logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"एक शाम किताबों के नाम " साहित्यिक संध्या व कवि सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न सीतापुर 5 अप्रैल। अग्रसेन भवन में 5 अप्रैल की शाम “एक शाम किताबों के नाम” शीर्षक से भव्य साहित्यिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा और देर शाम तक श्रोताओं की उत्साही उपस्थिति बनी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक एवं विधायक रामकुमार टोप्पो ने वर्चुअल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुनील गुप्ता ने की। इस अवसर पर साहित्यकार प्रकाश गुप्ता ‘हमसफर’ की चर्चित कृतियों “सर्वहारा की गलियों में” एवं “चाय शिवाय” का पुनर्विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यकारों ने पुस्तकों पर समीक्षात्मक विचार प्रस्तुत किए। कवि कृष्ण मोहन निगम,शिक्षक एवं साहित्यकार प्रशांत चतुर्वेदी तथा पिथौरा से आए कवि प्रवीण प्रवाह ने अपने विचार रखे। अध्यक्षीय उद्बोधन में सुनील गुप्ता ने भी “सर्वहारा की गलियों में” पर विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की। कवि सम्मेलन के दौरान प्रकाश गुप्ता ‘हमसफर’ ने अपने नवगीतों से श्रोताओं को प्रभावित किया, वहीं रायगढ़ से आए कवि सनत जी ने अपने गीतों से समां बांध दिया। अनीता तिवारी, मधु गुप्ता एवं अंतरा मिश्रा ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से कार्यक्रम को काव्यमय बना दिया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें नई प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया गया, जिससे आयोजन और अधिक जीवंत बन गया। अग्रसेन भवन में श्रोताओं की भीड़ कार्यक्रम के अंत तक बनी रही। इस अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व शिक्षक रामेश्वर बी.सी. तथा फीटर राम भगत मंचासीन रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। समापन पर सभी साहित्यकारों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। दिल्ली से प्रसारित राष्ट्रीय समाचार चैनल “वंदे भारत” संवाददाता सुनील गुप्ता के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शाम 3:00 बजे से शुरू होकर रात 8:30 बजे तक निरंतर चला और साहित्य प्रेमियों के लिए एक यादगार संध्या बन गया।

22 hrs ago
user_Sunil Gupta
Sunil Gupta
सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
22 hrs ago
c3b33504-0d5c-4c75-bf1e-3831040cc449

"एक शाम किताबों के नाम " साहित्यिक संध्या व कवि सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न सीतापुर 5 अप्रैल। अग्रसेन भवन में 5 अप्रैल की शाम “एक शाम किताबों के नाम” शीर्षक से भव्य साहित्यिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा और देर शाम तक श्रोताओं की उत्साही उपस्थिति बनी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक एवं विधायक रामकुमार टोप्पो ने वर्चुअल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि

5e39c309-524a-4da1-86df-b4455bd665a8

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुनील गुप्ता ने की। इस अवसर पर साहित्यकार प्रकाश गुप्ता ‘हमसफर’ की चर्चित कृतियों “सर्वहारा की गलियों में” एवं “चाय शिवाय” का पुनर्विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यकारों ने पुस्तकों पर समीक्षात्मक विचार प्रस्तुत किए। कवि कृष्ण मोहन निगम,शिक्षक एवं साहित्यकार प्रशांत चतुर्वेदी तथा पिथौरा से आए कवि प्रवीण प्रवाह ने अपने विचार रखे। अध्यक्षीय उद्बोधन में सुनील गुप्ता ने भी “सर्वहारा की गलियों में” पर विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की। कवि

66c1d49a-2204-475d-8d9d-9a571a74240a

सम्मेलन के दौरान प्रकाश गुप्ता ‘हमसफर’ ने अपने नवगीतों से श्रोताओं को प्रभावित किया, वहीं रायगढ़ से आए कवि सनत जी ने अपने गीतों से समां बांध दिया। अनीता तिवारी, मधु गुप्ता एवं अंतरा मिश्रा ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से कार्यक्रम को काव्यमय बना दिया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें नई प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया गया, जिससे आयोजन और अधिक जीवंत बन गया। अग्रसेन भवन में श्रोताओं की भीड़ कार्यक्रम

