सेवा संकल्प अभियान के तहत वानारसी से बड़नगर (गुजरात)सेवा यात्रा का मेहगांव में हुआ भब्य स्वागत *सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर (गुजरात) सेवा यात्रा का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत* *मंत्री राकेश शुक्ला ने पुष्पमाला और शॉल से किया सम्मान* *भिण्ड 23 सितम्बर 2026/* सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर (गुजरात) तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का बुधवार को जिले में आगमन हुआ। यात्रा ने भिण्ड जिले के मेहगांव में प्रवेश किया, जहाँ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया। नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने यात्रा में शामिल बाईक राइडर्स का शॉल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रेमनारायण शर्मा पत्रकार मेहगांव
सेवा संकल्प अभियान के तहत वानारसी से बड़नगर (गुजरात)सेवा यात्रा का मेहगांव में हुआ भब्य स्वागत *सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर (गुजरात) सेवा यात्रा का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत* *मंत्री राकेश शुक्ला ने पुष्पमाला और शॉल से किया सम्मान* *भिण्ड 23 सितम्बर 2026/* सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर (गुजरात) तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का बुधवार को जिले में आगमन हुआ। यात्रा ने भिण्ड जिले के मेहगांव में प्रवेश किया, जहाँ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया। नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने यात्रा में शामिल बाईक राइडर्स का शॉल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रेमनारायण शर्मा पत्रकार मेहगांव
- गोहद नगर में भ्रमण करने के बाद वैसली नदी में हुई गणेश जी की प्रतिमाएं विसर्जित गोहद नगर में बुधवार को लगभग 6:00 बजे भ्रमण करने के बाद बैसली नदी में गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस दौरान गोहद प्रशासन ने वैसली नदी पर गोताखोरों की व्यवस्था की एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जगह-जगह पुलिस तैनात की गई2
- खेत देखने जा रही थी 60 वर्षीय महिला, रास्ते में रोककर गाली-गलौज के बाद कट्टे से किया फायर; जिला अस्पताल में भर्ती भिंड। जमीनी विवाद को लेकर बुधवार सुबह एक बुजुर्ग महिला पर कट्टे से फायर करने का मामला सामने आया है। फायरिंग में महिला को छर्रे लगने से वह घायल हो गई। घटना दोपहर करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल महिला को परिजन डायल-112 की मदद से फूफ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार नहरा गांव निवासी 60 वर्षीय कटोरी देवी पत्नी दर्शन सिंह सिकवार बुधवार सुबह अपने खेत देखने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में राजवीर सिंह ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान राजवीर सिंह के बेटे पुष्पेंद्र ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली के छर्रे लगने से कटोरी देवी घायल हो गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल महिला को फूफ अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है। कि विवाद की वजह और फायरिंग की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।2
- पुरानी रंजिश में युवक पर चलाई थी गोली, एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका3
- *🔴 बड़ी खबर | दतिया / डबरा* *दतिया जिले की डबरा तहसील में दिनदहाड़े मनचलों की गुंडागर्दी! लड़कियों से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट - वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप *दतिया।* डबरा तहसील क्षेत्र से बेहद शर्मनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है। आरोप है कि दिनदहाड़े कुछ मनचलों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। जब लड़कियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट तक कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश है। वीडियो में साफ तौर पर मनचलों की दबंगई दिख रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे मनचलों पर शासन और प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो ये किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। वहीं इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस चैन की नींद सो रही है, जबकि सरेआम बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है। *प्रशासन से मांग है कि वायरल वीडियो की जांच कर आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।* आपकी क्या राय है? क्या ऐसे मनचलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में जरूर बताएं।1
