इन्धौलिया में धूमधाम से गणेश जी की विदाई, जयकारों से गूंजा गांव ब्यूरो चीफ बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी के इन्धौलिया गांव में गणेश उत्सव के समापन पर सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन सफदरगंज स्थित कल्याणी नदी में किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़ों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। जैदपुर पुलिस टीम के साथ दरोगा अजय, पंकज वर्मा व सिपाही सुनील यादव समेत पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे। शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन संपन्न होने के साथ ही गणेश उत्सव का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान रामगोपाल वर्मा, अजय वर्मा, सीतांशु, ओंकार, मुकेश कुमार, रामसारन, सुरेश, धीरेंद्र वर्मा, कृष्णानंद कोटेदार, विवेक मास्टर, लल्लन सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इन्धौलिया में धूमधाम से गणेश जी की विदाई, जयकारों से गूंजा गांव ब्यूरो चीफ बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी के इन्धौलिया गांव में गणेश उत्सव के समापन पर सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन सफदरगंज स्थित कल्याणी नदी में किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़ों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। जैदपुर पुलिस टीम के साथ दरोगा अजय, पंकज वर्मा व सिपाही सुनील यादव समेत पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे। शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन संपन्न होने के साथ ही गणेश उत्सव का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान रामगोपाल वर्मा, अजय वर्मा, सीतांशु, ओंकार, मुकेश कुमार, रामसारन, सुरेश, धीरेंद्र वर्मा, कृष्णानंद कोटेदार, विवेक मास्टर, लल्लन सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
- संगठन विस्तार जिला बाराबंकी आज दिनांक 20/09/2026 को जिला बाराबंकी का संगठन विस्तार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार यादव एवं मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के द्वारा किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष मननीय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश कुमार यादव जी को जिलाध्यक्ष बाराबंकी नियुक्त किया गया है। जिला प्रभारी बाराबंकी विनोद कुमार यादव जी को बनाया गया है बिपिन कुमार को फतेहपुर तहसील अध्यक्ष एवं प्रेमसिंह को ब्लॉक अध्यक्ष देवा और राजाराम जी को तहसील उपाध्यक्ष फतेहपुर और ब्लाक अध्यक्ष निंदुरा भी बनाया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भारतीय किसान यूनियन चढूनी परिवार में बहुत-बहुत स्वागत एवं अभिनंदन है। आशा करता हूं इस संगठन का ईमानदारी से विस्तार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे और आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।। मौके पर मौजूद रहे मंडल अध्यक्ष लखनऊ सुनील कुमार यादव जी, लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जी, लखनऊ जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद यादव जी, युवा जिलाध्यक्ष लखनऊ दुर्गेश गोस्वामी जी, बीकेटी तहसील अध्यक्ष शिवमोहन बाबाजी, लखनऊ जिला सचिव अखिलेश यादव जी, बीकेटी ब्लॉक अध्यक्ष सरदार बलराज सिंह जी, पूर्व तहसील अध्यक्ष नवाबगंज हरनाम सिंह यादव जी, पूर्व जिलाध्यक्ष बाराबंकी रामचंद्र यादव जी, तहसील उपाध्यक्ष छोटेलाल जी, तहसील अध्यक्ष फतेपुर जय कुमार गौतम जी, शाहजहांपुर गायक विवेक कुमार यादव जी, बिमलेश कुमार जी, अखिलेश सिंह जी, दीपक यादव जी, अमरीश सिंह जी, श्यामू कुमार यादव जी, ब्रजेश सिंह जी, मनीष यादव जी, रामबीर जी, दिनेश कुमार जी, मलखान सिंह जी, अभय सिंह जी, निर्मल सिंह जी, तमाम सैकड़ों किसान साथीगढ़ मौजूद रहे।।1
- बहराइच। साधन सहकारी समिति बिलौरा बासू के मामले में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद भी आदेश का अनुपालन न होने को लेकर पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है। पीड़ित देवनारायण पाण्डेय निवासी ग्राम पंचायत .ने बयान देते हुए बताया मेरा नाम देवनारायण पाण्डेय है, मैं ग्राम पंचायत का रहने वाला हूँ। आज मैं श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय आया था। 5-12-2025 को मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया था। मैं साधन सहकारी समिति बिलौरा बासू का चेयरमैन था। मुझे गलत तरीके से षड्यंत्र करके अध्यक्ष पद से अविश्वास करके हटा दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी उस संबंध में मैंने माननीय उच्च न्यायालय में एप्लीकेशन डाली, उस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आदेश पारित हुआ जिलाधिकारी बहराइच के लिए कि इसका पुनः समीक्षा की जाए। उसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने कैसरगंज के उपजिलाधिकारी महोदय को इस मामले का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया कि इसकी पुनः सुनवाई करके अंतिम निर्णय लिया जाए।हम उपजिलाधिकारी कैसरगंज के न्यायालय पर गए, वहाँ अपना पक्ष प्रस्तुत किया और दोनों पक्षों को विधिवत सुनने के बाद 15 तारीख को अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। देवनारायण पाण्डेय ने आरोप लगाया कि आदेश के 6 दिन बाद भी लेटर जारी नहीं हुआ है अब हम चाहते हैं कि उसका अनुपालन कराया जाए, क्योंकि 15 को आदेश हुआ आज 21 तारीख हो गई अभी तक कोई लेटर जारी नहीं हुआ है। इस बीच में पूर्व अध्यक्ष कोई फ्रॉड भी कर सकते हैं। जिस दिन अविश्वास प्रस्ताव शून्य हो गया, उसके बाद तत्काल मुझे पद पर ग्रहण करने का अवसर प्रदान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे फिर से जिलाधिकारी और सहायक आयुक्त से मुलाकात करेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे।1
- थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे / निशांदेही 01 अदद सोने की चेन, 01 अदद अवैध तमंचा व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 21.09.2026 को सीसीटीवी फुटेज व मैनुअल इंटेलीजेंस की सहायता से थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 301/2026 धारा 309(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 शातिर अभियुक्तों 1. पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र शैलेन्द्र कुमार व 2. शिवांक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासीगण नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही पर 01 अदद सोने की चेन, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व घटना कारित करने में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल अपाचे UP 44 BX 8670 बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 16.09.2026 को थाना असन्द्रा क्षेत्र के लकड़िया दादूपुर के पास मोटर साइकिल सवार बुजुर्ग दम्पति को असलहा दिखाकर चेन लूट ली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 301/2026 धारा 309(2) बीएनएस पंजीकृत है। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह निवासी नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर 2. शिवांक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासी नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर *बरामदगी-* 1. 01 अदद सोने की चेन 2. 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर 3. घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल अपाचे UP 44 BX 8670 *आपराधिक इतिहास-* *1. पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र शैलेन्द्र कुमार सिंह निवासी नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर* 1. मु0अ0सं0-224/2026 धार 309(4)/317(2) बी0एन0एस0 व 9/25 आर्म्स एक्ट थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर 2. मु0अ0सं0-138/26 धारा 304(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर 3. मु0अ0सं0-09/26 धारा 304(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना जीआरपी सुलतानपुर 4. मु0अ0सं0-139/2024 धारा 147/148/342/308/323/504/506 भादवि व 3(1) द,ध एससी/एसटी एक्ट थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर 5. मु0अ0सं0-301/26 धारा 309(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट असन्द्रा जनपद बाराबंकी *2. शिवांक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह निवासी नौगवां रायतासी थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर* 1. मु0अ0सं0-301/26 धारा 309(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट असन्द्रा जनपद बाराबंकी *पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 2. उ0नि0 महेन्द्र सरोज थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 3. उ0नि0 आनंद प्रताप सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 4. उ0नि0 राम बदन राम थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 5. हे0का0 मिथिलेश प्रजापति थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 6. हे0का0 संजय कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 7. हे0का0 नितेश सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 8. हे0का0 अजय कुमार थाना रामसेहीघाट जनपद बाराबंकी 9. आरक्षी रमापति यादव थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी 10. चालक हे0का0 भारतलाल शर्मा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 11. आरक्षी शानू कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 12. प्रशिक्षु आरक्षी विपिन कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 13. प्रशिक्षु आरक्षी दीपेन्द्र कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 14. प्रशिक्षु आरक्षी आशुतोष कुमार थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 15. प्रशिक्षु आरक्षी पवन कुमार-2 थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 16. प्रशिक्षु आरक्षी शिवांशू सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी1
- फैक्टरी के गहरे गड्ढे में डूबे तीन बालक, तीनों की मौत; 🔴 BREAKING NEWS | फतेहपुर, बाराबंकी फैक्टरी के गहरे गड्ढे में डूबे तीन बालक, दो की मौत; तीसरे की तलाश जारी फतेहपुर। कुर्सी थाना क्षेत्र के बैना गांव के पास निर्माणाधीन फैक्टरी परिसर में बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाते समय तीन बालक डूब गए। हादसे में देवा (13) और सुमित (10) की मौत हो गई, जबकि दिव्यांश (15) लापता है। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। दो बालकों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरे बालक की तलाश के लिए देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। कुर्सी पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से लापता बालक के कपड़े भी बरामद हुए हैं। मामले में राहत-बचाव कार्य जारी है।1
