Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्या बाजार बंद करने से बीसीसीएल को प्रभाव पड़ेगा * क्या बीसीसीएल का अड़ियल रवैया ईस्ट इंडिया कंपनी का तरह तो नहीं * समाजसेवी वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बंदी के पूर्व संध्या पर क्या कुछ कहा आइए
संतोष कुमार दे
क्या बाजार बंद करने से बीसीसीएल को प्रभाव पड़ेगा * क्या बीसीसीएल का अड़ियल रवैया ईस्ट इंडिया कंपनी का तरह तो नहीं * समाजसेवी वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बंदी के पूर्व संध्या पर क्या कुछ कहा आइए
More news from झारखंड and nearby areas
- *भू-धंसान के विरोध में कतरास बंद का जोरदार असर,भू-धंसान और मेगा प्रोजेक्ट के विरोध में कतरास बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा* कतरास। कतरास एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे भू-धंसान तथा बीसीसीएल के मेगा प्रोजेक्ट के विरोध में कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत बंद का गुरुवार को कतरास में जोरदार असर देखने को मिला। बंद के कारण कतरास के सभी प्रमुख बाजार, मार्केट, कॉम्प्लेक्स और छोटी-बड़ी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। सड़कों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही काफी कम रही। सुबह से ही मोर्चा के कार्यकर्ता विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते नजर आए। बंद के दौरान बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे भू-धंसान से लोगों में भय का माहौल है और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं सुरक्षा को लेकर ठोस पहल की जरूरत है।2
- धनबाद जिला के कतरास में जे वी न्यूज़ कार्यालय का शुभ उद्घाटन पूर्व वियडा अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय कुमार झा वार्ड 2 के मो शहाबुद्दीन वार्ड 5 के निरुपमा देवी एवं गौतम मंडल संयुक्त रूप से विधिवत फिता काटने एवं दीप प्रज्वलित करने के बाद धूमधाम से संपन्न हुआ इस अवसर पर झारखंड के महानायक एवं आंदोलनकारी स्वर्गीय विनोद बाबू की भी जयंती मनाई गई उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और इसके साक्षी बने पत्रकार जितेंद्र पासवान सुमन सिंह रोशन हजारी विजय भारती एवं वहां के स्थानीय निवासी इस न्यूज़ स्टूडियो के खुल जाने के बाद अब कतरास कोयलांचल में कोई भी समस्या निडर ओर निष्पक्षता के साथ सभी के सामने रखेंगे एवं समय-समय पर पक्ष विपक्ष की चर्चा करने के लिए उपयुक्त होगा1
- ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान चंदन ठाकुर के घायल होने की सूचना है। वहीं, पुलिस ने मौके से दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है।1
- धनबाद Slug:- फहीम खान के भाई पर फायरिंग करने वाले शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली ईस्ट बसुरिया में एनकाउंटर............... मुख्य शूटर चंदन ठाकुर समेत दो घायल..................... हथियार-कारतूस के साथ चार गिरफ्तार......................... Anchor:- धनबाद के भूली मोड़ में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शूटरों को गोली लगी। घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वासेपुर गोलीकांड में शामिल अपराधी ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से कुल चार अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में घायल अपराधियों की पहचान चंदन ठाकुर और प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भूली मोड़ में फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग में चंदन ठाकुर मुख्य शूटर की भूमिका में था। जबकि प्रिंस कुमार बाइक चला रहा था। आरोप है कि घटना के दौरान उसने ताबड़तोड़ आठ राउंड फायरिंग की थी। एनकाउंटर के दौरान चंदन ठाकुर के पैर और कमर में गोली लगी, जबकि दूसरे घायल अपराधी को भी इलाज के लिए असर्फी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घटना में इस्तेमाल हथियारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। Byte:- प्रभात कुमार – एसएसपी, धनबाद।2
- गोविंदपुर अंचल सह प्रखंड क्षेत्र के पाथुरिया पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पाथुरिया में भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल द्वारा नए क्लासरूम निर्माण एवं विद्यालय के नवीनीकरण कार्य का किया गया शिलान्यास गोविंदपुर अंचल सह प्रखंड क्षेत्र के पाथुरिया पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पाथुरिया में भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल द्वारा नए क्लासरूम निर्माण एवं विद्यालय के नवीनीकरण कार्य का किया गया शिलान्यास, जिसमें मुख्य रूप में सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो , झामुमो जिला सचिव मन्नू आलम,सांसद प्रतिनिधि एवं मुखिया सभी ने विधिवत रूप फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर पाथुरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनवर अंसारी, झामुमो नेता फारूक अंसारी, जावेद अंसारी, सनाउल अंसारी, सलीम अंसारी आदि समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- विनोद बिहारी महतो की 104वीं जयंती पर प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय विनोद बिहारी महतो की 104वीं जयंती पर प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय बगोदर। शिक्षा और सामाजिक चेतना के प्रणेता विनोद बिहारी महतो की 104वीं जयंती बुधवार को ग्राम औरा स्थित विनोद उच्च विद्यालय परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विनोद बाबू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों और शिक्षा के प्रति उनके योगदान को याद किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से विनोद उच्च विद्यालय, औरा परिसर में विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। प्रतिमा स्थापना को लेकर जल्द ही कमेटी का विस्तार कर आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी। उपस्थित लोगों ने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से इस कार्य को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विनोद बाबू के विचार आज भी समाज को शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक बदलाव की दिशा में प्रेरित करते हैं। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और शिक्षा के क्षेत्र में उनके सपनों को साकार करने का प्रयास ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।1
- राष्ट्र-आराधना का महापर्व: सामूहिक वंदे मातरम् गान 🇮🇳 "वंदे मातरम् के 150 वर्ष" के गौरवशाली अवसर पर विशेष आयोजन 🇮🇳 राष्ट्र-आराधना का महापर्व: सामूहिक वंदे मातरम् गान 🇮🇳 "वंदे मातरम् के 150 वर्ष" के गौरवशाली अवसर पर विशेष आयोजन "माँ तुझे प्रणाम, शत-शत प्रणाम!" देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना के इस पावन अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अंतर्गत संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा (धनबाद) में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व आयोजन होने जा रहा है। आइए, हम सब मिलकर एक समय, एक लय और एक स्वर में राष्ट्रगीत का गान कर इतिहास के इस गौरवशाली पल के साक्षी बनें। 📋 कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा 📅 दिनांक: 25 सितंबर, 2026 (शुक्रवार) ⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे (एक समय, एक लय, एक स्वर) 📍 स्थान: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा, धनबाद (झारखंड) ✨ विशेष आकर्षण एक ही समय पर संपूर्ण विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक वंदे मातरम् का गान। राष्ट्रगीत के 150 वर्षों के इतिहास और उसके महत्व पर विशेष उद्बोधन। विद्यार्थियों और उपस्थित जनों में देशभक्ति की ऊर्जा का संचार। 🙏 हार्दिक आमंत्रण विद्यालय परिवार, सभी सम्मानित अभिभावक, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और देशप्रेमी महानुभावों से सादर अनुरोध है कि इस भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और राष्ट्र वंदना में अपना योगदान दें। निवेदक: प्रधानाचार्य एवं समस्त आचार्य परिवार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा (धनबाद)1
- जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा! मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत 😢 #Jamshedpur #JharkhandNews #BreakingNews #RoadAccident #KhabarKiUdaan जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा! मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की मौत की खबर से मचा हड़कंप। हादसे की पूरी जानकारी जानिए इस शॉर्ट्स में। #Jamshedpur #JharkhandNews #BreakingNews #RoadAccident #KhabarKiUdaan #YouTubeShorts #Jharkhand1