logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर* *समाचार* *कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और उपलब्धियों में वृद्धि के दिए निर्देश* *नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर* गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 31 जुलाई 2026/ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण कर विभागीय उपलब्धियों का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व सेवाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुँचना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए अंतिम प्रकाशन के बाद वितरण हेतु लंबित 791 अधिकार अभिलेखों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस योजना के अंतर्गत मैप-2 के 129 ग्रामों के नक्शे प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें 79 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन पूर्ण हो गया है। अब तक 1,781 अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से 990 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जा चुका है। शेष अभिलेखों का वितरण अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण एवं अविवादित बंटवारे का एक भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने नक्शा बटांकन का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करते हुए अगले 15 दिनों में 7,500 नक्शा बटांकन पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार तथा मुनादी के माध्यम से किसानों को जागरूक कर एग्रीस्टैक बकेट क्लेम में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने वन अधिकार पत्रों में उत्तराधिकारियों के नाम जोड़ने, सीमांकन, डायवर्सन, अभिलेख शुद्धता, आधार एवं मोबाइल प्रविष्टि, आरबीसी 6-4, ई-कोर्ट में लंबित प्रकरण, ऑनलाइन नामांतरण तथा उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर भी विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को नियमित रूप से न्यायालयों में बैठकर प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं अपर कलेक्टर को राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण कर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। भूमि आबंटन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नवीन कन्या महाविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उद्यानिकी महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, लाइवलीहुड कॉलेज, सैनिक स्कूल सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं भवनों के लिए संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर भूमि आबंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड श्री अमित बेक, एसडीएम मरवाही सुश्री निकिता मरकाम, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Lavekesh singh dixit
Lavekesh singh dixit
Local News Reporter मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

*नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर* *समाचार* *कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और उपलब्धियों में वृद्धि के दिए निर्देश* *नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर* गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 31 जुलाई 2026/ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण कर विभागीय उपलब्धियों का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व सेवाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुँचना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए अंतिम प्रकाशन के बाद वितरण हेतु लंबित 791 अधिकार अभिलेखों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस योजना के अंतर्गत मैप-2 के 129 ग्रामों के नक्शे प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें 79 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन पूर्ण हो गया है। अब तक 1,781 अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से 990 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जा चुका है। शेष अभिलेखों का वितरण अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण एवं अविवादित बंटवारे का एक भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने नक्शा बटांकन का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करते हुए अगले 15 दिनों में 7,500 नक्शा बटांकन पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार तथा मुनादी के माध्यम से किसानों को जागरूक कर एग्रीस्टैक बकेट क्लेम में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने वन अधिकार पत्रों में उत्तराधिकारियों के नाम जोड़ने, सीमांकन, डायवर्सन, अभिलेख शुद्धता, आधार एवं मोबाइल प्रविष्टि, आरबीसी 6-4, ई-कोर्ट में लंबित प्रकरण, ऑनलाइन नामांतरण तथा उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर भी विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को नियमित रूप से न्यायालयों में बैठकर प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं अपर कलेक्टर को राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण कर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। भूमि आबंटन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नवीन कन्या महाविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उद्यानिकी महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, लाइवलीहुड कॉलेज, सैनिक स्कूल सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं भवनों के लिए संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर भूमि आबंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड श्री अमित बेक, एसडीएम मरवाही सुश्री निकिता मरकाम, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सभी चिकित्सालयों में ओपीडी समय किया जाए चस्पा, डॉक्टरों की उपस्थिति हो सुनिश्चित-कलेक्टर अनूपपूर - कलेक्टर रत्नाकर झा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निर्धारित ओपीडी समय-सारिणी का बोर्ड प्रत्येक चिकित्सालय में प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए, ताकि मरीजों एवं आमजन को आवश्यक जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके तथा चिकित्सकों की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि समस्त पशु चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों में ओपीडी अवधि के दौरान पशु चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे पशुपालकों को समय पर बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।
