logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावण के प्रथम दिवस पर शिवमय हुआ अमरकंटक, "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठी तपोभूमि मां नर्मदा का पावन जल लेकर भोरमदेव, रतनपुर की ओर निकले कांवड़िये, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम अनूपपुर - . पावन श्रावण मास के प्रथम दिवस से ही विश्व प्रसिद्ध तीर्थ एवं तपोभूमि अमरकंटक भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर हो उठा है। मां नर्मदा की पावन नगरी इन दिनों "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "जय भोले" के जयघोष से गुंजायमान है। केसरिया वस्त्र धारण किए हजारों शिवभक्त मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पहुंचकर पवित्र जल अपने कांवड़ में भर रहे हैं और विभिन्न शिवधामों की ओर अपनी कठिन पदयात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। संपूर्ण अमरकंटक क्षेत्र श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति के दिव्य रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। श्रावण मास के साथ ही छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांवड़िये अमरकंटक पहुंच रहे हैं। यहां से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर वे लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित विख्यात भोरमदेव महादेव में जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। वहीं बिलासपुर एवं आसपास के श्रद्धालु मां नर्मदा का जल लेकर रतनपुर स्थित भगवान शिव का अभिषेक करने निकल रहे हैं, जबकि शहडोल अंचल के कांवड़िये अमोलेश्वर धाम पहुंचते हैं तथा भगवान् भोलेनाथ को जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। अमरकंटक पहुंचने वाले श्रद्धालु सर्वप्रथम मां नर्मदा उद्गम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसके बाद वे मां नर्मदा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन का संकल्प लेते हैं। श्रद्धालु अमरेश्वर महादेव तथा जालेश्वर महादेव सहित अन्य प्राचीन शिवालयों में दर्शन-पूजन कर अपनी यात्रा का शुभारंभ करते हैं। मंदिरों में गूंजते वैदिक मंत्र, घंटियों की मधुर ध्वनि झांझ, मजीरा और ढोलक - मांदल की थाप और शिवभक्तों के जयघोष से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो उठ रहा है। श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही अमरकंटक के बाजारों, धर्मशालाओं, आश्रमों और मंदिर परिसरों में भी विशेष चहल-पहल दिखाई दे रही है। धार्मिक मान्यता है कि मां नर्मदा के उद्गम से पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। इसी अटूट विश्वास और श्रद्धा के साथ हजारों शिवभक्त प्रतिवर्ष श्रावण मास में अमरकंटक पहुंचते हैं और कठिन पदयात्रा कर अपने आराध्य के चरणों में नर्मदा जल अर्पित करते हैं। श्रावण के प्रथम दिवस से प्रारंभ हुई यह आस्था यात्रा आगामी दिनों में और अधिक व्यापक रूप लेने की संभावना है। मां नर्मदा की गोद से निकली यह भक्तिधारा भोरमदेव, रतनपुर, अमोलेश्वर तथा अन्य शिवधामों तक पहुंचकर सनातन संस्कृति, शिवभक्ति और लोकआस्था की अखंड परंपरा को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। इन दिनों अमरकंटक की पावन वादियां सचमुच शिवमय हो उठी हैं और श्रद्धा का यह अनुपम दृश्य हर श्रद्धालु के मन को आध्यात्मिक आनंद से भर रहा है।

21 hrs ago
user_Anupam Singh patrkar
Anupam Singh patrkar
अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

श्रावण के प्रथम दिवस पर शिवमय हुआ अमरकंटक, "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठी तपोभूमि मां नर्मदा का पावन जल लेकर भोरमदेव, रतनपुर की ओर निकले कांवड़िये, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम अनूपपुर - . पावन श्रावण मास के प्रथम दिवस से ही विश्व प्रसिद्ध तीर्थ एवं तपोभूमि अमरकंटक भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर हो उठा है। मां नर्मदा की पावन नगरी इन दिनों "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "जय भोले" के जयघोष से गुंजायमान है। केसरिया वस्त्र धारण किए हजारों शिवभक्त मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पहुंचकर पवित्र जल अपने कांवड़ में भर रहे हैं और विभिन्न शिवधामों की ओर अपनी कठिन पदयात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। संपूर्ण अमरकंटक क्षेत्र श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति के दिव्य रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। श्रावण मास के साथ ही छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांवड़िये अमरकंटक पहुंच रहे हैं। यहां से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर वे लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित विख्यात भोरमदेव महादेव में जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। वहीं बिलासपुर एवं आसपास के श्रद्धालु मां नर्मदा का जल लेकर रतनपुर स्थित भगवान शिव का अभिषेक करने निकल रहे हैं, जबकि शहडोल अंचल के कांवड़िये अमोलेश्वर धाम पहुंचते हैं तथा भगवान् भोलेनाथ को जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। अमरकंटक पहुंचने वाले श्रद्धालु सर्वप्रथम मां नर्मदा उद्गम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसके बाद वे मां नर्मदा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन का संकल्प लेते हैं। श्रद्धालु अमरेश्वर महादेव तथा जालेश्वर महादेव सहित अन्य प्राचीन शिवालयों में दर्शन-पूजन कर अपनी यात्रा का शुभारंभ करते हैं। मंदिरों