नाला सीएचसी की आपात व्यवस्था पर सवाल, नवजात के इलाज में देरी का आरोप जामताड़ा:नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। गुरुवार की अहले सुबह गंभीर हालत में नवजात को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन परिजनों का आरोप है कि तत्काल इलाज नहीं मिल सका और करीब दो घंटे तक उन्हें चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल में कथित अव्यवस्था और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर भी सवाल उठे हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सक की अनुपस्थिति से इनकार करते हुए कहा है कि डॉक्टर कुछ देर के लिए रेस्ट रूम से क्वार्टर गए थे और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। VO1: गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे... चकनयापाड़ा पंचायत के रहने वाले बलराम मंडल अपने परिजनों के साथ गंभीर हालत में नवजात को लेकर नाला सीएचसी पहुंचे। परिजनों के मुताबिक नवजात की हालत गंभीर थी और उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत थी। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक के इंतजार में काफी समय गुजर गया। VO-2: परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के समय पर नहीं पहुंचने से नवजात को इलाज के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान परिवार के लोग लगातार चिकित्सा सहायता की मांग करते रहे। मामला तब और गरमा गया, जब परिजनों ने अस्पताल की कथित अव्यवस्था का वीडियो बनाने की कोशिश की। VO-3: परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद हेल्थ वर्कर और सुरक्षा गार्ड ने उन्हें वीडियो बनाने से रोका और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों के मुताबिक अस्पताल के कुछ कर्मियों ने कई महीनों से भुगतान नहीं मिलने की बात भी कही। VO-4: अब सवाल यह है कि अगर अस्पताल के कर्मचारियों को भुगतान से जुड़ी परेशानी है, तो उसका असर आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों पर क्यों पड़े? खासकर नवजात जैसे गंभीर मरीज के मामले में समय पर इलाज बेहद महत्वपूर्ण होता है। VO-5: वहीं पूरे मामले पर नाला सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने सफाई दी है। उनका कहना है कि नवजात को अस्पताल लाए जाने के समय रात्रि ड्यूटी में तैनात डॉक्टर रेस्ट रूम से डॉक्टर्स क्वार्टर के वॉशरूम गए थे। हेल्थ वर्कर को डॉक्टर को बुलाने में कुछ विलंब हुआ, लेकिन सूचना मिलते ही डॉक्टर तुरंत पहुंच गए। VO-6: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक तैनात रहते हैं। वहीं हेल्थ वर्कर और सुरक्षा गार्ड पर परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर उन्होंने कार्रवाई की बात कही है। VO-7 / OUTRO: नाला सीएचसी सहित जामताड़ा के सरकारी अस्पतालो में पहले भी कई बार इलाज में लापरवाही के मामले सामने आ चुके है।फिलहाल नवजात के इलाज में देरी और अस्पताल में कथित दुर्व्यवहार के आरोपों ने एकबार फिर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के गृह जिले और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के विधानसभा क्षेत्र नाला सीएचसी की आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मामले की जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदारी तय होती है या नहीं।
नाला सीएचसी की आपात व्यवस्था पर सवाल, नवजात के इलाज में देरी का आरोप जामताड़ा:नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। गुरुवार की अहले सुबह गंभीर हालत में नवजात को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन परिजनों का आरोप है कि तत्काल इलाज नहीं मिल सका और करीब दो घंटे तक उन्हें चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल में कथित अव्यवस्था और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर भी सवाल उठे हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सक की अनुपस्थिति से इनकार करते हुए कहा है कि डॉक्टर कुछ देर के लिए रेस्ट रूम से क्वार्टर गए थे और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। VO1: गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे... चकनयापाड़ा पंचायत के रहने वाले बलराम मंडल अपने परिजनों के साथ गंभीर हालत में नवजात को लेकर नाला सीएचसी पहुंचे। परिजनों के मुताबिक नवजात की हालत गंभीर थी और उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत थी। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक के इंतजार में काफी समय गुजर गया। VO-2: परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के समय पर नहीं पहुंचने से नवजात को इलाज के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान परिवार के लोग लगातार चिकित्सा सहायता की मांग करते रहे। मामला तब और गरमा गया, जब परिजनों ने अस्पताल की कथित अव्यवस्था का वीडियो बनाने की कोशिश की। VO-3: परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद हेल्थ वर्कर और सुरक्षा गार्ड ने उन्हें वीडियो बनाने से रोका और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। धमकी दिए जाने
