Shuru
Apke Nagar Ki App…
अतरौलिया की जनता को भाजपा नेता गुडलक सिंह ने रक्षाबंधन पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं....
24News उत्तर प्रदेश
अतरौलिया की जनता को भाजपा नेता गुडलक सिंह ने रक्षाबंधन पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं....
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मवेशी के प्राचीन शिव मंदिर में भव्य भंडारा भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु | सेवा ने जीता दिल जहानागंज। नगर पंचायत जहानागंज के मवेशी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन की सबसे खूबसूरत तस्वीर उन सेवाभावी श्रद्धालुओं की रही, जिन्होंने बिना किसी भेदभाव के अपने हाथों से लोगों को प्रसाद परोसा। किसी के हाथ में पूड़ी-सब्जी थी तो कोई श्रद्धालुओं को प्रसाद और पानी पहुंचाने में जुटा था। सेवा का यह भाव ही सच्ची भक्ति का सबसे सुंदर रूप है। वहीं राजा पांडेय, युवराज चंदन, सूर्या अन्तिमा सहित अन्य सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। भक्ति, सेवा और संगीत का यह अद्भुत संगम लंबे समय तक श्रद्धालुओं की यादों में बना रहेगा।1
- अतरौलिया की जनता को भाजपा नेता गुडलक सिंह ने रक्षाबंधन पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं....1
- Post by Akash Modanwal1
- 🔥 अतरौलिया में अरुण राजभर की हुंकार! विपक्ष पर बरसे, बोले—अबकी बार जीत पक्की 👀 🔥 अतरौलिया में 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज! आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा से चुनावी तैयारी कर रहे अरुण राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने क्षेत्र की राजनीति, विकास और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। अरुण राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि “अबकी बार अतरौलिया से जीत पक्की है।” अब सवाल है—क्या अतरौलिया में 2027 में सियासी समीकरण बदलेंगे? क्या अरुण राजभर सपा के मजबूत गढ़ में सेंध लगा पाएंगे? 🎥 देखिए अरुण राजभर का पूरा इंटरव्यू और जानिए उन्होंने विपक्ष को लेकर क्या कहा। ⚠️ डिस्क्लेमर: इस वीडियो का उद्देश्य किसी व्यक्ति, राजनीतिक दल या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं है। वीडियो में व्यक्त विचार संबंधित वक्ता के हैं। हमारा उद्देश्य जनहित में समाचार एवं राजनीतिक विचारों को सामने रखना है। #अतरौलिया #अरुणराजभर #आजमगढ़ #UPPolitics #UPElection2027 #संग्रामयादव #राजनीति #Azamgarh1
- डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पर सवाल हाफिजपुर ग्राम पंचायत से इस समय एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। यहां भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा के आसपास रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने पर हजारों रुपये खर्च किए गए, लेकिन कई लाइटें कुछ समय चलने के बाद ही खराब हो गईं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि जिस स्थान पर डॉ. आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है, वहां भी रात में अंधेरा दिखाई देता है। डॉ. आंबेडकर जी केवल एक महापुरुष ही नहीं, बल्कि समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब स्ट्रीट लाइटों के लिए सरकारी धन खर्च किया गया है, तो फिर लाइटें लंबे समय तक क्यों नहीं चल पा रही हैं? क्या खराब लाइटों की जांच और उनके रखरखाव की कोई व्यवस्था है? अब ग्रामीण प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग कर रहे हैं कि डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल सहित पंचायत क्षेत्र की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर उन्हें जल्द ठीक कराया जाए। साथ ही लाइटों पर हुए खर्च और कार्य की गुणवत्ता की भी जांच हो। फिलहाल देखना होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।1
- वायरल फीवर के बढ़ते मामलों के बीच 100 शैय्या अस्पताल का सीएमएस ने किया निरीक्षण, ओपीडी में रोज पहुंच रहे 1000 से 1500 मरीज, 40 से 50 फीसदी बुखार से पीड़ित।1
- - नदवासराय अंडरपास के पास महिला से छिनैती के मामले में था वांछित - पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली - तमंचा, कारतूस, 6100 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद घोसी (मऊ)। नदवासराय अंडरपास के पास महिला से छिनैती के मामले में वांछित आरोपित शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, 6100 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को राकेश राजभर पुत्र जगन्नाथ राजभर निवासी कोडरा, थाना कोपागंज ने अपने साथी रामकरन राजभर निवासी कोडरा, थाना घोसी के साथ नदवासराय अंडरपास के पास महिला से छिनैती की थी। मामले में घोसी थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि छिनैती का आरोपित राकेश राजभर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर आरोपित ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राकेश राजभर के बाएं पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए सीएचसी घोसी पहुंचाया। 17 मुकदमों का है आपराधिक इतिहास पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित राकेश राजभर के विरुद्ध घोसी, कोपागंज और दोहरीघाट सहित कोतवाली नगर थाने में चोरी, चोरी का माल रखने, धोखाधड़ी, गिरोहबंद अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2025 तक के मामले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने बरामद तमंचा, कारतूस, नकदी और बाइक को कब्जे में लेकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।3
- सिद्धिता हॉस्पिटल के डायरेक्टर सिद्धांत कुमार रानू की तरफ से समस्त क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं....1