- इंसानों के बाद अब तोते को भी लगी मोबाइल की लत, वीडियो वायरल मोबाइल चलाने की लत ने बच्चों को तो बच्चों को, अब तोते को भी बिगाड़ दिया है! वायरल वीडियो में एक तोता मोबाइल को लेकर ऐसा दीवाना नजर आ रहा है कि उसकी मालकिन भी उससे परेशान हो गईं। तोते का मोबाइल प्रेम देखकर लोग भी हैरान हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।तोते की यह ‘मोबाइल वाली आदत’ आपको कैसी लगी? वीडियो देखकर आपका क्या कहना है? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। #ViralVideo #Parrot #ParrotVideo #MobileAddiction #FunnyVideo #ViralParrot #TrendingVideo #SocialMediaViral #FunnyParrot #PetVideo #BirdLovers #ViralNews #TrendingNow #InternetViral #LatestViralVideo1
- कल्याणी नदी में उमड़ा आस्था का सैलाब, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा सफदरगंज अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ माहौल, ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच श्रद्धालुओं ने दी गणपति को विदाई शशिकांत अवस्थी ब्यूरो चीफ सफदरगंज/बाराबंकी। गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर सोमवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र की कल्याणी नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। सुबह से ही विभिन्न गांवों और कस्बों से प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अबीर-गुलाल उड़ाते श्रद्धालु, ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के बीच निकली विसर्जन यात्राओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। याकूतगंज, इचौलिया पलहरी, तुरकानी, सदेवा, चिलोकी, खुशहालपुर समेत बाराबंकी दशहरा बाग क्षेत्र से बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाएं कल्याणी नदी पहुंचीं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, पिकअप और ई-रिक्शा से श्रद्धालुओं का काफिला सफदरगंज कस्बे से होकर गुजरा। रास्ते भर गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में विसर्जन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। अबीर-गुलाल से श्रद्धालु सराबोर नजर आए और कई स्थानों पर पटाखों की गूंज भी सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया तथा प्रदीप मिश्रा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। पुलिसकर्मी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। देर तक चले प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्षेत्र में उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा।2
- ओबीसी की जाति आधारित गिनती न करने के विरोध एवं जनगणना में OBC का कॉलम न देने के विरोध में एवं जातियों की ड्रॉप डाउन सूची में ओबीसी का विकल्प न देकर जो धोखेबाजी की जा रही है, उसके खिलाफ राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का तीसरा चरण शुरू है! हमारी मांगें पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो1
- बहराइच। जिले में महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर के नेतृत्व में कैसरगंज तहसील के ग्राम काल्हापारा फखरपुर में ग्रामीणों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) आशीष सिंह का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने BSA के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। भवानी ठाकुर ने आरोप लगाया कि BSA आशीष सिंह इससे पहले महराजगंज में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित हो चुके हैं। बहराइच में भी इन्हें भ्रष्टाचार का पर्याय माना जा रहा है और गांवों में इन्हें 'करप्शन किंग' के नाम से जाना जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले फरवरी में BSA ने बेसिक शिक्षा सत्र 26/27 की एक ट्रक किताबें बेच दी थीं, जिस मामले में जिले के अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कर पूरे ट्रक और किताबों को बरामद किया था और तीन कर्मचारियों व एक कबाड़ी को जेल भेजा गया था। भवानी ठाकुर ने बताया कि हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग में 519 ECCE एजुकेटरों की नियुक्ति होनी थी, जिसमें पहले 140 और फिर 173 एजुकेटरों की भर्ती की गई। नियुक्ति पत्र देने से पहले ही करोड़ों रुपये की वसूली के आरोप गांवों में फैल गए, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। इसके अलावा BSA पर अध्यापकों के समायोजन के नाम पर भी भारी वसूली और सैकड़ों करोड़ की चल-अचल संपत्ति बनाने के आरोप लगाए। भवानी ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर BSA के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए और उनकी चल-अचल संपत्ति की जांच कराई जाए।1
- *ग्राम बैना गांव में तालाब मे डूबने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत*। राहुल रावत की रिपोर्ट लोकेशन निंदूरा। बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित बैना गांव में रविवार शाम करीब 4:00 बजे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए हादसे में तीनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने दो बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया तीसरे बच्चे का शव गांव के गोताखोरों ने बरामद किया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामला कुर्सी थाना क्षेत्र बैना गांव का है।1