शिकोहाबाद बटेश्वर रोड नौरंगी घाट यमुना पुल से युवक ने लगाई युमूना मे छलांग फ़िरोज़ाबाद ब्रेकिंग अग्यात कारणों के चलते युवक ने लगाई यमुना नदी में छलांग नदी में युवक के कूदने से भीड़ जमा पुलिस मौके पऱ आक्रोषित ग्रामीणों ने किया शिकोहाबाद बटेश्वर मार्ग जाम पुलिस जाम खुलवाने में जुटी ग्रामीणो की यमुना पुल पर लगी भीड़ पुलिस मौके पऱ परिजनों में मचा कोहराम गोता खोर बुलाने की मांग प्राइवेट विजली कर्मचारी राम नरेश निवासी नसीरपुर के यमुना में कूदने की जानकारी से मचा हड़कंप थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड नौरंगी घाट यमुना पुल का मामला नसीरपुर बाह आगरा की पुलिस और सीओ सिरसागंज मौके पर पहुँचे | Updated News-04/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
शिकोहाबाद बटेश्वर रोड नौरंगी घाट यमुना पुल से युवक ने लगाई युमूना मे छलांग फ़िरोज़ाबाद ब्रेकिंग अग्यात कारणों के चलते युवक ने लगाई यमुना नदी में छलांग नदी में युवक के कूदने से भीड़ जमा पुलिस मौके पऱ आक्रोषित ग्रामीणों ने किया शिकोहाबाद बटेश्वर मार्ग जाम पुलिस जाम खुलवाने में जुटी ग्रामीणो की यमुना पुल पर लगी भीड़ पुलिस मौके पऱ परिजनों में मचा कोहराम गोता खोर बुलाने की मांग प्राइवेट विजली कर्मचारी राम नरेश निवासी नसीरपुर के यमुना में कूदने की जानकारी से मचा हड़कंप थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड नौरंगी घाट यमुना पुल का मामला नसीरपुर बाह आगरा की पुलिस और सीओ सिरसागंज मौके पर पहुँचे | Updated News-04/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
- पर्यटन नगरी आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक अब सिर्फ स्मारक की खूबसूरती नहीं देखते, बल्कि शहर में कदम रखते ही लपकों के जाल आगरा में बेखौफ लपके, पर्यटकों को बना रहे शिकार पर्यटन नगरी आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक अब सिर्फ स्मारक की खूबसूरती नहीं देखते, बल्कि शहर में कदम रखते ही लपकों के जाल में फंसने का खतरा भी झेलते हैं।आगरा में फर्जी गाइड यानी लपके एक बार फिर बेखौफ नजर आ रहे हैं।शहर के एंट्री पॉइंट से लेकर प्रमुख चौराहों तक इनका जमावड़ा दिखाई देता है।कम रेट में होटल दिलाने और ताजमहल घुमाने का लालच देकर पर्यटकों को अपने जाल में फंसाया जाता है।इसके बाद शुरू होता है मोटी रकम वसूलने का खेल। कम कीमत के सामान को महंगे दामों में बेचने से लेकर पर्यटकों को गुमराह करने तक के आरोप इन लपकों पर लगते रहे हैं।तस्वीरें आगरा की हैं और सवाल सीधे पर्यटन व्यवस्था पर खड़े हो रहे हैं।रात के अंधेरे में शहर के एंट्री पॉइंट्स पर लपकों की सक्रियता दिखाई देती है।फतेहपुर सीकरी रोड पर पृथ्वीनाथ फाटक और पथौली के आसपास इनकी मौजूदगी बताई जाती है। सिकंदरा चौराहा भी पर्यटकों को रोकने वाले लपकों के लिए अहम प्वाइंट बना हुआ है।छत्ता एसीपी ऑफिस के सामने पुल के नीचे भी लपकों के जमावड़े की शिकायतें सामने आती रही हैं।मधुनगर चौराहा और रमाडा कट भी ऐसे ही प्वाइंट्स में शामिल बताए जाते हैं।शहर में प्रवेश करते ही पर्यटकों को रोकना और फिर उन्हें होटल, गाइड और खरीदारी के नाम पर अपने साथ ले जाना इनका तरीका है।कम रेट का झांसा देकर पर्यटकों को फंसाया जाता है और बाद में उन्हीं सेवाओं और सामान के लिए मोटी रकम वसूलने के आरोप लगते हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन जगहों पर पुलिस की मौजूदगी और निगरानी होनी चाहिए, वहां लपके आखिर इतनी आसानी से सक्रिय कैसे हैं।क्या पुलिस और संबंधित विभाग को इनकी जानकारी नहीं है।या फिर कार्रवाई के बावजूद लपकों का नेटवर्क दोबारा सक्रिय हो जाता है।आगरा की पहचान ताजमहल और पर्यटन से है, लेकिन अगर शहर में दाखिल होते ही पर्यटकों को लपके घेरने लगें तो इसका सीधा असर आगरा की छवि पर पड़ता है।जरूरत है ऐसे फर्जी गाइडों के खिलाफ सिर्फ खानापूर्ति की कार्रवाई नहीं, बल्कि इनके पूरे नेटवर्क की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की।अब देखना होगा कि पुलिस और पर्यटन विभाग इन चिन्हित प्वाइंट्स पर सक्रिय लपकों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।3