eb0dbf36-fd23-4b3d-9f0d-9e8a5fa00939

के अंत तक बनी रही। इस अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व शिक्षक रामेश्वर बी.सी. तथा फीटर राम भगत मंचासीन रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। समापन पर सभी साहित्यकारों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। दिल्ली से प्रसारित राष्ट्रीय समाचार चैनल “वंदे भारत” संवाददाता सुनील गुप्ता के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शाम 3:00 बजे से शुरू होकर रात 8:30 बजे तक निरंतर चला और साहित्य प्रेमियों के लिए एक यादगार संध्या बन गया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by Anjit Ekka Vlogs
    1
    Post by Anjit Ekka Vlogs
    user_Anjit Ekka Vlogs
    Anjit Ekka Vlogs
    Photographer बगीचा, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    7 hrs ago
  • हजारों वक्फ जमीनों पर कब्जा उजागर! 5723 मामलों में नोटिस, CBI एंट्री तय छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने फैसला किया है कि अब पूरे प्रदेश की वक्फ की संपत्तियों को लेकर सीबीआई जांच का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने फैसला किया है कि अब पूरे प्रदेश की वक्फ की संपत्तियों को लेकर सीबीआई जांच का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। पहले महज रायपुर जिले की 500 करोड़ की संपत्तियों पर कब्जे की जांच का प्रस्ताव भेजने का फैसला किया गया था, लेकिन अब फैसला बदल दिया गया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के मुताबिक प्रदेश भर में वक्फ की 5723 संपत्तियों पर अवैध कब्जा है। इन संपत्तियों की कीमत पांच हजार करोड़ है। इसमें से करीब दो हजार संपत्तियां ऐसी हैं जिन पर किराएदार काबिज हैं, लेकिन किराया नहीं दे रहे हैं। किराए से ही सालाना दो सौ करोड़ मिल सकते हैं, लेकिन इस समय महज पांच लाख मिल रहे हैं। वक्फ के संशोधित कानून के बाद अपने प्रदेश में भी वक्फ बोर्ड ने बीते साल से एक्शन प्रारंभ किया है। प्रदेश भर में वक्फ की संपत्तियों की जांच करके देखा गया है कि कहां पर कौन काबिज है। पूरे प्रदेश में वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करने की जानकारी सामने आई है। बहुत ही संपत्तियों को फर्जी तरीके से बेचे जाने की भी जानकारी मिली है। वक्फ की संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार कब्जाधारियों को वक्फ बोर्ड द्वारा नोटिस दिया जा रहा है। वक्फ अध्यक्ष डा. सलीम राज का कहना किसी भी हाल में वक्फ की संपत्ति पर किसी को कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। वक्फ की एक-एक जमीन को कब्जा मुक्त कराएंगे। जो भी लोग संपत्ति वक्फ की न होने का दावा कर रहे हैं, वो गलत है। हमने सारे दस्तावेज देखने के बाद ही नोटिस जारी किए हैं। बन रहा है सीबीआई जांच के लिए प्रस्ताव बोर्ड ने पहले रायपुर जिले की 500 करोड़ की संपत्ति की सीबीआई जांच कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का काम प्रारंभ किया था, लेकिन अब पूरे प्रदेश भर की संपत्ति को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। डा. सलीम राज का कहना है कि 5723 संपत्तियों को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन सभी संपत्तियों की जांच कराने का प्रदेश सरकार के पास प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव जाएगा। इसके बाद सीबीआई जांच प्रारंभ होगी। सलीम राज ने कहा-किया है फर्जीवाड़ा इस मामले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का कहना है, रायपुर के दुकानदारों के साथ ही प्रदेश भर से जिनके भी जवाब आए हैं, उन जवाबों से बोर्ड संतुष्ट नहीं है। फर्जीवाड़ा करके जमीन पर कब्जा किया गया है। उन्होंने बताया, जो खुद किराएदार रहे हैं वो भला कैसे किसी को जमीन बेच सकते हैं। पूरी तरह से फर्जीवाड़ा करके वक्फ की संपत्ति को बेचने का काम किया गया है। उन्होंने कहा, प्रदेश में जहां-जहां भी वक्फ की जमीन पर कब्जा है, उसको मुक्त कराया जाएगा।
    1
    हजारों वक्फ जमीनों पर कब्जा उजागर! 5723 मामलों में नोटिस, CBI एंट्री तय
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने फैसला किया है कि अब पूरे प्रदेश की वक्फ की संपत्तियों को लेकर सीबीआई जांच का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने फैसला किया है कि अब पूरे प्रदेश की वक्फ की संपत्तियों को लेकर सीबीआई जांच का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। पहले महज रायपुर जिले की 500 करोड़ की संपत्तियों पर कब्जे की जांच का प्रस्ताव भेजने का फैसला किया गया था, लेकिन अब फैसला बदल दिया गया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के मुताबिक प्रदेश भर में वक्फ की 5723 संपत्तियों पर अवैध कब्जा है। इन संपत्तियों की कीमत पांच हजार करोड़ है। इसमें से करीब दो हजार संपत्तियां ऐसी हैं जिन पर किराएदार काबिज हैं, लेकिन किराया नहीं दे रहे हैं। किराए से ही सालाना दो सौ करोड़ मिल सकते हैं, लेकिन इस समय महज पांच लाख मिल रहे हैं। वक्फ के संशोधित कानून के बाद अपने प्रदेश में भी वक्फ बोर्ड ने बीते साल से एक्शन प्रारंभ किया है।
