logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रंगा गांव में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत बुधवार को मसलिया प्रखंड के रंगा गांव में विद्यार्थियों ने अपने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव की शुरुआत की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश, कृषि गतिविधियों तथा किसानों की वास्तविक समस्याओं से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएट डीन डॉ. अमृत कुमार झा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने गांव में विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत की। कार्यक्रम के मार्गदर्शक डॉ. अभिजीत के निर्देशन में विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र में कृषि कार्यों का अध्ययन करने के साथ किसानों से संवाद करेंगे और स्थानीय कृषि व्यवस्था को समझेंगे। कार्यक्रम में आस्था कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, अराधना तिग्गा, रोशनी साहा एवं आदित्य शर्मा शामिल हैं। विद्यार्थियों को गांव में कृषि एवं किसानों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने में किसान मित्र निताई नंदी तथा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्याम सुंदर का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी कक्षा में प्राप्त कृषि संबंधी सैद्धांतिक ज्ञान को गांव के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ेंगे। इस दौरान वे किसानों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, खेती की पद्धतियों, फसल उत्पादन तथा स्थानीय कृषि गतिविधियों का अध्ययन करेंगे। आने वाले दिनों में विद्यार्थी गांव में रहकर कृषि कार्यों एवं किसानों की जरूरतों को समझेंगे। साथ ही किसानों से प्राप्त जानकारी के आधार पर कृषि क्षेत्र में आने वाली समस्याओं और उनके संभावित समाधान का भी अध्ययन करेंगे।

2 hrs ago
user_Vipat kumar yadav
Vipat kumar yadav
मसालिया, दुमका, झारखंड•
2 hrs ago

रंगा गांव में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत बुधवार को मसलिया प्रखंड के रंगा गांव में विद्यार्थियों ने अपने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव की शुरुआत की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश, कृषि गतिविधियों तथा किसानों की वास्तविक समस्याओं से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएट डीन डॉ. अमृत कुमार झा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने गांव में विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत की। कार्यक्रम के मार्गदर्शक डॉ. अभिजीत के निर्देशन में विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र में कृषि कार्यों का अध्ययन करने के साथ किसानों से संवाद करेंगे और स्थानीय कृषि व्यवस्था को समझेंगे। कार्यक्रम में आस्था कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, अराधना तिग्गा, रोशनी साहा एवं आदित्य शर्मा शामिल हैं। विद्यार्थियों को गांव में कृषि एवं किसानों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने में किसान मित्र निताई नंदी तथा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्याम सुंदर का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी कक्षा में प्राप्त कृषि संबंधी सैद्धांतिक ज्ञान को गांव के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ेंगे। इस दौरान वे किसानों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, खेती की पद्धतियों, फसल उत्पादन तथा स्थानीय कृषि गतिविधियों का अध्ययन करेंगे। आने वाले दिनों में विद्यार्थी गांव में रहकर कृषि कार्यों एवं किसानों की जरूरतों को समझेंगे। साथ ही किसानों से प्राप्त जानकारी के आधार पर कृषि क्षेत्र में आने वाली समस्याओं और उनके संभावित समाधान का भी अध्ययन करेंगे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जल-जंगल-जमीन और खनिज संसाधनों पर अधिकार को लेकर राजद का विरोध जामताड़ा में एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में राजद ने धरना-प्रदर्शन किया। झारखंड राजद प्रदेश कमेटी के निर्देश पर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आयोजित धरने में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विधेयक को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। धरना के बाद राजद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ के माध्यम से उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
    1
    जल-जंगल-जमीन और खनिज संसाधनों पर अधिकार को लेकर राजद का विरोध
जामताड़ा में एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में राजद ने धरना-प्रदर्शन किया। झारखंड राजद प्रदेश कमेटी के निर्देश पर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आयोजित धरने में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विधेयक को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। धरना के बाद राजद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ के माध्यम से उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • 🚨 बांका में मौसम का बिगड़ा मिजाज! येलो अलर्ट जारी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी 🌧️⚡ बांका जिले में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 🌧️ ⛈️ अगले कुछ दिनों में बांका के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम का असर भी बिहार के मौसम पर देखने को मिल रहा है। ⚠️ बारिश और गरज-चमक के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। 📍 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 🔴 खबर भेजने एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
    1
    🚨 बांका में मौसम का बिगड़ा मिजाज! येलो अलर्ट जारी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी 🌧️⚡