    1
    सभी चिकित्सालयों में ओपीडी समय किया जाए चस्पा, डॉक्टरों की उपस्थिति हो सुनिश्चित-कलेक्टर
अनूपपूर -
कलेक्टर रत्नाकर झा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निर्धारित ओपीडी समय-सारिणी का बोर्ड प्रत्येक चिकित्सालय में प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए, ताकि मरीजों एवं आमजन को आवश्यक जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके तथा चिकित्सकों की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि समस्त पशु चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों में ओपीडी अवधि के दौरान पशु चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे पशुपालकों को समय पर बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार… Dimple Bhumi की सुरमयी प्रस्तुति ने बांधा समां संगीत प्रेमियों के लिए आयोजित सांस्कृतिक संध्या उस समय यादगार बन गई, जब मंच पर गायिका Dimple Bhumi ने सदाबहार गीत "आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार" की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज़ और भावनाओं से भरपूर गायकी ने कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के दौरान पूरे पंडाल में सन्नाटा छा गया और दर्शक गीत की हर पंक्ति को बड़े ध्यान से सुनते रहे। गीत समाप्त होते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। कई दर्शकों ने मोबाइल कैमरों में इस खूबसूरत प्रस्तुति को कैद किया और कलाकार की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि Dimple Bhumi की आवाज़ में इस सदाबहार गीत की प्रस्तुति ने पुराने दौर की मधुर यादों को फिर से ताज़ा कर दिया। उनकी गायकी में सुर, भाव और अभिव्यक्ति का बेहतरीन संगम देखने को मिला, जिसने संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। यह प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही और देर तक दर्शकों के बीच इसकी चर्चा होती रही। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने कलाकार का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार… Dimple Bhumi की सुरमयी प्रस्तुति ने बांधा समां
संगीत प्रेमियों के लिए आयोजित सांस्कृतिक संध्या उस समय यादगार बन गई, जब मंच पर गायिका Dimple Bhumi ने सदाबहार गीत "आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार" की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज़ और भावनाओं से भरपूर गायकी ने कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रस्तुति के दौरान पूरे पंडाल में सन्नाटा छा गया और दर्शक गीत की हर पंक्ति को बड़े ध्यान से सुनते रहे। गीत समाप्त होते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। कई दर्शकों ने मोबाइल कैमरों में इस खूबसूरत प्रस्तुति को कैद किया और कलाकार की सराहना की।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि Dimple Bhumi की आवाज़ में इस सदाबहार गीत की प्रस्तुति ने पुराने दौर की मधुर यादों को फिर से ताज़ा कर दिया। उनकी गायकी में सुर, भाव और अभिव्यक्ति का बेहतरीन संगम देखने को मिला, जिसने संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया।
यह प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही और देर तक दर्शकों के बीच इसकी चर्चा होती रही। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने कलाकार का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer बैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • अटल परिसर में बड़ा खेल , प्रतिमा की परत बरसात के पानी लगीं तो उखड़े लगी , जम कर विरोध
    2
    अटल परिसर में बड़ा खेल , प्रतिमा की परत बरसात के पानी लगीं तो उखड़े लगी , जम कर विरोध
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    54 min ago
  • शाम को लग रहा है बहुत ज्यादा बारिश होगा मौसम को देखते हुए धूप प्लस बादल ऐसा लग रहा है कि शाम को इतना ज्यादा बात बदल है उसे हिसाब से बहुत ज्यादा बारिश होगी लग रहा है कि एक-दो दिन नहीं छोड़ेगी बारिश
    1
    शाम को लग रहा है बहुत ज्यादा बारिश होगा मौसम को देखते हुए धूप प्लस बादल
ऐसा लग रहा है कि शाम को इतना ज्यादा बात बदल है उसे हिसाब से बहुत ज्यादा बारिश होगी लग रहा है कि एक-दो दिन नहीं छोड़ेगी बारिश
    user_Hira Ratan Sarthi
    Hira Ratan Sarthi
    Driver उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • ग्रामीण अंचल की भरोसेमंद मोबाइल दुकान पर उठे सवाल किया है हकीकत? कोरबा (सुघर गांव)। जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के ग्रामीण अंचल की चर्चित एवं फेमस श्री मोबाइल दुकान को लेकर इन दिनों तरह-तरह की शिकायतें और चर्चाएं सामने आ रही हैं। अब लोगों से अपील की जा रही है कि यदि उनका कोई व्यक्तिगत अनुभव है, तो उसे कमेंट में साझा करें। जनता की प्रतिक्रियाओं के आधार पर अगली पड़ताल में दुकान संचालक से सीधे सवाल पूछकर सच्चाई सामने लाई जाएगी।
    1
    ग्रामीण अंचल की भरोसेमंद मोबाइल दुकान पर उठे सवाल किया है हकीकत?
