Shuru
Apke Nagar Ki App…
भू धसान एवं ई ब्लॉकिंग के खिलाफ कतरास बंदी 100% सफल रहा आइए आपको दिखाते हैं क्या कुछ हुआ बंदी के दौरान।
संतोष कुमार दे
भू धसान एवं ई ब्लॉकिंग के खिलाफ कतरास बंदी 100% सफल रहा आइए आपको दिखाते हैं क्या कुछ हुआ बंदी के दौरान।
More news from झारखंड and nearby areas
- धनबाद जिला के कतरास में जे वी न्यूज़ कार्यालय का शुभ उद्घाटन पूर्व वियडा अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय कुमार झा वार्ड 2 के मो शहाबुद्दीन वार्ड 5 के निरुपमा देवी एवं गौतम मंडल संयुक्त रूप से विधिवत फिता काटने एवं दीप प्रज्वलित करने के बाद धूमधाम से संपन्न हुआ इस अवसर पर झारखंड के महानायक एवं आंदोलनकारी स्वर्गीय विनोद बाबू की भी जयंती मनाई गई उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और इसके साक्षी बने पत्रकार जितेंद्र पासवान सुमन सिंह रोशन हजारी विजय भारती एवं वहां के स्थानीय निवासी इस न्यूज़ स्टूडियो के खुल जाने के बाद अब कतरास कोयलांचल में कोई भी समस्या निडर ओर निष्पक्षता के साथ सभी के सामने रखेंगे एवं समय-समय पर पक्ष विपक्ष की चर्चा करने के लिए उपयुक्त होगा1
- कोयलांचल की जमीन कब और कहां करवट ले ले… कोई नहीं जानता। रामकनाली ओपी क्षेत्र में बीसीसीएल अस्पताल के समीप मनोज सिंह के घर के सामने अचानक करीब एक फीट चौड़ा और 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया।1
- एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ जामताड़ा राजद का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन जामताड़ा:झारखंड में एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 को लेकर राजद ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष राजद की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया, जबकि संचालन प्रधान महासचिव अशोक चौधरी ने किया। धरना में राजद जिला प्रभारी भूतनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना कुमारी यादव समेत सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खान एवं खनिज विनियमन संशोधन विधेयक 2026 को वापस लेने की मांग की गई। वीओ: जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष गुरुवार को राजद कार्यकर्ता धरने पर बैठे। राजद नेताओं ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 को झारखंड के हितों के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, प्रधान महासचिव अशोक चौधरी और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना कुमारी यादव ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। यहां की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय लोगों की आजीविका जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़ी हुई है। राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि संशोधन विधेयक से राज्य के हित प्रभावित होंगे। राजद नेताओं ने केंद्र सरकार से एमएमडीआर संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य के हितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए। धरना समाप्त होने के बाद राजद का एक प्रतिनिधिमंडल जामताड़ा एसडीओ के माध्यम से उपायुक्त को 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम भेजा गया है। इस दौरान राजद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जामताड़ा नगर पंचायत के वार्ड नं 16 के रजामडीह में स्लैबयुक्त नाली का उद्घाटन। जामताड़ा/ मुख्य समाचार: जामताड़ा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 रजामडीह में जल निकासी की समस्या को दूर करने की दिशा में नगर पंचायत ने पहल की है। उज्जवल तुरी के घर से धर्मशाला तक बनी स्लैबयुक्त नाली का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने किया। मौके पर समाजसेवी सह भाजपा वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाउरी समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे। अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। स्लैबयुक्त नाली बनने से स्थानीय लोगों को जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।1
- जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ में हुई घटना को लेकर भाजपा नेता महेंद्र मंडल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा किस तरह की अवैध गतिविधि जामताड़ा में लगातार हो रही है प्रशासन सक्रिय रूप से कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #जामताड़ा #NewsUpdate #हाइलाइट #JharkhandNews #रिपोर्टर #sirfsuchnews जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ में हुई घटना को लेकर भाजपा नेता महेंद्र मंडल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा किस तरह की अवैध गतिविधि जामताड़ा में लगातार हो रही है प्रशासन सक्रिय रूप से कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #जामताड़ा #NewsUpdate #हाइलाइट #JharkhandNews #रिपोर्टर #sirfsuchnews1
- क्या बाजार बंद करने से बीसीसीएल को प्रभाव पड़ेगा * क्या बीसीसीएल का अड़ियल रवैया ईस्ट इंडिया कंपनी का तरह तो नहीं * समाजसेवी वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बंदी के पूर्व संध्या पर क्या कुछ कहा आइए1
- चार साल बाद फिर खुली बेनीडीह गोलीकांड की फाइल! पुराने मामले ने एक बार फिर बढ़ाई हलचल जांच की दिशा अब किस ओर जाएगी? बेनीडीह गोलीकांड में क्या सामने आएगा नया सच?1
- नाला सीएचसी की आपात व्यवस्था पर सवाल, नवजात के इलाज में देरी का आरोप जामताड़ा:नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। गुरुवार की अहले सुबह गंभीर हालत में नवजात को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन परिजनों का आरोप है कि तत्काल इलाज नहीं मिल सका और करीब दो घंटे तक उन्हें चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल में कथित अव्यवस्था और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर भी सवाल उठे हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सक की अनुपस्थिति से इनकार करते हुए कहा है कि डॉक्टर कुछ देर के लिए रेस्ट रूम से क्वार्टर गए थे और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। VO1: गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे... चकनयापाड़ा पंचायत के रहने वाले बलराम मंडल अपने परिजनों के साथ गंभीर हालत में नवजात को लेकर नाला सीएचसी पहुंचे। परिजनों के मुताबिक नवजात की हालत गंभीर थी और उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत थी। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक के इंतजार में काफी समय गुजर गया। VO-2: परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के समय पर नहीं पहुंचने से नवजात को इलाज के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान परिवार के लोग लगातार चिकित्सा सहायता की मांग करते रहे। मामला तब और गरमा गया, जब परिजनों ने अस्पताल की कथित अव्यवस्था का वीडियो बनाने की कोशिश की। VO-3: परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद हेल्थ वर्कर और सुरक्षा गार्ड ने उन्हें वीडियो बनाने से रोका और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों के मुताबिक अस्पताल के कुछ कर्मियों ने कई महीनों से भुगतान नहीं मिलने की बात भी कही। VO-4: अब सवाल यह है कि अगर अस्पताल के कर्मचारियों को भुगतान से जुड़ी परेशानी है, तो उसका असर आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों पर क्यों पड़े? खासकर नवजात जैसे गंभीर मरीज के मामले में समय पर इलाज बेहद महत्वपूर्ण होता है। VO-5: वहीं पूरे मामले पर नाला सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने सफाई दी है। उनका कहना है कि नवजात को अस्पताल लाए जाने के समय रात्रि ड्यूटी में तैनात डॉक्टर रेस्ट रूम से डॉक्टर्स क्वार्टर के वॉशरूम गए थे। हेल्थ वर्कर को डॉक्टर को बुलाने में कुछ विलंब हुआ, लेकिन सूचना मिलते ही डॉक्टर तुरंत पहुंच गए। VO-6: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक तैनात रहते हैं। वहीं हेल्थ वर्कर और सुरक्षा गार्ड पर परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर उन्होंने कार्रवाई की बात कही है। VO-7 / OUTRO: नाला सीएचसी सहित जामताड़ा के सरकारी अस्पतालो में पहले भी कई बार इलाज में लापरवाही के मामले सामने आ चुके है।फिलहाल नवजात के इलाज में देरी और अस्पताल में कथित दुर्व्यवहार के आरोपों ने एकबार फिर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के गृह जिले और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के विधानसभा क्षेत्र नाला सीएचसी की आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मामले की जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदारी तय होती है या नहीं।2
- बैल चोरी कर भाग रहे बोलेरो सवार 2 लोगों की हादसे में मौत, 3 मवेशियों ने भी तोड़ा दम1