logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

'नया उत्तर प्रदेश' वैश्विक कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के हब के रूप में स्थापित हो रहा है। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों से कल विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट', जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। यह एयरपोर्ट आर्थिक प्रगति के नए द्वार खोलने के साथ ही प्रदेश के विकास व समृद्धि यात्रा को नई गति प्रदान करेगा। किसानों के समर्पण से साकार यह परियोजना अब युवाओं को स्वावलंबन के पथ पर आगे बढ़ने की नई दिशा देगी। प्रधानमंत्री जी के यशस्वी मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश का जेवर, भारत का भी 'जेवर' बनकर उभरा है। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

3 hrs ago
user_Kailash Fulwari
Kailash Fulwari
अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
3 hrs ago

'नया उत्तर प्रदेश' वैश्विक कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के हब के रूप में स्थापित हो रहा है। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों से कल विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट', जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। यह एयरपोर्ट आर्थिक प्रगति के नए द्वार खोलने के साथ ही प्रदेश के विकास व समृद्धि यात्रा को नई गति प्रदान करेगा। किसानों के समर्पण से साकार यह परियोजना अब युवाओं को स्वावलंबन के पथ पर आगे बढ़ने की नई दिशा देगी। प्रधानमंत्री जी के यशस्वी मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश का जेवर, भारत का भी 'जेवर' बनकर उभरा है। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

  • user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान
    जय हो
    3 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • अजमेर । दरगाह थाना में डिलवरी बॉय ने अपने साथियों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँचा । डिलेवरी बॉय कार्तिक वाल्मीकि ने बताया कि हमारे साथ काम करने वाले सतपाल लगभग 3 वर्षों से अजमेर में स्विगी में कार्यरत हैं  25/03/2026 की रात को मोबाइल नंबर के माध्यम से डायपर का ऑर्डर प्राप्त हुआ। खाते में ऑनलाइन डिलीवरी के लिए 1000 रुपये। ख्वाजा साहब की दरगाह के पास गेट नम्बर 4 पर निर्धारित स्थान के अनुसार घर के दरवाजे पर पहुंचने पर, संबंधित पक्ष सामान लेने के लिए नीचे नहीं उतरा। जब मेरे साथी ने फोन किया तो उसने कहा कि मैं ऊपरी मंजिल पर हूं, मैं नीचे नहीं आ सकता, मेरा सामान ऊपर ले आओ डिलेवरी बॉय ने इनकार करने पर, उस व्यक्ति ने गाली देना शुरू कर दिया और धक्का देते हुए ऊपरी मंजिल पर ले गया। वहां पहुंचते ही उसने कपड़े उतार दिए और पीटना शुरू कर दिया, साथ ही कहने लगा कि जब भी मैं सामान मंगवाऊंगा, तू उसे ऊपर ले आऊंगा, वरना मैं तुम्हें मार डालूंगा। आज हमने उस व्यक्ति की शिकायत दर्ज दरगाह थाने में दी हैं इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की ।
    1
    अजमेर । दरगाह थाना में डिलवरी बॉय ने अपने साथियों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँचा । डिलेवरी बॉय कार्तिक वाल्मीकि ने बताया कि हमारे साथ काम करने वाले सतपाल लगभग 3 वर्षों से अजमेर में स्विगी में कार्यरत हैं  25/03/2026 की रात को मोबाइल नंबर के माध्यम से डायपर का ऑर्डर प्राप्त हुआ। खाते में ऑनलाइन डिलीवरी के लिए 1000 रुपये। ख्वाजा साहब की दरगाह के पास गेट नम्बर 4 पर निर्धारित स्थान के अनुसार घर के दरवाजे पर पहुंचने पर, संबंधित पक्ष सामान लेने के लिए नीचे नहीं उतरा। जब मेरे साथी ने फोन किया तो उसने कहा कि मैं ऊपरी मंजिल पर हूं, मैं नीचे नहीं आ सकता, मेरा सामान ऊपर ले आओ डिलेवरी बॉय ने इनकार करने पर, उस व्यक्ति ने  गाली देना शुरू कर दिया और धक्का देते हुए ऊपरी मंजिल पर ले गया। वहां पहुंचते ही उसने कपड़े उतार दिए और पीटना शुरू कर दिया, साथ ही कहने लगा कि जब भी मैं सामान मंगवाऊंगा, तू उसे ऊपर ले आऊंगा, वरना मैं तुम्हें मार डालूंगा। आज हमने उस व्यक्ति की 