बांका जिले में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 🌧️
⛈️ अगले कुछ दिनों में बांका के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम का असर भी बिहार के मौसम पर देखने को मिल रहा है।
⚠️ बारिश और गरज-चमक के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।
📍 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल
🔴 खबर भेजने एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • बांका में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बाराहाट-पंजवाड़ा मुख्य मार्ग पर रेलवे अंडरबाईपास के पास जांच के दौरान DCM ट्रक से 637 कार्टन में छिपाकर रखी 5,688 लीटर इंपीरियल ब्लू शराब बरामद की गई
    1
    बांका में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बाराहाट-पंजवाड़ा मुख्य मार्ग पर रेलवे अंडरबाईपास के पास जांच के दौरान DCM ट्रक से 637 कार्टन में छिपाकर रखी 5,688 लीटर इंपीरियल ब्लू शराब बरामद की गई
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    10 hrs ago
  • भू धसान एवं ई ब्लॉकिंग के खिलाफ कतरास बंदी 100% सफल रहा आइए आपको दिखाते हैं क्या कुछ हुआ बंदी के दौरान।
    1
    भू धसान एवं ई ब्लॉकिंग के खिलाफ कतरास बंदी 100% सफल रहा आइए आपको दिखाते हैं क्या कुछ हुआ बंदी के दौरान।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    15 min ago
  • धनबाद Slug:- फहीम खान के भाई पर फायरिंग करने वाले शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली ईस्ट बसुरिया में एनकाउंटर............... मुख्य शूटर चंदन ठाकुर समेत दो घायल..................... हथियार-कारतूस के साथ चार गिरफ्तार......................... Anchor:- धनबाद के भूली मोड़ में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शूटरों को गोली लगी। घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वासेपुर गोलीकांड में शामिल अपराधी ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से कुल चार अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में घायल अपराधियों की पहचान चंदन ठाकुर और प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भूली मोड़ में फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग में चंदन ठाकुर मुख्य शूटर की भूमिका में था। जबकि प्रिंस कुमार बाइक चला रहा था। आरोप है कि घटना के दौरान उसने ताबड़तोड़ आठ राउंड फायरिंग की थी। एनकाउंटर के दौरान चंदन ठाकुर के पैर और कमर में गोली लगी, जबकि दूसरे घायल अपराधी को भी इलाज के लिए असर्फी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घटना में इस्तेमाल हथियारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। Byte:- प्रभात कुमार – एसएसपी, धनबाद।
    2
    धनबाद 


Slug:- फहीम खान के भाई पर फायरिंग करने वाले शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली

ईस्ट बसुरिया में एनकाउंटर............... 

मुख्य शूटर चंदन ठाकुर समेत दो घायल.....................

हथियार-कारतूस के साथ चार गिरफ्तार.........................


Anchor:- धनबाद के भूली मोड़ में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शूटरों को गोली लगी। घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वासेपुर गोलीकांड में शामिल अपराधी ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से कुल चार अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

एनकाउंटर में घायल अपराधियों की पहचान चंदन ठाकुर और प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भूली मोड़ में फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग में चंदन ठाकुर मुख्य शूटर की भूमिका में था। जबकि प्रिंस कुमार बाइक चला रहा था। आरोप है कि घटना के दौरान उसने ताबड़तोड़ आठ राउंड फायरिंग की थी।

