logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज-अमेठी। गौरीगंज तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप सामने आया है। अधिवक्ता ने एसडीएम के रीडर पर जमानत के बदले एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता भूपेंद्र तिवारी के अनुसार, गौरीगंज थाना पुलिस ने धारा 151 के तहत उनके दो मुवक्किल हरिश्चंद्र और राम खेलावन का चालान किया था। जमानत के लिए वह तहसील पहुंचे और वकालतनामा के साथ मुचलका दाखिल किया। आरोप है कि इस दौरान एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। अधिवक्ता का कहना है कि रुपये देने के बाद ही उनके दोनों क्लाइंटों की रिहाई हो सकी। अधिवक्ता ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी से कोई रुपये नहीं मांगे हैं।

10 hrs ago
user_रामकृष्ण मिश्र
रामकृष्ण मिश्र
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज तहसील में घूसखोरी का आरोप, जमानत के नाम पर रीडर ने मांगे 1000 रुपये - रीडर बोला आरोप निराधार गौरीगंज-अमेठी। गौरीगंज तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप सामने आया है। अधिवक्ता ने एसडीएम के रीडर पर जमानत के बदले एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता भूपेंद्र तिवारी के अनुसार, गौरीगंज थाना पुलिस ने धारा 151 के तहत उनके दो मुवक्किल हरिश्चंद्र और राम खेलावन का चालान किया था। जमानत के लिए वह तहसील पहुंचे और वकालतनामा के साथ मुचलका दाखिल किया। आरोप है कि इस दौरान एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। अधिवक्ता का कहना है कि रुपये देने के बाद ही उनके दोनों क्लाइंटों की रिहाई हो सकी। अधिवक्ता ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में एसडीएम के रीडर शशि प्रकाश ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी से कोई रुपये नहीं मांगे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आठ गंभीर आरोपों में सहायक अध्यापक निलंबित महिला शिक्षिकाओं से अश्लील टिप्पणी, धमकी और अमर्यादित आचरण का आरोप; विद्यालय समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग का भी मामला अमेठी। विकासखंड शाहगढ़ के प्राथमिक विद्यालय पंडरी में तैनात सहायक अध्यापक वैष्णवी नंदन शुक्ल को आठ गंभीर आरोपों में बीएसए संजय तिवारी ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर महिला सहयोगियों के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने, धमकी देने और अमर्यादित आचरण करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। विभागीय जांच में आरोप प्रथम दृष्टया पुष्ट पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि विभिन्न शिकायतों और आरोपों के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिरखाना को जांच अधिकारी बनाया गया था। जांच अधिकारी ने शिकायतों, उपलब्ध साक्ष्यों और विभागीय अभिलेखों की जांच के बाद अपनी आख्या प्रस्तुत की। इसमें शिक्षक के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच में प्रधानाध्यापक, ग्रामीणों और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से की गई शिकायतों को भी शामिल किया गया। शिक्षक पर शिक्षण कार्य और शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसके अलावा विद्यालय समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग और खरीद-फरोख्त में संलिप्त रहने तथा अनधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित रहने या निर्धारित समय से पहले स्कूल छोड़ने की शिकायत भी सामने आई। शिकायतों के अनुसार शिक्षक पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और अन्य शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को आय से अधिक संपत्ति तथा शिकायतों का भय दिखाने, फर्जी शिकायत करने, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा विभागीय अभिलेखों और सूचनाओं के अनुचित इस्तेमाल, भ्रामक खबरें प्रकाशित कराने, फर्जी दस्तावेजों के नाम पर दबाव बनाने और विभागीय कार्यप्रणाली में अनधिकृत हस्तक्षेप करने के आरोप भी जांच में शामिल रहे। संग्रामपुर ब्लॉक से संबद्ध किया गया निलंबन अवधि में सहायक अध्यापक को विकासखंड संग्रामपुर से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर को मामले की विस्तृत विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें साक्ष्यों सहित अपनी जांच आख्या 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करनी होगी।
    1
    आठ गंभीर आरोपों में सहायक अध्यापक निलंबित

महिला शिक्षिकाओं से अश्लील टिप्पणी, धमकी और अमर्यादित आचरण का आरोप; विद्यालय समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग का भी मामला
अमेठी। विकासखंड शाहगढ़ के प्राथमिक विद्यालय पंडरी में तैनात सहायक अध्यापक वैष्णवी नंदन शुक्ल को आठ गंभीर आरोपों में बीएसए संजय तिवारी ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर महिला सहयोगियों के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने, धमकी देने और अमर्यादित आचरण करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। विभागीय जांच में आरोप प्रथम दृष्टया पुष्ट पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।
बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि विभिन्न शिकायतों और आरोपों के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिरखाना को जांच अधिकारी बनाया गया था। जांच अधिकारी ने शिकायतों, उपलब्ध साक्ष्यों और विभागीय अभिलेखों की जांच के बाद अपनी आख्या प्रस्तुत की। इसमें शिक्षक के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच में प्रधानाध्यापक, ग्रामीणों और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से की गई शिकायतों को भी शामिल किया गया।
शिक्षक पर शिक्षण कार्य और शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसके अलावा विद्यालय समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग और खरीद-फरोख्त में संलिप्त रहने तथा अनधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित रहने या निर्धारित समय से पहले स्कूल छोड़ने की शिकायत भी सामने आई।
शिकायतों के अनुसार शिक्षक पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और अन्य शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को आय से अधिक संपत्ति तथा शिकायतों का भय दिखाने, फर्जी शिकायत करने, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
इसके अलावा विभागीय अभिलेखों और सूचनाओं के अनुचित इस्तेमाल, भ्रामक खबरें प्रकाशित कराने, फर्जी दस्तावेजों के नाम पर दबाव बनाने और विभागीय कार्यप्रणाली में अनधिकृत हस्तक्षेप करने के आरोप भी जांच में शामिल रहे।
संग्रामपुर ब्लॉक से संबद्ध किया गया
निलंबन अवधि में सहायक अध्यापक को विकासखंड संग्रामपुर से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर को मामले की विस्तृत विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें साक्ष्यों सहित अपनी जांच आख्या 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करनी होगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • विनोद साहनी हत्याकांड में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित हमले का मामला गरमाया भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग अमेठी। गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले को कथित रूप से रोके जाने और पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन अमेठी के जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार गौतम ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि चंद्रशेखर आजाद अपने समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, तभी पुलिस प्रशासन ने उनके काफिले को रोका और कथित रूप से दुर्व्यवहार किया। संगठन ने काफिले पर सामंतवादियों द्वारा हमला किए जाने का भी आरोप लगाया है। भीम आर्मी ने दोषी लोगों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान विरोध दर्ज कराया जाएगा।
    1
    विनोद साहनी हत्याकांड में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित हमले का मामला गरमाया

भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
अमेठी। गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले को कथित रूप से रोके जाने और पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन अमेठी के जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार गौतम ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि चंद्रशेखर आजाद अपने समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, तभी पुलिस प्रशासन ने उनके काफिले को रोका और कथित रूप से दुर्व्यवहार किया। संगठन ने काफिले पर सामंतवादियों द्वारा हमला किए जाने का भी आरोप लगाया है। भीम आर्मी ने दोषी लोगों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।
संगठन ने चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान विरोध दर्ज कराया जाएगा।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नीलगाय से टकराकर घायल हुए रामगढ़ के युवक की जिला अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत 🚨 नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया अस्पताल संग्रामपुर। अमेठी की ओर से संग्रामपुर मार्ग होते हुए रामगढ़ जा रहे बाइक सवार अर्पित सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह मास्टर, निवासी रामगढ़ रविवार को हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई घर में कोहराम मचा हुआ है सांत्वना देने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई है बताया जा रहा है कि केडी ईंट भट्ठे के पास अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई, जिससे बाइक ( नीलगाय से टकरा गई। हादसे में अर्पित सिंह को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जिसको सीएचसी अमेठी ले जाया गया है। डाक्टर हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जहां पहुंचते ही डाक्टर मृत घोषित कर दिया
