Shuru
Apke Nagar Ki App…
Daru Thana Hazaribagh: अवैध महुआ शराब बनाने वालों पर दारू पुलिस की सख्त कार्रवाई, नष्ट किया जावा महुआ 💥 इरगा में 50 किलो जावा-महुआ नष्ट, पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान न्यूज़ प्रहरी विशेष / दारू (कार्यालय संवाददाता): दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत इरगा गांव में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी कर करीब 50 किलोग्राम जावा-महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही शराब बनाने में संलिप्त लोगों को चिन्हित किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों के बीच नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान भी चलाया। पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे के दुष्प्रभावों से बचें तथा अपने क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध नशीले पदार्थों के निर्माण और सेवन को रोकने में पुलिस का सहयोग करें।
News Prahari
Daru Thana Hazaribagh: अवैध महुआ शराब बनाने वालों पर दारू पुलिस की सख्त कार्रवाई, नष्ट किया जावा महुआ 💥 इरगा में 50 किलो जावा-महुआ नष्ट, पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान न्यूज़ प्रहरी विशेष / दारू (कार्यालय संवाददाता): दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत इरगा गांव में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी कर करीब 50 किलोग्राम जावा-महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही शराब बनाने में संलिप्त लोगों को चिन्हित किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों के बीच नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान भी चलाया। पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे के दुष्प्रभावों से बचें तथा अपने क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध नशीले पदार्थों के निर्माण और सेवन को रोकने में पुलिस का सहयोग करें।
More news from झारखंड and nearby areas
- श्री शुभ एजेंसिज़ का भव्य शुभारंभ, हजारीबाग में मीडिया और मनोरंजन को मिला नया मंच1
- *तालाब बना जानलेवा: दशकर्म कार्यक्रम में स्नान करने गए 60 वर्षीय टेकन भुईयां की डूबने से मौत* *ढाई साल पहले भी रामसागर तालाब में डूबने से हुई थी दो मासूम भाइयों की मौत, लगातार हादसों से ग्रामीणों में चिंता* फोटो -1 हजारीबाग सुनील शर्मा इचाक (हजारीबाग)। इचाक प्रखंड अंतर्गत डाढ़ा गांव में शुक्रवार को दशकर्म (श्राद्ध) कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। डाढ़ा स्थित रामसागर तालाब में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से टेकन भुईयां (60), पिता बुद्धि भुईयां की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैजानकारी के अनुसार, गांव के नरेश भुईयां, पिता विदेशी भुईयां के निधन के बाद शुक्रवार को दशकर्म कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण रामसागर तालाब पहुंचे थे। सभी लोग तालाब में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान टेकन भुईयां अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी देर तक तालाब में खोजबीन कर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। प्रशासन की पहल पर लोटवा गांव से स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद टेकन भुईयां का शव तालाब से बाहर निकाला।घटना की जानकारी मिलते ही डाढ़ा गांव में मातम पसर गया। बताया जाता है कि टेकन भुईयां परिवार के कमाने वाले प्रमुख सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।डाढ़ा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने बरसात के मौसम में नदी, नाले और तालाब में स्नान करने के दौरान लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। वहीं मुखिया प्रतिनिधि दयानंद कुमार मेहता ने बताया कि प्रशासन की देखरेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा जाएगा। उन्होंने मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।पुरानी घटना की याद हुई ताजा रामसागर तालाब में डूबने की यह पहली घटना नहीं है। 26 जनवरी 2024 को इसी तालाब में डूबने से डाढ़ा गांव निवासी शिवकुमार मेहता के दो सगे बेटों—नौ वर्षीय राजकुमार और सात वर्षीय एस. राज की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि दोनों भाई अपनी दादी के दशकर्म कार्यक्रम के बाद दोपहर में एक साथी के साथ तालाब में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों भाइयों की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया था।अब करीब ढाई वर्ष बाद उसी रामसागर तालाब में दशकर्म कार्यक्रम के दौरान टेकन भुईयां की डूबने से मौत ने ग्रामीणों के पुराने जख्म को फिर ताजा कर दिया है। लगातार हुई इन घटनाओं के बाद तालाब की गहराई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। ग्रामीणों ने तालाब के आसपास सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए जाने की मांग की है।