Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन के बीच अब अलीगढ़ में भी कांग्रेस पार्टी जिला स्तर पर सक्रिय हो गई है।
Manuddin Khan
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन के बीच अब अलीगढ़ में भी कांग्रेस पार्टी जिला स्तर पर सक्रिय हो गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अलीगढ़ में प्यार का भूत चढ़ने पर एक व्यक्ति ने शादी के 14 साल बाद अपनी पत्नी और मासूम बच्चे को छोड़ दिया और अपनी प्रेमिका को अपना लिया। पति द्वारा अचानक परिवार को लावारिस छोड़कर चले जाने के बाद पीड़िता पत्नी ने एसपी सिटी के दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- जनपद अलीगढ़ की इगलास तहसील स्थित कस्बा बेसवा के पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी ड्यूटी समय के दौरान कुर्सियों पर लेटकर रील देखते और सोते पाए गए। आज जब पीआर भारत न्यूज की टीम इस पोस्ट ऑफिस में पहुंची, तो वहां कर्मचारियों की लापरवाही का नजारा कैमरे में कैद हो गया। टीम द्वारा कैमरा लगाने के बावजूद किसी भी कर्मचारी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी और वे बेफिक्र होकर अपनी हरकतों में लगे रहे। इस संबंध में जब पोस्ट मास्टर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यहां का माहौल तो पहले से ही खराब बना हुआ है। पोस्ट मास्टर ने अपनी बेबसी जताते हुए कहा कि वे तो महज एक महीने पहले ही यहां आए हैं और उनकी बात कोई भी कर्मचारी नहीं मानता है। इस पूरी घटना के सामने आने के बाद अब यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या सरकार कर्मचारियों को दफ्तर में सोकर रील देखने की तनख्वाह दे रही है और क्या डाक विभाग इन कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई करेगा या नहीं।3
- 'कला सेतु' की पहली वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई है, जिसमें 'यह रिलेशन क्या है' फेम करण मेहरा और बॉलीवुड एक्टर अरुण बख्शी एक साथ नजर आए। इस दौरान जानकारी दी गई कि बहुत जल्द भारत में 'कला सेतु' प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है, जिससे नए कलाकार जुड़ेंगे।4
- नई दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट (NEET) धांधली के खिलाफ अनशन का ऐलान करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके पर एक महिला ने सरेआम नीले रंग की स्याही फेंक दी। घटना उस वक्त हुई जब सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने के बाद दीपके मीडिया और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। अचानक भीड़ से आई एक महिला ने उन पर नीले रंग की स्याही फेंक दी, जिससे मौके पर भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी महिला को तुरंत हिरासत में लिया है, जबकि इस हमले के बाद जंतर मंतर पर तनाव और ज्यादा बढ़ गया है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन के बीच अब अलीगढ़ में भी कांग्रेस पार्टी जिला स्तर पर सक्रिय हो गई है।1
- गोंडा थाना क्षेत्र के सुबकरा गांव निवासी रूपेंद्र सिंह ने 17 जुलाई को पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के ही राजकुमार (पुत्र बच्चू सिंह) ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी राजकुमार को चोरी किए गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश किया। इसके बाद कल देर रात राजकुमार की पत्नी और उसके परिजनों ने वादी रूपेंद्र के साथ मारपीट की, जिसमें रूपेंद्र को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वहां से जसवंत नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इस दौरान राजकुमार के परिजनों और उसकी पत्नी द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी राजकुमार के पिता बच्चू सिंह और उसके 5 भाइयों पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। क्षेत्राधिकारी इगलास श्री कमलेश कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है।1
- अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र स्थित नादा पुल के पास बाइक टकराने को लेकर बारातियों और नगर निगम कर्मचारियों के बीच जोरदार मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि नगर निगम कर्मचारियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से करीब दर्जनभर लोग चोटिल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई के विरोध में नगर निगम कर्मियों ने कूड़े के वाहनों को थाने पर लाकर खड़ा कर दिया और थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।1