Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग़ज़ा में भुखमरी का संकट: इंसानियत कब जागेगी....... क्या इंसानियत ख़तम हो चुकी हैं! #Freepleastine #share
BR37 | Razzak News
ग़ज़ा में भुखमरी का संकट: इंसानियत कब जागेगी....... क्या इंसानियत ख़तम हो चुकी हैं! #Freepleastine #share
More news from बिहार and nearby areas
- ग़ज़ा में भुखमरी का संकट: इंसानियत कब जागेगी....... क्या इंसानियत ख़तम हो चुकी हैं! #Freepleastine #share2
- झिंगाकाटा पंचायत वार्ड 10 के किसानों ने लगाई गुहार, कहा - कई सालों से कर रहे हैं मांग, नहीं हो रही सुनवाई झिंगाकाटा पंचायत वार्ड 10 के किसानों ने लगाई गुहार, कहा - कई सालों से कर रहे हैं मांग, नहीं हो रही सुनवाई किशनगंज (बहादुरगंज) । मौसम का मिजाज बिगड़ने से किसानों पर आफत की बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है और किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद होने लगी हैं। ताजा मामला बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत महेशबथना पंचायत के झिंगाकाटा वार्ड नंबर 10 का है, जिसका वीडियो सामने आया है।1
- झुनकी हड़ीभाषा प्लस टू विद्यालय में एसीएस भवन निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास टेढ़ागाछ। बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के मटियारी पंचायत स्थित झुनकी प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की योजना अंतर्गत एसीएस भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भवन, कक्षाओं, शौचालय समेत अन्य जरूरी सुविधाओं का विकास होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में भवन निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि सदर हुसैन अंसारी, रफीक आलम, नौशाद आलम, तौफीक आलम, महमूद आलम सहित अन्य ग्रामीण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने विद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भवन निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरा होगा, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकेगा।1
- बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस वाहन में तोड़फोड़ और बाइक फूंकी। बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस वाहन में तोड़फोड़ और बाइक फूंकी। टेढ़ागाछ | संवाददाता किशनगंज में भीड़ द्वारा कानून को हाथ में लिए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है।पूरा मामला जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगी चौक, फाराबाड़ी के समीप की है।जहां गुरुवार शाम बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों के साथ भीड़ द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर थाना लाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों से धक्का मुक्की की साथ ही वाहन में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान एक महिला सिपाही भी घायल हो गई है। पीड़ित फुलवड़िया वार्ड संख्या तीन निवासी मो. दिलदार आलम (22) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने दोस्त फुलबाड़ी वार्ड संख्या छह निवासी मो. मुबारक आलम (20) के साथ अपाची मोटरसाइकिल से मटियारी गया था। लौटने के दौरान रंगी चौक के पास कुछ लोगों ने दोनों को घेरकर बकरी चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए और दोनों के साथ लाठी-डंडे, रड आदि से मारपीट की गई। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को भीड़ से बचाया। पीड़ित के अनुसार, भीड़ ने उसकी अपाची मोटरसाइकिल में आग लगा दी तथा मोबाइल और गले का लॉकेट भी ले लिया। इधर, अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार द्वारा दिए आवेदन के अनुसार, सूचना मिलने पर वे सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां करीब 500 लोगों की भीड़ दोनों युवकों के साथ मारपीट कर रही थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को थाना वाहन में बैठाया। इसके बाद भीड़ ने वाहन को घेरकर दोनों युवकों को बाहर निकालने का दबाव बनाया तथा गाली-गलौज करते हुए वाहन के शीशे, लॉक और साइड मिरर क्षतिग्रस्त कर दिए। इस दौरान महिला सिपाही अनिशा कुमारी को शीशे का टुकड़ा लगने से चोट लगी। पुलिस के अनुसार, भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। घटना में पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाया गया तथा बाद में दोनों युवकों की मोटरसाइकिल में आग लगाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर पहचान के आधार पर बबलू कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजू कुमार साह, श्याम कुमार सिंह, नरेश कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह, गुहिया कुमार सिंह, कतिका कुमार सिंह, कौरव कुमार सिंह, मो. आरिफ आलम और बिनोद कुमार सिंह समेत करीब 70 से 100 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में थाना कांड संख्या 261/26 और 262/26 दर्ज किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।मिली जानकारी के मुताबिक बकरी चोरी के दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।1
- 11.28 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, नेपाल नेटवर्क की जांच। जलालगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कमालपुर शक्ति टोला के समीप कार्रवाई कर 11.28 किलो गांजा के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में सोनू कुमार निवासी गुलवंती, विवेक कुमार निवासी बसेठी तथा पप्पू मंडल निवासी खोराघाट, थाना बरदाहा शामिल हैं।पुलिस ने आरोपितों के पास से एक हीरो डीलक्स बाइक (बीआर-11बीई-0843) और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद सोनू और विवेक की निशानदेही पर पप्पू मंडल को गिरफ्तार किया गया। तीनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।मामले में जलालगढ़ थाना कांड संख्या 193/26 दर्ज किया गया है। पुलिस गांजा की खेप के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में खेप के नेपाल के रास्ते सीमांचल पहुंचने तथा ताराबाड़ी और फारबिसगंज होते हुए रंगरा-नवगछिया तक डिलीवरी की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार पप्पू मंडल का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट से संबंधित आपराधिक इतिहास रहा है और वह सजा काट चुका है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। 11.28 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, नेपाल नेटवर्क की जांच। जलालगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कमालपुर शक्ति टोला के समीप कार्रवाई कर 11.28 किलो गांजा के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में सोनू कुमार निवासी गुलवंती, विवेक कुमार निवासी बसेठी तथा पप्पू मंडल निवासी खोराघाट, थाना बरदाहा शामिल हैं।पुलिस ने आरोपितों के पास से एक हीरो डीलक्स बाइक (बीआर-11बीई-0843) और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद सोनू और विवेक की निशानदेही पर पप्पू मंडल को गिरफ्तार किया गया। तीनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।मामले में जलालगढ़ थाना कांड संख्या 193/26 दर्ज किया गया है। पुलिस गांजा की खेप के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में खेप के नेपाल के रास्ते सीमांचल पहुंचने तथा ताराबाड़ी और फारबिसगंज होते हुए रंगरा-नवगछिया तक डिलीवरी की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार पप्पू मंडल का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट से संबंधित आपराधिक इतिहास रहा है और वह सजा काट चुका है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।1
- Digital marketing agency bina office aur staff ke launch kariye mahine ka 1 lakh Tak Kama sakte hain1
- फारबिसगंज में फिर कथित लॉटरी कारोबार के सक्रिय होने की चर्चा, खुलेआम टिकट बिक्री के आरोपों ने उठाए गंभीर सवाल; सामने आई टिकट की तस्वीर के बाद लोगों ने प्रशासन से जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। फारबिसगंज में फिर कथित लॉटरी कारोबार के सक्रिय होने की चर्चा, खुलेआम टिकट बिक्री के आरोपों ने उठाए गंभीर सवाल; सामने आई टिकट की तस्वीर के बाद लोगों ने प्रशासन से जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।1
- बहादुरगंज विधानसभा के विधायक का बड़ा बयान। Reporting by Akshay Raj बहादुरगंज विधानसभा के विधायक का बड़ा बयान।1