Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी खबर | जामताड़ा: मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटी, दो युवकों समेत 3 बैलों की मौत। जामताड़ा के करमाटांड़ में देर रात मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। शहरजोरी के पास पुलिस गश्ती वाहन की रोशनी देखकर चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, इसी दौरान बोलेरो पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि वाहन में लदे पांच मवेशियों में से तीन बैलों ने भी दम तोड़ दिया। दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान नारायणपुर के चिरुडीह निवासी अशरफ अंसारी और रफीक अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिंदापाथर क्षेत्र के चिहुटिया और गैरया गांव से मवेशी चोरी कर भाग रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
बड़ी खबर | जामताड़ा: मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटी, दो युवकों समेत 3 बैलों की मौत। जामताड़ा के करमाटांड़ में देर रात मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। शहरजोरी के पास पुलिस गश्ती वाहन की रोशनी देखकर चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, इसी दौरान बोलेरो पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि वाहन में लदे पांच मवेशियों में से तीन बैलों ने भी दम तोड़ दिया। दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान नारायणपुर के चिरुडीह निवासी अशरफ अंसारी और रफीक अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिंदापाथर क्षेत्र के चिहुटिया और गैरया गांव से मवेशी चोरी कर भाग रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
More news from झारखंड and nearby areas
- जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ में हुई घटना को लेकर भाजपा नेता महेंद्र मंडल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा किस तरह की अवैध गतिविधि जामताड़ा में लगातार हो रही है प्रशासन सक्रिय रूप से कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #जामताड़ा #NewsUpdate #हाइलाइट #JharkhandNews #रिपोर्टर #sirfsuchnews जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ में हुई घटना को लेकर भाजपा नेता महेंद्र मंडल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा किस तरह की अवैध गतिविधि जामताड़ा में लगातार हो रही है प्रशासन सक्रिय रूप से कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #जामताड़ा #NewsUpdate #हाइलाइट #JharkhandNews #रिपोर्टर #sirfsuchnews1
- जल-जंगल-जमीन और खनिज संसाधनों पर अधिकार को लेकर राजद का विरोध जामताड़ा में एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में राजद ने धरना-प्रदर्शन किया। झारखंड राजद प्रदेश कमेटी के निर्देश पर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आयोजित धरने में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विधेयक को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। धरना के बाद राजद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ के माध्यम से उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।1
- पोटका के मोगलासाई चांदनी चौक में भूमिज एकता मंच लखनसाई के द्वारा भूमिज विद्रोह के महान महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज की 193 वां शहादत दिवस श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मनाया गया। पोटका प्रखंड क्षेत्र के पोढाडीया पंचायत अंतर्गत मंगलासाई चांदनी चौक में बुधवार 23- 9 -2026 को भूमिज एकता मंच लखनसाई के द्वारा वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज का 193 वां शहादत दिवस हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में अपना पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति में नाया राजेश सरदार के द्वारा , अपने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना कर मोगलासाई चांदनी चौक में वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज का शीलापट्ट स्थापना किया गया, तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। श्रद्धांजलि सभा में समाज के लोगों के द्वारा वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज की फोटो पर मल्लार्पण कर, उनको याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस मौके पर हातु सरदार रविंद्र सरदार,सिद्धेश्वर सरदार, हिमांशु सरदार, एवं हरीश भूमिज ने कहा कि अंग्रेज के खिलाफ लोहा लेने वाले झारखंड के पावन धरती के वीर सपूत , 1832 में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज जल, जंगल, जमीन, रक्षा हेतु अंग्रेज शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए अपना प्राण न्योछावर कर दी थी। 23 सितंबर को याद करते हुए आज हम लोग उनके 193 वां शहादत दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज दामपाड़ा के रहने वाले थे। उनके दादा जगन्नाथ सिंह और पिता वैद्यनाथ सिंह भी अंग्रेज शासन के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए थे। इस मौके पर समाज के हल्दीपोखर, कालिकापुर एवं पोटका के तरफ सरदार ,हिमांशु सरदार, सिद्धेश्वर सरदार, हरीश सिंह भूमिज, हातु सरदार- रविंद्र सरदार, रायचरण सरदार, सुबोध सरदार , नाया राजेश सरदार, देउरी ,देव रंजन सरदार, डाकुया, श्रीकांत सरदार के साथ, , मानिक सरदार ,धीरेंद्र नाथ सरदार, , जुमिता सरदार, बुधुराम सरदार, संजीव सरदार, सोमवारी सरदार, ममता सरदार, रांगड़ी सरदार, पार्वती सरदार, रामेश्वर सरदार, निर्मल सरदार हराधन सरदार, गुलाम सरदार, देबू सरदार। आदि उपस्थित रहे।5