एनकाउंटर के दौरान चंदन ठाकुर के पैर और कमर में गोली लगी, जबकि दूसरे घायल अपराधी को भी इलाज के लिए असर्फी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घटना में इस्तेमाल हथियारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Byte:- प्रभात कुमार – एसएसपी, धनबाद।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • *भू-धंसान के विरोध में कतरास बंद का जोरदार असर,भू-धंसान और मेगा प्रोजेक्ट के विरोध में कतरास बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा* कतरास। कतरास एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे भू-धंसान तथा बीसीसीएल के मेगा प्रोजेक्ट के विरोध में कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत बंद का गुरुवार को कतरास में जोरदार असर देखने को मिला। बंद के कारण कतरास के सभी प्रमुख बाजार, मार्केट, कॉम्प्लेक्स और छोटी-बड़ी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। सड़कों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही काफी कम रही। सुबह से ही मोर्चा के कार्यकर्ता विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते नजर आए। बंद के दौरान बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे भू-धंसान से लोगों में भय का माहौल है और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं सुरक्षा को लेकर ठोस पहल की जरूरत है।
    2
    *भू-धंसान के विरोध में कतरास बंद का जोरदार असर,भू-धंसान और मेगा प्रोजेक्ट के विरोध में कतरास बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा*
कतरास। कतरास एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे भू-धंसान तथा बीसीसीएल के मेगा प्रोजेक्ट के विरोध में कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत बंद का गुरुवार को कतरास में जोरदार असर देखने को मिला। बंद के कारण कतरास के सभी प्रमुख बाजार, मार्केट, कॉम्प्लेक्स और छोटी-बड़ी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। सड़कों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही काफी कम रही। सुबह से ही मोर्चा के कार्यकर्ता विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते नजर आए। बंद के दौरान बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे भू-धंसान से लोगों में भय का माहौल है और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं सुरक्षा को लेकर ठोस पहल की जरूरत है।
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • 🚨 पर्यवेक्षण गृह में किशोर की शिकायत से मचा हड़कंप, डीएम ने लिया गंभीरता से संज्ञान! 📍 बांका से बड़ी खबर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बुधवार को पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे किशोरों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, खान-पान, सुविधाओं और कर्मियों के व्यवहार की जानकारी ली। 👥 ⚠️ इसी दौरान एक आवासित किशोर ने परिवीक्षा पदाधिकारी पर कथित रूप से अनुचित व्यवहार किए जाने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित परिचारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। 🏫 डीएम ने कर्मियों को किशोरों के साथ सौम्य और संवेदनशील व्यवहार करने तथा उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 🧠 साथ ही सप्ताह में एक दिन मनोवैज्ञानिक को पर्यवेक्षण गृह भेजकर बच्चों से संवाद, परामर्श और सुधारात्मक कार्य कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। 🍲 चिकित्सा कक्ष, खान-पान कक्ष और रसोईघर का भी निरीक्षण कर बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। 🔴 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ। 📲 खबर भेजने एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 7033817725
    1
    🚨 पर्यवेक्षण गृह में किशोर की शिकायत से मचा हड़कंप, डीएम ने लिया गंभीरता से संज्ञान!
📍 बांका से बड़ी खबर
जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बुधवार को पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे किशोरों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, खान-पान, सुविधाओं और कर्मियों के व्यवहार की जानकारी ली। 👥
⚠️ इसी दौरान एक आवासित किशोर ने परिवीक्षा पदाधिकारी पर कथित रूप से अनुचित व्यवहार किए जाने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित परिचारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
🏫 डीएम ने कर्मियों को किशोरों के साथ सौम्य और संवेदनशील व्यवहार करने तथा उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
🧠 साथ ही सप्ताह में एक दिन मनोवैज्ञानिक को पर्यवेक्षण गृह भेजकर बच्चों से संवाद, परामर्श और सुधारात्मक कार्य कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया।
🍲 चिकित्सा कक्ष, खान-पान कक्ष और रसोईघर का भी निरीक्षण कर बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।
🔴 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।
📲 खबर भेजने एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 7033817725
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    11 hrs ago