    2
    नीलगाय से टकराकर घायल हुए रामगढ़ के युवक की जिला अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत 
🚨 नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया अस्पताल
संग्रामपुर। अमेठी की ओर से संग्रामपुर मार्ग होते हुए रामगढ़ जा रहे बाइक सवार अर्पित सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह मास्टर, निवासी रामगढ़ रविवार को हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई घर में कोहराम मचा हुआ है सांत्वना देने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई है 
बताया जा रहा है कि केडी ईंट भट्ठे के पास अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई, जिससे बाइक ( नीलगाय से टकरा गई। हादसे में अर्पित सिंह को गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जिसको सीएचसी अमेठी ले जाया गया है। डाक्टर हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जहां पहुंचते ही डाक्टर मृत घोषित कर दिया
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Fungal Infection : Don't ignore !Causes , Symptoms and Treatment अमेठी शहर का पहला चर्म रोग क्लीनिक : अंसारी क्लीनिक
    1
    Fungal Infection : Don't ignore !Causes , Symptoms and Treatment 
अमेठी शहर का पहला चर्म रोग क्लीनिक : अंसारी क्लीनिक
    user_ANSARI CLINIC
    ANSARI CLINIC
    Dermatologist Amethi, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के नथुवापुर गांव में एक युवक हाई टेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया और घंटों हंगामा किया। रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के नथुवापुर गांव में एक युवक हाई टेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया और घंटों हंगामा किया। सुबह करीब 5:00 बजे हुई इस घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उसे नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। इसी बीच युवक अचानक पोल से नीचे गिर गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    1
    रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के नथुवापुर गांव में एक युवक हाई टेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया और घंटों हंगामा किया।
रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के नथुवापुर गांव में एक युवक हाई टेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया और घंटों हंगामा किया। सुबह करीब 5:00 बजे हुई इस घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उसे नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। इसी बीच युवक अचानक पोल से नीचे गिर गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • राजोली पासवान की मदद के लिए S NEWS UP Digital ने उठाई आवाज राजोली पासवान की मदद के लिए S NEWS UP Digital ने उठाई आवाज
    1
    राजोली पासवान की मदद के लिए S NEWS UP Digital ने उठाई आवाज
राजोली पासवान की मदद के लिए S NEWS UP Digital ने उठाई आवाज
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    9 hrs ago
  • आवास योजना पर फिर सवाल, कच्चे मकान में रहने को मजबूर महिला ने लगाई गुहार आवास योजना पर फिर सवाल, कच्चे मकान में रहने को मजबूर महिला ने लगाई गुहार गौरीगंज - अमेठी। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर अमेठी जिले के गौरीगंज से एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरीगंज के गुरु का पुरवा की रहने वाली पूजा तिवारी ने कच्चे मकान में रहने की मजबूरी बताते हुए सरकार से पक्का मकान दिलाने की मांग की है। पूजा तिवारी का कहना है कि वह आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। बारिश और खराब मौसम में परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हर समय मकान गिरने का डर बना रहता है। महिला का आरोप है कि वास्तविक जरूरतमंदों तक योजना का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है, जबकि कई ऐसे लोगों को आवास मिल रहा है जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं। पूजा ने प्रशासन से मांग की है कि उनके घर का स्थलीय निरीक्षण कर पात्रता के आधार पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए। इस मामले के बाद एक बार फिर अमेठी में आवास योजना के पात्र चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेते हैं या नहीं।
    1
    आवास योजना पर फिर सवाल, कच्चे मकान में रहने को मजबूर महिला ने लगाई गुहार
आवास योजना पर फिर सवाल, कच्चे मकान में रहने को मजबूर महिला ने लगाई गुहार
गौरीगंज - अमेठी। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर अमेठी जिले के गौरीगंज से एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरीगंज के गुरु का पुरवा की रहने वाली पूजा तिवारी ने कच्चे मकान में रहने की मजबूरी बताते हुए सरकार से पक्का मकान दिलाने की मांग की है।
