एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ जामताड़ा राजद का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन जामताड़ा:झारखंड में एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 को लेकर राजद ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष राजद की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया, जबकि संचालन प्रधान महासचिव अशोक चौधरी ने किया। धरना में राजद जिला प्रभारी भूतनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना कुमारी यादव समेत सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खान एवं खनिज विनियमन संशोधन विधेयक 2026 को वापस लेने की मांग की गई। वीओ: जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष गुरुवार को राजद कार्यकर्ता धरने पर बैठे। राजद नेताओं ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 को झारखंड के हितों के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, प्रधान महासचिव अशोक चौधरी और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना कुमारी यादव ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। यहां की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय लोगों की आजीविका जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़ी हुई है। राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि संशोधन विधेयक से राज्य के हित प्रभावित होंगे। राजद नेताओं ने केंद्र सरकार से एमएमडीआर संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य के हितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए। धरना समाप्त होने के बाद राजद का एक प्रतिनिधिमंडल जामताड़ा एसडीओ के माध्यम से उपायुक्त को 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम भेजा गया है। इस दौरान राजद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ जामताड़ा राजद का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन जामताड़ा:झारखंड में एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 को लेकर राजद ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष राजद की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया, जबकि संचालन प्रधान महासचिव अशोक चौधरी ने किया। धरना में राजद जिला प्रभारी भूतनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना कुमारी यादव समेत सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खान एवं खनिज विनियमन संशोधन विधेयक 2026 को वापस लेने की मांग की गई। वीओ: जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष गुरुवार को राजद कार्यकर्ता धरने पर बैठे। राजद नेताओं ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 को झारखंड के हितों के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, प्रधान महासचिव अशोक चौधरी और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना कुमारी यादव ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। यहां की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय लोगों की आजीविका जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़ी हुई है। राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि संशोधन विधेयक से राज्य के हित प्रभावित होंगे। राजद नेताओं ने केंद्र सरकार से एमएमडीआर संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य के हितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए। धरना समाप्त होने के बाद राजद का एक प्रतिनिधिमंडल जामताड़ा एसडीओ के माध्यम से उपायुक्त को 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम भेजा गया है। इस दौरान राजद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ जामताड़ा राजद का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन जामताड़ा:झारखंड में एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 को लेकर राजद ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष राजद की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया, जबकि संचालन प्रधान महासचिव अशोक चौधरी ने किया। धरना में राजद जिला प्रभारी भूतनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना कुमारी यादव समेत सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खान एवं खनिज विनियमन संशोधन विधेयक 2026 को वापस लेने की मांग की गई। वीओ: जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष गुरुवार को राजद कार्यकर्ता धरने पर बैठे। राजद नेताओं ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 को झारखंड के हितों के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, प्रधान महासचिव अशोक चौधरी और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना कुमारी यादव ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। यहां की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय लोगों की आजीविका जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़ी हुई है। राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि संशोधन विधेयक से राज्य के हित प्रभावित होंगे। राजद नेताओं ने केंद्र सरकार से एमएमडीआर संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य के हितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए। धरना समाप्त होने के बाद राजद का एक प्रतिनिधिमंडल जामताड़ा एसडीओ के माध्यम से उपायुक्त को 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम भेजा गया है। इस दौरान राजद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जामताड़ा नगर पंचायत के वार्ड नं 16 के रजामडीह में स्लैबयुक्त नाली का उद्घाटन। जामताड़ा/ मुख्य समाचार: जामताड़ा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 रजामडीह में जल निकासी की समस्या को दूर करने की दिशा में नगर पंचायत ने पहल की है। उज्जवल तुरी के घर से धर्मशाला तक बनी स्लैबयुक्त नाली का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने किया। मौके पर समाजसेवी सह भाजपा वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाउरी समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे। अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। स्लैबयुक्त नाली बनने से स्थानीय लोगों को जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।1
- जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ में हुई घटना को लेकर भाजपा नेता महेंद्र मंडल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा किस तरह की अवैध गतिविधि जामताड़ा में लगातार हो रही है प्रशासन सक्रिय रूप से कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #जामताड़ा #NewsUpdate #हाइलाइट #JharkhandNews #रिपोर्टर #sirfsuchnews जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ में हुई घटना को लेकर भाजपा नेता महेंद्र मंडल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा किस तरह की अवैध गतिविधि जामताड़ा में लगातार हो रही है प्रशासन सक्रिय रूप से कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #जामताड़ा #NewsUpdate #हाइलाइट #JharkhandNews #रिपोर्टर #sirfsuchnews1
- पोटका के मोगलासाई चांदनी चौक में भूमिज एकता मंच लखनसाई के द्वारा भूमिज विद्रोह के महान महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज की 193 वां शहादत दिवस श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मनाया गया। पोटका प्रखंड क्षेत्र के पोढाडीया पंचायत अंतर्गत मंगलासाई चांदनी चौक में बुधवार 23- 9 -2026 को भूमिज एकता मंच लखनसाई के द्वारा वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज का 193 वां शहादत दिवस हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में अपना पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति में नाया राजेश सरदार के द्वारा , अपने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना कर मोगलासाई चांदनी चौक में वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज का शीलापट्ट स्थापना किया गया, तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। श्रद्धांजलि सभा में समाज के लोगों के द्वारा वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज की फोटो पर मल्लार्पण कर, उनको याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस मौके पर हातु सरदार रविंद्र सरदार,सिद्धेश्वर सरदार, हिमांशु सरदार, एवं हरीश भूमिज ने कहा कि अंग्रेज के खिलाफ लोहा लेने वाले झारखंड के पावन धरती के वीर सपूत , 1832 में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज जल, जंगल, जमीन, रक्षा हेतु अंग्रेज शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए अपना प्राण न्योछावर कर दी थी। 23 सितंबर को याद करते हुए आज हम लोग उनके 193 वां शहादत दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज दामपाड़ा के रहने वाले थे। उनके दादा जगन्नाथ सिंह और पिता वैद्यनाथ सिंह भी अंग्रेज शासन के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए थे। इस मौके पर समाज के हल्दीपोखर, कालिकापुर एवं पोटका के तरफ सरदार ,हिमांशु सरदार, सिद्धेश्वर सरदार, हरीश सिंह भूमिज, हातु सरदार- रविंद्र सरदार, रायचरण सरदार, सुबोध सरदार , नाया राजेश सरदार, देउरी ,देव रंजन सरदार, डाकुया, श्रीकांत सरदार के साथ, , मानिक सरदार ,धीरेंद्र नाथ सरदार, , जुमिता सरदार, बुधुराम सरदार, संजीव सरदार, सोमवारी सरदार, ममता सरदार, रांगड़ी सरदार, पार्वती सरदार, रामेश्वर सरदार, निर्मल सरदार हराधन सरदार, गुलाम सरदार, देबू सरदार। आदि उपस्थित रहे।5
- रंगा गांव में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत बुधवार को मसलिया प्रखंड के रंगा गांव में विद्यार्थियों ने अपने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव की शुरुआत की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश, कृषि गतिविधियों तथा किसानों की वास्तविक समस्याओं से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएट डीन डॉ. अमृत कुमार झा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने गांव में विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत की। कार्यक्रम के मार्गदर्शक डॉ. अभिजीत के निर्देशन में विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र में कृषि कार्यों का अध्ययन करने के साथ किसानों से संवाद करेंगे और स्थानीय कृषि व्यवस्था को समझेंगे। कार्यक्रम में आस्था कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, अराधना तिग्गा, रोशनी साहा एवं आदित्य शर्मा शामिल हैं। विद्यार्थियों को गांव में कृषि एवं किसानों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने में किसान मित्र निताई नंदी तथा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्याम सुंदर का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी कक्षा में प्राप्त कृषि संबंधी सैद्धांतिक ज्ञान को गांव के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ेंगे। इस दौरान वे किसानों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, खेती की पद्धतियों, फसल उत्पादन तथा स्थानीय कृषि गतिविधियों का अध्ययन करेंगे। आने वाले दिनों में विद्यार्थी गांव में रहकर कृषि कार्यों एवं किसानों की जरूरतों को समझेंगे। साथ ही किसानों से प्राप्त जानकारी के आधार पर कृषि क्षेत्र में आने वाली समस्याओं और उनके संभावित समाधान का भी अध्ययन करेंगे।1
- धनबाद जिला के कतरास लकड़का पांच नंबर में अवैध उत्खनन चल रहा है इसको लेकर सीआईएसफ द्वारा करवाई किया जा रहा था इस पर वहां की वार्ड पांच कि पार्षद निरुपमा देवी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंची तो अवेडा उत्खनन करने वाले उसे पर लाठी गंदा से हमला कर दिया बाद में पार्षद निरुपमा देवी कतरास थाना पहुंचे और इसकी शिकायत थाना प्रभारी से अवैध कोयला कारोबारीयो पर उचित सूचित कार्रवाई करने की मांग की कहां बात नहीं बनने पर अपने समर्थकों के साथ वार्ड पार्षद अपने समर्थकों के साथ कतरास थाना चौक को जाम कर दियाऔर जोर-जोर से पुलिस प्रशासन एवं अवैध कोयला कारोबारीयो पर नारा लगने लगे बाद में कतरास थाना प्रभारी वार्ड पार्षद को बुलाकर वार्ता की बाद में रोड जाम हटाया गया। क्या कुछ हुआ आईए जानते हैं वार्ड पार्षद की जुबानी1
- नाला सीएचसी की आपात व्यवस्था पर सवाल, नवजात के इलाज में देरी का आरोप जामताड़ा:नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। गुरुवार की अहले सुबह गंभीर हालत में नवजात को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन परिजनों का आरोप है कि तत्काल इलाज नहीं मिल सका और करीब दो घंटे तक उन्हें चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल में कथित अव्यवस्था और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर भी सवाल उठे हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सक की अनुपस्थिति से इनकार करते हुए कहा है कि डॉक्टर कुछ देर के लिए रेस्ट रूम से क्वार्टर गए थे और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। VO1: गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे... चकनयापाड़ा पंचायत के रहने वाले बलराम मंडल अपने परिजनों के साथ गंभीर हालत में नवजात को लेकर नाला सीएचसी पहुंचे। परिजनों के मुताबिक नवजात की हालत गंभीर थी और उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत थी। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक के इंतजार में काफी समय गुजर गया। VO-2: परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के समय पर नहीं पहुंचने से नवजात को इलाज के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान परिवार के लोग लगातार चिकित्सा सहायता की मांग करते रहे। मामला तब और गरमा गया, जब परिजनों ने अस्पताल की कथित अव्यवस्था का वीडियो बनाने की कोशिश की। VO-3: परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद हेल्थ वर्कर और सुरक्षा गार्ड ने उन्हें वीडियो बनाने से रोका और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों के मुताबिक अस्पताल के कुछ कर्मियों ने कई महीनों से भुगतान नहीं मिलने की बात भी कही। VO-4: अब सवाल यह है कि अगर अस्पताल के कर्मचारियों को भुगतान से जुड़ी परेशानी है, तो उसका असर आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों पर क्यों पड़े? खासकर नवजात जैसे गंभीर मरीज के मामले में समय पर इलाज बेहद महत्वपूर्ण होता है। VO-5: वहीं पूरे मामले पर नाला सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने सफाई दी है। उनका कहना है कि नवजात को अस्पताल लाए जाने के समय रात्रि ड्यूटी में तैनात डॉक्टर रेस्ट रूम से डॉक्टर्स क्वार्टर के वॉशरूम गए थे। हेल्थ वर्कर को डॉक्टर को बुलाने में कुछ विलंब हुआ, लेकिन सूचना मिलते ही डॉक्टर तुरंत पहुंच गए। VO-6: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक तैनात रहते हैं। वहीं हेल्थ वर्कर और सुरक्षा गार्ड पर परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर उन्होंने कार्रवाई की बात कही है। VO-7 / OUTRO: नाला सीएचसी सहित जामताड़ा के सरकारी अस्पतालो में पहले भी कई बार इलाज में लापरवाही के मामले सामने आ चुके है।फिलहाल नवजात के इलाज में देरी और अस्पताल में कथित दुर्व्यवहार के आरोपों ने एकबार फिर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के गृह जिले और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के विधानसभा क्षेत्र नाला सीएचसी की आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि मामले की जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदारी तय होती है या नहीं।2
- बैल चोरी कर भाग रहे बोलेरो सवार 2 लोगों की हादसे में मौत, 3 मवेशियों ने भी तोड़ा दम1