बांदा में एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शस्त्र विरोधी अभियान के तहत बबेरु थाना पुलिस को देर रात बड़ी सफलता मिली है। गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तिंदवारी-बबेरु रोड पर सिमौनी तिराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कमासिन थाना क्षेत्र के सेवहट निवासी राजनारायन पुत्र राजबहादुर के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले पर एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और जनता की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
बांदा में एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शस्त्र विरोधी अभियान के तहत बबेरु थाना पुलिस को देर रात बड़ी सफलता मिली है। गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तिंदवारी-बबेरु रोड पर सिमौनी तिराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कमासिन थाना क्षेत्र के सेवहट निवासी राजनारायन पुत्र राजबहादुर के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले पर एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और जनता की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
- बबेरू के बम्भरौला गांव में एक महिला को जहरीले सर्प ने काट लिया। घटना के बाद महिला को तुरंत इलाज के लिए सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया है।1
- बांदा जिले के महुआ क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय नंदवारा में "एक मंडल एक गतिविधि" कार्यक्रम के अंतर्गत पॉलिथीन बहिष्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न मंडलों और जिलों में स्काउटिंग तथा गाइडिंग की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करना, उनकी नियमित आख्या तैयार करना और पूरे वर्षभर सेवा, अनुशासन व कौशल का विकास करना है। इस पॉलिथीन बहिष्कार अभियान में विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका व भारत स्काउट एवं गाइड (उत्तर प्रदेश, जनपद-बांदा) की जिला आयुक्त (बुलबुल) सुधा सिंह राजपूत, कब मास्टर अनंत राम सिंह लोधी, सहायक अध्यापक मोहम्मद वसीम, सहायक अध्यापक राम नारायण, कब पैक और बुलबुल शामिल रहे।3
- हमीरपुर के मौदहा तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम कपसा में नई बस्ती के सार्वजनिक मार्ग से कथित अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी मौदहा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। रास्ता संकरा होने के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती है और आपात स्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड या अन्य बड़े वाहनों के गांव तक पहुंचने में भी गंभीर बाधा उत्पन्न हो सकती है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर रास्ते को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जयराम शिवहरे, राजू पाल, मूलचंद्र पाल, जयराम सिंह, होरीलाल और राम मिलन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।3
- हमीरपुर के मौदहा स्थित सिलौली गांव की सड़क अत्यंत खराब स्थिति में है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते की बदहाली के कारण ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही काफी प्रभावित हो रही है और उन्हें भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सड़क बनवाने के संबंध में जल्द से जल्द प्रतिक्रिया देने और समस्या का समाधान करने का विनम्र निवेदन किया है। यह अपील संदीप साहू, मोतीराम अनुरागी, राकेश प्रजापति, देवेंद्र श्री वास, अशोक श्री वास, बाबू लाल अनुरागी, महेश अनुरागी, कमलेश, छोटे अनुरागी, सुइयां दिन, गंगू अनुरागी, प्रेमचंद्र, अरविंदर और महाराजव द्वारा की गई है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के दौरान बढ़ती गर्मी, उमस और भीड़ की वजह से स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं सामने आने लगी हैं। स्थिति को देखते हुए प्रदर्शन स्थल पर ही तुरंत चिकित्सा सहायता का इंतजाम किया गया है और स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। स्वास्थ्य शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने प्रदर्शन में शामिल लोगों के लिए विशेष सलाह जारी की है। डॉक्टरों ने सभी को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तेज धूप से खुद को बचाने और तबीयत थोड़ी भी खराब होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने का परामर्श दिया है।1
- बांदा के बबेरू कोतवाली परिसर में तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच डिजिटल जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके का बयान सामने आया है। उन्होंने इस इस्तीफे को लोकतंत्र की जीत बताते हुए साफ कर दिया कि उनकी यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। दिपके ने इस संबंध में सरकार के सामने दो मुख्य शर्तें रखी हैं। उनकी पहली मांग है कि आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए, वहीं दूसरी शर्त में 20 तारीख को छात्रों पर बल प्रयोग करने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। सरकार को चेतावनी देते हुए दिपके ने अंत में कहा, "याद रखना, कॉकरोच से पंगा मत लेना।"1
- हमीरपुर जिले के मौदहा में नई बाइक की सर्विस कराकर अपने गांव लौट रहे 22 वर्षीय युवक कुलदीप पाल की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी कुलदीप पाल शनिवार शाम मौदहा कस्बे से लौट रहा था। सायर गांव के बाहर अचानक एक भैंस सड़क पर आ जाने से उसकी तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुलदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बृजगोपाल पाल ने बताया कि कुलदीप उनका सबसे छोटा पुत्र था और गुजरात में मजदूरी करता था। वह करीब 15 दिन पहले ही गांव आया था और हाल ही में उसने नई बाइक खरीदी थी, जिसकी सर्विस कराने वह मौदहा गया था। घटना के संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। लिखित तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।1