नीलगाय से टकराकर घायल हुए रामगढ़ के युवक की जिला अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत 🚨 नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया अस्पताल संग्रामपुर। अमेठी की ओर से संग्रामपुर मार्ग होते हुए रामगढ़ जा रहे बाइक सवार अर्पित सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह मास्टर, निवासी रामगढ़ रविवार को हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई घर में कोहराम मचा हुआ है सांत्वना देने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई है बताया जा रहा है कि केडी ईंट भट्ठे के पास अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई, जिससे बाइक ( नीलगाय से टकरा गई। हादसे में अर्पित सिंह को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जिसको सीएचसी अमेठी ले जाया गया है। डाक्टर हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जहां पहुंचते ही डाक्टर मृत घोषित कर दिया
नीलगाय से टकराकर घायल हुए रामगढ़ के युवक की जिला अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत 🚨 नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया अस्पताल संग्रामपुर। अमेठी की ओर से संग्रामपुर मार्ग होते हुए रामगढ़ जा रहे बाइक सवार अर्पित सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह मास्टर, निवासी रामगढ़ रविवार को हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई घर में कोहराम मचा हुआ है सांत्वना देने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई है बताया जा रहा है कि केडी ईंट भट्ठे के
पास अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई, जिससे बाइक ( नीलगाय से टकरा गई। हादसे में अर्पित सिंह को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जिसको सीएचसी अमेठी ले जाया गया है। डाक्टर हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जहां पहुंचते ही डाक्टर मृत घोषित कर दिया
- अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग अमेठी में पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग अमेठी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात पुलिस ने पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ जगदीशपुर कस्बे में गश्त की। इस दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन और शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की। अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना रहा। पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।1
- गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज-अमेठी। गौरीगंज तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप सामने आया है। अधिवक्ता ने एसडीएम के रीडर पर जमानत के बदले एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता भूपेंद्र तिवारी के अनुसार, गौरीगंज थाना पुलिस ने धारा 151 के तहत उनके दो मुवक्किल हरिश्चंद्र और राम खेलावन का चालान किया था। जमानत के लिए वह तहसील पहुंचे और वकालतनामा के साथ मुचलका दाखिल किया। आरोप है कि इस दौरान एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। अधिवक्ता का कहना है कि रुपये देने के बाद ही उनके दोनों क्लाइंटों की रिहाई हो सकी। अधिवक्ता ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी से कोई रुपये नहीं मांगे हैं।1
- अमेठी से पूर्वी और मध्य यूपी के लिए रवाना हुई BIGCEM GREEN CEMENT की पहली खेप अमेठी। कनोडिया सीमेंट ने पूर्वी एवं मध्य उत्तर प्रदेश के बाजारों के लिए अपने नए उत्पाद BIGCEM GREEN CEMENT की शुरुआत की है। अमेठी जिले के भादर स्थित प्लांट से कंपनी के इस नए ग्रीन सीमेंट की पहली खेप विभिन्न जिलों के लिए रवाना की गई। इस मौके पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. के.एन. झा और स्टेट हेड दीपक गर्ग ने बताया कि पिछले 16 वर्षों में कनोडिया सीमेंट ने करीब 3.54 MnTPA उत्पादन क्षमता हासिल की है। कंपनी वर्तमान में उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में अपने उत्पादों का विपणन कर रही है। कंपनी विस्तार की दिशा में प्रतापगढ़ में 2.5 MnTPA क्षमता की नई सीमेंट इकाई स्थापित कर रही है। इसमें मार्च 2027 तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई गई है। कंपनी के अनुसार पिछले पांच वर्षों में करीब 75 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है और अगले तीन वर्षों में 141 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2029 तक कंपनी भारत की 17वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। कंपनी के मुताबिक BIGCEM GREEN CEMENT को पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें कम कार्बन फुटप्रिंट, कम हीट ऑफ हाइड्रेशन, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और कम जल खपत जैसे फायदे बताए गए हैं। प्लांट हेड दीपक अग्रवाल ने प्लांट में सीमेंट उत्पादन की प्रक्रिया और गुणवत्ता मानकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, डीलर्स और क्षेत्र के सीमेंट व्यवसायी मौजूद रहे।2
- अमेठी से पूर्वी और मध्य यूपी के बाजारों में पहुंचा BIGCEM GREEN CEMENT कनोडिया सीमेंट ने पर्यावरण के अनुकूल निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में नया उत्पाद BIGCEM GREEN CEMENT बाजार में उतारा है। अमेठी के भादर स्थित कंपनी के प्लांट से इस सीमेंट की पहली खेप पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए रवाना की गई। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. के.एन. झा और स्टेट हेड दीपक गर्ग ने बताया कि कनोडिया सीमेंट ने बीते 16 वर्षों में अपने उत्पादन नेटवर्क का लगातार विस्तार किया है। कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता करीब 3.54 MnTPA तक पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में भी कंपनी के उत्पादों की बिक्री हो रही है। कंपनी की विस्तार योजना के तहत प्रतापगढ़ में 2.5 MnTPA क्षमता की नई सीमेंट इकाई स्थापित की जा रही है। यहां मार्च 2027 तक उत्पादन शुरू किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने आने वाले वर्षों में उत्पादन और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए भी महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं। कंपनी के अनुसार BIGCEM GREEN CEMENT को कम कार्बन उत्सर्जन और टिकाऊ निर्माण को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसमें कम हीट ऑफ हाइड्रेशन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पानी की कम खपत जैसे पहलुओं पर जोर दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्लांट हेड दीपक अग्रवाल ने सीमेंट निर्माण की प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण से जुड़ी जानकारी साझा की। इस मौके पर कंपनी के अधिकारी, डीलर्स और सीमेंट कारोबार से जुड़े लोग मौजूद रहे।4