शिकायत दर्ज दरगाह थाने में दी हैं इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की ।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Rajevishnoi rawla
    1
    Post by Rajevishnoi rawla
    user_Rajevishnoi rawla
    Rajevishnoi rawla
    Banking Entrance Coaching Centre अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • *🔥 माटी के लिए उठती हर चिंगारी को मेरा सलाम 🔥* अपने भाइयों को गाँव हित में एकजुट होकर आवाज़ उठाते देख अत्यंत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका यह साहसपूर्ण कदम एक चिंगारी बनकर गाँव के हर छोटे-बड़े भाई को गाँव के हित में एकजुट होकर खड़े होने की प्रेरणा देगा। इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि पिछले कुछ वर्षों से जिस गति से हमारी जन्मभूमि की नदी को खोदा जा रहा है, उसे देखकर पंचायत का हर भाई भीतर से दुखी और चिंतित है। 🔥 *चिंता की बात यह है कि कुछ लोग गाँव के भाइयों के इस साहस और उठती हुई क्रांति को अपने निजी राजनीतिक स्वार्थों के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं।*🔥 *👉 उपलब्ध जानकारी के अनुसार पूरे मामले को इस प्रकार समझा जा सकता है:* • *2014 (मध्य/अंत)*: विवादित लीज़ का आवंटन हुआ। • *2015 (शुरुआत)*: ग्राम पंचायत चुनाव हुए और नए सरपंच चुने गए। • *2015 – 2020*: इस पूरे समय में मोहराई पंचायत से एक मुट्ठी बजरी तक नहीं निकाली गई। • *2020 (शुरुआत)*: पुनः ग्राम पंचायत चुनाव हुए और वर्तमान सरपंच चुने गए। • *2020 – 2022*: कोविड और उसके प्रभाव के कारण अधिकांश कार्य धीमे या बंद रहे। • *2023*: खनन से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएँ शुरू हुई होंगी (अनुमान अनुसार)। • *2024 – 2026 (वर्तमान)*: मोहराई पंचायत में खनन कार्य दिन-रात जारी रहा। *आइए इसे एक वास्तविक उदाहरण से समझते हैं —* *_हमारी पंचायत के पास ही लगभग 3–4 किलोमीटर की दूरी पर मेसिया ग्राम पंचायत स्थित है।_* _मेसिया पंचायत की नदी में भी खनन की लीज़ कुछ महीनों पहले आवंटित हुई है।_ *🔥 अब असली सवाल:* ऐसा क्या कारण रहा कि आज तक *मेसिया पंचायत की नदी से एक मुट्ठी बजरी तक ले जाने नहीं दी गई,* और _वहीं दूसरी तरफ मोहराई की नदी में पिछले तीन वर्षों से इतना धड़ल्ले से खनन कार्य चलता आ रहा है?_ *_वही राज्य… वही सरकार… वही नियम… और वही कानून…_* जब सब कुछ दोनों पंचायतों पर समान रूप से लागू है, तो फिर यह कैसे संभव हुआ कि केवल हमारी पंचायत में ही बजरी खनन इतनी सहजता और धड़ल्ले से चलता आ रहा है? 🔥 *🔥 कड़वा सच:* *अब यह बात धीरे-धीरे सबके सामने स्पष्ट होती जा रही है कि मेसिया पंचायत के सरपंच ने अपना धर्म निभाते हुए साहस और दृढ़ता के साथ, पहले दिन से ही गाँव हित में पूरी पंचायत का नेतृत्व करते हुए डटकर खड़े है,* जबकि दूसरी ओर हमारी पंचायत अपनी ही नदी को उजड़ते देखती रही — न जाने किस मजबूरी में चुपचाप बैठी रही। जब पिछले 3 वर्षों में हमारी धरती से लाखों टन बजरी निकाली जा रही थी, तब न कोई आवाज़ उठी और न ही कोई ठोस कदम लिया गया। और अब, जब नदी साफ हो गई है और चुनाव नज़दीक आ गए हैं, तब किसी मौके का फायदा उठाकर जो नकली क्रांति और कर्तव्य निभाने का दिखावा किया जा रहा है — यह केवल चिंताजनक ही नहीं, बल्कि हम सभी के लिए गंभीर आत्ममंथन का विषय है। 💥 *एक बार फिर, जन्मभूमि की रक्षा और सेवा के लिए आवाज़ उठा रहे सभी भाइयों को मेरा नतमस्तक प्रणाम। 🙏🔥* _सभी आदरणीय जनों के श्रीचरणों में सादर नमन 🙏🏻_ — *प्रमोद सिंह राजपुरोहित,* *मोहराई*
    2
    *🔥 माटी के लिए उठती हर चिंगारी को मेरा सलाम 🔥*
अपने भाइयों को गाँव हित में एकजुट होकर आवाज़ उठाते देख अत्यंत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका यह साहसपूर्ण कदम एक चिंगारी बनकर गाँव के हर छोटे-बड़े भाई को गाँव के हित में एकजुट होकर खड़े होने की प्रेरणा देगा।
इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि पिछले कुछ वर्षों से जिस गति से हमारी जन्मभूमि की नदी को खोदा जा रहा है, उसे देखकर पंचायत का हर भाई भीतर से दुखी और चिंतित है।
🔥 *चिंता की बात यह है कि कुछ लोग गाँव के भाइयों के इस साहस  और उठती हुई क्रांति को अपने निजी राजनीतिक स्वार्थों के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं।*🔥
*👉 उपलब्ध जानकारी के अनुसार पूरे मामले को इस प्रकार समझा जा सकता है:*
• *2014 (मध्य/अंत)*: विवादित लीज़ का आवंटन हुआ।
• *2015 (शुरुआत)*: ग्राम पंचायत चुनाव हुए और नए सरपंच चुने गए।
• *2015 – 2020*: इस पूरे समय में मोहराई पंचायत से एक मुट्ठी बजरी तक नहीं निकाली गई।
• *2020 (शुरुआत)*: पुनः ग्राम पंचायत चुनाव हुए और वर्तमान सरपंच चुने गए।
• *2020 – 2022*: कोविड और उसके प्रभाव के कारण अधिकांश कार्य धीमे या बंद रहे।
• *2023*: खनन से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएँ शुरू हुई होंगी (अनुमान अनुसार)।
• *2024 – 2026 (वर्तमान)*: मोहराई पंचायत में खनन कार्य दिन-रात जारी रहा।
*आइए इसे एक वास्तविक उदाहरण से समझते हैं —*
*_हमारी पंचायत के पास ही लगभग 3–4 किलोमीटर की दूरी पर मेसिया ग्राम पंचायत स्थित है।_*
_मेसिया पंचायत की नदी में भी खनन की लीज़ कुछ महीनों पहले आवंटित हुई है।_
*🔥 अब असली सवाल:*
ऐसा क्या कारण रहा कि आज तक *मेसिया पंचायत की नदी से एक मुट्ठी बजरी तक ले जाने नहीं दी गई,*
और _वहीं दूसरी तरफ मोहराई की नदी में पिछले तीन वर्षों से इतना धड़ल्ले से खनन कार्य चलता आ रहा है?_
*_वही राज्य… वही सरकार… वही नियम… और वही कानून…_*
जब सब कुछ दोनों पंचायतों पर समान रूप से लागू है,
तो फिर यह कैसे संभव हुआ कि
केवल हमारी पंचायत में ही बजरी खनन इतनी सहजता और धड़ल्ले से चलता आ रहा है? 🔥
*🔥 कड़वा सच:*
*अब यह बात धीरे-धीरे सबके सामने स्पष्ट होती जा रही है कि मेसिया पंचायत के सरपंच ने अपना धर्म निभाते हुए साहस और दृढ़ता के साथ, पहले दिन से ही गाँव हित में पूरी पंचायत का नेतृत्व करते हुए डटकर खड़े है,*
जबकि दूसरी ओर हमारी पंचायत अपनी ही नदी को उजड़ते देखती रही — न जाने किस मजबूरी में चुपचाप बैठी रही।
जब पिछले 3 वर्षों में हमारी धरती से लाखों टन बजरी निकाली जा रही थी, तब न कोई आवाज़ उठी और न ही कोई ठोस कदम लिया गया।
और अब, जब नदी साफ हो गई है और चुनाव नज़दीक आ गए हैं, तब किसी मौके का फायदा उठाकर जो नकली क्रांति और कर्तव्य निभाने का दिखावा किया जा रहा है —
यह केवल चिंताजनक ही नहीं, बल्कि हम सभी के लिए गंभीर आत्ममंथन का विषय है। 💥
*एक बार फिर, जन्मभूमि की रक्षा और सेवा के लिए आवाज़ उठा रहे सभी भाइयों को मेरा नतमस्तक प्रणाम। 🙏🔥*
_सभी आदरणीय जनों के श्रीचरणों में सादर नमन 🙏🏻_
— *प्रमोद सिंह राजपुरोहित,*
*मोहराई*
    user_राजस्थान की आवाज़
    राजस्थान की आवाज़
    Farmer ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    18 min ago
  • Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    1
    Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में राम नवमी से पहले कोटशिला पुलिस स्टेशन इलाके में हनुमान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरु महतो, अविनाश महतो, कृति महतो और कर्पनाथ महतो के रूप में हुई है।
    1
    पश्चिम बंगाल में राम नवमी से पहले कोटशिला पुलिस स्टेशन इलाके में हनुमान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान  गुरु महतो, अविनाश महतो, कृति महतो और कर्पनाथ महतो के रूप में हुई है।
    user_Mansoor aalam
    Mansoor aalam