- मांगरोल चौकी के सामने से बेखौफ निकल रहे रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली मांगरोल चौकी के सामने से बेखौफ निकल रहे रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजोरा गांव की संकरी गलियों से होकर गुजरते हैं वाहन, बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों को रहता है हादसे का खतरा सेंवढ़ा। मांगरोल चौकी क्षेत्र में रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आवागमन को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत से भरे भारी वाहन लगातार मांगरोल चौकी के ठीक सामने से होकर गुजर रहे हैं, लेकिन इन वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव बिजोरा की ओर से होते हुए मांगरोल चौकी के सामने से निकलते हैं। जिस रास्ते से यह भारी वाहन गुजरते हैं, वह कई स्थानों पर काफी संकरा है। ऐसे में एक ओर जहां ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क पर दबाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पतली गली में बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी ग्रामीणों के अनुसार बिजोरा गांव के अंदर से गुजरने वाला रास्ता काफी संकरा है। इसी रास्ते से रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलने के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और पैदल राहगीरों को किनारे होने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सड़क पर मवेशियों की मौजूदगी के कारण स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के निकलने के दौरान सामने से आने वाले वाहन और पैदल राहगीरों को रास्ता देने में परेशानी होती है। ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। चौकी के सामने से गुजरने पर उठ रहे सवाल मांगरोल चौकी के ठीक सामने से रेत से भरे वाहनों के लगातार गुजरने को लेकर भी ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि वाहन ओवरलोड हैं या उनके पास रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं हैं तो संबंधित विभाग द्वारा जांच की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से ऐसे वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। जांच और कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजोरा से मांगरोल चौकी तक रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आवागमन की जांच की जाए। साथ ही वाहनों की क्षमता, रेत की मात्रा, परिवहन संबंधी दस्तावेज और परमिट की जांच की जाए। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को परेशानी से राहत मिल सके और सड़क पर संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।1
- बिजली कंपनी का सघन जांच अभियान और बड़े बकायादारों के खिलाफ कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही सतत् जारी शहर की विजय नगर मेला ग्राउंड पचासा रोड के पास की गई कार्यवाही। अंबाह । विद्युत कंपनी की बड़े बकायादारों के खिलाफ और अवैध रूप से कंटिया डालकर विद्युत का उपयोग कर रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही जारी है गुरुवार को शहर के पचासा रोड विजयनगर हरदैनियां पैलैस के पास अवैध कनेक्शन काटे गए साथ ही साथ बडे़ बकायादारों के कनेक्शन है बिल भुगतान न करने के कारण अस्थाई रूप से कनेक्शन काटे गए। जो बिल भुगतान के उपरांत बहाल किए जा सकेंगे साथ ही अवैध रूप से कटिया डालकर विधुत का उपयोग कर लोगों के खिलाफ कठोरतम व वैधानिक कार्यवाही विचाराधीन है4
- सेवा संकल्प अभियान के तहत वानारसी से बड़नगर (गुजरात)सेवा यात्रा का मेहगांव में हुआ भब्य स्वागत *सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर (गुजरात) सेवा यात्रा का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत* *मंत्री राकेश शुक्ला ने पुष्पमाला और शॉल से किया सम्मान* *भिण्ड 23 सितम्बर 2026/* सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर (गुजरात) तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का बुधवार को जिले में आगमन हुआ। यात्रा ने भिण्ड जिले के मेहगांव में प्रवेश किया, जहाँ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया। नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने यात्रा में शामिल बाईक राइडर्स का शॉल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रेमनारायण शर्मा पत्रकार मेहगांव4
- किले के परकोटे की टूटी दीवार की मरम्मत की मांग को लेकर नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी गोहदी गेट स्थित किले के परकोटे की टूटी दीवार की मरम्मत की मांग को लेकर दी गई सात दिवस की चेतावनी के बाद भी कार्य शुरू नहीं होने पर बुधवार को 4 बजे पार्षद शैलेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया गया। धरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किले की टूटी दीवार की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।1
- पांच पुलिसकर्मी लाइन अटैच, फिर भी नहीं थमा जौरा का आक्रोश मौत पर व्यवसायियों का थाने में धरना, विधायक पंकज उपाध्याय भी बैठे साथ2