4 साल पुरानी पलक की गांठ का सफल ऑपरेशन, छात्र को मिली राहत मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। 220 बिस्तर सिविल चिकित्सालय, मनेन्द्रगढ़ के नेत्र रोग विभाग में 19 वर्षीय छात्र की दाहिनी आंख की निचली पलक में चार वर्षों से मौजूद गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया। 30 जुलाई को स्थानीय एनेस्थीसिया के तहत हुई शल्यक्रिया में गांठ को सफलतापूर्वक निकालकर ऊतक का नमूना हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच (एचपीई) के लिए भेजा गया है। ग्राम देवाडांड निवासी छात्र राज कुमार की गांठ धीरे-धीरे बढ़ रही थी। आवश्यक जांच के बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित मिर्रे ने स्टाफ नर्स रीता मिश्रा एवं नेत्र सहायक रीमा सिंह के सहयोग से ऑपरेशन किया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद गांठ की प्रकृति और आगे के उपचार का निर्णय लिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ नेत्र शल्यक्रिया की सुविधा मिलने से मरीज को बाहर इलाज कराने की जरूरत नहीं पड़ी।
4 साल पुरानी पलक की गांठ का सफल ऑपरेशन, छात्र को मिली राहत मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। 220 बिस्तर सिविल चिकित्सालय, मनेन्द्रगढ़ के नेत्र रोग विभाग में 19 वर्षीय छात्र की दाहिनी आंख की निचली पलक में चार वर्षों से मौजूद गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया। 30 जुलाई को स्थानीय एनेस्थीसिया के तहत हुई शल्यक्रिया में गांठ को सफलतापूर्वक निकालकर ऊतक का नमूना हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच (एचपीई) के लिए भेजा गया है। ग्राम देवाडांड निवासी छात्र राज कुमार की गांठ धीरे-धीरे बढ़ रही थी। आवश्यक जांच के बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित मिर्रे ने स्टाफ नर्स रीता मिश्रा एवं नेत्र सहायक रीमा सिंह के सहयोग से ऑपरेशन किया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद गांठ की प्रकृति और आगे के उपचार का निर्णय लिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ नेत्र शल्यक्रिया की सुविधा मिलने से मरीज को बाहर इलाज कराने की जरूरत नहीं पड़ी।
- खोगापानी जनप्रतिनिधि व पार्षद सड़क पर गड्ढे को लेकर बहस - बहसी? ब्यूरो रिपोर्टर - राजकुमार विश्वकर्मा जिला - एम. सी. बी. मनेदगढ(छ. ग) आपको बता दे की एम. सी. बी. जिले के अंतर्गत कोयलांचल क्षेत्र खोगापानी मे शुक्रवार को नगर पंचायत खोगापानी के जनप्रतिनिधि व पार्षद सड़क पर गड्ढे को लेकर पार्षद मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे इस विषय को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पार्षद बहस - बहसी हो गये जिसको लेकर पाषर्द गढ़ नाराज हो गए और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं जिससे मौके में नया तहसीलदार पहुंचे और उन्हें आश्वासन दी गई2
- नगर पंचायत खोगापानी में रोड का हाल देखकर पार्षद लोग बैठे जगदीश मधुकर जी आपकी आवाज़ उठाने का तरीका प्रभावशाली है खोंगापानी की जनता की मांगों को लेकर आपके द्वारा किया जा रहा संघर्ष सराहनीय है,,,, उम्मीद है आपकी सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी हों,खोंगापानी की जनता आपके साथ मजबूती से खड़ी है,,,,1
- शिवपुर-चर्चा सड़क की बदहाली से नाराज़ ऑटो चालकों ने गड्ढों में डाली गिट्टी, खुद संभाला मोर्चा शिवपुर-चर्चा। नगर पालिका क्षेत्र की शिवपुर-चर्चा मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ऑटो चालकों ने आखिरकार खुद ही पहल करते हुए सड़क के गड्ढों में गिट्टी डालकर उन्हें भरने का प्रयास किया। लंबे समय से सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऑटो चालकों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और नगर पालिका का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। लगातार बारिश से गड्ढों में पानी भरने के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए ऑटो चालकों ने अपने स्तर पर गिट्टी डालकर सड़क को अस्थायी रूप से चलने लायक बनाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क की मरम्मत कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन जब लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आम नागरिकों को ही आगे आना पड़ा। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके। यह घटना एक बार फिर सड़क रखरखाव को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि प्रशासन कब तक इस समस्या का स्थायी समाधान करता है।1
- *नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर* *समाचार* *कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और उपलब्धियों में वृद्धि के दिए निर्देश* *नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर* गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 31 जुलाई 2026/ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण कर विभागीय उपलब्धियों का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व सेवाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुँचना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए अंतिम प्रकाशन के बाद वितरण हेतु लंबित 791 अधिकार अभिलेखों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस योजना के अंतर्गत मैप-2 के 129 ग्रामों के नक्शे प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें 79 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन पूर्ण हो गया है। अब तक 1,781 अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से 990 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जा चुका है। शेष अभिलेखों का वितरण अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण एवं अविवादित