  • राष्ट्र-आराधना का महापर्व: सामूहिक वंदे मातरम् गान 🇮🇳 ​ "वंदे मातरम् के 150 वर्ष" के गौरवशाली अवसर पर विशेष आयोजन 🇮🇳 राष्ट्र-आराधना का महापर्व: सामूहिक वंदे मातरम् गान 🇮🇳 ​ "वंदे मातरम् के 150 वर्ष" के गौरवशाली अवसर पर विशेष आयोजन ​"माँ तुझे प्रणाम, शत-शत प्रणाम!" ​देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना के इस पावन अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अंतर्गत संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा (धनबाद) में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व आयोजन होने जा रहा है। ​आइए, हम सब मिलकर एक समय, एक लय और एक स्वर में राष्ट्रगीत का गान कर इतिहास के इस गौरवशाली पल के साक्षी बनें। ​📋 कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा ​📅 दिनांक: 25 सितंबर, 2026 (शुक्रवार) ​⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे (एक समय, एक लय, एक स्वर) ​📍 स्थान: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा, धनबाद (झारखंड) ​✨ विशेष आकर्षण ​एक ही समय पर संपूर्ण विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक वंदे मातरम् का गान। ​राष्ट्रगीत के 150 वर्षों के इतिहास और उसके महत्व पर विशेष उद्बोधन। ​विद्यार्थियों और उपस्थित जनों में देशभक्ति की ऊर्जा का संचार। ​🙏 हार्दिक आमंत्रण ​विद्यालय परिवार, सभी सम्मानित अभिभावक, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और देशप्रेमी महानुभावों से सादर अनुरोध है कि इस भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और राष्ट्र वंदना में अपना योगदान दें। ​निवेदक: प्रधानाचार्य एवं समस्त आचार्य परिवार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा (धनबाद)
    1
    राष्ट्र-आराधना का महापर्व: सामूहिक वंदे मातरम् गान 🇮🇳
​
"वंदे मातरम् के 150 वर्ष" के गौरवशाली अवसर पर विशेष आयोजन
🇮🇳 राष्ट्र-आराधना का महापर्व: सामूहिक वंदे मातरम् गान 🇮🇳
​
"वंदे मातरम् के 150 वर्ष" के गौरवशाली अवसर पर विशेष आयोजन
​"माँ तुझे प्रणाम, शत-शत प्रणाम!"
​देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना के इस पावन अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अंतर्गत संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा (धनबाद) में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व आयोजन होने जा रहा है।
​आइए, हम सब मिलकर एक समय, एक लय और एक स्वर में राष्ट्रगीत का गान कर इतिहास के इस गौरवशाली पल के साक्षी बनें।
​📋 कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा
​📅 दिनांक: 25 सितंबर, 2026 (शुक्रवार)
​⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे (एक समय, एक लय, एक स्वर)
​📍 स्थान: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा, धनबाद (झारखंड)
​✨ विशेष आकर्षण
​एक ही समय पर संपूर्ण विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक वंदे मातरम् का गान।
​राष्ट्रगीत के 150 वर्षों के इतिहास और उसके महत्व पर विशेष उद्बोधन।
​विद्यार्थियों और उपस्थित जनों में देशभक्ति की ऊर्जा का संचार।
​🙏 हार्दिक आमंत्रण
​विद्यालय परिवार, सभी सम्मानित अभिभावक, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और देशप्रेमी महानुभावों से सादर अनुरोध है कि इस भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और राष्ट्र वंदना में अपना योगदान दें।
​निवेदक:
प्रधानाचार्य एवं समस्त आचार्य परिवार
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा (धनबाद)
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • बड़ी खबर | जामताड़ा: मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटी, दो युवकों समेत 3 बैलों की मौत। जामताड़ा के करमाटांड़ में देर रात मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। शहरजोरी के पास पुलिस गश्ती वाहन की रोशनी देखकर चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, इसी दौरान बोलेरो पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि वाहन में लदे पांच मवेशियों में से तीन बैलों ने भी दम तोड़ दिया। दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान नारायणपुर के चिरुडीह निवासी अशरफ अंसारी और रफीक अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिंदापाथर क्षेत्र के चिहुटिया और गैरया गांव से मवेशी चोरी कर भाग रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    बड़ी खबर | जामताड़ा:
मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटी, दो युवकों समेत 3 बैलों की मौत।
जामताड़ा के करमाटांड़ में देर रात मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। शहरजोरी के पास पुलिस गश्ती वाहन की रोशनी देखकर चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, इसी दौरान बोलेरो पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि वाहन में लदे पांच मवेशियों में से तीन बैलों ने भी दम तोड़ दिया। दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं।
मृतकों की पहचान नारायणपुर के चिरुडीह निवासी अशरफ अंसारी और रफीक अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिंदापाथर क्षेत्र के चिहुटिया और गैरया गांव से मवेशी चोरी कर भाग रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.