजन तैयार कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं, इसलिए उन्हें उचित सम्मान और वेतन मिलना चाहिए। धरना कार्यक्रम में जिले के कई प्रखंडों से आई रसोइया दीदियों की बड़ी भागीदारी देखी गई।1
- हजारीबाग (समाहरणालय परिसर)। में मिड डे मील रसोईया और संयोजिका संघ के बैनर तले रसोइयों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में रसोईया और संयोजिकाएं शामिल हुईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मानदेय बढ़ाने और रसोइयों के नियमितीकरण की मांग की। प्रदर्शनकारी रसोइयों का कहना है कि उन्हें सरकार द्वारा बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे रोजाना स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करती हैं और काम के दौरान कई तरह के जोखिमों का सामना करना पड़ता है। कई बार रसोइया आगजनी जैसी घटनाओं का भी शिकार हो जाती हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिला अध्यक्ष महेंद्र पासवान ने कहा कि फिलहाल सभी रसोइया हड़ताल पर हैं और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्य से हटाने की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने सरकार से जल्द मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की है।1
- रामनवमी पर्व आने वाला है, लेकिन दारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने एलएनटी कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क की ढलाई तोड़कर मलबा और नुकीले रॉड के टुकड़े ऐसे ही छोड़ दिए गए हैं। इसी रास्ते से रामनवमी का जुलूस भी गुजरता है। ऐसे में इन नुकीले लोहे के टुकड़ों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही गड्ढों के कारण वहां जल जमाव भी हो गया है, जिससे आम लोगों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन और संबंधित कंपनी को चाहिए कि जल्द से जल्द मलबा हटाकर रास्ते को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।1
- हजारीबाग में मंगला और रामनवमी जुलूस में DJ पर प्रतिबंध रहेगा। हजारीबाग की प्रशाशन लोगो से अपील कर रही है।1
- सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय समाहरणालय भवन,हजारीबाग प्रेस विज्ञप्ति संख्या:137/09.03.2026/हजारीबाग। *पर्व/त्योहारों के दौरान शहर की विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन का फ्लैग मार्च, विपरीत परिस्थितियों से निपटने के बाबत किया गया मॉक ड्रिल* ================ आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल में पुलिस बल के जवानों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान खिरगांव एवं झंडा चौक क्षेत्र में विशेष रूप से मॉक ड्रिल कर संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग के माध्यम से आम नागरिकों को पर्व-त्योहार के दौरान पालन किए जाने वाले *क्या करें एवं क्या न करें* संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। *जिला प्रशासन ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।* किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से आम जनता को यह भी अवगत कराया गया कि विधि-व्यवस्था में खलल डालने अथवा अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, एसडीपीओ श्री अमित कुमार, सहायक समाहर्ता श्री आनंद शर्मा,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री वैद्यनाथ कामती व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।4
- *भव्य उद्घाटन संपन्न आजसू (NDA) क्रिकेट टूर्नामेंट केरेडारी 2026 का भव्य उद्घाटन*1
- हजारीबाग | झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) लंबे समय से आयोजित नहीं होने से नाराज़ अभ्यर्थियों ने हजारीबाग में जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने जिला परिषद चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया और जल्द से जल्द परीक्षा कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि झारखंड में लाखों पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा कई वर्षों से JTET परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के सदस्य जीवन कुमार ने बताया कि राज्य के 25 वर्षों के इतिहास में अब तक यह परीक्षा सिर्फ दो बार ही हुई है। पहली बार वर्ष 2013 में और दूसरी बार 2016 में JTET परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद से अब तक परीक्षा नहीं कराई गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में सरकार ने JTET के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। उस समय करीब 3.5 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था। लेकिन बाद में नियमावली रद्द कर दी गई, जिससे अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी है। वहीं अभ्यर्थी रविंद्र कुमार पासवान ने कहा कि इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने भी नाराजगी जताई है और इसे गंभीर लापरवाही बताया है। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि 31 मार्च 2026 तक हर हाल में JTET परीक्षा आयोजित कराई जाए। इसके बावजूद अभी तक सरकार की ओर से कोई स्पष्ट कदम नहीं उठाया गया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही JTET परीक्षा की तिथि घोषित नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आगामी विधानसभा सत्र के दौरान राज्य स्तर पर भी आंदोलन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में जीवन कुमार, रविंद्र कुमार, राधे मेहता, विक्रम कुमार, मिथिलेश कुमार, देव कुमार समेत दर्जनों अभ्यर्थी मौजूद रहे।1
- हजारीबाग: चौपारण प्रखंड के जमुनिया तरी बिरहोर टोला में पीवीटीजी बिरहोर समुदाय के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक कदम उठाया गया है। सीएसआर मद से यहां वाटर प्यूरीफायर स्थापित किया गया है, साथ ही क्षेत्र के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में भी बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वाटर प्यूरीफायर लगाए गए हैं। इस व्यवस्था से स्थानीय ग्रामीणों एवं बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं जीवन गुणवत्ता में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों में भी मूलभूत बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो।1
- Post by Md Javed Ansari1