घटना के बाद सीताराम महतो, अशोक मेहता, दयानंद कुमार, विनोद राम, गंझू राम, परमेश्वर राम, चादों राम, चौहान राम, राहुल राम, महेश राम, बाबू महतो, अशोक महतो, शंकर महतो, छोटेलाल महतो, सूरज मेहता, सूरज कुमार, शशि गिरी, सत्यम मेहता, पंकज कुमार, टिकेश्वर प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, विकास कुमार, पवन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। *तालाब बना जानलेवा: दशकर्म कार्यक्रम में स्नान करने गए 60 वर्षीय टेकन भुईयां की डूबने से मौत* *ढाई साल पहले भी रामसागर तालाब में डूबने से हुई थी दो मासूम भाइयों की मौत, लगातार हादसों से ग्रामीणों में चिंता* हजारीबाग सुनील शर्मा इचाक (हजारीबाग)। इचाक प्रखंड अंतर्गत डाढ़ा गांव में शुक्रवार को दशकर्म (श्राद्ध) कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। डाढ़ा स्थित रामसागर तालाब में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से टेकन भुईयां (60), पिता बुद्धि भुईयां की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैजानकारी के अनुसार, गांव के नरेश भुईयां, पिता विदेशी भुईयां के निधन के बाद शुक्रवार को दशकर्म कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण रामसागर तालाब पहुंचे थे। सभी लोग तालाब में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान टेकन भुईयां अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी देर तक तालाब में खोजबीन कर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। प्रशासन की पहल पर लोटवा गांव से स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद टेकन भुईयां का शव तालाब से बाहर निकाला।घटना की जानकारी मिलते ही डाढ़ा गांव में मातम पसर गया। बताया जाता है कि टेकन भुईयां परिवार के कमाने वाले प्रमुख सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।डाढ़ा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने बरसात के मौसम में नदी, नाले और तालाब में स्नान करने के दौरान लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। वहीं मुखिया प्रतिनिधि दयानंद कुमार मेहता ने बताया कि प्रशासन की देखरेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा जाएगा। उन्होंने मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।पुरानी घटना की याद हुई ताजा रामसागर तालाब में डूबने की यह पहली घटना नहीं है। 26 जनवरी 2024 को इसी तालाब में डूबने से डाढ़ा गांव निवासी शिवकुमार मेहता के दो सगे बेटों—नौ वर्षीय राजकुमार और सात वर्षीय एस. राज की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि दोनों भाई अपनी दादी के दशकर्म कार्यक्रम के बाद दोपहर में एक साथी के साथ तालाब में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों भाइयों की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया था।अब करीब ढाई वर्ष बाद उसी रामसागर तालाब में दशकर्म कार्यक्रम के दौरान टेकन भुईयां की डूबने से मौत ने ग्रामीणों के पुराने जख्म को फिर ताजा कर दिया है। लगातार हुई इन घटनाओं के बाद तालाब की गहराई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। ग्रामीणों ने तालाब के आसपास सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए जाने की मांग की है।घटना के बाद सीताराम महतो, अशोक मेहता, दयानंद कुमार, विनोद राम, गंझू राम, परमेश्वर राम, चादों राम, चौहान राम, राहुल राम, महेश राम, बाबू महतो, अशोक महतो, शंकर महतो, छोटेलाल महतो, सूरज मेहता, सूरज कुमार, शशि गिरी, सत्यम मेहता, पंकज कुमार, टिकेश्वर प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, विकास कुमार, पवन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।4
- हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक मे दारू थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के रोकथाम को लेकर इरगा में अवैध महुआ शराब को बनाने वाले को चिन्हित करतें हुए करीब 50 kg जावा महुआ को विनीष्ट किया गया, जिसके साथ ही साथ आसपास में रह रहे लोगों को नशा के विरुद्ध जागरूक होने के लिए जागरूकता अभियान के तहत जागरूक भी किया गया।1
- दारू के इरगा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 किलो जावा महुआ किया नष्ट दारू के इरगा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 किलो जावा महुआ किया नष्ट फ्रीडम फाइटर संवाददाता दारू (हजारीबाग)। दारू थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण एवं सेवन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इरगा क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बनाने वालों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान करीब 50 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट किया गया। कार्रवाई के साथ पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों के बीच नशा मुक्ति एवं जागरूकता अभियान भी चलाया गया। लोगों को अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस ने आमजनों से कहा कि अपने आसपास यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब या अन्य नशीले पदार्थों का निर्माण अथवा बिक्री करता है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के साथ युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है।1
- glxgkxkxkxyyxxykxkxlxlylxxlcllclclxyxlyxlxllxlhlhhxxhhxchchlgtzztkxxy1
- Z अल्फ़ा बच्चे को पुलिस ने 7 घंटे थाने में रखा, मामला गरमाया 6 साल के बच्चे को थाने में रखने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल प्रदर्शन के दौरान 6 साल के एक बच्चे को उसके मां-बाप के साथ करीब 7 घंटे थाने में रखे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और मासूम बच्चे को थाने में रखने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर 6 साल के बच्चे को 7 घंटे थाने में क्यों रखा गया? पूरी घटना और बच्चे के परिवार का पक्ष जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।1
- रक्षाबंधन पर यातायात पुलिस की अनोखी पहल... रक्षा सूत्र बांध कर दिया हेलमेट पहनने का संदेश...1
- रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराई, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी। रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराई, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी।1