का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों के मुताबिक अस्पताल के कुछ कर्मियों ने कई महीनों से भुगतान नहीं मिलने की बात भी कही। VO-4: अब सवाल यह है कि अगर अस्पताल के कर्मचारियों को भुगतान से जुड़ी परेशानी है, तो उसका असर आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों पर क्यों पड़े? खासकर नवजात जैसे गंभीर मरीज के मामले में समय पर इलाज बेहद महत्वपूर्ण होता है। VO-5: वहीं पूरे मामले पर नाला सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने सफाई दी है। उनका कहना है कि नवजात को अस्पताल लाए जाने के समय रात्रि ड्यूटी में तैनात डॉक्टर रेस्ट रूम से डॉक्टर्स क्वार्टर के वॉशरूम गए थे। हेल्थ वर्कर को डॉक्टर को बुलाने में कुछ विलंब हुआ, लेकिन सूचना मिलते ही डॉक्टर तुरंत पहुंच गए। VO-6: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक तैनात रहते हैं। वहीं हेल्थ वर्कर और सुरक्षा गार्ड पर परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर उन्होंने कार्रवाई की बात कही है। VO-7 / OUTRO: नाला सीएचसी सहित जामताड़ा के सरकारी अस्पतालो में पहले भी कई बार इलाज में लापरवाही के मामले सामने आ चुके है।फिलहाल नवजात के इलाज में देरी और अस्पताल में कथित दुर्व्यवहार के आरोपों ने एकबार फिर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के गृह जिले और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के विधानसभा क्षेत्र नाला सीएचसी की आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मामले की जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदारी तय होती है या नहीं।
- झारखंड में गौ तस्करी और गौ हत्या पूर्णतः प्रतिबंध होने के बावजूद लगातार तस्करी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने बीती रात कर्माटांड़ की हुई घटना को लेकर कड़ी निंदा जताई हैं उन्होंने प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा किए हैं। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #sirfsuchnews #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #रिपोर्टर Yogesh Kumar झारखंड में गौ तस्करी और गौ हत्या पूर्णतः प्रतिबंध होने के बावजूद लगातार तस्करी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने बीती रात कर्माटांड़ की हुई घटना को लेकर कड़ी निंदा जताई हैं उन्होंने प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा किए हैं। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #sirfsuchnews #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #रिपोर्टर Yogesh Kumar1
- जल-जंगल-जमीन और खनिज संसाधनों पर अधिकार को लेकर राजद का विरोध जामताड़ा में एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में राजद ने धरना-प्रदर्शन किया। झारखंड राजद प्रदेश कमेटी के निर्देश पर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आयोजित धरने में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विधेयक को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। धरना के बाद राजद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ के माध्यम से उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।1
- भू धसान एवं ई ब्लॉकिंग के खिलाफ कतरास बंदी 100% सफल रहा आइए आपको दिखाते हैं क्या कुछ हुआ बंदी के दौरान।1
- धनबाद Slug:- फहीम खान के भाई पर फायरिंग करने वाले शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली ईस्ट बसुरिया में एनकाउंटर............... मुख्य शूटर चंदन ठाकुर समेत दो घायल..................... हथियार-कारतूस के साथ चार गिरफ्तार......................... Anchor:- धनबाद के भूली मोड़ में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शूटरों को गोली लगी। घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वासेपुर गोलीकांड में शामिल अपराधी ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से कुल चार अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में घायल अपराधियों की पहचान चंदन ठाकुर और प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भूली मोड़ में फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग में चंदन ठाकुर मुख्य शूटर की भूमिका में था। जबकि प्रिंस कुमार बाइक चला रहा था। आरोप है कि घटना के दौरान उसने ताबड़तोड़ आठ राउंड फायरिंग की थी। एनकाउंटर के दौरान चंदन ठाकुर के पैर और कमर में गोली लगी, जबकि दूसरे घायल अपराधी को भी इलाज के लिए असर्फी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घटना में इस्तेमाल हथियारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। Byte:- प्रभात कुमार – एसएसपी, धनबाद।2