- आठ गंभीर आरोपों में सहायक अध्यापक निलंबित महिला शिक्षिकाओं से अश्लील टिप्पणी, धमकी और अमर्यादित आचरण का आरोप; विद्यालय समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग का भी मामला आठ गंभीर आरोपों में सहायक अध्यापक निलंबित महिला शिक्षिकाओं से अश्लील टिप्पणी, धमकी और अमर्यादित आचरण का आरोप; विद्यालय समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग का भी मामला अमेठी। विकासखंड शाहगढ़ के प्राथमिक विद्यालय पंडरी में तैनात सहायक अध्यापक वैष्णवी नंदन शुक्ल को आठ गंभीर आरोपों में बीएसए संजय तिवारी ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर महिला सहयोगियों के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने, धमकी देने और अमर्यादित आचरण करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। विभागीय जांच में आरोप प्रथम दृष्टया पुष्ट पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि विभिन्न शिकायतों और आरोपों के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिरखाना को जांच अधिकारी बनाया गया था। जांच अधिकारी ने शिकायतों, उपलब्ध साक्ष्यों और विभागीय अभिलेखों की जांच के बाद अपनी आख्या प्रस्तुत की। इसमें शिक्षक के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच में प्रधानाध्यापक, ग्रामीणों और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से की गई शिकायतों को भी शामिल किया गया। शिक्षक पर शिक्षण कार्य और शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसके अलावा विद्यालय समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग और खरीद-फरोख्त में संलिप्त रहने तथा अनधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित रहने या निर्धारित समय से पहले स्कूल छोड़ने की शिकायत भी सामने आई। शिकायतों के अनुसार शिक्षक पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और अन्य शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को आय से अधिक संपत्ति तथा शिकायतों का भय दिखाने, फर्जी शिकायत करने, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा विभागीय अभिलेखों और सूचनाओं के अनुचित इस्तेमाल, भ्रामक खबरें प्रकाशित कराने, फर्जी दस्तावेजों के नाम पर दबाव बनाने और विभागीय कार्यप्रणाली में अनधिकृत हस्तक्षेप करने के आरोप भी जांच में शामिल रहे। संग्रामपुर ब्लॉक से संबद्ध किया गया निलंबन अवधि में सहायक अध्यापक को विकासखंड संग्रामपुर से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर को मामले की विस्तृत विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें साक्ष्यों सहित अपनी जांच आख्या 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करनी होगी।1
- सपा विधायक महाराजी प्रजापति के पारिवारिक विवाद में सुलह,अभिषेक प्रजापति ने वीडियो जारी कर दी जानकारी अमेठी। समाजवादी पार्टी की विधायक महाराजी प्रजापति के पारिवारिक विवाद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब सुलह की खबर सामने आई है। अभिषेक प्रजापति ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें उन्होंने विधायिका महराजी प्रजापति के भतीजे अरुण प्रजापति से पारिवारिक विवाद के सुलझने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले विधायक महाराजी प्रजापति के परिवार से जुड़ा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ था।इस मामले को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं। इसी बीच अभिषेक प्रजापति द्वारा वीडियो जारी किए जाने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।1
- केपीएस तथा सरयू देवी कालेज में मनाया गया हिंदी दिवस हुआं रंगारंग कार्यक्रम *अमेठी।* केशव नगर स्थित सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केपीएस मेमोरियल विद्यालय में 14 सितंबर हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग शीर्षक निर्धारित किए गए थे। बाल वर्ग के लिए 'पंच परिवर्तन पर्यावरण के संदर्भ में', किशोर वर्ग के लिए 'वंदे मातरम के 150 वर्ष', तरुण वर्ग के लिए 'नागरिक कर्तव्य, हमारा धर्म' और आचार्य वर्ग के लिए 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा' विषय रखा गया था। यह प्रतियोगिता विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में तथा आचार्य राम जी पांडेय के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में समस्त आचार्य परिवार सहित 335 भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने सभी भैया-बहनों को संबोधित करते हुए हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है। हिंदी को अपनाना और उसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। प्रबंधक राघवेन्द्र प्रताप सिंह2
- पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, विवाद के बाद पड़ोसी ने ढहा दी पुरानी दीवार - वीडियो वायरल पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, विवाद के बाद पड़ोसी ने ढहा दी पुरानी दीवार - वीडियो वायरल अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के धरमापुर घाटमपुर गंगहुवा गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुराने विवाद के बाद पड़ोसी ने जानबूझकर पीड़ित की पुरानी दीवार गिरा दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना से पहले ही पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इसी लापरवाही के चलते दबंग ने दीवार गिरा दी। दीवार गिराने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1