बंटवारे का एक भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने नक्शा बटांकन का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करते हुए अगले 15 दिनों में 7,500 नक्शा बटांकन पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार तथा मुनादी के माध्यम से किसानों को जागरूक कर एग्रीस्टैक बकेट क्लेम में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने वन अधिकार पत्रों में उत्तराधिकारियों के नाम जोड़ने, सीमांकन, डायवर्सन, अभिलेख शुद्धता, आधार एवं मोबाइल प्रविष्टि, आरबीसी 6-4, ई-कोर्ट में लंबित प्रकरण, ऑनलाइन नामांतरण तथा उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर भी विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को नियमित रूप से न्यायालयों में बैठकर प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं अपर कलेक्टर को राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण कर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। भूमि आबंटन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नवीन कन्या महाविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उद्यानिकी महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, लाइवलीहुड कॉलेज, सैनिक स्कूल सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं भवनों के लिए संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर भूमि आबंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड श्री अमित बेक, एसडीएम मरवाही सुश्री निकिता मरकाम, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।1
- सनातनी परिवार के लिए शानदार ऑफर श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार में कोई भी एक पूजा समाग्री पर एक भगवा झंडा बिल्कुल मुक्त में अब हर घर भगवा लहरेगा इस तरह का ऑफर सनातनी परिवार के लिए हिंदू धर्म हर त्योहार पर आपको मिलता रहता है श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार में पूजा पाठ के समाग्री कीमत का सही जानकारी हेतु आप हमारे पेज से जुड़ सकते है धन्यवाद 🙏 हर हर महादेव 🚩 विक्रेता दिव्येश महराज होल सेल फुटकर1
- "महिलाओं के सम्मान पर सियासत गरम: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और सांसद कंगना रनौत के खिलाफ महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग" मनेंद्रगढ़/एमसीबी। महिलाओं के सम्मान और देश की बेटियों की गरिमा को लेकर राजनीतिक माहौल शुक्रवार को उस समय गर्मा गया, जब जिला महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरोध में राजीव गांधी चौक, खेड़िया टॉकीज़ के पास प्रतीकात्मक पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं और युवा पीढ़ी की बेटियों के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां न केवल असंवेदनशील हैं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान पर भी सीधा आघात हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अलका लाम्बा के निर्देश तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के शब्द समाज में व्यापक प्रभाव छोड़ते हैं, इसलिए उनकी भाषा मर्यादित और जिम्मेदार होनी चाहिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी भी लोकतांत्रिक समाज की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की अपमानजनक या असंवेदनशील टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती और महिला कांग्रेस ऐसे हर मुद्दे पर मुखर होकर आवाज उठाती रहेगी। पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रुकमणी खोपरागढ़े ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के लगातार सामने आ रहे ऐसे बयान समाज में गलत संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर संवेदनशीलता दिखाना आवश्यक है और संबंधित नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि देश की बेटियों के आत्मसम्मान पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी और महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी। पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस (शहर) रूमा चटर्जी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस (ग्रामीण) निर्मला चतुर्वेदी ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और देश की बेटियों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए है। प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शोभना वर्मा, पार्षद किरण कुजूर, पूर्व पार्षद हमीदा खातून, बबीता यादव, शशि चंदेल, नीलमां शामल, ममता रजक, सीता कली, दीपा सिंह, सरोज, ज्योति, शकीला बाला सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।4
- बेलगाम रफ्तार का कहर: तेज़ रफ़्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे मनेन्द्रगढ़ शहर में तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीजी 16 बी 8323 नंबर की एक कार ने खेडिया टॉकीज के पास से लेकर मेन रोड मौहार पारा तक कई लोगों को लगातार टक्कर मार दी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि कार चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते और वाहन को रोकने का प्रयास करते, तब तक चालक तेज़ी से मौके से फरार हो चुका था। इस घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की व्यस्त सड़कों पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन प्रभावी निगरानी और कड़ी कार्रवाई के अभाव में ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। नागरिकों ने दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, घायलों को समुचित उपचार तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है। बहरहाल घायलों की संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1