    Salesperson ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • डेढ़ साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के मामले में बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पुलिस थाना बर ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए डेढ़ साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित अपराधियों में भी शामिल था। महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह (IPS) के आदेशानुसार एवं जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह (IPS) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा (RPS) एवं वृताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर (RPS) के सुपरविजन में थाना प्रभारी पन्नालाल (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचा। घटना का विवरण: दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को बर पुलिस ने झाला की चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 46.390 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में आरोपी सुनील को मौके पर गिरफ्तार किया गया था तथा प्रकरण संख्या 180/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया। जांच के दौरान फरार आरोपियों में से वीरेंद्र एवं वाहन मालिक/खरीदार रवि उर्फ रविन्द्र को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी त्रिलोकचंद प्रजापत फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी: पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) के सहयोग से आरोपी त्रिलोकचंद प्रजापत (उम्र 34 वर्ष) निवासी चरलिया, हाल मेवासा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। टीम में शामिल अधिकारी: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पन्नालाल (उप निरीक्षक), रामस्वरूप (कांस्टेबल), महिपाल (कांस्टेबल) तथा संजय शर्मा (थानाधिकारी, सदर निम्बाहेड़ा) अपनी टीम सहित शामिल रहे।
    1
    डेढ़ साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के मामले में बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस थाना बर ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए डेढ़ साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित अपराधियों में भी शामिल था।
महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह (IPS) के आदेशानुसार एवं जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह (IPS) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा (RPS) एवं वृताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर (RPS) के सुपरविजन में थाना प्रभारी पन्नालाल (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचा।
घटना का विवरण:
दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को बर पुलिस ने झाला की चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 46.390 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में आरोपी सुनील को मौके पर गिरफ्तार किया गया था तथा प्रकरण संख्या 180/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया।
जांच के दौरान फरार आरोपियों में से वीरेंद्र एवं वाहन मालिक/खरीदार रवि उर्फ रविन्द्र को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी त्रिलोकचंद प्रजापत फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी:
पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) के सहयोग से आरोपी त्रिलोकचंद प्रजापत (उम्र 34 वर्ष) निवासी चरलिया, हाल मेवासा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
टीम में शामिल अधिकारी:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पन्नालाल (उप निरीक्षक), रामस्वरूप (कांस्टेबल), महिपाल (कांस्टेबल) तथा संजय शर्मा (थानाधिकारी, सदर निम्बाहेड़ा) अपनी टीम सहित शामिल रहे।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Shahid hussain
    1
    Post by Shahid hussain
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रसद विभाग ने छापेमारी 28 एलपीजी सिलेंडर जब अवैध उपयोग पर कसा शिकंजा
    1
    रसद विभाग ने छापेमारी 28 एलपीजी सिलेंडर जब अवैध उपयोग पर कसा शिकंजा
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.