में गूंजते वैदिक मंत्र, घंटियों की मधुर ध्वनि झांझ, मजीरा और ढोलक - मांदल की थाप और शिवभक्तों के जयघोष से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो उठ रहा है। श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही अमरकंटक के बाजारों, धर्मशालाओं, आश्रमों और मंदिर परिसरों में भी विशेष चहल-पहल दिखाई दे रही है। धार्मिक मान्यता है कि मां नर्मदा के उद्गम से पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। इसी अटूट विश्वास और श्रद्धा के साथ हजारों शिवभक्त प्रतिवर्ष श्रावण मास में अमरकंटक पहुंचते हैं और कठिन पदयात्रा कर अपने आराध्य के चरणों में नर्मदा जल अर्पित करते हैं। श्रावण के प्रथम दिवस से प्रारंभ हुई यह आस्था यात्रा आगामी दिनों में और अधिक व्यापक रूप लेने की संभावना है। मां नर्मदा की गोद से निकली यह भक्तिधारा भोरमदेव, रतनपुर, अमोलेश्वर तथा अन्य शिवधामों तक पहुंचकर सनातन संस्कृति, शिवभक्ति और लोकआस्था की अखंड परंपरा को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। इन दिनों अमरकंटक की पावन वादियां सचमुच शिवमय हो उठी हैं और श्रद्धा का यह अनुपम दृश्य हर श्रद्धालु के मन को आध्यात्मिक आनंद से भर रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अनूपपुर: ऑनलाइन हाजिरी के लिए पेड़ पर चढ़ी एएनएम, वायरल हुआ वीडियो अनूपपुर: जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला एएनएम ऑनलाइन उपस्थिति (हाजिरी) दर्ज करने के लिए मोबाइल में नेटवर्क तलाशते हुए पेड़ पर चढ़ी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह स्थिति सीएमएचओ कार्यालय द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के कारण बनी, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या है। वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए इसे कर्मचारियों की मजबूरी बताया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे "तानाशाही" और "ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी हकीकत" बताते हुए स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, फिलहाल इस मामले में सीएमएचओ की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच की पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए वायरल वीडियो में किए जा रहे सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
    1
    अनूपपुर: ऑनलाइन हाजिरी के लिए पेड़ पर चढ़ी एएनएम, वायरल हुआ वीडियो
अनूपपुर: जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला एएनएम ऑनलाइन उपस्थिति (हाजिरी) दर्ज करने के लिए मोबाइल में नेटवर्क तलाशते हुए पेड़ पर चढ़ी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह स्थिति सीएमएचओ कार्यालय द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के कारण बनी, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या है। 
वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए इसे कर्मचारियों की मजबूरी बताया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे "तानाशाही" और "ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी हकीकत" बताते हुए स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, फिलहाल इस मामले में सीएमएचओ की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच की पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए वायरल वीडियो में किए जा रहे सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश अनूपपुर - नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी एवं मैदानी अमला अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग एवं जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मापदंडों के अनुरूप शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्ययोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कलेक्टर रत्नाकर झा ने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन प्रातःकाल सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें तथा विभागों को प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को अनअटेंडेड न छोड़ा जाए। प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता एवं शिकायतकर्ता की समस्या को समझते हुए उसका प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने निर्माण विभागों के अधिकारियों से जिले में संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की लोकार्पण योग्य सूची जिला पंचायत में संधारित की जाए। साथ ही समय-समय पर लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इन कार्यों का लोकार्पण कराया जाए, ताकि निर्मित भवनों एवं अधोसंरचनाओं का लाभ आमजन को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा सके। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में 3,358 तालाबों के निर्माण एवं संरक्षण कार्यों तथा एक बगिया माँ के नाम योजना के तहत 379 स्थलों पर आम, नींबू एवं अन्य फलदार पौधों के पौधारोपण की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किए गए सर्वेक्षण की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले में 64,112 हितग्राही पात्र पाए गए हैं। बैठक में वन विभाग की समीक्षा के दौरान तेंदूपत्ता संग्रहण, पौधारोपण, जंगली हाथियों के भ्रमण की स्थिति, बचाव एवं राहत कार्यों सहित विभाग द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
    1
    कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
अनूपपुर - 
नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी एवं मैदानी अमला अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग एवं जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मापदंडों के अनुरूप शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्ययोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में कलेक्टर रत्नाकर झा ने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन प्रातःकाल सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें तथा विभागों को प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को अनअटेंडेड न छोड़ा जाए। प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता एवं शिकायतकर्ता की समस्या को समझते हुए उसका प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री झा ने निर्माण विभागों के अधिकारियों से जिले में संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की लोकार्पण योग्य सूची जिला पंचायत में संधारित की जाए। साथ ही समय-समय पर लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इन कार्यों का लोकार्पण कराया जाए, ताकि निर्मित भवनों एवं अधोसंरचनाओं का लाभ आमजन को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा सके।
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में 3,358 तालाबों के निर्माण एवं संरक्षण कार्यों तथा एक बगिया माँ के नाम योजना के तहत 379 स्थलों पर आम, नींबू एवं अन्य फलदार पौधों के पौधारोपण की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किए गए सर्वेक्षण की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले में 64,112 हितग्राही पात्र पाए गए हैं। बैठक में वन विभाग की समीक्षा के दौरान तेंदूपत्ता संग्रहण, पौधारोपण, जंगली हाथियों के भ्रमण की स्थिति, बचाव एवं राहत कार्यों सहित विभाग द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर* *समाचार* *कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और उपलब्धियों में वृद्धि के दिए निर्देश* *नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर* गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 31 जुलाई 2026/ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण कर विभागीय उपलब्धियों का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व सेवाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुँचना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए अंतिम प्रकाशन के बाद वितरण हेतु लंबित 791 अधिकार अभिलेखों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस योजना के अंतर्गत मैप-2 के 129 ग्रामों के नक्शे प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें 79 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन पूर्ण हो गया है। अब तक 1,781 अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से 990 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जा चुका है। शेष अभिलेखों का वितरण अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण एवं अविवादित बंटवारे का एक भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने नक्शा बटांकन का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करते हुए अगले 15 दिनों में 7,500 नक्शा बटांकन पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार तथा मुनादी के माध्यम से किसानों को जागरूक कर एग्रीस्टैक बकेट क्लेम में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने वन अधिकार पत्रों में उत्तराधिकारियों के नाम जोड़ने, सीमांकन, डायवर्सन, अभिलेख शुद्धता, आधार एवं मोबाइल प्रविष्टि, आरबीसी 6-4, ई-कोर्ट में लंबित प्रकरण, ऑनलाइन नामांतरण तथा उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर भी विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को नियमित रूप से न्यायालयों में बैठकर प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं अपर कलेक्टर को राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण कर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। भूमि आबंटन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नवीन कन्या महाविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उद्यानिकी महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, लाइवलीहुड कॉलेज, सैनिक स्कूल सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं भवनों के लिए संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर भूमि आबंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड श्री अमित बेक, एसडीएम मरवाही सुश्री निकिता मरकाम, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।
    1
    *नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर*
*समाचार*
*कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और उपलब्धियों में वृद्धि के दिए निर्देश*
*नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर*