कोरबा (सुघर गांव)। जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के ग्रामीण अंचल की चर्चित एवं फेमस श्री मोबाइल दुकान को लेकर इन दिनों तरह-तरह की शिकायतें और चर्चाएं सामने आ रही हैं। अब लोगों से अपील की जा रही है कि यदि उनका कोई व्यक्तिगत अनुभव है, तो उसे कमेंट में साझा करें। जनता की प्रतिक्रियाओं के आधार पर अगली पड़ताल में दुकान संचालक से सीधे सवाल पूछकर सच्चाई सामने लाई जाएगी।
    user_Vishnu Kumar Yadav
    Vishnu Kumar Yadav
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • श्रावण के प्रथम दिवस पर शिवमय हुआ अमरकंटक, "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठी तपोभूमि मां नर्मदा का पावन जल लेकर भोरमदेव, रतनपुर की ओर निकले कांवड़िये, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम अनूपपुर - . पावन श्रावण मास के प्रथम दिवस से ही विश्व प्रसिद्ध तीर्थ एवं तपोभूमि अमरकंटक भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर हो उठा है। मां नर्मदा की पावन नगरी इन दिनों "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "जय भोले" के जयघोष से गुंजायमान है। केसरिया वस्त्र धारण किए हजारों शिवभक्त मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पहुंचकर पवित्र जल अपने कांवड़ में भर रहे हैं और विभिन्न शिवधामों की ओर अपनी कठिन पदयात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। संपूर्ण अमरकंटक क्षेत्र श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति के दिव्य रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। श्रावण मास के साथ ही छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांवड़िये अमरकंटक पहुंच रहे हैं। यहां से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर वे लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित विख्यात भोरमदेव महादेव में जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। वहीं बिलासपुर एवं आसपास के श्रद्धालु मां नर्मदा का जल लेकर रतनपुर स्थित भगवान शिव का अभिषेक करने निकल रहे हैं, जबकि शहडोल अंचल के कांवड़िये अमोलेश्वर धाम पहुंचते हैं तथा भगवान् भोलेनाथ को जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। अमरकंटक पहुंचने वाले श्रद्धालु सर्वप्रथम मां नर्मदा उद्गम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसके बाद वे मां नर्मदा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन का संकल्प लेते हैं। श्रद्धालु अमरेश्वर महादेव तथा जालेश्वर महादेव सहित अन्य प्राचीन शिवालयों में दर्शन-पूजन कर अपनी यात्रा का शुभारंभ करते हैं। मंदिरों में गूंजते वैदिक मंत्र, घंटियों की मधुर ध्वनि झांझ, मजीरा और ढोलक - मांदल की थाप और शिवभक्तों के जयघोष से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो उठ रहा है। श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही अमरकंटक के बाजारों, धर्मशालाओं, आश्रमों और मंदिर परिसरों में भी विशेष चहल-पहल दिखाई दे रही है। धार्मिक मान्यता है कि मां नर्मदा के उद्गम से पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। इसी अटूट विश्वास और श्रद्धा के साथ हजारों शिवभक्त प्रतिवर्ष श्रावण मास में अमरकंटक पहुंचते हैं और कठिन पदयात्रा कर अपने आराध्य के चरणों में नर्मदा जल अर्पित करते हैं। श्रावण के प्रथम दिवस से प्रारंभ हुई यह आस्था यात्रा आगामी दिनों में और अधिक व्यापक रूप लेने की संभावना है। मां नर्मदा की गोद से निकली यह भक्तिधारा भोरमदेव, रतनपुर, अमोलेश्वर तथा अन्य शिवधामों तक पहुंचकर सनातन संस्कृति, शिवभक्ति और लोकआस्था की अखंड परंपरा को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। इन दिनों अमरकंटक की पावन वादियां सचमुच शिवमय हो उठी हैं और श्रद्धा का यह अनुपम दृश्य हर श्रद्धालु के मन को आध्यात्मिक आनंद से भर रहा है।
    1
    श्रावण के प्रथम दिवस पर शिवमय हुआ अमरकंटक, "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठी तपोभूमि

मां नर्मदा का पावन जल लेकर भोरमदेव, रतनपुर की ओर निकले  कांवड़िये, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम
अनूपपुर - .