पूजा तिवारी का कहना है कि वह आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। बारिश और खराब मौसम में परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हर समय मकान गिरने का डर बना रहता है।
महिला का आरोप है कि वास्तविक जरूरतमंदों तक योजना का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है, जबकि कई ऐसे लोगों को आवास मिल रहा है जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं।
पूजा ने प्रशासन से मांग की है कि उनके घर का स्थलीय निरीक्षण कर पात्रता के आधार पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए।
इस मामले के बाद एक बार फिर अमेठी में आवास योजना के पात्र चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेते हैं या नहीं।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Prayagraj: श्रृंगवेरपुर धाम में उम्र उमड़ा आस्था का जन सैलाब गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज पर लगी लंबी कतारें प्रयागराज के प्रसिद्ध श्रृंगवेरपुर धाम में आज आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के पावन पर्व पर सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।आपको बता दें कि श्रृंगवेरपुर धाम भगवान राम और निषादराज की मिलन स्थली है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की पूजा और हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर धाम में पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रशासन के अनुसार आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के पट खुलते ही जय श्री राम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। भीड़ को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
    1
    Prayagraj: श्रृंगवेरपुर धाम में उम्र उमड़ा आस्था का जन सैलाब गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज पर लगी लंबी कतारें
प्रयागराज के प्रसिद्ध श्रृंगवेरपुर धाम में आज आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के पावन पर्व पर सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।आपको बता दें कि श्रृंगवेरपुर धाम भगवान राम और निषादराज की मिलन स्थली है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
आज गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की पूजा और हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर धाम में पूजा-अर्चना की।
मंदिर प्रशासन के अनुसार आज हजारों की संख्या में
श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के पट खुलते ही जय श्री राम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। भीड़ को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम भीरा गोविंदपुर (थाना लालगंज) में दलित परिवार की जमीन पर अवैध कब्जे और प्रशासनिक मिलीभगत का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत को लेकर पीड़िता अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची है। रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम भीरा गोविंदपुर (थाना लालगंज) में दलित परिवार की जमीन पर अवैध कब्जे और प्रशासनिक मिलीभगत का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत को लेकर पीड़िता अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची है। मुख्य बिंदु भूमि विवाद: पीड़िता का आरोप है कि उसकी जमीन पर पिछले 40 वर्षों से उसका कब्जा था, जिस पर दबंगों द्वारा रातों-रात अवैध निर्माण कराया जा रहा है। प्रशासनिक आरोप: पीड़िता का कहना है कि वर्तमान लेखपाल (जो कथित तौर पर विपक्षी दबंग का रिश्तेदार बताया जा रहा है) और चौकी की पुलिस इस अवैध कब्जे में मदद कर रही है और विरोध करने पर भद्दी-भद्दी गालियाँ दी गईं। न्याय की गुहार: स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
    1
    रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम भीरा गोविंदपुर (थाना लालगंज) में दलित परिवार की जमीन पर अवैध कब्जे और प्रशासनिक मिलीभगत का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत को लेकर पीड़िता अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची है।
रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम भीरा गोविंदपुर (थाना लालगंज) में दलित परिवार की जमीन पर अवैध कब्जे और प्रशासनिक मिलीभगत का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत को लेकर पीड़िता अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची है।
मुख्य बिंदु
भूमि विवाद: पीड़िता का आरोप है कि उसकी जमीन पर पिछले 40 वर्षों से उसका कब्जा था, जिस पर दबंगों द्वारा रातों-रात अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
प्रशासनिक आरोप: पीड़िता का कहना है कि वर्तमान लेखपाल (जो कथित तौर पर विपक्षी दबंग का रिश्तेदार बताया जा रहा है) और चौकी की पुलिस इस अवैध कब्जे में मदद कर रही है और विरोध करने पर भद्दी-भद्दी गालियाँ दी गईं।
न्याय की गुहार: स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.