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 31 जुलाई 2026/ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण कर विभागीय उपलब्धियों का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व सेवाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुँचना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए अंतिम प्रकाशन के बाद वितरण हेतु लंबित 791 अधिकार अभिलेखों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस योजना के अंतर्गत मैप-2 के 129 ग्रामों के नक्शे प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें 79 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन पूर्ण हो गया है। अब तक 1,781 अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से 990 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जा चुका है। शेष अभिलेखों का वितरण अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण एवं अविवादित बंटवारे का एक भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने नक्शा बटांकन का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करते हुए अगले 15 दिनों में 7,500 नक्शा बटांकन पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार तथा मुनादी के माध्यम से किसानों को जागरूक कर एग्रीस्टैक बकेट क्लेम में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने वन अधिकार पत्रों में उत्तराधिकारियों के नाम जोड़ने, सीमांकन, डायवर्सन, अभिलेख शुद्धता, आधार एवं मोबाइल प्रविष्टि, आरबीसी 6-4, ई-कोर्ट में लंबित प्रकरण, ऑनलाइन नामांतरण तथा उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर भी विशेष जोर दिया।
कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को नियमित रूप से न्यायालयों में बैठकर प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं अपर कलेक्टर को राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण कर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
भूमि आबंटन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नवीन कन्या महाविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उद्यानिकी महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, लाइवलीहुड कॉलेज, सैनिक स्कूल सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं भवनों के लिए संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर भूमि आबंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड श्री अमित बेक, एसडीएम मरवाही सुश्री निकिता मरकाम, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।
    user_Lavekesh singh dixit
    Lavekesh singh dixit
    Local News Reporter मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • खोगापानी जनप्रतिनिधि व पार्षद सड़क पर गड्ढे को लेकर बहस - बहसी? ब्यूरो रिपोर्टर - राजकुमार विश्वकर्मा जिला - एम. सी. बी. मनेदगढ(छ. ग) आपको बता दे की एम. सी. बी. जिले के अंतर्गत कोयलांचल क्षेत्र खोगापानी मे शुक्रवार को नगर पंचायत खोगापानी के जनप्रतिनिधि व पार्षद सड़क पर गड्ढे को लेकर पार्षद मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे इस विषय को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पार्षद बहस - बहसी हो गये जिसको लेकर पाषर्द गढ़ नाराज हो गए और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं जिससे मौके में नया तहसीलदार पहुंचे और उन्हें आश्वासन दी गई
    2
    खोगापानी जनप्रतिनिधि व पार्षद सड़क पर गड्ढे को लेकर बहस - बहसी? 
ब्यूरो रिपोर्टर - राजकुमार विश्वकर्मा
जिला -  एम. सी. बी. मनेदगढ(छ. ग)
आपको बता दे की एम. सी. बी. जिले के अंतर्गत कोयलांचल क्षेत्र खोगापानी मे शुक्रवार को नगर पंचायत खोगापानी के जनप्रतिनिधि  व पार्षद  सड़क पर गड्ढे को लेकर पार्षद मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे इस विषय को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पार्षद बहस - बहसी हो गये जिसको लेकर पाषर्द गढ़ नाराज हो गए और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं जिससे मौके में नया तहसीलदार पहुंचे और उन्हें आश्वासन दी गई
    user_Sacchi Gathna
    Sacchi Gathna
    Advertising Photographer चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • नगर पंचायत खोगापानी में रोड का हाल देखकर पार्षद लोग बैठे जगदीश मधुकर जी आपकी आवाज़ उठाने का तरीका प्रभावशाली है खोंगापानी की जनता की मांगों को लेकर आपके द्वारा किया जा रहा संघर्ष सराहनीय है,,,, उम्मीद है आपकी सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी हों,खोंगापानी की जनता आपके साथ मजबूती से खड़ी है,,,,
    1
    नगर पंचायत खोगापानी में रोड का हाल देखकर पार्षद लोग बैठे
जगदीश मधुकर जी आपकी आवाज़ उठाने का तरीका प्रभावशाली है खोंगापानी की जनता की मांगों को लेकर आपके द्वारा किया जा रहा संघर्ष सराहनीय है,,,, उम्मीद है आपकी सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी हों,खोंगापानी की जनता आपके साथ मजबूती से खड़ी है,,,,
    user_Rajesh Shah
    Rajesh Shah
    Astrologer मनेन्द्रगढ़, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • समर्पित सेवाकाल को मिला सम्मान, भावभीनी विदाई के साथ सेवानिवृत्त हुए नन्दूलाल साहू समर्पित सेवाकाल को मिला सम्मान, भावभीनी विदाई के साथ सेवानिवृत्त हुए नन्दूलाल साहू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगांव में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं डिंडोरी -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगांव में वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले कर्मचारी श्री नन्दूलाल साहू के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को गरिमामय सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा परिजनों ने उनके उल्लेखनीय सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में श्री साहू को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका सहज, सरल और सहयोगी व्यक्तित्व हमेशा सहकर्मियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। शहपुरा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश द्विवेदी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक साहू एवं डॉ. अंकित पटेल सहित उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि श्री साहू ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने कार्यों से विभाग की गरिमा बढ़ाई और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का परिचय दिया। समारोह में उपस्थित सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि उनका अनुभव, सकारात्मक सोच और टीम भावना सदैव याद की जाएगी। परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से ओतप्रोत रहा। उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच श्री नन्दूलाल साहू के दीर्घ, निष्कलंक और प्रेरणादायी सेवाकाल को नमन करते हुए उनके जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
    2
    समर्पित सेवाकाल को मिला सम्मान, भावभीनी विदाई के साथ सेवानिवृत्त हुए नन्दूलाल साहू


समर्पित सेवाकाल को मिला सम्मान, भावभीनी विदाई के साथ सेवानिवृत्त हुए नन्दूलाल साहू
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगांव में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
डिंडोरी -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगांव में वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले कर्मचारी श्री नन्दूलाल साहू के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को गरिमामय सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा परिजनों ने उनके उल्लेखनीय सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
कार्यक्रम में श्री साहू को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका सहज, सरल और सहयोगी व्यक्तित्व हमेशा सहकर्मियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा।
शहपुरा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश द्विवेदी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक साहू एवं डॉ. अंकित पटेल सहित उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि श्री साहू ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने कार्यों से विभाग की गरिमा बढ़ाई और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का परिचय दिया।
समारोह में उपस्थित सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि उनका अनुभव, सकारात्मक सोच और टीम भावना सदैव याद की जाएगी। परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से ओतप्रोत रहा। उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच श्री नन्दूलाल साहू के दीर्घ, निष्कलंक और प्रेरणादायी सेवाकाल को नमन करते हुए उनके जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पर्यावरण सुकृति हेतु लोक सुनवाई का आयोजन मेसर्स जे.के. सीमेंट लिमिटेड को आवंटित पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोग लोक सुनवाई का आयोजन मेंसरस जे. के. सीमेंट लिमिटेड को आवंटित ग्राम अमिलिया बीमा डोंगरी महरोई बंधवाबारा कननावहरा देवगांव चंदनिया खुर्द बंधवा खुर्द एवं बरगवां तहसील पाली जिला उमरिया मध्य प्रदेश 1481.19 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित भूमिगत कोयला खदान वेस्ट आफ शहडोल साउथ कोल माइंस उत्पादन क्षमता 0.70 मिलियन टन प्रति वर्ष का टारगेट रखा गया।
    1
    पर्यावरण सुकृति हेतु लोक सुनवाई का आयोजन 
मेसर्स जे.के. सीमेंट लिमिटेड को आवंटित
पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोग लोक सुनवाई का आयोजन मेंसरस  जे. के. सीमेंट लिमिटेड को आवंटित ग्राम अमिलिया बीमा डोंगरी महरोई बंधवाबारा कननावहरा देवगांव चंदनिया खुर्द बंधवा खुर्द एवं बरगवां तहसील पाली जिला उमरिया मध्य प्रदेश 1481.19 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित भूमिगत कोयला खदान वेस्ट आफ शहडोल साउथ कोल माइंस उत्पादन क्षमता 0.70 मिलियन टन प्रति वर्ष का टारगेट रखा गया।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सभी चिकित्सालयों में ओपीडी समय किया जाए चस्पा, डॉक्टरों की उपस्थिति हो सुनिश्चित-कलेक्टर अनूपपूर - कलेक्टर रत्नाकर झा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निर्धारित ओपीडी समय-सारिणी का बोर्ड प्रत्येक चिकित्सालय में प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए, ताकि मरीजों एवं आमजन को आवश्यक जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके तथा चिकित्सकों की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि समस्त पशु चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों में ओपीडी अवधि के दौरान पशु चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे पशुपालकों को समय पर बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।
    1
    सभी चिकित्सालयों में ओपीडी समय किया जाए चस्पा, डॉक्टरों की उपस्थिति हो सुनिश्चित-कलेक्टर
अनूपपूर -
कलेक्टर रत्नाकर झा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निर्धारित ओपीडी समय-सारिणी का बोर्ड प्रत्येक चिकित्सालय में प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए, ताकि मरीजों एवं आमजन को आवश्यक जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके तथा चिकित्सकों की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि समस्त पशु चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों में ओपीडी अवधि के दौरान पशु चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे पशुपालकों को समय पर बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.