Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा में शिक्षकों का सम्मान, 10 प्रधानाचार्यों को मिला ‘आर्किटेक्ट ऑफ एक्सीलेंस’ अवार्ड
रहीसुद्दीन
आगरा में शिक्षकों का सम्मान, 10 प्रधानाचार्यों को मिला ‘आर्किटेक्ट ऑफ एक्सीलेंस’ अवार्ड
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- 🔥योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: फर्रुखाबाद बनेगा जंक्शन, बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत!🚨 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 सितंबर को फर्रुखाबाद दौरे पर पहुंचे। पुलिस लाइन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' का उद्घोष किया तथा बाबा नीम करोली महाराज एवं जनपदवासियों को नमन किया। सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री को अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद की तीनों बाढ़ प्रभावित तहसीलों के 102 गांवों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। पिछले 17 दिनों से चल रहे राहत कार्य के तहत वितरित किए जा रहे 50 किलो वजनी राहत पैकेटों में खाने-पीने की सामग्री, बाल्टी और बरसाती समेत 50 जरूरी सामान शामिल हैं। गंगा नदी के तटबंध और बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने नदी का 'चैनललाइजेशन' (चैनल कटिंग/लाइनिंग) कराने का बड़ा ऐलान किया। इसमें प्रभावित किसानों को उनकी जमीन का उचित और पूरा मुआवजा मिलेगा। साथ ही, अस्पतालों में दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं, फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू हो चुका है और पीडब्ल्यूडी को टूटी सड़कें तुरंत बनाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। फर्रुखाबाद के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मिलने के बाद फर्रुखाबाद एक बड़ा जंक्शन बनेगा। साथ ही आलू किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज अनुदान और बेहतर मार्केटिंग सुविधाएं देने की बात कही। देखिए फर्रुखाबाद से हमारे संवाददाता अरबाज की यह खास रिपोर्ट, सिर्फ तथ्यधर्मी भारत पर!1
- आगरा थाना खैरागढ़ ब्रेकिंग!!! 4 साल बाद मिली चोरी हुई राइफल, पूर्व प्रधान का संकल्प हुआ पूरा आगरा। खेरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने चोरी और नकबजनी के मामलों में वांछित ₹25 हजार के इनामी शातिर आरोपी ध्रुव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से चोरी की लाइसेंसी राइफल, दो जिंदा कारतूस, ₹50 हजार नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद राइफल 2022 में सैंया थाना क्षेत्र के मुखरई गांव के पूर्व प्रधान उदय सिंह पिप्पल के घर से चोरी हुई थी। राइफल बरामद नहीं होने के बाद उदय सिंह ने संकल्प लिया था कि जब तक उनकी राइफल वापस नहीं मिलती, तब तक वह बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। करीब चार साल बाद जब आगरा पुलिस ने वही राइफल बरामद की, तो उदय सिंह का संकल्प भी पूरा हो गया। उन्होंने आगरा पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि राइफल की बरामदगी उनके लिए बेहद भावुक पल है और अब वह अपना पुराना लुक वापस अपनाएंगे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ध्रुव सिंह राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ आगरा के अलग-अलग थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसके साथियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरोह के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में घरों में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता था। सुनील कुमार की खास खबर... आगरा थाना खैरागढ़ ब्रेकिंग!!! 4 साल बाद मिली चोरी हुई राइफल, पूर्व प्रधान का संकल्प हुआ पूरा आगरा। खेरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने चोरी और नकबजनी के मामलों में वांछित ₹25 हजार के इनामी शातिर आरोपी ध्रुव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से चोरी की लाइसेंसी राइफल, दो जिंदा कारतूस, ₹50 हजार नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद राइफल 2022 में सैंया थाना क्षेत्र के मुखरई गांव के पूर्व प्रधान उदय सिंह पिप्पल के घर से चोरी हुई थी। राइफल बरामद नहीं होने के बाद उदय सिंह ने संकल्प लिया था कि जब तक उनकी राइफल वापस नहीं मिलती, तब तक वह बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। करीब चार साल बाद जब आगरा पुलिस ने वही राइफल बरामद की, तो उदय सिंह का संकल्प भी पूरा हो गया। उन्होंने आगरा पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि राइफल की बरामदगी उनके लिए बेहद भावुक पल है और अब वह अपना पुराना लुक वापस अपनाएंगे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ध्रुव सिंह राजस्थान के धौलपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ आगरा के अलग-अलग थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसके साथियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरोह के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में घरों में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता था। सुनील कुमार की खास खबर...2
- #आगरा ब्रेकिंग | रामबाग चौराहे पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा! पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर दो युवकों में मारपीट का वीडियो कैमरे में कैद, पीड़ित मदद के लिए पुलिस बुलाने की गुहार लगाता रहा और मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठे। #AgraBreaking #AgraNews #RamBagh #AgraPolice1
- संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप* *आगरा :* जनपद के थाना खंदौली क्षेत्र के बहरामपुर गांव संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप* *आगरा :* जनपद के थाना खंदौली क्षेत्र के बहरामपुर गांव की घटना *1. संदिग्ध मौत -* बहरामपुर गांव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। *2. हत्या का आरोप -* मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। *3. दहेज का का आरोप मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुरालीजन लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और दहेज की खातिर ही उनकी बेटी की हत्या की गई है। *4. शव उठाने से इनकार -* गुस्साए मायके वालों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करेगी, तब तक वे शव को नहीं उठाने देंगे। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। *5. पुलिस मौके पर -* घटना की सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। *6. पुलिस का आश्वासन -* पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर जल्द ही मुकदमा दर्ज करने की बात कही है और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। *7. पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव -* पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।1
- गंदे पानी से निकलने को मजबूर है श्री राधाबल्लभ इंटर कॉलेज कचोरा अछनेरा आगरा के छात्र-छात्रा बारिश के पानी का निकास न होने के कारण नारकीय स्थिति में ग्रामीण और छात्र-छात्राऐं2
- शिकोहाबाद बटेश्वर रोड नौरंगी घाट यमुना पुल से युवक ने लगाई युमूना मे छलांग फ़िरोज़ाबाद ब्रेकिंग अग्यात कारणों के चलते युवक ने लगाई यमुना नदी में छलांग नदी में युवक के कूदने से भीड़ जमा पुलिस मौके पऱ आक्रोषित ग्रामीणों ने किया शिकोहाबाद बटेश्वर मार्ग जाम पुलिस जाम खुलवाने में जुटी ग्रामीणो की यमुना पुल पर लगी भीड़ पुलिस मौके पऱ परिजनों में मचा कोहराम गोता खोर बुलाने की मांग प्राइवेट विजली कर्मचारी राम नरेश निवासी नसीरपुर के यमुना में कूदने की जानकारी से मचा हड़कंप थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड नौरंगी घाट यमुना पुल का मामला नसीरपुर बाह आगरा की पुलिस और सीओ सिरसागंज मौके पर पहुँचे | Updated News-04/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- आप मुस्लमान है और इस सरकार से सवाल पूछ रहे हैं आपको कितना महंगा पड़ सकता है यह वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं #ravikapanchnama #bjpnews #news #मायावती आप मुस्लमान है और इस सरकार से सवाल पूछ रहे हैं आपको कितना महंगा पड़ सकता है यह वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं #ravikapanchnama #bjpnews #news #मायावती1
- #Agrabreaking आगरा एकता थाना क्षेत्र के पचगांई खेड़ा गांव में युवती की हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते पिता पर बेटी की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। #Agra #AgraNews #BreakingNews #AgraPolice #CrimeNews #UPPolice1
- पर्यटन नगरी आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक अब सिर्फ स्मारक की खूबसूरती नहीं देखते, बल्कि शहर में कदम रखते ही लपकों के जाल आगरा में बेखौफ लपके, पर्यटकों को बना रहे शिकार पर्यटन नगरी आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक अब सिर्फ स्मारक की खूबसूरती नहीं देखते, बल्कि शहर में कदम रखते ही लपकों के जाल में फंसने का खतरा भी झेलते हैं।आगरा में फर्जी गाइड यानी लपके एक बार फिर बेखौफ नजर आ रहे हैं।शहर के एंट्री पॉइंट से लेकर प्रमुख चौराहों तक इनका जमावड़ा दिखाई देता है।कम रेट में होटल दिलाने और ताजमहल घुमाने का लालच देकर पर्यटकों को अपने जाल में फंसाया जाता है।इसके बाद शुरू होता है मोटी रकम वसूलने का खेल। कम कीमत के सामान को महंगे दामों में बेचने से लेकर पर्यटकों को गुमराह करने तक के आरोप इन लपकों पर लगते रहे हैं।तस्वीरें आगरा की हैं और सवाल सीधे पर्यटन व्यवस्था पर खड़े हो रहे हैं।रात के अंधेरे में शहर के एंट्री पॉइंट्स पर लपकों की सक्रियता दिखाई देती है।फतेहपुर सीकरी रोड पर पृथ्वीनाथ फाटक और पथौली के आसपास इनकी मौजूदगी बताई जाती है। सिकंदरा चौराहा भी पर्यटकों को रोकने वाले लपकों के लिए अहम प्वाइंट बना हुआ है।छत्ता एसीपी ऑफिस के सामने पुल के नीचे भी लपकों के जमावड़े की शिकायतें सामने आती रही हैं।मधुनगर चौराहा और रमाडा कट भी ऐसे ही प्वाइंट्स में शामिल बताए जाते हैं।शहर में प्रवेश करते ही पर्यटकों को रोकना और फिर उन्हें होटल, गाइड और खरीदारी के नाम पर अपने साथ ले जाना इनका तरीका है।कम रेट का झांसा देकर पर्यटकों को फंसाया जाता है और बाद में उन्हीं सेवाओं और सामान के लिए मोटी रकम वसूलने के आरोप लगते हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन जगहों पर पुलिस की मौजूदगी और निगरानी होनी चाहिए, वहां लपके आखिर इतनी आसानी से सक्रिय कैसे हैं।क्या पुलिस और संबंधित विभाग को इनकी जानकारी नहीं है।या फिर कार्रवाई के बावजूद लपकों का नेटवर्क दोबारा सक्रिय हो जाता है।आगरा की पहचान ताजमहल और पर्यटन से है, लेकिन अगर शहर में दाखिल होते ही पर्यटकों को लपके घेरने लगें तो इसका सीधा असर आगरा की छवि पर पड़ता है।जरूरत है ऐसे फर्जी गाइडों के खिलाफ सिर्फ खानापूर्ति की कार्रवाई नहीं, बल्कि इनके पूरे नेटवर्क की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की।अब देखना होगा कि पुलिस और पर्यटन विभाग इन चिन्हित प्वाइंट्स पर सक्रिय लपकों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।3