Shuru
Apke Nagar Ki App…
Operation Epic Fury president Donald Trump Big update ? Operation Epic Fury president Donald Trump Big update ?
MTV
Operation Epic Fury president Donald Trump Big update ? Operation Epic Fury president Donald Trump Big update ?
More news from Lucknow and nearby areas
- Operation Epic Fury president Donald Trump Big update ?1
- 🚨 यातायात नियमों पर सवाल: अपने ही विभाग में नियमों की अनदेखी? 🚨 लखनऊ। एक ओर जहाँ उत्तर प्रदेश पुलिस की यातायात इकाई सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी कर रही है, वहीं दूसरी ओर विभाग के भीतर ही नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रवीना त्यागी के अधीन कार्यरत एक कर्मचारी के वाहन पर HSRP नंबर प्लेट न होने का मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति लखनऊ में यातायात उप निरीक्षक रूप में ड्यूटी पर तैनात है, लेकिन उसके वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगी है, जो यातायात नियमों के विपरीत माना जाता है। गौरतलब है कि हाल ही में रवीना त्यागी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने और अपने वाहनों को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। ऐसे में विभाग के भीतर ही नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि जब नियमों का पालन कराने वाले ही नियमों की अनदेखी करते दिखेंगे, तो आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कैसे बढ़ेगी?2
- बाराबंकी में सोमवार को महिला जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान महिलाओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बढ़ती महंगाई, सुरक्षा और स्थानीय समस्याओं को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। रैली में शामिल महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित रखा गया।1
- लखनऊ लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन भीख मांगकर किया फीस बढ़ोतरी का विरोध प्रवेश परीक्षा, सेमेस्टर शुल्क बढ़ाने का विरोध NSUI, सपा छात्र सभा ने कुलपति को दिया ज्ञापन 48 घंटे में फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की.1
- विवादित बिल्डर पर डीएम सख्त, गुंडा एक्ट में नोटिस; जवाब न देने पर जिला बदर की तैयारी नाबालिगों पर पिस्टल लहराने से लेकर मारपीट तक के आरोप, 7 दिन में जवाब तलब देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की कथित गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। डीएम कोर्ट ने बिल्डर को गुंडा एक्ट में नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में जवाब न मिलने की स्थिति में जिला बदर की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आरोपी बिल्डर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 115(2), 351(2), 352, 74, 126(2), 324(4) और 447 के तहत पांच मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में मारपीट, उत्पीड़न, पिस्टल तानने, बच्चों से अभद्रता, वाहन से टक्कर मारने का प्रयास, धमकी देना और झूठे मुकदमों में फंसाने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। इसके अ�1
- Watch: हरदोई सनबीम स्कूल में बच्चों के कोर्स यदि अभिभावकों ने बाहर से खरीदा तो में स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा बच्चे को रोड पर फिकंवा देंगी, स्कूल से ही कोर्स खरीदना अनिवार्य। अभिभावक से अभद्रता करने का गंभीर आरोप बच्चे की मां ने लगाएं , बच्चे के पिता 15 दिन के लिए गए हैं आउट ऑफ सिटी। अपने क्षेत्र की सभी वायरल खबरों के लिए हमसे जुड़ने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻 #LatestUpdates #Hardoi #highlights2026 #highlightsfollowers #Now_we_have_to_fight For #Truth #zerogroundreport #RakeshPandey #rastriyeadhikarmorcha #SunbeamSchool2
- लखनऊ इंदिरा नगर सेक्टर-25 स्थित पावर हाउस पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सैकड़ों उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मीटर हटाने की मांग की। स्थिति को देखते हुए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही भीड़ बढ़ी, बिजली विभाग के कई अधिकारी कार्यालय छोड़कर चले गए, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। महिलाओं ने पावर हाउस पर जड़ दिया ताला खुद का मंगा कर.. पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सामान्य रह सके। मौके पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम मौजूद।। समीर नक़वी4
- आरोप है कि हत्या से पहले लड़की के साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया गया लड़की को कत्ल करने के बाद उसके शव को मंदिर के झंडे से पेड़ पर टांग दिया गया पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की है1
- हरदोई में एक स्कूल की प्रिंसिपल पर अभिभावक से अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगे , बच्चे की कॉपी को लेकर अभिभावक को किया गया अपमानित। योगी सरकार में प्राइवेट स्कूलों को इस प्रकार का संरक्षण प्राप्त है कि उनकी मनमानियां लगातार जारी है मगर सरकार की तरफ से कोई नहीं होती है कार्रवाई । आज आपको जो हम नजारा दिखाएंगे वह आपको जीरो अकाउंट ग्राउंड के सत्य से अवगत कराएगा। स्कूल में शिक्षा व्यवस्था का स्तर इस कद्र गिर चुका है कि महिला प्रिंसिपल अभिभावकों से बदसलूकी करते देखी जाती है। अब देखना यह की अभिभावकों को को शट -अप करने वाली महिला प्रिंसिपल को बीएसए कब तक सवाल जवाब करते शट -अप करेंगे। बताते चलें यूपी में हरदोई के सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा है जो यूकेजी की छात्रा की मां नीलम वर्मा को बुरी तरह झिड़कते नजर आई। गौरतलब हैं कि हरदोई जिले में प्राइवेट स्कूल का तानाशाह रवैया सामने आया है, जहां बाहर से किताब खरीदने पर प्रिंसिपल ने बदसलूकी करते नजर आई। चलिए अब हम आपको सनबीम स्कूल यूकेजी की छात्रा की मां नीलम वर्मा से मिलाते आप भी सुने उन्होंने क्या कहा! फिलहाल खबर शेयर करते रहें ताकि बदसलूक प्रिंसिपल ममता मिश्रा के जंगलराज में जारी पुस्तकों पर कमीशन से आजादी दिलाने में कामयाब हो सकें। नोट: 📱 अपने क्षेत्र की सभी वायरल के लिए सीधे हमसे जुड़ने को यह खबर शुरू ऐप (Shuru App) पर देखें 👇🏻 #Hardoi #LatestUpdates #highlights2026 #zerogroundreport #RakeshPandey2