पावन श्रावण मास के प्रथम दिवस से ही विश्व प्रसिद्ध तीर्थ एवं तपोभूमि अमरकंटक भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर हो उठा है। मां नर्मदा की पावन नगरी इन दिनों "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "जय भोले" के जयघोष से गुंजायमान है। केसरिया वस्त्र धारण किए हजारों शिवभक्त मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पहुंचकर पवित्र जल अपने कांवड़ में भर रहे हैं और विभिन्न शिवधामों की ओर अपनी कठिन पदयात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। संपूर्ण अमरकंटक क्षेत्र श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति के दिव्य रंग में रंगा दिखाई दे रहा है।
श्रावण मास के साथ ही छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांवड़िये अमरकंटक पहुंच रहे हैं। यहां से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर वे लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित विख्यात भोरमदेव महादेव में जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। वहीं बिलासपुर एवं आसपास के श्रद्धालु मां नर्मदा का जल लेकर रतनपुर स्थित भगवान शिव का अभिषेक करने निकल रहे हैं, जबकि शहडोल अंचल के कांवड़िये अमोलेश्वर धाम पहुंचते हैं तथा भगवान्  भोलेनाथ को जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं।
अमरकंटक पहुंचने वाले श्रद्धालु सर्वप्रथम मां नर्मदा उद्गम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसके बाद वे मां नर्मदा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन का संकल्प लेते हैं। श्रद्धालु अमरेश्वर महादेव तथा जालेश्वर महादेव सहित अन्य प्राचीन शिवालयों में दर्शन-पूजन कर अपनी यात्रा का शुभारंभ करते हैं। मंदिरों में गूंजते वैदिक मंत्र, घंटियों की मधुर ध्वनि झांझ, मजीरा और ढोलक - मांदल की थाप और शिवभक्तों के जयघोष से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो उठ रहा है।
श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही अमरकंटक के बाजारों, धर्मशालाओं, आश्रमों और मंदिर परिसरों में भी विशेष चहल-पहल दिखाई दे रही है।  
धार्मिक मान्यता है कि मां नर्मदा के उद्गम से पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। इसी अटूट विश्वास और श्रद्धा के साथ हजारों शिवभक्त प्रतिवर्ष श्रावण मास में अमरकंटक पहुंचते हैं और कठिन पदयात्रा कर अपने आराध्य के चरणों में नर्मदा जल अर्पित करते हैं।
श्रावण के प्रथम दिवस से प्रारंभ हुई यह आस्था यात्रा आगामी दिनों में और अधिक व्यापक रूप लेने की संभावना है। मां नर्मदा की गोद से निकली यह भक्तिधारा भोरमदेव, रतनपुर, अमोलेश्वर तथा अन्य शिवधामों तक पहुंचकर सनातन संस्कृति, शिवभक्ति और लोकआस्था की अखंड परंपरा को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। इन दिनों अमरकंटक की पावन वादियां सचमुच शिवमय हो उठी हैं और श्रद्धा का यह अनुपम दृश्य हर श्रद्धालु के मन को आध्यात्मिक आनंद से भर रहा है।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • चारों तरफ बादल छाया हुआ है लग रहा है कि आज बारिश कुछ-कुछ ही टाइम में आएगी जैसालग रहा चारों तरफ बादल छाया हुआ है मर्डर आ रहा है लग रहा है क्या आज बारिश जबरदस्त होगा आप लोग देख सकते हैं चारों तरफ बदल ही बदल दिखाई दे रहा है
    1
    चारों तरफ बादल छाया हुआ है लग रहा है कि आज बारिश कुछ-कुछ ही टाइम में आएगी जैसालग रहा
चारों तरफ बादल छाया हुआ है मर्डर आ रहा है लग रहा है क्या आज बारिश जबरदस्त होगा आप लोग देख सकते हैं चारों तरफ बदल ही बदल दिखाई दे रहा है
    user_Hira Ratan Sarthi
    Hira Ratan Sarthi
    Driver उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • सूरजपुर। जब थाने की चौखट पर टूटा सब्र का बांध प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर आरती ने पहले थाने का दरवाज़ा खटखटाया, फिर न्याय की आस में जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी के दरबार में भी गुहार लगाई। लेकिन जब कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई, तो इश्क की इस मुसाफिर का सब्र टूट गया।सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी।
    1
    सूरजपुर। जब थाने की चौखट पर टूटा सब्र का बांध प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर आरती ने पहले थाने का दरवाज़ा खटखटाया, फिर न्याय की आस में जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी के दरबार में भी गुहार लगाई। लेकिन जब कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई, तो इश्क की इस मुसाफिर का सब्र टूट गया।सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी।
    user_डी. पी. सिंह मरकाम
    डी. पी. सिंह मरकाम
    पत्रकार रामानुजनगर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.