प्रदेश भर में वक्फ की संपत्तियों की जांच करके देखा गया है कि कहां पर कौन काबिज है। पूरे प्रदेश में वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करने की जानकारी सामने आई है। बहुत ही संपत्तियों को फर्जी तरीके से बेचे जाने की भी जानकारी मिली है। वक्फ की संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार कब्जाधारियों को वक्फ बोर्ड द्वारा नोटिस दिया जा रहा है। वक्फ अध्यक्ष डा. सलीम राज का कहना किसी भी हाल में वक्फ की संपत्ति पर किसी को कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। वक्फ की एक-एक जमीन को कब्जा मुक्त कराएंगे। जो भी लोग संपत्ति वक्फ की न होने का दावा कर रहे हैं, वो गलत है। हमने सारे दस्तावेज देखने के बाद ही नोटिस जारी किए हैं।
बन रहा है सीबीआई जांच के लिए प्रस्ताव
बोर्ड ने पहले रायपुर जिले की 500 करोड़ की संपत्ति की सीबीआई जांच कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का काम प्रारंभ किया था, लेकिन अब पूरे प्रदेश भर की संपत्ति को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। डा. सलीम राज का कहना है कि 5723 संपत्तियों को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन सभी संपत्तियों की जांच कराने का प्रदेश सरकार के पास प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव जाएगा। इसके बाद सीबीआई जांच प्रारंभ होगी।
सलीम राज ने कहा-किया है फर्जीवाड़ा
इस मामले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का कहना है, रायपुर के दुकानदारों के साथ ही प्रदेश भर से जिनके भी जवाब आए हैं, उन जवाबों से बोर्ड संतुष्ट नहीं है। फर्जीवाड़ा करके जमीन पर कब्जा किया गया है। उन्होंने बताया, जो खुद किराएदार रहे हैं वो भला कैसे किसी को जमीन बेच सकते हैं। पूरी तरह से फर्जीवाड़ा करके वक्फ की संपत्ति को बेचने का काम किया गया है। उन्होंने कहा, प्रदेश में जहां-जहां भी वक्फ की जमीन पर कब्जा है, उसको मुक्त कराया जाएगा।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • बडी खबर जशपुर के बगीचा से आ रही है। महादेवडांड के पास एक तालाब में 2 बच्चों की लाश मिली है। बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो 8 वर्ष एवं अनीस टोप्पो 7 वर्ष के रूप मे हुई है । दोनों बिसबहरी गांव के बच्चेहैं। दोनों बच्चेशनिवार से लापता थ
    1
    बडी खबर जशपुर के बगीचा से आ रही है। महादेवडांड के पास एक तालाब में 2 बच्चों की लाश मिली है। बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो 8 वर्ष एवं अनीस टोप्पो 7 वर्ष के रूप मे हुई है । दोनों बिसबहरी गांव के बच्चेहैं। दोनों बच्चेशनिवार से लापता थ
    user_JASHPUR ZONE
    JASHPUR ZONE
    जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • मांदर की थाप पर झूमा चैनपुर, सरहुल महोत्सव में इक्कीस गांवों के खोड़ा दलों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा चैनपुर प्रखंड में प्रकृति और आस्था का महापर्व सरहुल हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। जानकारी देते हुए शाम तीन बजे बताया गया कि प्रेम नगर स्थित सरना स्थल पर आयोजित मुख्य समारोह में श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम बैगा रवि प्रसाद बैगा द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर की गई। सरना स्थल पर विधिवत पूजा संपन्न कर क्षेत्र की सुख-शांति, अच्छी वर्षा और समृद्धि की कामना की गई। परंपरा अनुसार बैगा द्वारा श्रद्धालुओं के कानों में सरई फूल लगाया गया तथा जल अर्पित कर आशीर्वाद दिया गया। पूजा के बाद सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो प्रेम नगर एवं बस स्टैंड होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र मांदर, ढोल, नगाड़ा और झांझ की गूंज से गुंजायमान रहा। पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष, महिलाएं और युवा एक साथ लोकधुनों पर थिरकते नजर आए। महोत्सव में कुल इक्कीस गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दुर्गा मंदिर परिसर में विभिन्न गांवों से पहुंचे खोड़ा दलों ने आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा एवं जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा उपस्थित रहे। अतिथियों ने कलाकारों और खोड़ा दलों को सम्मानित करते हुए प्रकृति संरक्षण एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बचाए रखने का संदेश दिया। समारोह को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलदीप बैगा, सचिव अंतु भगत, संतोष कुमार, बसंत कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। सरहुल पर्व को लेकर पूरे चैनपुर क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का वातावरण बना रहा। #Sarhul2026 #SarhulFestival #ChainpurGumla #JharkhandCulture #AdivasiSanskriti #SarnaDharma #GumlaNews #JharkhandNews #LocalNews #FestivalCelebration #TraditionalDance #PublicAppNews