- PM मोदी ने यूरोप को चेतावनी दी थी… लेकिन यूरोप ने नहीं सुनी: बेल्जियम के PM बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने यूरोप को चेतावनी दी थी कि निर्भरता को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, "अब हम सुन रहे हैं।" बार्ट डी वेवर ने आगे कहा, "यूरोप अब ऐसे भरोसेमंद पार्टनर्स की तलाश में है जो दबाव बनाने के लिए टैरिफ न लगाएं। और अगर इस लिस्ट में भारत का नाम नहीं है तो आपने बुनियादी बात मिस कर दी है।"1
- पिनाहट में मुद्गल बजाज ऑटो की ब्रांच शुरू, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी बजाज की सभी प्रमुख बाइक पिनाहट। कस्बा पिनाहट के राजाखेड़ा रोड पर मुद्गल बजाज ऑटो की नई ब्रांच का शुभारंभ हो गया है। ब्रांच शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब बजाज कंपनी की विभिन्न प्रकार की मोटरसाइकिलें आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। मुद्गल बजाज ऑटो के संचालक रामदत्त मुद्गल, सूरज मुद्गल एवं नीरज मुद्गल ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्रांच पर बजाज की प्रमुख मोटरसाइकिलों की रेंज उपलब्ध कराई जाएगी। यहां ग्राहकों को बजाज पल्सर, बजाज प्लेटिना, बजाज CT 110X, बजाज एवेंजर, बजाज डोमिनार और इलेक्ट्रॉनिक चेतन सहित विभिन्न मॉडल देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। नई ब्रांच शुरू होने से पिनाहट एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बजाज मोटरसाइकिल खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।1
- एटा ब्रेकिंग:- एन .के रिलैक्स OYO होटल पर पुलिस-प्रशासन का छापा, 3 युवतियां हिरासत में संचालक फरार। हाईवे किनारे चल रहे OYO होटल पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। एटा ब्रेकिंग:- एन .के रिलैक्स OYO होटल पर पुलिस-प्रशासन का छापा, 3 युवतियां हिरासत में संचालक फरार। हाईवे किनारे चल रहे OYO होटल पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने अचानक छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी कृतिका सिंह और नायब तहसीलदार आकाश के नेतृत्व में टीम होटल पहुंची। छापे के दौरान तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया, जबकि होटल संचालक नीरज मौके से फरार हो गया। पुलिस ने होटल से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लेकर होटल को किया गया सीज़। हिरासत में ली गई युवतियों से पुलिस पूछताछ जारी। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रारपट्टी गांव स्थित एन .के रिलैक्स oyo होटल पर छापा।2
- 🔥योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: फर्रुखाबाद बनेगा जंक्शन, बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत!🚨 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 सितंबर को फर्रुखाबाद दौरे पर पहुंचे। पुलिस लाइन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' का उद्घोष किया तथा बाबा नीम करोली महाराज एवं जनपदवासियों को नमन किया। सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री को अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद की तीनों बाढ़ प्रभावित तहसीलों के 102 गांवों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। पिछले 17 दिनों से चल रहे राहत कार्य के तहत वितरित किए जा रहे 50 किलो वजनी राहत पैकेटों में खाने-पीने की सामग्री, बाल्टी और बरसाती समेत 50 जरूरी सामान शामिल हैं। गंगा नदी के तटबंध और बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने नदी का 'चैनललाइजेशन' (चैनल कटिंग/लाइनिंग) कराने का बड़ा ऐलान किया। इसमें प्रभावित किसानों को उनकी जमीन का उचित और पूरा मुआवजा मिलेगा। साथ ही, अस्पतालों में दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं, फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू हो चुका है और पीडब्ल्यूडी को टूटी सड़कें तुरंत बनाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। फर्रुखाबाद के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मिलने के बाद फर्रुखाबाद एक बड़ा जंक्शन बनेगा। साथ ही आलू किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज अनुदान और बेहतर मार्केटिंग सुविधाएं देने की बात कही। देखिए फर्रुखाबाद से हमारे संवाददाता अरबाज की यह खास रिपोर्ट, सिर्फ तथ्यधर्मी भारत पर!1