- *भू-धंसान के विरोध में कतरास बंद का जोरदार असर,भू-धंसान और मेगा प्रोजेक्ट के विरोध में कतरास बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा* कतरास। कतरास एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे भू-धंसान तथा बीसीसीएल के मेगा प्रोजेक्ट के विरोध में कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत बंद का गुरुवार को कतरास में जोरदार असर देखने को मिला। बंद के कारण कतरास के सभी प्रमुख बाजार, मार्केट, कॉम्प्लेक्स और छोटी-बड़ी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। सड़कों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही काफी कम रही। सुबह से ही मोर्चा के कार्यकर्ता विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते नजर आए। बंद के दौरान बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे भू-धंसान से लोगों में भय का माहौल है और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं सुरक्षा को लेकर ठोस पहल की जरूरत है।2
- राष्ट्र-आराधना का महापर्व: सामूहिक वंदे मातरम् गान 🇮🇳 "वंदे मातरम् के 150 वर्ष" के गौरवशाली अवसर पर विशेष आयोजन 🇮🇳 राष्ट्र-आराधना का महापर्व: सामूहिक वंदे मातरम् गान 🇮🇳 "वंदे मातरम् के 150 वर्ष" के गौरवशाली अवसर पर विशेष आयोजन "माँ तुझे प्रणाम, शत-शत प्रणाम!" देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना के इस पावन अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अंतर्गत संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा (धनबाद) में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व आयोजन होने जा रहा है। आइए, हम सब मिलकर एक समय, एक लय और एक स्वर में राष्ट्रगीत का गान कर इतिहास के इस गौरवशाली पल के साक्षी बनें। 📋 कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा 📅 दिनांक: 25 सितंबर, 2026 (शुक्रवार) ⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे (एक समय, एक लय, एक स्वर) 📍 स्थान: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा, धनबाद (झारखंड) ✨ विशेष आकर्षण एक ही समय पर संपूर्ण विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक वंदे मातरम् का गान। राष्ट्रगीत के 150 वर्षों के इतिहास और उसके महत्व पर विशेष उद्बोधन। विद्यार्थियों और उपस्थित जनों में देशभक्ति की ऊर्जा का संचार। 🙏 हार्दिक आमंत्रण विद्यालय परिवार, सभी सम्मानित अभिभावक, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और देशप्रेमी महानुभावों से सादर अनुरोध है कि इस भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और राष्ट्र वंदना में अपना योगदान दें। निवेदक: प्रधानाचार्य एवं समस्त आचार्य परिवार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा (धनबाद)1
- धनबाद जिला के कतरास में जे वी न्यूज़ कार्यालय का शुभ उद्घाटन पूर्व वियडा अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय कुमार झा वार्ड 2 के मो शहाबुद्दीन वार्ड 5 के निरुपमा देवी एवं गौतम मंडल संयुक्त रूप से विधिवत फिता काटने एवं दीप प्रज्वलित करने के बाद धूमधाम से संपन्न हुआ इस अवसर पर झारखंड के महानायक एवं आंदोलनकारी स्वर्गीय विनोद बाबू की भी जयंती मनाई गई उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और इसके साक्षी बने पत्रकार जितेंद्र पासवान सुमन सिंह रोशन हजारी विजय भारती एवं वहां के स्थानीय निवासी इस न्यूज़ स्टूडियो के खुल जाने के बाद अब कतरास कोयलांचल में कोई भी समस्या निडर ओर निष्पक्षता के साथ सभी के सामने रखेंगे एवं समय-समय पर पक्ष विपक्ष की चर्चा करने के लिए उपयुक्त होगा1
- जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा! मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत 😢 #Jamshedpur #JharkhandNews #BreakingNews #RoadAccident #KhabarKiUdaan जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा! मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की मौत की खबर से मचा हड़कंप। हादसे की पूरी जानकारी जानिए इस शॉर्ट्स में। #Jamshedpur #JharkhandNews #BreakingNews #RoadAccident #KhabarKiUdaan #YouTubeShorts #Jharkhand1
- बड़ी खबर | जामताड़ा: मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटी, दो युवकों समेत 3 बैलों की मौत। जामताड़ा के करमाटांड़ में देर रात मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। शहरजोरी के पास पुलिस गश्ती वाहन की रोशनी देखकर चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, इसी दौरान बोलेरो पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि वाहन में लदे पांच मवेशियों में से तीन बैलों ने भी दम तोड़ दिया। दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान नारायणपुर के चिरुडीह निवासी अशरफ अंसारी और रफीक अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिंदापाथर क्षेत्र के चिहुटिया और गैरया गांव से मवेशी चोरी कर भाग रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।1