    1
    मांदर की थाप पर झूमा चैनपुर, सरहुल महोत्सव में इक्कीस गांवों के खोड़ा दलों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
चैनपुर प्रखंड में प्रकृति और आस्था का महापर्व सरहुल हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। जानकारी देते हुए शाम तीन बजे बताया गया कि प्रेम नगर स्थित सरना स्थल पर आयोजित मुख्य समारोह में श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम बैगा रवि प्रसाद बैगा द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर की गई। सरना स्थल पर विधिवत पूजा संपन्न कर क्षेत्र की सुख-शांति, अच्छी वर्षा और समृद्धि की कामना की गई। परंपरा अनुसार बैगा द्वारा श्रद्धालुओं के कानों में सरई फूल लगाया गया तथा जल अर्पित कर आशीर्वाद दिया गया।
पूजा के बाद सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो प्रेम नगर एवं बस स्टैंड होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र मांदर, ढोल, नगाड़ा और झांझ की गूंज से गुंजायमान रहा। पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष, महिलाएं और युवा एक साथ लोकधुनों पर थिरकते नजर आए।
महोत्सव में कुल इक्कीस गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दुर्गा मंदिर परिसर में विभिन्न गांवों से पहुंचे खोड़ा दलों ने आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर जितेंद्र राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा एवं जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा उपस्थित रहे। अतिथियों ने कलाकारों और खोड़ा दलों को सम्मानित करते हुए प्रकृति संरक्षण एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बचाए रखने का संदेश दिया।
समारोह को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलदीप बैगा, सचिव अंतु भगत, संतोष कुमार, बसंत कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। सरहुल पर्व को लेकर पूरे चैनपुर क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का वातावरण बना रहा।
#Sarhul2026 #SarhulFestival #ChainpurGumla #JharkhandCulture #AdivasiSanskriti #SarnaDharma #GumlaNews #JharkhandNews #LocalNews #FestivalCelebration #TraditionalDance #PublicAppNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेंग गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल जेम्स टोप्पो को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
    1
    चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेंग गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल जेम्स टोप्पो को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित पावर सिटी कॉलोनी में एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोर ठेकेदार और सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी के मकानों से सोने के बिस्कुट, जेवरात और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया था और घटनाक्रम की जानकारी लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी एच. एस. पटेल का परिवार कुछ दिनों पहले रायगढ़ गया हुआ था। घर पर ताला लगा था। उनकी बेटी, जो दर्री क्षेत्र में रहती है, जब किसी काम से पावर सिटी कॉलोनी स्थित घर आई तो उसने ताला टूटा हुआ देखा। उसने तुरंत अपने पिता को इसकी सूचना दी। पटेल अगले दिन कोरबा पहुंचे और चोरी की पुष्टि हुई।
    1
    कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित पावर सिटी कॉलोनी में एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोर ठेकेदार और सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी के मकानों से सोने के बिस्कुट, जेवरात और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया था और घटनाक्रम की जानकारी लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी एच. एस. पटेल का परिवार कुछ दिनों पहले रायगढ़ गया हुआ था। घर पर ताला लगा था। उनकी बेटी, जो दर्री क्षेत्र में रहती है, जब किसी काम से पावर सिटी कॉलोनी स्थित घर आई तो उसने ताला टूटा हुआ देखा। उसने तुरंत अपने पिता को इसकी सूचना दी। पटेल अगले दिन कोरबा पहुंचे और चोरी की पुष्टि हुई।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • Post by Anjit Ekka Vlogs
    1
    Post by Anjit Ekka Vlogs
    user_Anjit Ekka Vlogs
    Anjit Ekka Vlogs
    Photographer बगीचा, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.