- रामगढ़ पुलिस ने 8.17 लाख रुपये की अवैध शराब व जुआ माल किया निस्तारित फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ माल मुकदमाती के निस्तारण का अभियान भी जारी है। इसी क्रम में 3 सितंबर को थाना रामगढ़ पुलिस ने आबकारी अधिनियम और जुआ अधिनियम से संबंधित बड़ी मात्रा में माल का नियमानुसार निस्तारण किया। पुलिस के अनुसार, आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 116 अभियोगों से संबंधित 2,071 लीटर अवैध देशी शराब, 120 केन बीयर और 35 लीटर अवैध कच्ची शराब का निस्तारण किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 17 हजार 485 रुपये बताई गई है। इसके अलावा जुआ अधिनियम के तहत पंजीकृत 229 अभियोगों से संबंधित करीब 1 लाख 99 हजार 585 रुपये के माल मुकदमाती का भी न्यायालय के आदेश के क्रम में नियमानुसार निस्तारण किया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी माल के निकट पर्यवेक्षण में की गई। निस्तारण के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि माननीय न्यायालय के निर्णय के क्रम में नियमानुसार माल का विनिष्टीकरण एवं निस्तारण किया गया।1
- झाड़ू से पिटे पूर्व विधायक गुड्डू पंडित....! बाहुबली विधायक का तमगा हासिल करने वाले पूर्व विधायक गुड्डू पंडित एक बार फिर सुर्खियों में है , इस बार उनकी तीसरी पत्नी ने उन्हें झाड़ू से पीटा तो उन्होंने भी उसे बालों से पकड़कर खींचा और घर के बाहर फेंक दिया l पूरा घटनाक्रम या कहे ड्रामा कैमरे में शूट हुआ और अब वायरल है l अर्चना पांडा ने थाने में अपने पति, पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अर्चना ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए चिल्लाने लगे। जैसे ही अर्चना ने दरवाजा खोला, आरोप है कि गुड्डू पंडित ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं। इसके बाद आरोप है कि उन्होंने उनके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है....!!1
- टेलीग्राम ग्रुप के जरिए आपत्तिजनक बाल सामग्री के कारोबार का आरोप, युवती गिरफ्तार फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के एक ग्रुप के माध्यम से बच्चों से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री को मोबाइल फोन में रखने और बेचने के आरोप में एक युवती के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, युवती के मोबाइल फोन की जांच के दौरान टेलीग्राम के SELLER_HUB01 नामक ग्रुप से संबंधित तथ्य सामने आए। मामले में थाना रजावली पुलिस ने आईटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में डिजिटल साक्ष्यों की जांच सहित अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी टूण्डला ने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई जारी है तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।1
- आगरा के थाना एकता में आया ऑनर किलिंग का मामला पिता ने की बेटी की हत्या, आगरा के थाना एकता क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले (पचगाई खेड़ा) गांव की यह घटना है। जहाँ गुरूवार 3 सितम्बर को एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी की लोहे के हथियार से हत्या कर दी मामला ओनर किलिंग से जुडा हुआ है शुरुआती जांच और पुलिस के अनुसार, किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग/मित्रता थी, जिससे पिता नाराज था। युवती दो दिन घर से गायब रहने के बाद वापस लौटी थी, जिसके बाद विवाद हुआ।) आरोपी पिता ने घर में अकेली पाकर धारदार हथियार लोहे के औजार) से बेटी के सिर और गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता चंद्रवीर ने खुद एकता थाना) पहुंचा और पुलिस को अपनी बेटी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | Updated News-04/सितम्बर/26-AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1