Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान चंदन ठाकुर के घायल होने की सूचना है। वहीं, पुलिस ने मौके से दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है।
जनता न्यूज़ 24
ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान चंदन ठाकुर के घायल होने की सूचना है। वहीं, पुलिस ने मौके से दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है।
More news from झारखंड and nearby areas
- क्या बाजार बंद करने से बीसीसीएल को प्रभाव पड़ेगा * क्या बीसीसीएल का अड़ियल रवैया ईस्ट इंडिया कंपनी का तरह तो नहीं * समाजसेवी वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बंदी के पूर्व संध्या पर क्या कुछ कहा आइए1
- कोयलांचल की जमीन कब और कहां करवट ले ले… कोई नहीं जानता। रामकनाली ओपी क्षेत्र में बीसीसीएल अस्पताल के समीप मनोज सिंह के घर के सामने अचानक करीब एक फीट चौड़ा और 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया।1
- धनबाद महा रक्षाकाली धाम पहुंचीं रागिनी सिंह व संजीव सिंह, मां के दरबार में टेका माथा 101वें महा रक्षाकाली पूजनोत्सव में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, झरिया व कोयलांचलवासियों के सुख-समृद्धि की कामना लोदना, 22 सितंबर। लोदना स्थित प्रसिद्ध श्री श्री महा रक्षाकाली धाम में आयोजित 101वें महा रक्षाकाली पूजनोत्सव में झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं धनबाद के महापौर संजीव सिंह शामिल हुए। दोनों ने मां रक्षाकाली के दरबार में माथा टेककर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के दौरान रागिनी सिंह एवं संजीव सिंह ने समस्त झरिया विधानसभा क्षेत्र एवं पूरे कोयलांचलवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मां रक्षाकाली से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर रागिनी सिंह ने कहा कि लोदना स्थित मां रक्षाकाली धाम की आस्था और परंपरा का इतिहास बेहद समृद्ध रहा है। 101 वर्षों से आयोजित हो रहा यह पूजनोत्सव हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मां के दरबार में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ और उनकी आस्था इस परंपरा की जीवंतता को दर्शाती है। महापौर संजीव सिंह ने भी मां रक्षाकाली से धनबाद नगर सहित पूरे कोयलांचल की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने 101वें महा रक्षाकाली पूजनोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं और साधुवाद दिया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां रक्षाकाली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।4
- पोटका के मोगलासाई चांदनी चौक में भूमिज एकता मंच लखनसाई के द्वारा भूमिज विद्रोह के महान महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज की 193 वां शहादत दिवस श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मनाया गया। पोटका प्रखंड क्षेत्र के पोढाडीया पंचायत अंतर्गत मंगलासाई चांदनी चौक में बुधवार 23- 9 -2026 को भूमिज एकता मंच लखनसाई के द्वारा वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज का 193 वां शहादत दिवस हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में अपना पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति में नाया राजेश सरदार के द्वारा , अपने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना कर मोगलासाई चांदनी चौक में वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज का शीलापट्ट स्थापना किया गया, तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। श्रद्धांजलि सभा में समाज के लोगों के द्वारा वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज की फोटो पर मल्लार्पण कर, उनको याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस मौके पर हातु सरदार रविंद्र सरदार,सिद्धेश्वर सरदार, हिमांशु सरदार, एवं हरीश भूमिज ने कहा कि अंग्रेज के खिलाफ लोहा लेने वाले झारखंड के पावन धरती के वीर सपूत , 1832 में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज जल, जंगल, जमीन, रक्षा हेतु अंग्रेज शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए अपना प्राण न्योछावर कर दी थी। 23 सितंबर को याद करते हुए आज हम लोग उनके 193 वां शहादत दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज दामपाड़ा के रहने वाले थे। उनके दादा जगन्नाथ सिंह और पिता वैद्यनाथ सिंह भी अंग्रेज शासन के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए थे। इस मौके पर समाज के हल्दीपोखर, कालिकापुर एवं पोटका के तरफ सरदार ,हिमांशु सरदार, सिद्धेश्वर सरदार, हरीश सिंह भूमिज, हातु सरदार- रविंद्र सरदार, रायचरण सरदार, सुबोध सरदार , नाया राजेश सरदार, देउरी ,देव रंजन सरदार, डाकुया, श्रीकांत सरदार के साथ, , मानिक सरदार ,धीरेंद्र नाथ सरदार, , जुमिता सरदार, बुधुराम सरदार, संजीव सरदार, सोमवारी सरदार, ममता सरदार, रांगड़ी सरदार, पार्वती सरदार, रामेश्वर सरदार, निर्मल सरदार हराधन सरदार, गुलाम सरदार, देबू सरदार। आदि उपस्थित रहे।5
- जल-जंगल-जमीन और खनिज संसाधनों पर अधिकार को लेकर राजद का विरोध जामताड़ा में एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में राजद ने धरना-प्रदर्शन किया। झारखंड राजद प्रदेश कमेटी के निर्देश पर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आयोजित धरने में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विधेयक को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। धरना के बाद राजद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ के माध्यम से उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।1
- चार साल बाद फिर खुली बेनीडीह गोलीकांड की फाइल! पुराने मामले ने एक बार फिर बढ़ाई हलचल जांच की दिशा अब किस ओर जाएगी? बेनीडीह गोलीकांड में क्या सामने आएगा नया सच?1
- माँ मनसा के चरणों में जीवन खिले। रहे कृपा सदा आप पर और आपके परिवार पर, मुबारक हो आपको मनसा पूजा का यह प्यारा त्यौहार गई हैं: 1. सच्चे मन से जो भी पुकारे, माँ मनसा, हर भक्त की झोली खुशियों से भर देती हैं। नागिनों के भय को जो दूर भगाए, ऐसी हमारी माँ मनसा की महिमा अपार है! 2. विश नागों की रक्षा करती जो महारानी, भक्तों के संकट हर लेती हैं मनमानी। चरणों में इनके जो भी झुक जाता है, उसका जीवन स्वर्ग सा बन जाता है! 3. सुख, शांति और समृद्धि का वरदान मिले, माँ मनसा के चरणों में जीवन खिले। रहे कृपा सदा आप पर और आपके परिवार पर, मुबारक हो आपको मनसा पूजा का यह प्यारा त्यौहार! अगर आप इसे किसी खास व्यक्ति के लिए भेजना चाहते हैं, तो बताइए: क्या आपको छोटे संदेश (WhatsApp Status के लिए) चाहिए? या किसी लंबी कविता के रूप में चाहिए? आगे पढ़ें maa mansha puja chano viral videos1
- बैल चोरी कर भाग रहे बोलेरो सवार 2 लोगों की हादसे में मौत, 3 मवेशियों ने भी तोड़ा दम1
- बड़ी खबर | जामताड़ा: मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो पलटी, दो युवकों समेत 3 बैलों की मौत। जामताड़ा के करमाटांड़ में देर रात मवेशी चोरी कर भाग रही बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। शहरजोरी के पास पुलिस गश्ती वाहन की रोशनी देखकर चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, इसी दौरान बोलेरो पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि वाहन में लदे पांच मवेशियों में से तीन बैलों ने भी दम तोड़ दिया। दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान नारायणपुर के चिरुडीह निवासी अशरफ अंसारी और रफीक अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिंदापाथर क्षेत्र के चिहुटिया और गैरया गांव से मवेशी चोरी कर भाग रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।1