- गोविंदपुर अंचल सह प्रखंड क्षेत्र के पाथुरिया पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पाथुरिया में भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल द्वारा नए क्लासरूम निर्माण एवं विद्यालय के नवीनीकरण कार्य का किया गया शिलान्यास गोविंदपुर अंचल सह प्रखंड क्षेत्र के पाथुरिया पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पाथुरिया में भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल द्वारा नए क्लासरूम निर्माण एवं विद्यालय के नवीनीकरण कार्य का किया गया शिलान्यास, जिसमें मुख्य रूप में सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो , झामुमो जिला सचिव मन्नू आलम,सांसद प्रतिनिधि एवं मुखिया सभी ने विधिवत रूप फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर पाथुरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनवर अंसारी, झामुमो नेता फारूक अंसारी, जावेद अंसारी, सनाउल अंसारी, सलीम अंसारी आदि समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- रंगा गांव में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत बुधवार को मसलिया प्रखंड के रंगा गांव में विद्यार्थियों ने अपने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव की शुरुआत की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश, कृषि गतिविधियों तथा किसानों की वास्तविक समस्याओं से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएट डीन डॉ. अमृत कुमार झा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने गांव में विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत की। कार्यक्रम के मार्गदर्शक डॉ. अभिजीत के निर्देशन में विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र में कृषि कार्यों का अध्ययन करने के साथ किसानों से संवाद करेंगे और स्थानीय कृषि व्यवस्था को समझेंगे। कार्यक्रम में आस्था कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, अराधना तिग्गा, रोशनी साहा एवं आदित्य शर्मा शामिल हैं। विद्यार्थियों को गांव में कृषि एवं किसानों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने में किसान मित्र निताई नंदी तथा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्याम सुंदर का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी कक्षा में प्राप्त कृषि संबंधी सैद्धांतिक ज्ञान को गांव के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ेंगे। इस दौरान वे किसानों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, खेती की पद्धतियों, फसल उत्पादन तथा स्थानीय कृषि गतिविधियों का अध्ययन करेंगे। आने वाले दिनों में विद्यार्थी गांव में रहकर कृषि कार्यों एवं किसानों की जरूरतों को समझेंगे। साथ ही किसानों से प्राप्त जानकारी के आधार पर कृषि क्षेत्र में आने वाली समस्याओं और उनके संभावित समाधान का भी अध्ययन करेंगे।1
- धनबाद Slug:- फहीम खान के भाई पर फायरिंग करने वाले शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली ईस्ट बसुरिया में एनकाउंटर............... मुख्य शूटर चंदन ठाकुर समेत दो घायल..................... हथियार-कारतूस के साथ चार गिरफ्तार......................... Anchor:- धनबाद के भूली मोड़ में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शूटरों को गोली लगी। घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वासेपुर गोलीकांड में शामिल अपराधी ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से कुल चार अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में घायल अपराधियों की पहचान चंदन ठाकुर और प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भूली मोड़ में फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग में चंदन ठाकुर मुख्य शूटर की भूमिका में था। जबकि प्रिंस कुमार बाइक चला रहा था। आरोप है कि घटना के दौरान उसने ताबड़तोड़ आठ राउंड फायरिंग की थी। एनकाउंटर के दौरान चंदन ठाकुर के पैर और कमर में गोली लगी, जबकि दूसरे घायल अपराधी को भी इलाज के लिए असर्फी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घटना में इस्तेमाल हथियारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। Byte:- प्रभात कुमार – एसएसपी, धनबाद।2
- झारखंड में गौ तस्करी और गौ हत्या पूर्णतः प्रतिबंध होने के बावजूद लगातार तस्करी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने बीती रात कर्माटांड़ की हुई घटना को लेकर कड़ी निंदा जताई हैं उन्होंने प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा किए हैं। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #sirfsuchnews #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #रिपोर्टर Yogesh Kumar झारखंड में गौ तस्करी और गौ हत्या पूर्णतः प्रतिबंध होने के बावजूद लगातार तस्करी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने बीती रात कर्माटांड़ की हुई घटना को लेकर कड़ी निंदा जताई हैं उन्होंने प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा किए हैं। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #sirfsuchnews #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #रिपोर्टर Yogesh Kumar1
- बैल चोरी कर भाग रहे बोलेरो सवार 2 लोगों की हादसे में मौत, 3 मवेशियों ने भी तोड़ा दम1